समाचार
भाकियू 26 मई को मनाएगी प्रदेश में काला दिवस, मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर भाकियू का बड़ा प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। कृषि कानून के विरोध में विगत 6 महीने से गाजीपुर बार्डर पर धरना दे रही भारतीय किसान यूनियन ने आगामी 26 मई को केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में काला दिवस मनाने की घोषणा की है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों से 26 मई को घर पर काले झंडे लगाने की अपील की हैं। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि आगामी 26 मई को किसान गांव में सरकार का पुतला दहन करें।
किसान आंदोलन के 6 माह पूर्ण होने पर गांवों में प्रदर्शन की तैयारी में भाकियू कार्यकर्ता जुट गए हैं। पुतला दहन के दौरान किसान तीनों कृषि कानून बिल का विरोध भी करेंगे। भाकियू ने 26 मई के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर अपील भी की है। भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक ने इस संबंध में जानकारी दी है।
कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 विनोद राघव द्वारा वॉछित अभियुक्त इमरान पुत्र नसरूद्ीन निवासी मौहलला केवलपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को मदीना चौक से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 वीरनारायण सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त गय्यूर अली पुत्र हसन अली निवासी ग्राम नगंला बुजुर्ग थाना भोपा व वॉछित अभियुक्त आसिफ पुत्र मौहम्मद इलियास निवासी ग्राम तेवडा थाना ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर को भोपा नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया।
अवैध हथियार सहित कई दबौचे
मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 संजय राघव द्वारा गोवध अधि0 में जिलाबदर अभियुक्त मोनीश उर्फ मोनी पुत्र रहीश निवासी ग्राम ददहेडू खुर्द थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को कच्छौली रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त राशिद पुत्र जुम्मा निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को कांधला रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किये गये। इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 श्री रोहताश कुमार द्वारा अभियुक्तों गौरव पुत्र मेहरपाल, अमरदीप पुत्र सत्यप्रकाश निवासीगण ग्राम खेडी करमू थाना कोतवली नगर जनपद शामली को प्राइमरी स्कूल के पास ग्राम पीपलशाह से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गौरव उपरोक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व अभियुक्त अमरदीप उपरोक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
अव्यवस्था मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कराया अपोलो अस्पताल को सील
मुज़फ्फरनगर। प्राईवेट अस्पतालो मे व्यवस्था सुधारने के उददेश्य से जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही है। कोविड-19 के प्रभाव एवं जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाओ को सुदृढ करने के उददेश्य से छापामारी के साथ आला अधिकारियो द्वारा अधिनस्थो को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। जनपद में पूरी तरह से बेलगाम हो चुके प्राइवेट अस्पतालों को सुधारने में जिला प्रशासन लग गया है। शनिवार को नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नई मंडी थाना क्षेत्र के अलमासपुर चौराहे के पास स्थित अपोलो नर्सिंग होम पर छापेमारी कर अव्यवस्था मिलने पर अस्पताल को सील करा दिया। अपोलो नर्सिंग होम के मालिक एमजी खान ने बिना किसी डिग्री के अपने नाम के सामने डॉक्टर और नाम के बाद एमडी लगा रखा है। अस्पताल में कई डॉक्टरों की विजिट दिखा रखी है जबकि इनमें से कोई भी डॉक्टर अस्पताल में विजिट नहीं करता है और भी अन्य अव्यवस्थाएं मिलने पर जिला प्रशासन की टीम ने अपोलो अस्पताल पर बड़ी कार्यवाही की है। जिला प्रशासन के मांगने पर अस्पताल कर्मी कोई डॉक्यूमेंट ही नहीं दिखा पाए। आपको बता दें कि मुज़फ्फरनगर में प्राइवेट अस्पतालों की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। कोविड के अस्पतालों से भी जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित शुल्क से ज्यादा अवैध उगाही के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। जिन्हें देखते हुए जिला प्रशासन सख्त हुआ है। वहीं दो दिन पहले भी जिला प्रशासन ने कुछ अस्पतालों को नोटिस जारी किए हैं और आज एक अस्पताल को सील करने की कार्यवाही के बाद लग रहा है कि अब जनपद में प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर रोक लगेगी।
उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन की बैठक में कोरोना को हराने के लिए हवन यज्ञ करने का आह्वान
मुजफ्फरनगर। उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उनके आवास साउथ सिविल लाईन मुजफ्फरनगर मे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिह पुण्डीर की अध्यक्षता मे दिनाक २३, २४ मई २०२१ को पश्चिमी उत्तम प्रदेश के २१ जनपदो मे जनकल्याण के लिए, वायरस के खात्मे ,वायुमण्डल के शुद्धिकरण आक्सीजन वर्धन व निगेटिव ऊर्जा के विनाश हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए बैठक का आयोजन हुआ बैठक मे भाग लेने वाले सभी पदाधिकारियो की थर्मल स्क्रिनिग, बैठने वाली कुर्सियो व हाथो सेनेटाईज किया गया। बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह, प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर डाक्टर शहजाद राना, शिवकुमार पुण्डीर, इमरान राव,दयाचन्द पुण्डीर, इस्लाम अलवी ने भाग लिया। राष्ट्रीय महासचिव विपिन शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव हाजी वारिस, जिला प्रभारी शामली अमजद कोहली,प्रदेश अध्यक्ष यूथविंग राव मुहीब,प्रदेश महासचिव ललित राठी फेसबुक के माध्यम से बैठक वर्चुवल रूप से भाग लिया। सभी पदाधिकरियो/सदस्यो ने अपने मित्रो,रिश्तेदारो को भी उक्त दिवसो मे हवन करने के लिए प्रेरित किया ।सभी का प्रयास है कि हवन को जनान्दोलन बनाया जाए। इसके भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सदस्यो से भी हवन करने का आह्वान किया गया है।संगठन ने संगठन के सभी पदाधिकारियो/सदस्यो से सरकार की गाईड लाईन के अनुसार अपने अपने क्षेत्र मे प्रचार प्रसार जैसे मास्क लगाएं,बिना कार्य के भार न घूमे, बाहर दो गज की दूरी का पालन करने, हाथ यदि किसी सतह पर छू जाते हैं तो तुरन्त सेनेटाईज करें ,हाथो को बार बार अच्छी तरह से धोने,कोरोना के लक्ष्ण जैसे तेज बुखार,सुखी खांसी,जुकाम ,अचानक दस्त लगने,सिर दर्द होने पर कोविड की जांच अवश्य कराएं ,जांच रिपोर्ट आने से पहले ही बिना इन्तजार किए योग्य चिकित्सक के परामर्श से घर पर ही अपना ईलाज शुरू कर दें।आक्सीजन कम होने ,श्वांस लेने मे कठिनाई होने पर हॉस्पिटल मे भर्ती होने की अपील की अपील जनता से कर प्रशासन का सहयोग करे ।अपने देश से कोरोना नामक बीमारी को समाप्त करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। हारेगा कोरोना जीतेगा भारत।।
राजवाहा टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई
पुरकाजी। गांव तुगलकपुर में राजवाहा टूटने से क्षेत्र की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। गांव की गलियों में भी पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात क्षेत्र के गांव तुगलकपुर में रजबहे की पटरी टूटने से भारी मात्रा में पानी गांव के साथ ही जंगल में भी घुस गया। रातभर पानी बहने से गांव की सैकड़ों बीघा कृषि भूमि पानी में जलमग्न हो गई। वहीं, गांव की गलियों व सभी रास्तों में भी जलभराव हो गया। सुबह गांव में पानी भरा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। किसी तरह ग्रामीण पानी के स्त्रोत का पता लगाने जंगल में पहुंचे तो वहां रजबहा टूटा मिला। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य रजत चौधरी व पूर्व प्रधान प्रताप सिंह ने सिंचाई विभाग को इसकी सूचना दी, जिस पर विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर रजबहा पटरी की मरम्मत कर पानी बहना बंद किया। ग्रामीणों के अनुसार, उक्त रजबहा उत्तराखंड से आ रहा है जो गांव हरिनगर से गांव गोधना, तुगलकपुर होते हुए भोपा क्षेत्र के गांव सीकरी व मोरना से होकर निकलता है। रातभर रजबहे से पानी बहने के कारण गांव के सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों की फसलें भी प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई है।
सीओ सदर ने इम्यूनिटी किट वितरित की
मुजफ्फरनगर। थाना प्रांगण में क्षेत्राधिकारी सदर हेमन्त कुमार ने कोरोना महामारी से बचाव हेतु सभी स्टाफ को इम्यूनिटी किट वितरित की। उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण विश्व वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। उसके बावजूद भी पुलिस कर्मी अपनी व अपने परिवार की परवाह न करते हुए भी अपनी डयूटी को बखूबी अंजाम दे रहे है। इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए इम्यूनिटी किट का इस्तेमाल करना काफी हद तक सुरक्षित माना गया। वहीं कोरोना महामारी से भी अधिक खतरनाक बीमारी ब्लैक फंगस ने भी दस्तक दे दी है। लोगों की सुरक्षा के दौरान कोरोना महामारी की चपेट में आकर कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। उन्होंने कहा की सभी कर्मचारी समय समय पर अपने हाथों को सैनिटाइजेशन करते रहे और शारीरिक दूरी पालन करें और अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करते रहे। इसके उपरांत शारीरिक दूरी का पालन करते हुए आंतकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। सीओ सदर हेमंत कुमार ने आंतकवाद और हिसा का डटकर मुकाबला करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सदभावना व मानव जीवन को खतरा पहुंचाने वाली व विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई। थाना प्रभारी एमपी सिंह, योगेंद्र सिंह, ओमेंद्र सिंह, संजय राणा, महेंद्र सिंह, शिवकुमार, संजीव कुमार,दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।
सीओ जानसठ ने पुलिसकर्मियों को इम्युनिटी बढ़ाने की किट वितरित की
जानसठ। सीओ जानसठ ने पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए इम्युनिटी बढ़ाने की किट वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योगासन को शामिल करना चाहिए तथा शारीरिक श्रम आवश्यक रूप से करना चाहिए। जनपद में पुलिसकर्मियों की इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए चलाये गए अभियान के अन्तर्गत की देर शाम सीओ जानसठ शकील अहमद मीरापुर थाने पहुँचे। उन्होने यहां पर थाने में तैनात ४० वर्ष से अधिक आयु के १८ पुलिस कर्मियों को इम्युनिटी बढ़ाने वाली किट वितरित की। सीओ शकील अहमद ने बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के द्वारा जनपद के पुलिस कर्मियों को स्वस्थ रखने के लिए विशेष पहल की शुरुआत की गई। जिसके अन्तर्गत कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए इम्युनिटी बढ़ाने वाली किट प्रदान की गई है।
सब्जी विक्रेताओ का कोरोना टेस्ट कराया
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिह के निर्देश पर कूकडा नवीन मन्डी स्थल स्थित सब्जी मन्डी मे सब्जी विक्रेताओ का कोरोना टेस्ट कराया गया। वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव व जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिला-पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्य योजना बनाई गई है।
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मन्डी स्थल पहुंच कर सब्जी मन्डी पहुंच कर सब्जी विक्रेताओं के कोरोना जांच सैम्पल लिए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिह ने अधिनस्थो को निर्देशित किया कि सब्जी मंडी मे भीड एकत्रित ना होने दे। सब्जी विक्रेता सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखते हुए दूर दूर बैठाये। इस दौरान मन्डी समिति सचिव,व्यापारी नेता संजय मित्तल,श्याम सिह सैनी, नई मन्डी कोतवाल अनिल कप्परवान आदि मौजूद रहे।
कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 रेशमपाल सिंह द्वारा अभियुक्तगणों सुंरेन्द्र पुत्र चन्द्रभान, गुड्डू पुत्र जगपाल निवासीगण ग्राम तुगलकपुर थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को गंगनहर पट्री जगंल ग्राम सिकन्दरपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के कब्जे से 08-08 लीटर कच्ची शराब नाजायज बरामद की गयी।इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 तारीक वसीम द्वारा अभियुक्त श्रवण पुत्र मंगू निवासी ग्राम किनौनी थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम अमीरनगर रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 15 पव्वे नाजायज देशी शराब तोफा मार्का बरामद की गयी।
डा.नौशाद के पिता का निधन हो गया
चरथावल। कस्बे के प्रसिद्ध समाजसेवी डा.नौशाद के पिता का निधन हो गया। इस दुखद समाचार से कस्बे मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी डा.नौशाद के पिता पिछले कुछ दिनो से काफी बीमार चल रहे थे। जिनका उपचार के दौरान निधन हो गया। विदित हो कि बीते दिनो डा.नौशाद की माताजी का भी निधन हो गया था।
संगठन की मजबूती पर चर्चा की
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता की बैठक मे संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। भाकियू अंबावता के जिलाध्यक्ष मौहम्मद शाह आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि कोविड-19 के मददेनजर सोशल डिस्टेंसिग व अन्य व्यवस्थाओ का पालन करते हुए बैठक के दौरान हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अनील नांदल उर्फ बब्लू प्रधान का स्वागत किया गया। बब्लू प्रधान आगामी 24 मई को हिसार मे प्रस्तावित किसान महापंचायत के लिए मुजफ्फरनगर के कार्यकर्ताओ को निमंत्रण देने के लिए पहुंचे हैं। हिसार के क्रांति पार्क मे तीन कृषि कानूनो के मुददे पर बैठक होगी। बैठक मे जिलाध्यक्ष शाह आलम, पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष सालिम त्यागी,ब्लॉक महासचिव अमित कुमार,शहजाद, डा.जाहिद,डा.शहराज त्यागी, रविन्द्र कुमार, महताब, बिलाल, जसवीर सिह, कुलदीप सिह, अमित कुमार अमित कुमार, सिंकदर कुमार आदि मौजूद रहे।
पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोविड-10 के प्रभाव एवं नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई है। वहीं दूसरी और एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के अनुपालन मे क्षेत्राधिकारियो के निर्देशन मे थाना प्रभारियो द्वारा अपने-अपने क्षेत्रो मे लॉकडाउन के पालन हेतु पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया। जनपद सहित नगर क्षेत्र मे एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन मे तथा सीओ सिटी कुलदीप कुमार व इंस्पैक्टर कोतवाली योगेश शर्मा द्वारा शिव चौक पर चैकिंग अभियान चलाया गया। सीओ सिटी कुलदीप कुमार की मौजूदगी मे इंस्पैक्टर उम्मेद कुमार द्वारा महावीर चौक,प्रकाश चौक, कच्ची सडक आदि अनेक स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाकर बिना किसी जरूरी कार्य के बाजार मे घूमने वालो को जमकर हडकाया। पुलिस ने इस दौरान कईवाहन चालको के वाहनो के ई-चालान भी काटे। नई मन्डी कोतवाली पुलिस द्वारा जानसठ बस अडडा, अलमासपुर चौराहा, द्वारकापुरी मोड, भोपा बस स्टैण्ड आदि विभिन्न स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया तथा लॉकडाउन का पालन कराया गया। सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव ने चैकिंग अभियान के विषय मे जानकारी लेते हुए निर्देशित किया। पुलिस द्वारा कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन के मद्देनजर किए गए चैकिंग अभियान से बिना किसी जरूरी कार्य के एवं बिना मास्क लगाए घूमने वालो मे हडकम्प मचा रहा। पुलिस ने ऐसे लोगो को रोककर उनसे बाजार मे निकलने का कारण पूछा।
दो पडौसियों के बीच हुई मारपीट, कई घायल
चरथावल। मकान निर्माण को लेकर कुछ लोगो के बीच आपसी कहासुनी व मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रोनी हरजीपुर मे मकान के निमार्ण कार्य को लेकर दो पडौसियों के बीच हुई आपसी कहासुनी व मारपीट हो गई। गांव मे झगडे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।
जेल अस्पताल के लिए 5 लीटर का ऑक्सीजन कंसट्रेटर भेंट किया
मुजफ्फरनगर। जिला जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने वहलना स्थित श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में भोजन व्यवस्था का अवलोकन किया। प्रसाद ग्रहण कर संपूर्ण सेवा व्यवस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि वहलना मंदिर द्वारा कोविड संक्रमित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान राजेश जैन अध्यक्ष प्रबध समिति के सौजन्य से जेल अधीक्षक को जेल अस्पताल हेतु 5 लीटर का आक्सीजन कंसट्रेटर भेंट किया। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारी राजकुमार जैन नावला वाले सहित संस्था से जुड़े पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
सूखे राशन का वितरण किया
मुजफ्फरननगर। विजय वर्मा के निवास पर विजय शुक्ला जिला अध्यक्ष भाजपा द्वारा सूखे राशन का वितरण किया गया। विजय वर्मा, राहुल गोयल एवं प्रेमी छाबड़ा ने बताया कि शहर में लॉक डाउन होने की वजह से बहुत सारे लोग अपने काम से वंचित हो गए हैं जिसको देखते हुए उनको तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है एवम् खाने के लाले पड़े हुए हैं और कुछ लोग तो ऐसे हैं जो किसी और से सहायता मांगने में शर्म महसूस करते हैं इसलिए विजय वर्मा ने अपने निवास पर २५१ राशन के पैकेट तैयार कर उन लोगों को देने का संकल्प लिया। पिछले लॉकडाउन में भी विजय वर्मा एवं राहुल गोयल ने हजारों सूखे राशन के पैकेट जरूरतमंद लोगों को वितरित किए थे उसी की तर्ज पर इस बार भी निर्णय लिया गया कि शहर में वह सभी लोग जो अपने लिए खाने का इंतजाम करने में असमर्थ है उनको सुखा राशन दिलाया जाएगा एवं जिस किसी को भी ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता हो उसमें भी अधिक से अधिक सहायता प्रदान की जाएगी वहां पर श्रवण कुमार, अमित बजाज एवं काके भाई आदि लोग उपस्थित थे।
कोरोना से एडवोकेट का निधन
मुजफ्फरनगर। पालिका चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल के स्टेनो गोपाल त्यागी के ताऊजी एडवोकेट शुगन चंद त्यागी सेवानिवृत्त उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी का कोरोना संक्रमण के चलते बेगराजपुर हॉस्पिटल में निधन हो गया उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव महरायपुर थाना छपार में किया गया तथा उनके पुत्र संजय त्यागी एडवोकेट के द्वारा अपने पिता को मुखाग्नि दी गई। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण एवं प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे। शोक व्यक्त करने वालो में महावीर सिंह त्यागी भतीजे प्रधान काका त्यागी, राजवीर त्यागी, अनिल त्यागी, ओम प्रकाश त्यागी, मास्टर अनुज त्यागी, सेवानिवृत्त मंडी सचिव सुरेश त्यागी, प्रशिक्षित इंजीनियर भानु प्रताप त्यागी सहित सभी ग्रामीणों के द्वारा दिवंगत पुण्य आत्मा की शांति के लिए गांव में शौक व्यक्त किया गया।
मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान का वैक्सीनेशन का प्रयास हुआ सफल
मुजफ्फरनगर। दवा व्यापारियों की वैक्सीनेशन कैंप को लेकर लगातार मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान प्रयास कर रहे थे । जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला को पत्र के माध्यम से मांग की थी की दवा व्यापारियों के लिए अलग से वैक्सीनेशन की व्यवस्था की जाए, क्योंकि दवा व्यापारी पिछले कोरोना काल में एवं इस कोरोना काल में लगातार कोरोना वारियर्स की तरह जनपद वासियों की सेवा कर रहे हैं। सुभाष चौहान की इस मांग पर जनपद के दोनों जनप्रतिनिधियों ने प्रयास कर दवा व्यापारियों के लिए अलग से वैक्सीनेशन की व्यवस्था करवा दी है। सीएमओ ऑफिस से गीतांजलि वर्मा ने सुभाष चौहान को फोन कर अवगत कराया है कि आगामी सोमवार को महावीर चौक पर अग्रवाल मार्केट में प्रातः 11रू00 बजे से साए 5रू00 बजे तक चंद्रशील डिस्ट्रीब्यूटर 53 ए फर्स्ट फ्लोर पर दवा व्यापारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए 45 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों के लिए कोरोना के वैक्सीनेशन कैंप की व्यवस्था की जा रही है ।
एसोसिएशन के महामंत्री संजय गुप्ता ने बताया की दवा व्यापारियों के ग्रुप में लिंक भेजा जा रहा है, जो भी दवा व्यापारी वैक्सीनेशन कराएगा वह इस लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराने के पश्चात ही कैंप पर अपना आधार कार्ड लेकर के आए ।जिससे दवा व्यापारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो सके। इस कैंप में दवा व्यापार से जुड़े पूरे जनपद के व्यापारी अपना वैक्सीनेशन करा सकते हैं।
इस कैम्प के पश्चात जिला परिषद बाजार में भी जगह की व्यवस्था होने के उपरांत एक कैंप की व्यवस्था शीघ्र ही कराई जाएगी

