समाचार (Muzaffarnagar News)
किसान बजट से नहीं है खुशः राकेश टिकैत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । किसान नेता चौ. राकेश टिकैत ने आम बजट को किसान विरोधी बताया,तो वहीं बड़े बड़े व्यापारियों एंव उद्योगपतियों का बजट बताया। यहां भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट से उम्मीद बहुत थी, गांव के लोग आस लगाए हुए थे कि बजट में कुछ मिलेगा, ये कर्ज की बात करते हैं कुछ हिल स्टेट की फसलों की बात भी हुई है, अखरोट चंदन के किसान को कितना बेनिफिट मिलता है देखते हैं। उन्होंने कहा कि फसलों के एमएसपी गारंटी कानून पर बात नहीं हुई, किसान सम्मान निधि के बढ़ाने की उम्मीद थी 12000 तो हो जाना चाहिए थे, दिल्ली के कागजों में यह बजट अच्छा लगेगा लेकिन धरातल पर कितना आएगा, प्राइवेट स्कूलों की बात की है तो क्या गवर्नमेंट स्कूल बंद होंगे इसका सीधा नुकसान गांव के लोगों को होगा, पशु फीड सस्ता होना चाहिए। यह बजट किसानो का नही बड़े बड़े उद्योगपतियों व्यापारियों का बजट है।
रविदास जयंती पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
चरथावल। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव चोपड़ा में रविदास जयंती के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान बधाई कला धर्मेंद्र कुमार ने अपने समर्थकों के साथ पहुँचकर कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया। बाद में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने संत रविदास के जीवन, उनके संघर्ष, समाज सुधार के कार्यों तथा समानता और मानवता के संदेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संत रविदास ने अपने विचारों के माध्यम से समाज में जाति-पांति, भेदभाव और अज्ञानता के विरुद्ध आवाज उठाई तथा प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का मार्ग प्रशस्त किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, परिश्रम और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में कहा कि संत रविदास का जीवन हमें आत्मविश्वास, धैर्य और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देता है। उन्होंने आह्वान किया कि वे अपने जीवन में उच्च आदर्शों को अपनाकर समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें। रविदास ने हमेशा सामाजिक बुराइयों को खत्म करने पर जोर दिया व साधु संतों की संगति से व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त किया। आज भी उनकी शिक्षाएं प्रेरणा का श्रोत है,
तालाब में फंसा पहाड़े का बच्चाः सुरक्षित रेस्क्यू
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जनपद के क़स्बा चरथावल स्थित एक तालाब में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां एक पहाड़े (नीलगाय) का बच्चा पानी के दल दल में फंसा हुआ दिखाई दिया। तालाब में मासूम जानवर को फंसा देख आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना चरथावल मे तैनात पुलिस कर्मी राहुल गिरी और तेजेंद्र धामा तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद पहाड़े के बच्चे को सुरक्षित तालाब से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई। बाद में पहाड़े के बच्चे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस कर्मीयों के मानवीय प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
भरभरा कर गिरा मकान
चरथावल। चरथावल थाना क्षेत्र के गाँव लुहारी खुर्द में देर रात हुई तेज बारिश के चलते एक गरीब का मकान भरभरा कर गिर गया है।
दरअसल पुरा मामला चरथावल थाना क्षेत्र के गांव लुहारी खुर्द कहा है। जहाँ लुहारी खुर्द निवासी मुकेश पुत्र इंद्रजीत अपने परिवार के साथ मकान में सो रहा था अचानक देर रात हुई बारिश के कारण मुकेश का मकान भरभरा कर नीचे गिर गया। जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तो वहीं मुकेश ने अपने परिवार के साथ भाग कर जान बचाई। मगर कच्ची छत और दीवारें गिरने से मकान के अंदर रखा हजारों का सामान मिट्टी में मिल गया। वही मुकेश अब परिवार के साथ खुले में रहने को हुआ मजबूर। अब पीड़ित परिवार ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
युवक का नाले में मिला शव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । नाले मे युवक का शव पडा होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गांधी कॉलोनी स्थित सरवट नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस तत्काल पहुंची तथा जांच करने पर शव की शिनाख्त जीवन पुत्र बलवीर, निवासी हरिनगर थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। मृतक के परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीवन अपने एक साथी के साथ सरवट रोड स्थित अपनी ही बिरादरी की एक महिला से मिलने आया था। स्थानीय पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 04 टीमों का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच की जा रही है और शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
पुलिस टीम के साथ डीएम-एसएसपी ने की पैदल गश्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । आगामी पर्व व त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा नगरक्षेत्र के थाना खालापार व कोतवाली नगर में पुलिस बल के साथ मय दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ फ्लैग मार्च कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आगामी पर्व व त्यौहारों(संत रविदास जयंती, शब-ए-बारात आदि) के दृष्टिगत जनपद मुजफ्फरनगर में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ नगरक्षेत्र के थाना खालापार व कोतवाली नगर के अन्तर्गत प्रमुख चौराहो, बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ मय दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली नगर बबलू कुमार, थाना प्रभारी खालापार महावीर सिंह सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए भ्रमणशील रहने, बाजारों व भीड-भाड वाले स्थानों पर नियमित गस्त करने, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग करने, जनपद में सामप्रादायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/हुडदंग करने वालों पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर सभी को त्यौहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने व अफवाह की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करने, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट न शेयर करने तथा आपसी सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी।
सन्त शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । सन्त शिरोमणि रविदास जी की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें शहर के कई प्रसिद्ध बैन्ड व डीजे के साथ आकर्षक झाकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में सन्त रविदास जी के अनुयायी भजन-कीर्तन करते हुए व सन्त रविदरास जी के बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए तथा साथ ही भजनों पर झूमते नाचते शोभायात्रा में शामिल रहे। इस शोभायात्रा का शुभारम्भ टाउनहाल से कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी कपिलदेव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान समाज के गणमान्य लेगों ने मंत्री अनिल कुमार व मंत्री कपिल देव का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि हम सभी को सन्त रविदास जी महाराज के के बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। वहीं मंत्री कपिलदेव ने कहा कि 15वीं-16वीं शताब्दी के एक महान निर्गुण भक्ति संत, कवि और समाज सुधारक संत रविदास जी महाराज ने जात-पात, छुआछूत का विरोध किया और ईश्वर के प्रति प्रेम व मानवता (मानव एकता) का संदेश दिया हमे उनके बताये मार्ग को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर आज दोपहर एक बजे मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुनील तेवतिया व राव नदीम एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष अवाम ए हिन्द ने रैदासपुरी में मंदिर पर फीता काटकर पूजा अर्चना कर संत शिरोमणि रविदास जी महाराज का स्मरण किया। नगर के विभिन्न स्थानों पर संत रविदास जी महाराज की शोभायात्रा मनाई गयी सभी समाज के लोग भव्य झाकियां लेकर टाउनहाल प्रागंण में एकत्रित हुए जहां से शोभायात्रा नगर के झांसी की रानी, शिवचौक, रूड़की रोड़, नावल्टी चौराहा, बकरा मार्किट रोड़, नम्बर दो चुंगी, आबकारी रोड़, हनुमान चौक, भगत सिंह रोड, शिवचौक पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में मुख्य रूप से सन्त शिरोमणि रविदास महासभा के अध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ व महासचिव दीपचंद उर्फ माटू, संरक्षक रजनीश गौतम, मीडिया प्रभारी विजय कैमरिक, उपाध्यक्ष नीरज कुमार छपारिया, अश्वनी क्ल्याणी व रामनिवास (रप्पू), मास्टर सोमदत्त , सतीश डेन्टर, जितेन्द्र धीरयान, किरणपाल उर्फ भूरा, संजय जानिया, डा. मुकेश गौतम, कुलदीप कुमार एडवोकेट, अमित गौतम, सुन्दरलाल, राजपाल, भूषण लाल, दीपक, सुमित, रोहित, अंकित सागर, खादरवाला से बोहरनलाल, सुभाषदेव भारती, बाबू सिंह बौद्ध, आर्यपुरी से मुकेश मास्टर, हर्ष कुमार, गढी से शुभम, जोनी, केशवपुरी से मोहित कुमार, अविनाश कुमार, कृष्णापुरी से रूपेश कुमार, सुदेश कुमार, धर्मपुरी से बड्डू चौधरी, नवीन कुमार, सुजडू से अंकुश कुमार, राकेश कुमार, उत्तरी सिविल लाइन से बलराम, संदीप कुमार, कलीराम एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष बार संघ, राजबल राणा एडवोकेट शामिल रहे। संत शिरोमणी रविदास जयंति के अवसर पर टाऊन हॉल से निकाली गई विशाल शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। रविदास जयंति पर भाजपा, सपा, रालोद जिला कार्यालय आदि सभी राजनैतिक दलों के कार्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल रविदास जयंति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमो मे सम्मलित हुए। इस दौरान कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
संत शिरोमणि रविदास जयंती पर सपाईयों ने किया नमन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर संत शिरोमणि रविदास जयंती हर्ष के साथ मनाई गई। संत शिरोमणि रविदास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट व अन्य सपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों प्रसिद्ध दोहों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके द्वारा जाट पात और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने के साथ मानवता एवं समानता का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी गई। संत शिरोमणि रविदास जी के प्रसिद्ध दोहा ष् मन चंगा तो कठौती में गंगाष् से उन्होंने ईश्वर के हृदय में वास करने का ज्ञान दिया। समाजवादी पार्टी ने उनके विचारों को अपनाकर समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हाथरस जसवीर वाल्मीकि,वरिष्ठ सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी,साजिद हसन,सत्यवीर त्यागी,इमलाक प्रधान,सपा सभासद सुंदर सिंह,लोकेंद्र कुमार सिमरथी,फिरोज अख्तर,तरुण सौदे एडवोकेट,नितिन सहावली, सलीम कुरैशी, जाऊल चौधरी, मुरसलीन चौधरी,संजय कुमार, डॉ अश्वनी कुमार,फुरकान अली,राकेश कुमार,आदिल अहमद आदि मौजूद रहे।
सीनियर्स विद्यार्थियों को दी विदाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । मुज़फ्फरनगर में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में आयोजित किया गया। बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों की सफलता की मंगलकामना के साथ विद्यालय परिसर में यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान सचिन गोयल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ. स्वाति शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर उपहार भेंट किए, जिससे वातावरण आत्मीयता से भर गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नृत्य कार्यक्रम तथा शिक्षकों एवं छात्रों के प्रेरणादायी गीत मुख्य आकर्षण रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मिस फेयरवेल का खिताब अध्या अरोड़ा एवं मिस्टर फेयरवेल का खिताब शुभव सिंह को प्रदान किया गया। मिस फैशन आइकन कृतिका, मिस्टर फैशन आइकन अक्षय त्यागी, मिस फोटोजेनिक नव्या जैन, मिस्टर फोटोजेनिक क्षितिज, मोस्ट लव्ड सीनियर (बॉय) आदित्य कुच्छल, मोस्ट लव्ड सीनियर (गर्ल) काश्वी जैन तथा मिस्टर एवं मिस ब्यूटीफुल स्माइल सिद्धार्थ एवं अनुश्री को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती मीना गोयल ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए अनुशासन, परिश्रम एवं राष्ट्र के विकास में योगदान को जीवन का उद्देश्य बनाने का संदेश दिया। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ. स्वाति शर्मा ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण बनाए रखने की प्रेरणा दी। समारोह के समापन अवसर पर उपप्रधानाचार्या श्रीमती अंजली आनंद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले प्रबंधन, शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय की मर्यादा, संस्कार एवं मूल्यों को जीवन भर बनाए रखने का आह्वान किया।
संजय राठी के रालोद जिलाध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाई
खतौली। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने संजय राठी को मुजफ्फरनगर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद खतौली क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल देखा गया। इसी क्रम में, रेलवे रोड खतौली पर रालोद के वरिष्ठ नेता चौधरी देवेंद्र उर्फ ढोलू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लड्डू खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर चौधरी देवेंद्र उर्फ ढोलू ने कहा कि संजय राठी की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी जनपद में और अधिक सशक्त रूप से कार्य करेगी। ढोलू ने संजय राठी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में किशन लाल (साइकिल वाले), कपिल भाटी, सिराजुद्दीन, दीनू, अरुण कुमार, सोनवीर, अभी सैनी, निशांत, सुरेश कुमार और पिछड़ा समाज पार्टी के राजू सैनी “भागीरथवशी” सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संजय राठी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विराट हिन्दू सम्मेलन हुआ आयोजित

खतौली। नगर के आर्यन वैकट हॉल में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 1008 महामंडलेश्वर मैत्रेयी गिरी महाराज रहीं। सम्मेलन की अध्यक्षता वैभव जैन ने की, जबकि संचालन चन्द्र मोहन शर्मा ने किया। सम्मेलन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और सामाजिक चुनौतियों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित रहकर कुरीतियों, धर्मांतरण और सामाजिक विभाजन जैसी समस्याओं का सामना करना होगा। युवाओं से अपनी संस्कृति और इतिहास को जानने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, सेवा और संस्कार जैसे विषयों पर चर्चा हुई। अंत में “एक रहेंगे, तो सुरक्षित रहेंगे” का संदेश देते हुए राष्ट्रहित और समाज कल्याण के लिए संकल्प लिया गया। सम्मेलन शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल रहे इसी कड़ी में पंकज भटनागर, डॉ राजपाल पंडित डॉक्टर त्यागी ,डॉक्टर दिनेश चंद्र, मनोज अग्रवाल, निर्मल जैन, संजय भुर्जी, संजीव मिश्रा, प्रताप वाल्मीकि, सुनील वमा,र् आलोक, अंकित सत्यम प्रभात संजय सनातन, सुनील उपाध्याय, राजू उपाध्यक्ष प्रवीण ठकराल, प्रमोद धीमान सोनू ठाकुर, अभिषेक इलाहाबाद विनय चौधरी बृजेश राजपूत संजय गोस्वामी अनुभव कौशिक,अभय जैन आदि मौजूद रहे।
जल्द होगा थोक दवा व्यापारियों के पोर्टल ओ एन डी एल एस की कमियों का निस्तारणः मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिया आश्वासन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । ऑर्गेनाइजिंग कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (रजि०) के प्रदेश महामंत्री सुभाष चौहान के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के सभी दवा व्यापारियों को नए पोर्टल ओ०एन०डी०एल०एस० में आ रही परेशानी को देखते हुए जिसमें मुख्यतः गोदाम लाइसेंस के नए लाइसेंस अथवा रिनूवल का प्रावधान न होने की समस्या से डॉ रौशन जैकब, आयुक्त खाद्य एवं औषधि विभाग को पत्र लिखकर एवं माननीय कौशल विकास राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अवगत कराकर और ज्ञापन के माध्यम से यह अनुरोध किया गया कि इस संबंध में प्रदेश के सभी दवा व्यापारियों के हित में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएं, जिससे कि प्रदेश के सभी दवा व्यापारी दवा व्यापार में अपने व्यापार को सुरक्षित महसूस कर सकें। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नए पोर्टल ओ०एन०डी०एल०एस० इस खामी को देखते हुए और नए गोदाम लाइसेंस बनने का और रिनूवल का प्रावधान ना होने की गंभीरता से सुनकर इस संबंध में संबंधित विभाग को निर्देश जारी करने हेतु आश्वासन भी दिया। एवं इसी के साथ डॉक्टर रोशन जैकब आईएएस पर टेलिफोनिक वार्ता कर अति शीघ्र इस विषय का समाधान कराने का निर्देश दिया। मंत्री को ज्ञापन देने में मुख्य पदाधिकारियों में डॉ०आर०के०गुप्ता, सतपाल सिंह, सुरेंद्र गर्ग, सुधीर मटरोजा, सचिन त्यागी, रविंद्र छावड़ा, पंकज तनेजा, अरुण प्रताप, सतीश तायल, दिव्य प्रताप सोलंकी,मनोज गर्ग, संजीव वर्मा, सुबोध जैन, संदीप कुमार, राजीव कुमार पदाधिकारी उपस्थिति रहे।
चैकिंग अभियान से मचा हड़कम्प
पुरकाजी। खुडडा चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश के नेतृत्व में छपार-रोहाना मार्ग पर रात्रि में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान खामपुर टी-पॉइंट सहित खुडडा-छपार-रोहाना मार्ग पर केंद्रित था। इस दौरान चार पहिया और दो पहिया वाहनों की गहन जांच के साथ-साथ तलाशी भी ली गई। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। रविदास जयंती को देखते हुए संवेदनशील मार्गों को भी चिन्हित किया गया है। पुलिस ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने का आग्रह किया है। इसी क्रम में, बसेड़ा चौकी प्रभारी राहुल वर्मा ने भी अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष मोहित चौधरी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता का विश्वास जीतने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि हर फरियादी की बात धैर्य और गंभीरता से सुनी जाती है।
संजय राठी बने रालोद जिलाध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन को नई धार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिले में नेतृत्व परिवर्तन किया है। पार्टी ने मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष पद पर बदलाव करते हुए संदीप मलिक की जगह पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, तरसपाल मलिक को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी संगठन से मिली जानकारी के अनुसार यह निर्णय केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर लिया गया है। संगठन का कहना है कि संजय राठी का लंबा राजनीतिक अनुभव और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ उन्हें इस भूमिका के लिए उपयुक्त बनाती है। सूत्रों के मुताबिक, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को नई दिशा और गति मिलेगी।
भोपा क्षेत्र में एडीएम व एसपी देहात ने की पैदल गश्त
भोपा। आगामी पर्व व त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर जिलाधिकारी(वित्त) द्वारा थानाक्षेत्र भोपा में पुलिस बल के साथ(मय दंगा नियंत्रण उपकरण) फ्लैग मार्च कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आगामी पर्व व त्यौहारों(संत रविदास जयंती, शब-ए-बारात आदि) के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 01.02.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल एवं अपर जिलाधिकारी(वित्त) श्री गजेन्द्र सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र भोपा के अन्तर्गत प्रमुख चौराहो, बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ मय दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी भोपा श्री देववृत बाजपेई, प्र0नि0 भोपा श्री जसवीर सिंह सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए भ्रमणशील रहने, बाजारों व भीड-भाड वाले स्थानों पर नियमित गस्त करने, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग करने, जनपद में सामप्रादायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/हुडदंग करने वालों पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर सभी को त्यौहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने व अफवाह की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करने, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट न शेयर करने तथा आपसी सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी।
मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत 01 अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 24.75 ग्राम स्मैक, इलैक्ट्रानिक तराजू व 45,000/- रूपये नगद बरामद किये। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा एवं थानाप्रभारी कोतवाली नगर बबलू कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर असलम पुत्र अखलाक नि0 181 मौ0 हण्डिया थाना सिविल लाइन न्याजुपुरा रोड़ मदिर के पीछे प्लाट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 24.75 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक, एक इलैक्ट्रानिक तराजू व 45,000/- रूपये नगद बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा, उ.नि. शशि कपूर, का. नवीन सैनी, कप्तान सिंह थाना कोतवाली नगर शामिल रहे।
लघु उद्योग के लिए राहत देने वाला है बजट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । विपुल भटनागर पूर्व चेयरमैन इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, मुजफ्फरनगरने बजट पर कहा किं लघु उद्योग के लिए कुछ राहत वाला है। बजट में लघु उद्योग के लिए 10000 करोड़ के ग्रोथ फंड का प्रोविजन किया गया है व इनकम टैक्स के नए नियमों में भी सरलीकरण की बात है जो स्वागत योग्य है। क्रेडिट गारंटी स्कीम के विस्तार से उद्योग में लोन की उपलब्धता आसान होगी। स्टार्टअप में स्किल डेवलपमेंट में रोजगार के अवसर बनेंगे। हालांकि छोटे उद्योग को त्वरित कोई टैक्स रहता या छूट नहीं मिली है परंतु जिस प्रकार इंफ्रास्ट्रक्चर,रेलवे व टेक्नोलॉजी के लिए बजट एलोकेशन किये गए है उसे विकास भी होगा रोजगार सृजन भी होगा सभी वर्ग को फायदा भी होगा
पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एम्स मिलना व कई बड़ी योजनाओं के मिलने से नए रोजगार के अवसर इस क्षेत्र में होंगे। इनकम टैक्स स्लैब में बढ़ोतरी न होना हालांकि हमेशा निराशाजनक होता है परंतु नए नियमों में सरलीकरण बहुत स्वागत योग्य है। टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए बजट में जिस प्रकार से प्रोविजन किए हैं उसे भविष्य के भारत की मजबूत नींव रखी गई है। कुल मिलाकर यह एक विकसित भारत बनाने के लिए भविष्य का बजट है।
बजट किसानों को डिजीटल संसाधनों की तरफ ले जाने का प्रयासः अशोक बालियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पीजेंट वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान एडवोकेट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बजट 2026-27 पारंपरिक खेती से हटकर किसानों को निर्यात-उन्मुख फसलों और डिजिटल समाधानों की ओर ले जाने का प्रयास है। कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए कुल 1.7 लाख करोड़ का आवंटन किया है। यह पिछले वर्ष के 1.37 लाख करोड़ के आवंटन से उल्लेखनीय वृद्धि है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में हुआ वार्षिक समारोह
भोपा।क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर मे स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज मे वार्षिक उत्सव ष्अंकुरणष् एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति छात्र छात्राओं द्वारा दी गयी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेंद्र सैनी गांधी पॉलिटेक्निक, एवं प्रधानाचार्या शिवानी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम मे छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक में मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों को उजागर करते हुए एक सार्थक सामाजिक संदेश दिया गया।समाज शास्त्र छात्रा शहनाज ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधि एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि राजेंद्र सैनी एवं प्रधानाचार्या शिवानी ने गत वर्ष बोर्ड परीक्षाओं, वार्षिक गृह परीक्षाओं, इको क्लब, विज्ञान एवं गणित क्लब, खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किए।
मुख्य अतिथि राजेंद्र सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रुचि एवं योग्यता के अनुसार विषय चयन के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या शिवानी ने अनुशासन, कला एवं संस्कृति के महत्व को रेखांकित कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में कु.संजू , सतेंद्र कुमार सहायक अध्यापक, गुल मोहम्मद व्यावसायिक शिक्षक, ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संचालन प्रतिमा सिंह ने सफलतापूर्वक निभाया। इस अवसर पर राहुल पाल, विजय कुमार, हिमांशु सहित , राज सिंह, अभिषेक कुमार, लता, कृष आदि उपस्थित रहे।


