News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) यूजीसी काले कानून के विरोध में आज संयुक्त हिंदू मोर्चा  अध्यक्ष मनोज सैनी व स्वर्ण समाज अध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में सर्व समाज के सैंकड़ों लोगों ने जलूस निकाल कर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया आज जनपद के अनेक हिन्दू संगठन व सामाजिक संस्थाओं के सैंकड़ों प्रतिनिधि टाउनहॉल में एकत्र हुए यहां से यूजीसी कानून के विरोध में ओर हिन्दू एकता के समर्थन में नारे बाजी करते हुए जलूस के रूप में जिला मुख्यालय पर पहुंचे जहां प्रधान मंत्री महोदय को संबोधित ज्ञापन  ै क्ड सादर को सौंपा इस अवसर पर शिव सेना नेता राजेश कश्यप व सयुक्त हिन्दू महासंघ जिला अध्यक्ष अखिलेश पूरी जाटव ने कहा कि आज समाज में जातिगत आधारित भेद भाव की घटनाएं न्यूनतम स्तर पर है ऐसे में जातिगत आधारित कानून की इस देश में कोई आवश्यकता नहीं है जिस देश में एससी एसटी वर्ग के राष्ट्रपति ओबीसी वर्ग के  प्रधानमंत्री हों अनेक बड़े पदों पर भी जातिगत भेदभाव के बिना सभी जातियों के व्यक्ति मौजूद हो उस देश में यूजीसी जैसे कानून की कोई आवश्यकता नई है
विश्वहिंदू परिषद के राधे श्याम विश्वकर्मा व सयुक्त हिन्दू महा संग प्रदेश अध्यक्ष बागेश् अग्रवाल ने कहा कि यूजीसी कानून से कॉलेजों में सामान्य जाति के छात्रों में असुरक्षा की भावना पैदा होगी रंजिशन कोई भी व्यक्ति सामान्य जाति के छात्रों को झूठे आरोपों में फंसा सकता है क्योंकि इस कानून में झूठे आरोप लगाने वाले के खिलाफ किसी करवाई का नियम नहीं है शिव सेना प्रदेश। महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा व व्यापारी नेता सुनील तायल ने कहा की यूजीसी जैसे काले कानून से हिन्दू समाज की एकता अखंडता का खतरा है इसलिए ऐसा कानून तुरंत वापिस होना चाहिए
इस अवसर पर मुख्य रूप से  क्रांतिकारी शालू सैनी अध्यक्ष साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट राजू सैनी संदीप शर्मा सर्व ब्राह्मण सभा हरीश गौतम लक्ष्मण  शलभ गर्ग  शलभ गुप्ता तरुण मित्तल वीरेंद्र त्यागी हरीश पालीवाल पंडित राहुल शर्मा  अखिल शर्मा प्रहलाद रमन शर्मा मनोहर चैधरी सुखबीर सिंह सुभाष गौतम  विकास अग्रवाल कशिश गोयल श्रवण अग्रवाल संजय गोयल मनीष मेहता रोहित शर्मा अमित शर्मा अजय सिंगला संजय मित्तल  शिवकुमार शर्मा रजनीश शर्मा आशीष शर्मा विवेक सनातनी नेहा गोयल शालिनी शर्मा सहित सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल रहे

 

पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती पर किया नमनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वैश्य अग्रवाल महासभा मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि सभा द्वारा स्थानीय लाला लाजपतराय चैक पर अमर शहीद महान स्वतंत्रता सेनानी, पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी की जयंती उनकी कांस्य प्रतिमा के समक्ष पूरे उत्साह के साथ माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी कर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सुनील सिंघल व संचालन महामंत्री नवनीत कुच्छल द्वारा किया गया। विचार गोष्ठी को अनेकों वैश्य बन्धुओं ने सम्बोधित किया। नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती अंजू अग्रवाल ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे शेर लाला लाजपत राय को याद कर रहे हैं जिन्हें हम श्पंजाब केसरीश् के नाम से जानते हैं जो एक बहुत बड़े समाज सुधारक भी रहे। उनके साइमन कमीशन के विरोध में लाठीचार्ज के दौरान अदम्य साहस को आज हम सभी भारतवासी पूर्व नतमस्तक होकर प्रणाम करते हैं। विचार गोष्ठी को मुजफ्फरनगर के अग्रणी उघोगपति सतीश गोयल व वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज मुझे भारत के एक ऐसे सपूत के बारे में बोलने का अवसर मिला है लाला लाजपतराय जी का नाम सुनते ही नस-नस में देशभक्ति का संचार हो जाता है। ऐसे महान क्रांतिकारी को मेरा बारम्बार नमन है।
सभा के अध्यक्ष सुनील सिंघल व संरक्षक विजय गुप्ता ने लाला लाजपतराय जी के जीवन पर पूर्ण प्रकाश डाला। महामंत्री नवनीत कुच्छल ने कहा उनके द्वारा कही बात कि श्मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगीश् क्रांतिकारियों में बदले की ज्वाला भड़का दी और अंततः हमें स्वतंत्रता की ओर अग्रसर किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने कहा कि आइए हम सभी इस महान देशभक्त लाला लाजपतराय जी को नमन करते हुए उनके राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें। उन्होंने दयानंद एंग्लो-वैदिक (क्।ट) स्कूलों के प्रसार में अहम भूमिका निभाई और पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना की।
विचार गोष्ठी को में सभा के गोपाल मित्तल, राकेश तायल ने भी सम्बोधित किया। विचार गोष्ठी को समाजसेवी अशोक अग्रवाल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तायल व प्रदीप गर्ग, मंत्री राकेश तायल, समीर मित्तल, मनीष गर्ग, अजय गुप्ता, प्रदीप गोयल आदि सहित सैकड़ों वैश्य बन्धुओं ने सम्बोधित किया।

 

जिलाधिकारी ने बाल विवाह अभियान के अंतर्गत किया बाल विवाह मुक्ति रथ को रवाना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आज बाल विवाह अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्ति रथ को कलेक्ट्रेट के प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना। बाल विवाह मुक्ति रथ आज 28 जनवरी से लेकर 8 मार्च 2026 तक बाल विवाह मुक्ति रथ द्वारा जनपद स्तर पर तहसीलो स्तर पर, विकासखंडों में आने वाले ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्र में  बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने, बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने तथा समाज को इस गंभीर सामाजिक समस्या के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से निकाला जा रहा है। जिला  प्रोबेशन विभाग द्वारा बाल विवाह अभियान कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण समाज विकास केंद्र संस्था द्वारा श्रनेज त्पहीजे वित ब्ीपसकतमद  के सहयोग से किया जाएगा । संस्था की ओर से परियोजना प्रबंधक गजेंद्र सिंह ने बताया कि यह रथ जनपद के विभिन्न गांवों व शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को बाल विवाह रोकथाम, कानूनी प्रावधानों तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के विषय में जागरूक करेगा। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी विभागों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील कीइस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे

 

24 घंटे में बरामद कर गुमशुदा बच्ची को सकुशल सौंपाMuzaffarnagar News
भोपा। थाना भोपा पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्ची को 24 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई एवं प्र0नि0 भोपा जसवीर सिंह के नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा गुमशुदा हुई बच्ची को 24 घण्टे के अन्दर जीआरपी रूडकी से सकुशल तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। गुमशुदा बच्ची को सकुशल पाकर परिजन अत्यंत प्रसन्न हुए तथा मुजफ्फरनगर पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 तपन कुमार, सुनील कुमार तेेवतिया, का. देशराज सिंह थाना भोपा शामिल रहे।

 

‘‘महर्षि शुकदेव आरोग्य पथ’’ का विधिवत किया मंत्री ने लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुज़फ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ रोड स्थित मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित “महर्षि शुकदेव आरोग्य पथ” का प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव द्वारा विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि “महऋषि शुकदेव आरोग्य पथ” नगरवासियों को स्वस्थ, अनुशासित एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। यह आरोग्य पथ प्रातः एवं सायं कालीन भ्रमण, योग, प्राणायाम एवं व्यायाम हेतु एक सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जनस्वास्थ्य संवर्धन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और नगर के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह आरोग्य पथ नागरिकों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा। मंत्री कपिल देव ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार और मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा शहर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। “महऋषि शुकदेव आरोग्य पथ” इसी संकल्प का सशक्त उदाहरण है, जो मुज़फ्फरनगर को एक स्वस्थ, स्वच्छ एवं सुंदर नगर के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, भाजपा नेता श्री मोहन तायल, शरद शर्मा, सुनील तायल,  ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर, राजेश जैन, शलब गुप्ता, जनार्दन, संजय मिश्रा, सभासद नवनीत गुप्ता, सतीश कुकरेजा, कृष्ण गोपाल मित्तल, सौरभ गुप्ता आदि गणमान्य मौजूद रहें।

 

इनामी शातिर मुठभेड में दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना ककरौली क्षेत्र में सक्रिय शातिर चोर गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर दो बड़ी चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया है। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। थाना ककरौली पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए ग्राम जड़वड़ एवं ग्राम ढांसरी में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण कर दिया है। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर एवं इनामी अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल तथा अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।
सीओ भोपा देववृत वाजपेई तथा थानाध्यक्ष ककरौली जोगेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। थाना ककरौली क्षेत्र के ग्राम जड़वड़ में 25 दिसंबर 2025 को अज्ञात चोरों द्वारा एक मकान का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी कर ली गई थी। इसके बाद 20 जनवरी 2026 को ग्राम ढांसरी में भी इसी तरह मकान का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी की घटना सामने आई थी। दोनों मामलों में थाना ककरौली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीमें गठित की गई थीं। सीओ ने बताया कि 27 जनवरी 2026 को थाना ककरौली पुलिस ढांसरी नहर पटरी पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल अभियुक्त मोटरसाइकिल से आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग और सघन कर दी। कुछ समय बाद एक संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर मोटरसाइकिल सवार भागने लगा। पीछा करने पर बारिश के कारण रास्ता फिसलन भरा होने से मोटरसाइकिल गिर गई। अभियुक्त वाहन छोड़कर जंगल की ओर भागा और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में सूझबूझ के साथ जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान राहुल उर्फ चुरति उर्फ सूरति उर्फ बंगाली पुत्र सोमा उर्फ सोमपाल, निवासी भोकरहेड़ी थाना भोपा के रूप में हुई है। अभियुक्त थाना शाहपुर में पंजीकृत चोरी के एक मामले में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे सेकृ03 जोड़ी पाजेब, 01 नगदार अंगूठी, 01 मंगलसूत्र, 01 नथ (पीली धातु), 01 बिना नंबर की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (हरियाणा के कुरुक्षेत्र जनपद से चोरी की गई) और 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राहुल उर्फ बंगाली के विरुद्ध मुजफ्फरनगर जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आम्र्स एक्ट व हत्या के प्रयास सहित कुल 11 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की भी गहनता से जांच कर रही है। इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक सचिन चैधरी, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, उपनिरीक्षक देवकी नंदन, हेड कांस्टेबल जोगिंद्र सिंह, कांस्टेबल ललित मोरल व कांस्टेबल साहिल राणा शामिल रहे। थाना ककरौली पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्यवाही से न केवल दो बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है, बल्कि क्षेत्र में अपराधियों के हौसले भी पस्त हुए हैं।

 

 धारा 151 के तहत दबोचा
जानसठ। रामराज पुलिस ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी से मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। रामराज थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने अर्जुन पुत्र बाबू राम को उसके घर से गिरफ्तार किया। अर्जुन नई बस्ती रामराज उर्फ समाना का निवासी है।
उस पर घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ जानसठ रूपाली राय के धरपकड़ अभियान के तहत की गई।

 

शांति समिति की बैठक का आयोजन
चरथावल। चरथावल थाना प्रांगण में संत रविदास जयंती को लेकर सीओ सदर व थाना प्रभारी ने अक्षेत्र के गणमान्यो व आयोजको के साथ एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे बैठक की अध्यक्षता सीओ सदर डॉ रवि शंकर मिश्रा ने की। बैठक में सीओ सदर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जयंती के दौरान किसी भी प्रकार के अश्लील गीत डीजे पर नहीं बजाए जाएंगे। नाही शराब का सेवन किया जाएगा। उन्होंने आयोजकों से तय समय पर कार्यक्रम संपन्न कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। वही थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने भी सभी लोगो से शांति सौहार्द और नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया। इस दौरान मुख्य रूप से सीओ सदर डॉ रवि शंकर मिश्रा व थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया सहित जयंती आयोजक समिति के पदाधिकारी व डीजे संचालक एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

जल भराव की समस्या से निजात की मांग
छपार। क्षेत्र के गांव भैसरहेडी में जल भराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। बुधवार को दर्जनों ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया प्रशासन से तुरंत जल भराव की समस्या से निदान की मांग की है। थाना छपार क्षेत्र के गांव भैसरहेडी में सलमान के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि भैंसरहेडी गांव के मुख्य मार्ग पर पिछले तीन सालों से भारी जल भराव की समस्या है। जिस कारण वहां से निकलने में ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है स्कूल जाने वाले बच्चे रपट कर गिर जाते हैं कई महिलाएं बुजुर्ग तथा बच्चे गिरकर घायल हो गए इस समस्या के निदान के लिए कई बार अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। इस कारण वह आंदोलन को मजबूर हैं और जल भराव की समस्या से संक्रामक बीमारी फैल सकती है ग्रामीणों का कहना है यह गांव का मुख्य मार्ग है इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ो दोपहिया व चार पहिया वाहन गुजरते हैं। तथा इस मार्ग से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया है। इस मोके पर वसीम, मुन्तजिर , मोबिन, मनव्वर, सलमान, अब्दुल शमी, खालिद,अलीजान, गुड्डू,महताब,नसीम, नियाज़ आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम प्रधान का कहना है इस मार्ग का विधायक निधि से प्रस्ताव पास हो चुका है जल्द ही इस मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

 

आईंआईंए चेयरमैन को इंटरनल समिति के नामांकन पर एन.जी.ओ. के रूप मे बनी सहमतिMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए) मुज़फ्फरनगर चैप्टर द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम (पोश एक्ट), 2013 के प्रभावी अनुपालन को लेकर एक महत्वपूर्ण ब्रेकफास्ट मीटिंग का आयोजन होटल स्वर्ण इन्न एंड सुइट्स, मुज़फ्फरनगर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए आईआईए मुज़फ्फरनगर चैप्टर के चेयरमैन श्री अमित जैन ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पोश एक्ट को केवल कानूनी औपचारिकता के रूप में न लेकर सुरक्षित, सम्मानजनक एवं संवेदनशील कार्य संस्कृति के रूप में अपनाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल की परिभाषा अत्यंत व्यापक है, जिसमें कार्यालय, फैक्ट्री सहित अन्य सभी स्थान सम्मिलित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों एवं सरकार की मंशा के अनुसार प्रत्येक कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना नियोक्ताओं की वैधानिक जिम्मेदारी है। जहां 10 या उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां इंटरनल कमेटी का गठन अनिवार्य है, चाहे महिला कर्मचारी कार्यरत हों या नहीं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री संजय कुमार ने पोश एक्ट की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अधिनियम के अंतर्गत कार्यस्थल की परिभाषा में कार्यालय, फैक्ट्री, नर्सिंग होम, बैंक, मनरेगा कार्यस्थल, कार्य से संबंधित यात्रा एवं घरेलू कार्यस्थल तक शामिल हैं। उन्होंने इंटरनल कमेटी के गठन, उसका डिस्प्ले, समिति का विवरण सी-बॉक्स पोर्टल पर अपलोड करने, वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को अनिवार्य प्रावधान बताया। उन्होंने कहा कि जहां 10 से कम कर्मचारी हैं, वहां शिकायत लोकल कमेटी के माध्यम से की जा सकती है। नियोक्ता या पीठासीन अधिकारी के विरुद्ध शिकायत की स्थिति में भी लोकल कमेटी ही सक्षम प्राधिकारी होती है। उन्होंने यह भी बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस अधिनियम के अनुपालन की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। सहायक श्रमायुक्त दिवेश सिंह ने कहा कि पोश एक्ट उद्योगों के लिए एक सकारात्मक एवं संरक्षण प्रदान करने वाला कानून है। इंटरनल कमेटी के प्रभावी गठन से शिकायतों का निष्पक्ष, गोपनीय एवं समयबद्ध समाधान संस्था के भीतर ही संभव होता है, जिससे महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ती है और उद्योग अनावश्यक कानूनी जटिलताओं से बचते हैं। सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार ने इंटरनल कमेटी के गठन से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पीठासीन अधिकारी का वरिष्ठ महिला कर्मचारी होना अनिवार्य है तथा महिला कर्मचारी उपलब्ध न होने की स्थिति में अधिनियम में वैकल्पिक प्रावधान भी मौजूद हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियोक्ता या पीठासीन अधिकारी के विरुद्ध शिकायत सीधे लोकल कमेटी में की जा सकती है। आईआईए के डिवीजनल सेक्रेटरी श्री पवन कुमार गोयल ने सभी सदस्यों से 31 जनवरी को विक्टोरिया पार्क, मेरठ में आयोजित आईआईए मुज़फ्फरनगर चैप्टर एवं आईआईए मेरठ चैप्टर के बीच मैत्री क्रिकेट मैच में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर टीम का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन आईआईए सचिव श्री राहुल मित्तल द्वारा किया गया। बैठक के अंत में आईआईए कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक में आईआईए के पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर, फेडरेशन सचिव अभिषेक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में  बैठक में सर्वश्री विपुल भटनागर, फेडरेशन सचिव अभिषेक अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, रविंद्र सिंघल, राज शाह, तुषार गुप्ता (एडवोकेट), राकेश जैन,  अशोक शाह, एफ.सी. मोघा, शमित अग्रवाल, मुकुल गोयल, डॉ. यशपाल सिंह, सुशील अग्रवाल, अनुज कुच्छल, प्राचीर अरोरा, अजय अरोरा, नमन जैन, सौरभ मित्तल, राकेश ढींगरा, आचमन गोयल, अनन्या गोयल, कशिश अरोरा, राहुल कसाना, मनोज गुप्ता, मुदित जैन, सुनील चैधरी, पुलकित सिंगल, सचिन शर्मा, रविंद्र कुमार जैन, रजनीश कुमार, सूरज तनेजा, प्रणव सिंगल, अनूप भाटिया, अंकुर मित्तल, भारत भूषण सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

 

विधायक पंकज मलिक ने दिखाई बाल विवाह मुक्ति रथ को झण्डी
मुजफ्फरनगर। सामाजिक कुरीती बाल विवाह पर रोकथाम के उददेश्य से ग्रामीण समाज विकास केन्द्र नामक संस्था की पहल पर चरथावल विधायक पंकज मलिक ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।   चरथावल विधानसभा सीट से सपा विधायक पंकज मलिक ने आज सुबह प्रेमपुरी स्थित अपने आवास से बाल विवाह पर रोकथाम के उददेश्य से सामाजिक संस्था ग्रामीण समाज विकास केन्द्र की और से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक पंकज मलिक के साथ पार्टी नेता भी मौजूद रहे।

 

सामान्य वर्ग के छात्रों के भविष्य को लेकर जताई चिंता, एसडीएम को सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
खतौली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों में किए गए हालिया बदलावों का विरोध करते हुए राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला अधिकारी निकिता शर्मा के माध्यम से प्रेषित किया गया। महासभा की ओर से पंडित केपी शर्मा, पंडित विकेश मुकेश शर्मा एवं पंडित प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में 13 जनवरी को प्रकाशित भारत सरकार के भारत का राजपत्र संख्या 40 (सीजीडीएल130/ 2026/2693/17) में जारी यूजीसी नियमों के पैरा 256 एवं उससे संबंधित प्रावधानों पर गंभीर आपत्ति जताई गई।महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि यूजीसी द्वारा किए गए ये बदलाव समानता के सिद्धांतों के विपरीत हैं और भेदभावपूर्ण तरीके से सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के हितों को प्रभावित करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना ठोस आंकड़ों का समुचित विश्लेषण किए नियमों में परिवर्तन किया गया है, जिससे सामान्य वर्ग के छात्रों का शोषण होने की आशंका बढ़ गई है।ज्ञापन में प्रस्तुत आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया कि देशभर में 1153 विश्वविद्यालयों और 48,921 कॉलेजों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग वर्गों से जुड़े उत्पीड़न की मात्र 378 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जो कुल संख्या का लगभग 18 प्रतिशत है। इसके बावजूद यूजीसी के नए प्रावधान सामान्य वर्ग के छात्रों के प्रति भेदभावपूर्ण दृष्टिकोण को दर्शाते हैं।महासभा ने यह भी आरोप लगाया कि यूजीसी के माध्यम से केंद्र सरकार राज्यों की शक्तियों का हनन कर रही है, जो संघीय ढांचे के लिए घातक है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की नीतियां देश में आंतरिक कलह को जन्म दे सकती हैं और सनातन धर्म को मानने वाले समाज को विभाजित करने का कार्य कर रही हैं।पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी वर्ग के विरोध में नहीं हैं, लेकिन सामान्य वर्ग के छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से “डिवाइड एंड प्रोवाइड” की नीति को त्यागने और बंद कमरों में नियम बनाने के बजाय धरातल पर आकर सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए यूजीसी नियमों की समीक्षा करने की मांग की।महासभा ने चेतावनी दी कि यदि सामान्य वर्ग के हितों की अनदेखी जारी रही तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसी कड़ी में नरेश गौड़ संरक्षक, मुकेश शर्मा महामंत्री केपी शर्मा अध्यक्ष प्रशांत पंडित जिला संयोजक बजरंग दल , नीरज शर्मा अशोक शर्मा सत्यदेव शर्मा नीरज शर्मा गौरव शर्मा उर्फ बंटी , रोहित भारद्वाज शिवम भारद्वाज नितिन शर्मा आशीष शर्मा सत्येंद्र शर्मा सुनील शर्मा दिनेश शर्मा निशांत शर्मा प्रदीप शर्मा मनमोहन शर्मा जितेंद्र शर्मा राहुल शर्मा प्रवीन शर्मा आदि मौजूद रहे

 

छात्राओं को किया जागरूक
जानसठ। शासन के निर्देश पर नारी सुरक्षा और स्वावलंबन अभियान के तहत बुधवार को उपनिरीक्षक अर्पणा यादव के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने कस्बे में सघन चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया।  टीम ने कस्बे के मुख्य मार्गों, स्कूलों और कॉलेजों की ओर जाने वाले रास्तों पर गश्त की। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं और महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षा योजनाओं के बारे में जागरूक किया। अभियान के तहत, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 और 112 के पम्पलेट वितरित किए गए, ताकि आपात स्थिति में वे तुरंत मदद प्राप्त कर सकें। इस अभियान में टीम की सदस्य रचना, रंजनी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एंटी रोमियो टीम ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ या अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

एक दिवसीय कार्यक्रम हुआ आयोजित
खतौली। विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय गंगधारी, खतौली में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर एनएसएस की स्वयंसेविकाओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में छात्राओं ने “नशा है बर्बादी, जीवन है आज़ादी”, “नशा मुक्ति भारत, स्वस्थ भारत” जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। स्वयंसेविकाओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ रैली में भाग लिया और आसपास के लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी। रैली का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यदि हमें अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाना है और देश को विकास की राह पर आगे बढ़ाना है, तो नशे से दूरी बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि “नशा नहीं, भविष्य को चुनो।” उन्होंने आगे कहा कि नशा भले ही क्षणिक सुख देता हो, लेकिन यह जीवन भर का दुख बन जाता है। नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसकी पढ़ाई, करियर और पारिवारिक जीवन को भी बर्बाद कर देता है। इसलिए सभी युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. रश्मि, रोहित राठी, संजीव शर्मा, संजय कुमार, प्रणव, अनिकेत सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नशा मुक्ति अभियान की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समाज के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम के समापन पर स्वयंसेविकाओं ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

 

तितावी पुलिस ने सिखाया पीएम व सीएम पर टिप्पणी करने वाले को सख्त सबकMuzaffarnagar News
तितावी। सोशल मीडिया के दुरुपयोग और फर्जी पहचान के जरिए लोगों को भ्रमित कर अवैध गतिविधियां करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। तितावी थाना पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो अलग-अलग पहचान अपनाकर न केवल लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहा था, बल्कि सोशल मीडिया पर संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कर रहा था। तितावी थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी पहचान बनाकर सोशल मीडिया पर सक्रिय एक युवक को गिरफ्तार कर कानून का पाठ पढ़ाया है। आरोपी की पहचान अहमद अली के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुद को कभी हिंदू युवक आकाश चैधरी बताता था तो कभी पुलिस अधिकारी या पत्रकार के रूप में पेश आता था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने आकाश चैधरी नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना रखी थी। इसी आईडी से उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट की थीं। यह सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तितावी थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी लोगों का भरोसा जीतने के लिए अलग-अलग वेश और प्रतीकों का इस्तेमाल करता था। कुछ वीडियो और तस्वीरों में वह हाथ में कलावा बांधे दिखाई दिया, ताकि खुद को हिंदू दर्शाकर लोगों को भ्रमित कर सके। वहीं, कई पोस्ट में वह पुलिस की कैप और वर्दी जैसी पोशाक पहनकर खुद को क्राइम इंस्पेक्टर या एसओजी से जुड़ा कर्मी बताता था। पुलिस का मानना है कि इस फर्जी छवि का इस्तेमाल वह लोगों को धमकाने और उनसे अवैध उगाही के लिए करता था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई। उसको पुलिस ने करारा सबक सिखाया, बाद में उसकी एक वीडियो भी वायरल हुई, जिसमें उसे दो सिपाही थाने में पकड़कर ला रहे हैं, लंगड़ाता अहमद अपने किये पर माफी मांग रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस दौरान आरोपी असहज नजर आया और उसने अपने कृत्यों के लिए हाथ जोड़कर माफी भी मांगी। तितावी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने किन-किन लोगों से अवैध उगाही की।

 

खुरपका मुंहपका टीकाकरण अभियान शुरू
चरथावल। विकासखंड की ग्राम पंचायत रोनी हरजीपुर में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) बीमारी की रोकथाम के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। पशुओं में इस संक्रामक रोग के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत, ब्लॉक स्तरीय पशु चिकित्सकों की एक टीम ने गांव में घर-घर जाकर गाय, भैंस और अन्य पशुओं को टीके लगाए। यह बीमारी पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए समय पर टीकाकरण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है। टीकाकरण के दौरान, पशु चिकित्सकों ने ग्रामीणों को खुरपका-मुंहपका रोग के लक्षण, बचाव के उपाय और आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस रोग से पशुओं के खुर और मुंह में घाव हो जाते हैं, जिससे दूध उत्पादन में कमी आती है और पशु कमजोर हो जाते हैं। ग्राम पंचायत ने सभी ग्रामीणों से अपने पशुओं का टीकाकरण कराने और अभियान में सहयोग देने की अपील की है। साथ ही, यह भी सूचित किया गया है कि यदि किसी क्षेत्र में टीकाकरण टीम नहीं पहुंच पाई हो, तो पशुपालक सीधे पशु चिकित्सक डॉ. पंकज से संपर्क कर सकते हैं।

 

युवक को सीएचसी भिजवाया
शाहपुर। बाईक फिसलने से एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया।
  क्षेत्र के गंाव निरमाना निवासी अलीहसन अपनी बाईक द्वारा फुगाना से लौटते वक्त राजवाहे की पुलिया के समीप अचानक बाईक फिसल जाने से चोटिल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे में उसकी बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया तथा घायल के परिजनों को इसकी सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहंुच गए।

 

गीता पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जया एकादशी पर बच्चन सिंह कॉलोनी मे श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा गीतापाठ एवं संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा। परमपूज्य महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया की महाराज श्री की सद्प्ररेणा/आशीर्वाद से एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से  साप्ताहिक / एकादशी/विशेष पर्व पर निरूशुल्क गीतापाठ,भजन भाव की श्रृंखला मे इसबार जया एकादशी के पावन पर्व पर श्री चंदकपज राजीव पराशर शास्त्री जी की माता श्रीमती कमलेश लता सौजन्य से बच्चन सिंह कॉलोनी गली नम्बर 03 मे गीता पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन 29 जनवरी 2026 को सायं 05रू00 बजे से रात्री 6रू30 बजे तक होना निश्चित हुआ है।जिसमें आप सपरिवार, ईष्ट मित्रो सहित सादर आमंत्रित हैं।आपसे अनुरोध है कि पाठ मे अधिक से अधिक संख्या मे सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाए एवं गीतामनीषी स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज के जीओ गीता के माध्यम से गीताजी का संदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने का जो सफल वैश्विक प्रयास किया है/किया जा रहा है और बहुत से देशों मे गीताजी का पठन/पाठन किया जा रहा है। उसमे सहयोग के लिए आओ जीओ गीता के साथ जुडे। अभी तक 03,10 ,13, 27 फरवरी व 03 मार्च बुक है और 27 जनवरी व 17,24  फरवरी अभी तक खाली है । जो बुक कराना चाहते है बुक करा सकते हैं।

 

 जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी । बैठक में अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत एजेण्डा  के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। जिसके लिए अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को प्रकरण निस्तारण के निर्देष दिये गये। बैठक में आर0ओ0 प्रदूषण नियान्त्रण बोर्ड द्वारा अवगत कराया गया कि काली नदी में डेन हेतु 04 एस0टी0पी0 लगा दिये गये हैं तथा 10 नाले भी टैप हो चुके है। अतः प्रकरण को समिति द्वारा निक्षेपित किया गया। मै0 सिल्वरटोन इण्ड0 लि0 मु0नगर की एन0ओ0सी0 के सम्बन्ध में डी0एफ0ओ0 द्वारा अवगत कराया गया कि 14 जनवरी 2026 को मुख्यालय भेजा गया था,जो भारत सरकार के स्तर पर लम्बित है।  इसके अतिरिक्त अधि0अभि0 विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम द्वारा मै0 स्वास्तिक पेस्टीसाईड लि0, मखियाली मु0नगर के सम्बन्ध में बताया गया कि इकाई का कार्य मुख्यालय स्तर से होना है। इकाई द्वारा सरचार्ज जमा करते ही इनकी समस्या का समाधान हो जायेगा, जिस पर इकाई स्वामी द्वारा सहमति व्यक्त की गयी। अतः समिति द्वारा प्रकरण को निक्षेपित भी किया गया। साथ ही मै0 इण्डो गल्फ फार्मासिटीकल्स, मेरठ रोड मु0नगर की समस्या के सम्बन्ध में उपायुक्त जी0एस0टी0 द्वारा अवगत कराया गया कि इकाई का 22 जनवरी 2026 को आर्डर हो चुका है। अतः समिति द्वारा प्रकरण को निक्षेपित किया गया।  बैठक में अध्यक्ष द्वारा सभी औद्योगिक संगठनों का आव्हान किया कि औद्योगिक आस्थान के मुख्य मार्ग पर सौदन्र्यकरण कार्य में एम0डी0ए0 एवं नगर पालिका के साथ मिल कर कार्य करें। बैठक का संचालन आषीष कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा किया गया। अन्त में सधन्यवाद बैठक समाप्त की गयी।  बैठक में  कंडारकर कमलकिषोर देषभूषण मुख्य विकास अधिकारी, अभिनव कुमार डी0एफ0ओ0 एवं जिला स्तर के सभी अधिकारीगण के अतिरिक्त सभी औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर द्वारा संयुक्त रूप से श्भारतीय भाषा परिवार एवं भारतीय ज्ञान परम्पराश् विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया स इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ कुलपति, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर, प्रो. विमला वाई, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्री कपिलदेव अग्रवाल, सचिव-प्रबंध समिति श्री अखिलेश दत्त, प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र, आयोजन सचिव डॉ. पीयूष शर्मा, प्रो शिवप्रसाद शुक्ल, डॉ. अरुण कुमार मिश्र, डॉ. अमित जायसवाल आदि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके की स महाविद्यालय की छात्रा पीहू शर्मा ने माँ सरस्वती की वंदना और वन्देमातरम् का मधुर गायन किया। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के समन्वयक डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि भारतीय भाषाओं में विद्यमान भारतीय ज्ञान परम्परा वर्तमान समय में सम्पूर्ण विश्व का मार्गनिर्देशन कर रही हैं स इस संबंध में उन्होंने बुद्ध, महावीर स्वामी, आदि शंकराचार्य स्वामी दयानन्द सरस्वती और महात्मा गाँधी आदि का उदाहरण दिया। इस अवसर पर नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा भारतीय भाषाओं पर प्रकाशित दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन कौशल विकास एवं व्यवसायिक शिक्षा मंत्री उत्तर-प्रदेश, सरकार श्री कपिलदेव अग्रवाल, कुलपति, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय प्रो. विमला वाई, प्राचार्य सुधीर कुमार पुंडीर, संगोष्ठी के समन्वययक डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रो. शिवप्रसाद शुक्ल, डॉ. अरुण कुमार मिश्र आदि विद्वानों के द्वारा किया गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से आए मुख्य वक्ता प्रो. शिवप्रसाद शुक्ल ने भारतीय ज्ञान परम्परा एवं राष्ट्रभाषा विषय पर बोलते हुए भाषा, संस्कृति और ज्ञान परम्परा में नैतिकता पर जोर दिया।  प्रो. राजेंद्र सिंह श्रज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज से आए वक्ता डॉ. अरुण कुमार मिश्र ने श्राष्ट्रीय एकता में सहायक भारतीय भाषाएँश् विषय पर बोलते हुए भाषाई एकता, सांसकृतिक एकता एवं राजनैतिक एकता पर जोर दिया। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, उत्तराखण्ड, गोपेश्वर, चमोली से आए वक्ता प्रो. अमित जायसवाल ने श्विकसित भारत / 2047 और भारतीय भाषाएँश् विषय पर अपने विचार रखे। भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ कुलपति, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर, प्रो. विमला वाई, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्री कपिलदेव अग्रवाल, सचिव-प्रबंध समिति श्री अखिलेश दत्त, प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र, आयोजन सचिव डॉ. पीयूष शर्मा, प्रो शिवप्रसाद शुक्ल, डॉ. अरुण कुमार मिश्र, डॉ. अमित जायसवाल आदि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके की स महाविद्यालय की छात्रा पीहू शर्मा ने माँ सरस्वती की वंदना और वन्देमातरम् का मधुर गायन किया। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के समन्वयक डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि भारतीय भाषाओं में विद्यमान भारतीय ज्ञान परम्परा वर्तमान समय में सम्पूर्ण विश्व का मार्गनिर्देशन कर रही हैं स इस संबंध में उन्होंने बुद्ध, महावीर स्वामी, आदि शंकराचार्य स्वामी दयानन्द सरस्वती और महात्मा गाँधी आदि का उदाहरण दिया। इस अवसर पर नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा भारतीय भाषाओं पर प्रकाशित दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन कौशल विकास एवं व्यवसायिक शिक्षा मंत्री उत्तर-प्रदेश, सरकार श्री कपिलदेव अग्रवाल, कुलपति, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय प्रो. विमला वाई, प्राचार्य सुधीर कुमार पुंडीर, संगोष्ठी के समन्वययक डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रो. शिवप्रसाद शुक्ल, डॉ. अरुण कुमार मिश्र आदि विद्वानों के द्वारा किया गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से आए मुख्य वक्ता प्रो. शिवप्रसाद शुक्ल ने श्भारतीय ज्ञान परम्परा एवं राष्ट्रभाषाश् विषय पर बोलते हुए भाषा, संस्कृति और ज्ञान परम्परा में नैतिकता पर जोर दिया।
प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज से आए वक्ता डॉ. अरुण कुमार मिश्र ने राष्ट्रीय एकता में सहायक भारतीय भाषाएँ विषय पर बोलते हुए भाषाई एकता, सांस्कृतिक एकता एवं राजनैतिक एकता पर जोर दिया।
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, उत्तराखण्ड, गोपेश्वर, चमोली से आए वक्ता प्रो. अमित जायसवाल ने श्विकसित भारत / 2047 और भारतीय भाषाएँश् विषय पर अपने विचार रखे स इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख विद्वानों में सह समन्वयक डॉ. नवीन कुमार, आयोजन सचिव डॉ. पीयूष शर्मा, सह-आयोजन सचिव डॉ सरिता ढाका, डॉ सविता, डॉ. निशा चैहान, डॉ मदनपाल, और लेफ्टनेंट अजय जी, कोषाध्यक्ष डॉ अनूप पटेल जी, अनुशासन व्यवस्था देख रहें डॉ अरविन पंवार जी एवं सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे स कार्यक्रम में सभी विद्वानों का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नवीन कुमार ने किया 

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =