समाचार (Muzaffarnagar News)
चाकू से हमला कर महिला को किया घायलः बच्ची को टैंक में डुबोया
शाहपुर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव में एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक घर के भीतर घुसकर अज्ञात हमलावरों ने महिला पर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया, वहीं उसकी चार वर्षीय मासूम बेटी की निर्मम हत्या कर शव को घर के आंगन में बने पानी के टैंक में फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।
कॉलर समीर निवासी बसीकलां थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गयी कि अज्ञात द्वारा कॉलर के पड़ोसी इमरान की पत्नी फिर्दाेष को चाकू मारकर घायल कर दिया गया तथा उनकी 04 वर्षीय बच्ची को गायब कर दिया। हमले में महिला के तीन अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं। दस वर्षीय मासूम, आठ व सात वर्षीय बच्ची को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बसंल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह, थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थाल का निरीक्षण किया गया । बच्ची, आंगन में रखे पानी के टैंक में ऊपर तैरती हुई मिली । थाना शाहपुर पुलिस द्वारा घायल फिर्दाेष एवं बच्ची को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया तथा फिर्दाेष उपरोक्त को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । डॉग स्क्वॉड एवं फॉरेंसिंक टीम मौके पर मौजूद है, साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिनस्थों को घटना से सम्बन्धित प्रत्येक बिंदू की गहनता से जांच करने हेतु निर्देशित किया गया है तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया है । पीड़ित परिवार से वार्ता कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है ।
रूका हुआ वेतन दिलाने की मंाग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । प्राथमिक विघालयों मे कार्य करने वाली भोजन माताओ ने 8 माह का रूका हुआ वेतन दिलाए जाने तथा वेतन बढाये जाने की मंाग को लेकर कचहरी मे प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
समाजसेवी रेनू चैधरी के नेतृत्व में कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहंुची महिलाओ ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को सौंपे गए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि वे प्राथमिक विघालयो मे कार्य करती है। बच्चों के लिए मिड डे मील का भोजन बनाती हैं। उन्हे सरकार द्वारा 12 माह मे 10 माह का वेतन दिया जाता है। जो कि 2000 रूपये प्रतिमाह है। भोजन माताओं का आरोप है कि उनका 8 माह का वेतन रूका हुआ है। जिससे उन्हे आर्थिक तंगी का सामना करना पड रहा है। अतः कृपया यथाशीघ्र रूका हुआ वेतन दिलवाया जाए तथा प्रार्थीगण का वेतन बढाकर 12000 रूपये कराया जाए। ज्ञापन सौपने वालो मे मनीषा, उषा, उर्मिला, रेनू, कमलेश, डोली, गीता, प्रिया, संगीता, बबीता आदि दर्जनो भोजन माताए मौजूद रही।
जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पदाधिकारियों ने शहर की जनसमस्याओं और सफाई व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की। एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण की पुरजोर मांग की गई है। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि आगामी 19 फरवरी 2026 से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है और वहीं आगामी दिनों में होली का पर्व भी मनाया जाएगा। इन महत्वपूर्ण अवसरों को देखते हुए शहर में साफ-सफाई, सुचारू जल निकासी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। मौलाना इमरान का सभी ने जोर देकर कहा कि रमजान के दौरान इबादत, सहरी और इफ्तार के समय बिजली और पानी की निरंतर उपलब्धता अनिवार्य होती है, ताकि रोजेदारों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। शहर के कई वार्डों, विशेषकर नियाजूपुरा और मीमलाना रोड जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया गया कि वहां गलियों में जलभराव और गंदगी की समस्याएं खडी है। इस स्थिति के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों को आने जाने में परेशानी होती है साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि नगर पालिका और संबंधित विभागों को कड़े निर्देश जारी किए जाएं ताकि रमजान और होली के पर्व से पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के शांतिपूर्ण और स्वच्छ वातावरण में संपन्न होने के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार आवश्यक है।
जनपदीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । यू.पी टूरिज्म की और से ग्रामीण क्षेत्रों एवं धार्मिक और दर्शनीय स्थलों पर पर्यटन को बढावा देने के उददेश्य से एक जनपदीय संगोष्ठी मेरठ रोड स्थित आईटीआई के सभागार में आयोजित की गई।
जिसका उदघाटन जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोक कंडारकर ने की। संगोष्ठी में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रिय पर्यटन अधिकारी रवि शंकर ने सरकार की नई नीति जो 2025 मंे लागू की गई कि बारे मे बताते हुए कहा कि लोग अपने-अपने क्षेत्रो मे बेड और ब्रेकफास्ट की संस्कृति अपना कर अच्छा-खासा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विस्तार पूर्वक इस नीति के उददेश्य, नियम और लाभों के बारे मे जानकारी दी। अपने संबोधन मे जिला पंचायत चेयरमैन डा.वीरपाल निर्वाल ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार जनपद में पर्यटन को बढावा देने के लिए प्रयत्नशील है। इसी संदर्भ में यह गोष्ठी आयोजित की गई है। उन्होने मोरना, शुक्रताल एवं हस्तिनापुर जैसे क्षेत्रो मे पर्यटन की संभावनाए तलाशने पर जोर दिया। अपने संबोधन में सीडीओ कमल किशोर कंडारकर ने कहा कि हमारे जनपद में शुक्रताल को एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप मे विकसित करने की प्रक्रिया चल रही हैं। ऐसे मे ग्रामीण क्षेत्रो के प्रतिभागी पर्यटन विभाग से जुडकर आजीविका अर्जित कर सकते हैं। गोष्ठी में सीएम फेलो कुणाल वर्मा सहारनपुर, सीएम फेलो आदित्य त्यागी मुजफ्फरनगर ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि शुक्रताल, देवल, मोरना-भोपा जैसे स्थानो पर अपार संभावनाए विघमान हैं।
संगोष्ठी मे लोकर गाईड रविता, सोनिया शर्मा, साक्षी पालर, तनु चैधरी को पर्यटन विभा ग की और से सम्मानित किया गया। संगोष्ठी मे उ.प्र.पर्यटन विभाग द्वारा नामित कार्यदायी संस्था लक्ष्य एनजीओ के प्रतिनिधि संदीप उपाध्याय ने भी अपनी प्रस्तुति दी और प्रशिक्षणार्थियों के प्रश्नों का उत्तर दिया। संगोष्ठी मे करीब 250 प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया। जिनमे कई गंावो के प्रधान भी शामिल थे। कार्यक्रम मे रालोद विदित मलिक सहित अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
तितावी पुलिस को मिली सफलताः जुआरियों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । तितावी थाना पुलिस ने अमीर नगर ओवरब्रिज के पास आम के बाग में छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 10,080 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर चालान किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और फुगाना क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में तितावी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाध्यक्ष तितावी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि अमीर नगर ओवरब्रिज के समीप आम के बाग में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार पुत्र विजयपाल, अर्जुन पुत्र विजयपाल, देवेंद्र पुत्र मांगेराम, सुरेश पुत्र पाला, मोनू पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम काजीखेड़ा थाना तितावी तथा रविंद्र पुत्र बलवीर निवासी ग्राम जागाहेड़ी थाना तितावी के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई।
पुलिस के अनुसार, बरामद नकदी जुए में प्रयुक्त की जा रही थी। आरोपियों के विरुद्ध थाना तितावी में मुकदमा अपराध संख्या 40/26 पंजीकृत है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है और उनके खिलाफ पूर्व में भी संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा चुकी है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनुभव चैधरी, उपनिरीक्षक अमित चैधरी, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, मुख्य आरक्षी अनीस खान तथा आरक्षी विकास कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
छात्राओं को सिखाई साइबर सुरक्षा
खतौली। गंगधाड़ी स्थित विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय में एनएसएस की द्वितीय इकाई द्वारा तृतीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य विषय ‘डिजिटल जागरूकता’ रहा, जिसमें छात्राओं को तकनीक के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने डिजिटल युग में युवाओं की भूमिका, डिजिटल समावेश और तकनीकी साधनों के सकारात्मक उपयोग पर प्रकाश डाला। साथ ही छात्राओं को स्मार्टफोन संचालन, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, डिजिटल दस्तावेज प्रबंधन और ऑनलाइन सूचनाओं की सत्यता पहचानने के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। महाविद्यालय की प्राचार्य एवं एनएसएस अधिकारी डॉ. कविता वर्मा ने छात्राओं को शैक्षणिक पोर्टल के उपयोग, साइबर सुरक्षा उपायों, मजबूत पासवर्ड बनाने की विधि, ओटीपी सुरक्षा, सोशल मीडिया प्राइवेसी और जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार के प्रति जागरूक किया। शिविर के दौरान छात्राओं ने डिजिटल सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से सीख हासिल की। कार्यक्रम में डॉ. रश्मि, रोहित राठी, शक्ति सिंह और प्रभात पुंडीर का विशेष सहयोग रहा।
स्मार्ट बिजली मीटर का किया विरोध
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जनपद में स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाने के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों ने एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान मजदूर सर्व समाज संगठन, भारतीय किसान सर्व धर्म, भारतीय किसान यूनियन चैधरी और भाकियू आंदोलनकारी ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर से उत्पन्न हो रही समस्याओं के समाधान की मांग की है। भारतीय किसान मजदूर सर्व समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी गय्यूर और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि नदीम खान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान नेताओं ने प्रशासन को आम जनता, किसानों और मजदूरों की पीड़ा से अवगत कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली उपभोक्ताओं के लिए आर्थिक और मानसिक परेशानी का सबब बन गई है। नदीम खान ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जिले में बिजली विभाग द्वारा तेजी से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के बाद बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे मध्यम और गरीब वर्ग के परिवारों की आर्थिक कमर टूट रही है। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की लचर व्यवस्था के कारण ये मीटर सही ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिसके चलते उपभोक्ताओं को आए दिन तकनीकी दिक्कतों और बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त किसान संगठनों ने प्रशासन के सामने प्रमुख रूप से मांग रखी है कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता की सहमति के बिना किसी भी उपभोक्ता के घर या प्रतिष्ठान पर जबरन मीटर न थोपे जाएं। संगठनों ने प्रशासन से इस गंभीर जनसमस्या का शीघ्र स्थाई समाधान निकालने की अपील की है और उम्मीद जताई है कि जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।
गौ सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भारत विकास परिषद सम्राट शाखा मु नगर द्वारा आज नई मंडी गौशाला में गौ सेवा का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री मनीष कुमार सिंघल जी (अध्यक्ष विवेक शाखा ) प्रायोजक श्रीमती एवं श्री प्रमोद कुमार त्यागी जी तथा संयोजक श्रीमती एवं श्री अजय कुमार गोयल जी रहे। सभी का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। आज के इस भव्य आयोजन में शाखा के भारी संख्या में सदस्य (पुरुष एवं मातृशक्ति) उपस्थित रहे। शाखाअध्यक्ष प्रवीन कुमार ने मुख्य अतिथि का अपनी शाखा में पधारने पर बहुत-बहुत हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया तथा शाखा के उपस्थित सभी सदस्यों का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया। एवं गौ माताओं के संबंध में विशेष जानकारी उपलब्ध कराई। तथा गौ माता की सेवा करने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट शाखा ने उन्हें अपनी शाखा के कार्यक्रम में आमंत्रित कर तथा उन्हें मुख्य अतिथि बनाए जाने पर बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया तथा गौ माताओं की सेवा करने से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। शाखा के कुछअन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।सभी उपस्थित सदस्यों ने गौ माताओं को अपने हाथों से हरा चारा आदि खिलाकर पुण्य लाभ कमाया।
साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा कॉलेज में अध्ययनरत एनसीसी कैडेट्स के साथ साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता के उद्देश्य से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, फेक न्यूज, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी/केवाईसी फ्रॉड आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इनसे बचाव के प्रभावी उपायों पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर युवाओं को बताया गया कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें तथा किसी भी भ्रामक या अपुष्ट जानकारी को साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता अवश्य जांच लें। फेक न्यूज एवं साइबर अपराध के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत युवाओं एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को “डिजिटल वॉरियर” के रूप में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कैडेट्स को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं आधिकारिक पोर्टल ूूूण्बलइमतबतपउमण् हवअण्पद की जानकारी देते हुए अपील की गई कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर दें तथा अपने परिवारजनों, मित्रों एवं अन्य लोगों को भी इन महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराएं।कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने एवं समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
एनुअल स्पोट्र्स मीट आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । बुढ़ाना रोड स्थित सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित एनुअल स्पोट्र्स मीट कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन यशवीर सिंह जी के आमंत्रण पर अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल एवं प्रांतीय संयोजक भारत विकास परिषद अमेठी अभिलक्ष मित्तल द्वारा ईश्वर का रूप कहे जाने वाले बच्चों को विनर के रूप में ष्प्रतीक चिन्हष् भेंट करते हुए पुरस्कृत किया गया,एवं कहा कि यह बच्चे हमारे देश का भविष्य है,और आगे चलकर देश का नाम रोशन करेंगे, इस अवसर पर सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल के चेयरमैन यशवीर सिंह जी द्वारा स्वागत,सम्मान करते हुए नन्हे मुन्ने बच्चों को स्कूल द्वारा किस तरह से शिक्षा प्रदान की जा रही है इस विषय में बताया गया,एकेडमी द्वारा आयोजित सुंदर कार्यक्रम हेतु अतिथियों द्वारा उनको बहुत-बहुत बधाई प्रेषित की गई
मुजफ्फरनगर का नाम अबू धाबी में गूंजा
डॉ. दानिश खान बने स्कीट शूटिंग चैंपियन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जनपद के प्रसिद्ध ऑर्थाेपेडिक सर्जन डॉ. दानिश खान ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में भारत का परचम लहराया है। अबू धाबी में आयोजित इंटरनेशनल ओपन मास्टर्स गेम्स में डॉ. खान ने स्कीट शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश और मुजफ्फरनगर का मान बढ़ाया है। 10 से 15 फरवरी के बीच आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में डॉ. खान ने 125 में से 113 अंक प्राप्त कर स्कीट मास्टर्स शूटिंग चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
अबू धाबी से विजय होकर लौटने के बाद डॉ. दानिश खान ने अपनी इस महान उपलब्धि को देश को समर्पित किया। उन्होंने गर्व से कहा कि यह सफलता उनके मुल्क की मिट्टी और यहां की आबो-हवा का परिणाम है। इस प्रतियोगिता की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें विश्व भर से विभिन्न खेलों के 25 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इस स्पर्धा में दिल्ली के हम्माद ने रजत पदक जीता, जबकि कांस्य पदक मेजबान संयुक्त अरब अमीरात के खिलाड़ी के खाते में गया।
डॉ. दानिश खान की यह पहली बड़ी उपलब्धि नहीं है; वे पिछले 19 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में निरंतर सक्रिय हैं। ठीक एक वर्ष पूर्व दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप की शॉटगन स्पर्धा में भी उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया था।
अपनी सफलता के पीछे के संघर्ष को साझा करते हुए डॉ. खान ने बताया कि चिकित्सा जैसे व्यस्त पेशे के बावजूद उन्होंने खेल के प्रति अपना जुनून जीवित रखा। वे प्रतिदिन क्लीनिक खत्म करने के बाद अभ्यास के लिए मुजफ्फरनगर से दिल्ली जाते थे और देर रात लौटकर पुनः मरीजों की सेवा में जुट जाते थे। उन्हें शूटिंग का शौक अपने ननिहाल से विरासत में मिला, जहाँ उनके मामू और भाइयों ने उन्हें प्रेरित किया। उनका यह सफर युवाओं के लिए संदेश है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम से किसी भी क्षेत्र में शिखर तक पहुँचा जा सकता है।
पुलिस मुठभैड में दो शातिर घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर के शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से दो बदमाश घायल हो गए। आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये नगद, 02 तमंचे 315 बोर मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। ऑपरेशन का पर्यवेक्षण पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार द्वारा किया गया। विगत 7 फरवरी को त्यागी धर्मशाला के पास खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर नगदी चोरी की घटना हुई थी। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
शशि कपूर पुत्र जगमोहन घायल को गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी दिलीप उर्फ होलू पुत्र किशन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम ने बदमाशों के कब्जे से 2 तमंचे 315 बोर, 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस, 01 पल्सर मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट, 40,000 रुपए नगद चोरी की रकम बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि 7 फरवरी को त्यागी धर्मशाला के पास गाड़ी का शीशा तोड़कर 50 हजार रुपये चोरी किए थे। इसके अलावा मेरठ जनपद में भी वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। घटना के समय वे पुनः वारदात की फिराक में थे। गिरफ्तार अभियुक्तों पर मेरठ, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, हरियाणा व अन्य स्थानों में लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट व आम्र्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तीनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम में उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार गिरि, उपनिरीक्षक खुशीलाल सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी है और जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
मतदाताओं का किया जा रहा एस आई आर अभियान के नाम परउत्पीड़न. साजिद हसन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । सपा नेता साजिद हसन ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में 2003 की मैपिंग के अपूर्ण ब्यौरे के नाम पर 15 हजार से 29 हजार तक नोटिस के बाद भी अब प्रत्येक बूथ पर मात्र 700 से 800 मतदाताओं में से भी डेढ़ सौ से तीन सौ मतदाताओं को भी स्वयं निर्वाचन आयोग द्वारा टाइप त्रुटि व एक ही परिवार के 6 अथवा अधिक मतदाताओं को नोटिस देकर मतदाताओं का लगातार उत्पीड़न बूथों पर भीड़ लगाकर किया जा रहा है।सपा नेता साजिद हसन ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा स्वयं मतदाता सूची में नाम व आयु में भारी त्रुटि वोटर लिस्ट में की जाती रही है लेकिन निर्वाचन आयोग अपनी खुद की कमियों पर मतदाताओं को नोटिस देकर उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने हर बूथों पर सैकड़ों नोटिस देकर उत्पीड़न रोकने की मांग करते हुए कहा कि बूथों पर बीएलओ के ऐप में कनेक्टिविटी न होने पर कई कई घंटे में ब्यौरा दर्ज नहीं होने पर पूरे पूरे दिन मतदाता अपना ब्यौरा दर्ज के लिए भटक रहे हैं। सपा नेता साजिद हसन ने कहा कि एस आई आर के नाम पर लगातार भारी संख्या में नोटिस से मतदाताओं का उत्पीड़न रोका जाए।
प्रतियोगिता समारोह का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।विकासखंड चरथावल के ग्राम कुल्हेड़ी स्थित एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी कॉलेज में एपीजे अब्दुल कलाम प्रतियोगिता समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक पंकज मलिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजकों द्वारा उनका माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह के दौरान विधायक पंकज मलिक ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि असफलता से घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। विधायक ने भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित करने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अजमत राव, फैजयाब पुंडीर, सलीम (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), तौहीद मास्टर तथा आसिफ सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर बल देते हुए किया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना सिविल लाइन का आकस्मिक निरीक्षण कर अभिलेखों एवं साइबर प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस अधीक्षक नगर, सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना सिविल लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, लंबित प्रकरणों की स्थिति एवं कार्यालयीन कार्यप्रणाली का बारिकी से परीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर महरोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध सुविधाओं, आगन्तुकों के बैठने की व्यवस्था, गोपनीयता एवं महिला संबंधित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि महिला शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशीलता एवं सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर समयबद्ध कार्यवाही की जाए। निरीक्षण के दौरान मालखाना, हवालात, शस्त्रागार एवं सीसीटीवी प्रणाली का भी निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाइन को निर्देशित किया गया कि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु क्षेत्र में सतर्क गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं प्रभावी निगरानी निरंतर जारी रखी जाए। इसके अतिरिक्त थाना स्तर पर दर्ज साइबर अपराध संबंधी अभियोगों की गहन समीक्षा की गई। साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग आदि प्रकरणों में की गई कार्यवाही की प्रगति जानी गई तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने तथा पीड़ितों को समय पर सहायता प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।


