Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आम आदमी एक साथ मिलकर रहना चाहता है पर यह नेता व सरकार इन्हें आपस में लड़वाने का काम करती हैं: अनिल नांदल

आगामी 24 मई को हिसार के क्रांति पार्क में होने वाले किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष अनिल नांदल उर्फ बल्लू प्रधान उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के दौरे पर है।

इस दौरान वे हिसार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में व उन पर झूठे मुकदमे बनाने के खिलाफ हिसार में होने वाली किसान महापंचायत के लिए विभिन्न स्थानों पर सभाएं कर किसान व मजदूरों को आमंत्रित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के पुरकाजी ब्लाक के छपार कार्यालय पर किसानों की सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जात पात तो कभी हिंदू मुस्लिम के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है

जिसे किसी भी सूरत में संगठन सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आज छपार में संगठन के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए एकता का परिचय दिया। भाकियू नेता ने कहा कि देश में आम आदमी एक साथ मिलकर रहना चाहता है पर यह नेता व सरकार इन्हें आपस में लड़वाने का काम करती हैं, जिसे आम आदमी समझ चुका है।

जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने कहा कि केंद्र सरकार जब तक तीनों कृषि कानूनों को रद्द नहीं करेगी व सभी फसलों पर एमएसपी रेट तय नहीं करेगी। उनका आंदोलन यूं ही शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के आंदोलन को लाठी व गोली के दम पर नहीं दबा सकती।

साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हिसार में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज व उन पर दर्ज मुकदमों को जल्द वापस ले। नहीं तो पूरे देश में सरकार के खिलाफ आन्दोलन तेज किए जाएंगे। इस महामारी के दौर में सरकार खुद ही कानून बनाती है और खुद ही तोड़ती है।

सरकार किसानों पर अत्याचार करना बंद करें और इस महामारी के दौर में देश को बचाने की कोशिश करे। वहीं तीन कृषि कानूनों को रद्द करके व सभी फसलों पर एमएसपी कानून तय करें।

ताकि देश का किसान खुशी खुशी अपने घर लौट सके। इस मौके जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम पूरकाजी ब्लाक अध्यक्ष सालिम त्यागी ब्लाक महासचिव अमित कुमार शहजाद डा, जाहिद डा,शहराज त्यागी शादाब जान मोहम्मद रविन्द्र कुमार महताब सेफी हुसेन बिलाल जसविर सिंह कुलदीप सिंह अमित कुमार सूनिल कुमार सिकंदर कुमार आदि मौजूद रहे

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =