Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाकियू 26 मई को मनाएगी प्रदेश में काला दिवस, मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर भाकियू का बड़ा प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। कृषि कानून के विरोध में विगत 6 महीने से गाजीपुर बार्डर पर धरना दे रही भारतीय किसान यूनियन ने आगामी 26 मई को केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में काला दिवस मनाने की घोषणा की है।

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों से 26 मई को घर पर काले झंडे लगाने की अपील की हैं। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि आगामी 26 मई को किसान गांव में सरकार का पुतला दहन करें।

किसान आंदोलन के 6 माह पूर्ण होने पर गांवों में प्रदर्शन की तैयारी में भाकियू कार्यकर्ता जुट गए हैं। पुतला दहन के दौरान किसान तीनों कृषि कानून बिल का विरोध भी करेंगे।

भाकियू ने 26 मई के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर अपील भी की है। भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक ने इस संबंध में जानकारी दी है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =