News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सपा कार्यकर्ताओं ने किया संत गाडगे महाराज जयंती पर नमन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर महावीर चैक स्थित पार्टी कार्यालय पर शिरोमणि संत गाडगे महाराज की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने छुआछूत और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया तथा स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप दिया। उन्होंने महाराष्ट्र में धर्मशालाएं, गोरक्षण केंद्र, भोजनदान केंद्र और वृद्धाश्रम स्थापित कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ ही साहूकारी कर्ज और नशे से दूर रहने का संदेश देकर समाज को जागरूक किया। सपा नेताओं ने कहा कि पार्टी संत गाडगे महाराज के विचारों को आगे बढ़ाने और सामाजिक समरसता व स्वच्छता के अभियान को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी, साजिद हसन, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव पूजा अनिल अंबेडकर, रविकांत त्यागी, लोकेंद्र कुमार सिमरथी, फिरोज अख्तर, समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष आयुष चैधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

खाटू श्याम महोत्सव का होगा आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भरतिया कालोनी स्थित श्री खाटू श्याम गणपति धाम मंदिर में 24 फरवरी से 28 फरवरी तक श्री खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा।  
  मंदिर मे आयोजित प्रेसवार्ता मे अनिल गोयल व अशोक गर्ग ने संयुक्त रूप से बताया कि मंगलवार दिनांक 24 फरवरी को सायं साढे सात बजे से फूलों की होली ठाकुर जी के संग खेली जाएगी। जिसमें श्री गोलोकधाम मंदिर के भक्त ठाकुर जी से होली खेलने खाटू श्याम मंदिर आयेंगे। 25 फरवरी को संाय सात बजे मंदिर पं्रागण मे केसर चन्दन होली मनाई जाएगी। जिसमें भजन गायक रमेश परमार जयपुर मौजूद रहेंगे। 26 फरवरी को साय 6 बजे श्याम नाम की मेंहदी एवं निशान वितरण किया जायेगा। 27 फरवरी को सवेरे 9 बजे एकादशी निशान यात्रा शिव चैक से प्रारम्भ होगी जो भरतिया कालोनी खाटू श्याम मंदिर पहंुचेगी। 27 फरवरी का सायं सात बजे एकादशी का भव्य संकीर्तन मंगला आरती तक होगा। जिसमें मुख्य भजन गायक कुंज बिहारी दास श्री वृन्दावन धाम भक्तों को अपने भजनो स रिझायेगे। 28 फरवरी को रात्रि 7 बजे से मंदिर पं्रागण मे बधाई उत्सव मनाया जायेगा तथा विशाल भण्डारा होगा। बंगाली कारीगरों द्वारा मंदिर को बहुत सुन्दर तक सजाया जायेगा तथा मंदिर के बाहर 24 फरवरी से 28 फरवरी तक बच्चों के लिए मेले का आयोजन किया जायेगा।   प्रेसवार्ता मे चचा समाजसेवी भीमसैन कंसल, चाचा जे.पी.गोयल, कैलाशचन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, बिजेन्द्र कुमार रानो, विनोद राठी, विकास अग्रवाल, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, अमित गोयल, नवनीत गुप्ता, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, रजत राठी, अंकित अग्रवाल, शशंाक, यश गर्ग, तुषार गर्ग, अतुल अरोरा, राहुल श्याम प्रेमी, शुभम तायल आदि मौजूद रहे।

 

किसान की गला रेतकर हत्याMuzaffarnagar News
भोपा। थाना क्षेत्र के मोरना गांव में एक अधेड़ किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। प्रारंभ में घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने गहन छानबीन की। जांच में सामने आया कि पिता की रोक-टोक से नाराज दो पुत्रियों ने ही चाकू से गला काटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपित पुत्रियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद घटना का खुलासा करते हुए मृतक किसान के पुत्र की शिकायत पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव में रविदास मंदिर के पीछे रहने वाले 55 वर्षीय रामप्रसाद पुत्र घसीटू कश्यप सोमवार सुबह अपने घर में खून से लथपथ अवस्था में मृत पाए गए। सुबह जब उनकी पत्नी चंद्रकली नींद से जागीं तो उन्होंने चारपाई के पास पति का शव पड़ा देखा। गला किसी धारदार हथियार से काटा गया था। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। मृतक किसान की पत्नी ने प्रारंभ में अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। सूचना पर थाना भोपा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच प्रारंभ की। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी देवव्रत बाजपेई तथा थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे। किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके साथ ही एसपी देहात ने फोरेंसिंक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन का प्रयास किया।
घर के भीतर संघर्ष के विशेष निशान न मिलने और वारदात के तरीके को देखते हुए पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद परिवार के सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की गई। परिजनों से की गई पूछताछ के दौरान पुलिस को परिजनों के बयानों में विरोधाभास मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर मृतक की दो अविवाहित पुत्रियों ने पिता की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पिता द्वारा लगातार रोक-टोक और पारिवारिक विवाद के चलते दोनों नाराज थीं। इसी आक्रोश में उन्होंने रविवार की रात के समय सोते हुए पिता का चाकू से गला रेत दिया। एसपी देहात ने बताया कि मृतक के पुत्र अमित की तहरीर के आधार पर दोनों बहनों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। रामप्रसाद खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।  कुछ देर बाद ही रामप्रसाद के बेटे ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। उसने बताया कि पिता की हत्या उसकी ही दो बहनों ने दरांती से गला काटकर की है। पिता की टोकाटोकी करने की आदत से दोनों बहनें परेशान थीं। इसलिए उन्होंने हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने उक्त मामले में दोनों बहनों को गिरफ्तार किया।

 

हादसे मे पत्नी की मौत, पति घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर साईकिल सवार पत्नि की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसका पति घायल हो गया। पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
   मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के जानसठ रोड पर बीती देर रात अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर साईकिल सवार महिला की मौत हो गई तथा उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से जा रहे वाहन चालको की सूचना पर सीओ नई मन्डी राजू कुमार साव एवं इंस्पैक्टर थाना नई मन्डी बृजेश कुमार शर्मा मौके पर पहंुचे। पुलिस ने मृतका के परिजनो को जब इसकी सूचना दी तो घर मे कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुुंच गए। पुलिस ने भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया तथा मृतका के पति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि अभी इस सम्बन्ध मे कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। तहरीर मिलने पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

जहंा शरीर स्वस्थ रहता है खेलों से होता है शारीरिक व मानसिक विकासMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेल से एक और जहंा शरीर स्वस्थ रहता है खेलों से होता है शारीरिक व मानसिक विकास प्रतिस्पर्धा मे हार जीत एक अलग विषय हैं परन्तु टीम भावना के साथ खेलना चाहिए।
  नुमाईश मैदान स्थित चैधरी चरणसिंह स्र्पोटस स्टेडियम में 23 फरवरी से प्रारम्भ हो रही एमपीएल-2 के उदघाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे सहारनपुर मण्डलायुक्त डा.रूपेश कुमार ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए।एमपीएल (एमपीएल) सीजन-2 का उद्घाटन मैच बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ खेला गया। पहला मुकाबला देवभूमि रायल्स और सिल्वर टोन टाइगर्स के बीच आयोजित हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ रूपेश कुमार (कमिश्नर, सहारनपुर मंडल) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में उमेश कुमार मिश्रा (जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर), राकेश मिश्रा (उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) एवं गौरव स्वरूप (वरिष्ठ नेता, भारतीय जनता पार्टी) शामिल रहे। मुख्य अतिथि डॉ. रूपेश कुमार एवं जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से टॉस कराकर मैच का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर सिल्वरटोन टाइगर्स ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। मुख्य अतिथि डॉ. रूपेश कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “इस प्रकार के खेल आयोजन को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। हमारे मंडल में इतना व्यवस्थित और शानदार टूर्नामेंट कम ही देखने को मिलता है। मैं मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन एवं सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।” उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।
एमपीएल सीजन-2 के इस भव्य आगाज़ ने क्रिकेट प्रेमियों में नया जोश भर दिया है और आगामी मुकाबलों को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह बना हुआ है।सिटी मजिस्टेªट पंकज प्रकाश राठौर, जिला क्रीडा अधिकारी, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज पुण्डीर, जिला उपाध्यक्ष अरविन्द भारद्वाज, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, भूपेन्द्र यादव, इन्द्र कुमार माथुर, कुशलवीर सिंह, नवीन त्यागी, योगेन्द्र शर्मा, अशद खान, शिवकुमार गोयल, श्रीशचन्द वर्मा, अशीष भटनागर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, विकास राठी, कुशलपाल सिह आदि मौजूद रहे।

 

सोलर सिस्टम का उदघाटन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सोलर सिस्टम वास्तव मे बहुत महत्वपूर्ण एवं लाभकारी हैं। जिससे बिजली की बचत होती है।  नई मन्डी क्षेत्र की एटूजैड कालोनी रोड पर सोलर सिस्टम के उदघाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पधारे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने सभी से आहवान किया कि सोलर सिस्टम का प्रयोग करते हुए इस अत्याधुनिक सुविधा का लाभ उठायें। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ रविकंात सिंघल, वैभव मित्तल, पूर्व सभासद विपुल भटनागर, पूर्व सभासद प्रियंाशु जैन आदि मौजूद रहे।

 

गन्ने से लदा ट्रक पलटा
रतनपुरी। गन्ने से लदा ट्रक अचानक पलट जाने से दो व्यक्ति ट्रक के नीचे दब गए। दिन निकलने के साथ हुए इस हादसे से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया।
  मौके पर पहंुची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर किसी प्रकार ट्रक के नीचे दबे दोनो व्यक्तियों को बाहर निकलवाया। गनीमत रही कि इस हादसे मे जानमाल का नुकसान नही हुआ। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित रहे।

 

शांति समिति की बैठक हुई
तितावी। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एक शांति समिति की बैठक  थाना परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र नागर ने की। इस दौरान थाना प्रभारी पवन और वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय पाल यादव भी मौजूद रहे।
बैठक में क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह भी किया। क्षेत्राधिकारी यतेन्द्र नागर ने अपने संबोधन में कहा कि त्योहार सामाजिक एकता और सद्भाव के प्रतीक हैं। उन्होंने सभी से मिलजुल कर इन्हें खुशी-खुशी मनाने का आह्वान किया। थाना प्रभारी पवन ने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को सहयोग देने और क्षेत्र में शांति व सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

खतौली में धूमधाम से मनाया गया चन्द्रप्रभ भगवान मोक्ष कल्याणकMuzaffarnagar News
खतौली। श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर पिसनोपाडा में चन्द्रप्रभ भगवान मोक्ष कल्याणक पिछले दस वर्षों की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी अत्यंत भव्य और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भक्ति और श्रद्धा का परिचय दिया। मुजफ्फरनगर से पधारे पंडित मधुबन शास्त्री के सान्निध्य में संगीतमय और भक्तिमय विधान का आयोजन किया गया, जिसमें पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिया।  कार्यक्रम में विधान आमंत्रणकर्ता के रूप में राजीव जैन प्रेम विहार मुजफ्फरनगर परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंडप उद्घाटन का सौभाग्य अमरचन्द सुनील जैन सराफ को प्राप्त हुआ, जबकि ध्वजारोहण शशांक सराफ परिवार द्वारा किया गया। सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य संदीप जैन, शशांक जैन टिम्बर परिवार को प्राप्त हुआ। मुख्य मंगल कलश की स्थापना विकास जैन आर्यन वेंकट हाल वालो द्वारा की गई। चारों दिशाओं के कोनों पर कलश स्थापना का कार्य शिल्पी जैन, बीना जैन, रजनी जैन, अंजू जैन ने संपन्न किया। विधान मंडप की मंगल क्रियाओं के पश्चात विधिवत विधान का आरंभ हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से चन्द्रप्रभ भगवान का गुणगान किया और संगीतमय वातावरण में नृत्य कर अपनी श्रद्धा अर्पित की।जिनवाणी विराजमान का सौभाग्य विनय जैन, रामकुमार जैन, संदीप जैन परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अष्ट मंगल द्रव्य और पांच मेरु की स्थापना भी की गई। रात्रि में डॉ नेमचंद जैन शास्त्री ने प्रवचन देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश प्रदान किया। प्रश्न मंच में उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन कलपेन्द्र जैन ने किया। आयोजन में हितेष जैन, राहुल पैकर्स, संजय जैन अनन्त वीर्य, राजकुमार जैन, मदन जैन, कमल जैन, अमित जैन, राहुल टिम्बर, जय भगवान जैन, संतोष जैन, सरिता जैन, सुनीता जैन, आयुषी जैन, शैलबाला जैन, रीतू जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। विधान के समापन पर भूषण लाल मुकेश जैन आढ़ती एवं प्रभा जैन पवन जैन प्रवक्ता परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरित किया गया। इस प्रकार खतौली में आयोजित चन्द्रप्रभ भगवान मोक्ष कल्याणक श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सहभागिता का अद्भुत उदाहरण बनकर संपन्न हुआ।

 

01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले निर्वाचन नामावली में हो सकते है दर्जMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अर्हता दिनांक 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बंध में समस्त मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिवों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह ने जिला पंचायत सभागार (कलेक्ट्रेट) में बैठक का आयोजन किया गया।   बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय सिंह, ने  उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों को आयोग द्वारा जारी किये गये संशोधित कार्यक्रम से अवगत कराया गया। बताया गया कि आयोग के निर्देशानुसार दावे और आपत्तियां दिनांक 06.03.2026 तक जमा की जा सकती हैं। नोटिस चरण एवं दावे और आपत्तियों का निस्तारण दिनांक 27.03.2026 तक किया जायेगा तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन आयोग की अनुमति से दिनांक 10.04.2026 को किया जायेगा। ऐसे अर्ह नागरिक जो अपनी आयु दिनांक 01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं या उक्त तिथि को पूर्ण कर लेंगे वह अपना नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करा सकते हैं। नाम, पता, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों को दूर करा सकते हैं। इस कार्य हेतु निर्धारित प्रारूप पर अपना विवरण दर्ज कर जमा करा सकते हैं। यह भी बताया गया कि जनपद में निर्वाचकों को 446305 नोटिस जनरेट किये गये जिसके सापेक्ष 251788 नोटिस की सुनवाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जो कुल कार्य का 56.41 प्रतिशत है। बैठक में उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों द्वारा सुझाव दिया गया कि बूथ लेविल अधिकारियों के पास कार्य की अधिकता को दृष्टिगत रखते हुए उनके सहायता हेतु कार्मिक लगाये जायें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि यदि किसी नागरिक के पास वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है तो वह नोटिस प्राप्त होने पर आयोग द्वारा जारी 13 विकल्प में से आवश्यक्तानुसार अभिलेख जमा करा सकता है। बैठक में कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी एवं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (मार्कसवादी) पार्टी से जन प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में कार्यशाला आयोजित
मुजफ्फरनगर। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर में 22 एवं 23 फरवरी को सैन्ट्रल बोर्ड आॅफ सैकेण्ड्री एजूकेशन के तत्वावधान में “पायथन कंप्यूटर साइंस” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल एवं प्रभावी आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुजफ्फरनगर, मेरठ, हरियाणा एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संसाधन व्यक्तियों के रूप में सुश्री रुचि शर्मा, प्रधानाचार्या, आशा मार्डन इंटरनेशनल स्कूल, सहारनपुर तथा राकेश कुमार, पीजीटी कंप्यूटर साइंस, आशा मार्डन स्कूल, सहारनपुर ने पायथन प्रोग्रामिंग की मूलभूत अवधारणाओं, कोडिंग कौशल तथा व्यावहारिक पक्षों पर सारगर्भित मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने इसे शिक्षकों की व्यावसायिक उन्नति हेतु महत्त्वपूर्ण पहल बताया। उपप्रधानाचार्या श्रीमती अंजली आनंद ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम गुणवत्ता-सम्पन्न शिक्षा के संवर्धन में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यशाला का समापन पायथन संवर्धन ज्ञान के साथ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

 

 जयकारों के साथ निकाली निशान यात्रा
शाहपुर। खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव और फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर एक निशान यात्रा निकाली गई। यह यात्रा श्री पिपलेश्वर हनुमान मंदिर से विधि-विधान से पूजन के बाद शुरू हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने हाथों में पवित्र निशान (रंगीन ध्वज) लिए हुए थे। बैंड-बाजों की धुनें और श्हारे का सहारा, बाबा श्याम हमाराश् जैसे जयकारे गूंज रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु नगर के मुख्य मार्गों से गुजरे, जहां स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। नगर भ्रमण के बाद यह निशान यात्रा श्री बालाजी धाम मंदिर पर संपन्न हुई। यहां श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम को अपने निशान अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति द्वारा भक्तों के लिए प्रसाद और जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस धार्मिक आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। यात्रा में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सहित सभी आयु वर्ग के लोग समान रूप से शामिल हुए।

 

रक्तदान शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) त्यागी सभा भवन में “अदम्य रक्तवीर सहयोगी” संस्था और मिशन वंदे मातरम ट्रस्ट के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन सचिन त्यागी (पावटी) द्वारा किया गया। त्यागी सभा भवन में यह 10वीं बार रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 35 रक्तवीर साथियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी एवं अनिल त्यागी, चेयरमैन गन्ना विकास समिति रोहाना, उपस्थित रहे। शिविर का शुभारंभ त्यागी सभा के अध्यक्ष शिवकुमार त्यागी तथा कोषाध्यक्ष ब्रम्हदत्त त्यागी द्वारा किया गया। शिविर में भाजपा नेता अचिन कंसल, अंचित मित्तल, उमेश त्यागी, दीपक पंघाल, अनुज त्यागी (केंदुकी) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके इस सेवा भाव की सराहना की। रक्तदान करने वालों में ललित त्यागी (मंत्री), शुभम, विशाल, रविकांत त्यागी,विशाल राणा, हर्षित त्यागी, अभिषेक, सुमित, ऋषभ, प्रवेश त्यागी, गौरव त्यागी, संदीप त्यागी, अजय, ललित कुमार, अंकित शर्मा, शेखर पुंडीर, समीर भारद्वाज, सुबोध त्यागी, अक्षित, मयंक, हर्षित, राहुल, तुषार, अक्षित, रजत त्यागी, कुलदीप, संदीप कुमार आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया और अधिक से अधिक युवाओं से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की गई। रक्तदान शिविर के आयोजक सचिन त्यागी (पावटी) ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का सबसे सरल माध्यम है। उन्होंने सभी रक्तवीरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे और अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

 

जीते सिल्वर मेडल
मीरापुर। थाना क्षेत्र स्थित भूम्मा गांव की गुरु रामशरण कुश्ती एकेडमी के दो पहलवानों ने अंडर-15 राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीते हैं। यह प्रतियोगिता वाराणसी के जमालपुर बाबतपुर में आयोजित की गई थी, जहां इन पहलवानों ने गांव का नाम रोशन किया। एकेडमी के कोच देवानंद शुक्ल ने बताया कि अंश पुत्र अनिल पहलवान ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। वहीं, अक्षित पुत्र रवि ने 48 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुदेश उपाध्याय ने विजेता पहलवानों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। भूम्मा स्थित गुरु रामशरण कुश्ती एकेडमी लौटने पर इन विजेता पहलवानों का जोरदार स्वागत किया गया। पहलवानों की इस उपलब्धि पर मनोज फौजी, अनिल पहलवान, देवानंद शुक्ल, ग्राम प्रधानपति दिनेश चैधरी सहित समस्त ग्रामवासियों ने उन्हें बधाई दी।

 

संगठन का हुआ विस्तार
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन क्रान्ति में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया चैधरी जितेंद्र सिंह तंवर को मुजफ्फरनगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया जिसमें चैधरी अरविंद राठी व काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। चैधरी अरविंद राठी की मौजूदगी में इस नियुक्ति को और भी अहम बना दिया है नरेश चैधरी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सक्रिय कर्मठ वह संघर्षील नेतृत्व की जरूरत है जिस पर चैधरी जितेंद्र सिंह तंवर पूरी तरह खरे उतरेंगे और नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन के लिए दिन-रात मेहनत करने और किसान हितों की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया चैधरी जितेंद्र सिंह ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चैधरी के विश्वास पर खड़ा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी संगठन से जुड़े कार्य कर्ताओं में पदाधिकारी में इस फैसले को लेकर उत्साह देखा गया और इसे भाकियू क्रान्ति के विस्तार व मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है ।  

 

गीता परिवार द्वारा सभासद को गीतापाठ की प्रति भेंट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा सभासद को गीतापाठ की प्रति भेंट की गई तथा गीतापाठ का आयोजन  किया गया। गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि निःशुल्क साप्ताहिक/एकादशी/विशेष पर्व पर गीतापाठ की अनवरत श्रृंखला एवं घर-घर गीता,हर घर गीता के निमित्त सभासद महिका गुप्ता के परिजनो को गीतापाठ पुस्तक की प्रति भेंट की गई, तत्पश्चात गीता पाठ व भजनभाव सांय 06 बजे से सुभाष गर्ग के सौजन्य से सदर बाजार स्थित उनके निवास पर  आयोजित किया गया। जिसमे गीता प्रेमी बन्धु जनो ने भाग लिया। सर्वप्रथम गर्ग परिवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजन किया। अतुल गर्ग द्वारा गणेश वन्दना,ओम नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का जाप, भगवत स्तुति गीता मन्त्र, अष्टादश श्लोकी गीता पाठ श्रद्धाभाव पूर्वक कराया  गया। तत्पश्चात् भजनभाव में अजय गर्ग द्वारा होली का एक भाव,राजेश वर्मा,विमल प्रताप द्वारा राम कृपा का गुणगान तथा विपिन गुप्ता द्वारा रे मन कर ले गीतापाठ आदि भजन भावों से सभी श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया गया तथा संकीर्तन मे उपस्थित सभी श्रद्धालु भक्तिरस मे सराबोर हो गये। गीतापाठ परिवार के रामबीर सिंह ने बताया कि गीताजी का नियमित पाठ न केवल जीवन की परेशानियों को हल करता है, बल्कि आध्यात्मिक विकास भी प्रदान करता है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। महाराज श्री का संदेश की कर्म का त्याग नहीं, त्याग  भाव से कर्म करते हुए जीओ  हम सब के प्रेरणा स्रोत है। गीता जी की आरती एवं प्रसाद वितरण के उपरांत कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। गीतापाठ मे अतुल गर्ग, सुभाष गर्ग, रामबीर सिंह, विमल प्रताप, विपिन गुप्ता , अजय गर्ग, सुभाष गोयल, सतीश गर्ग, राजेश वर्मा , महिका गुप्ता सभासद, शोभित गुप्ता सभासदपति , प्रज्ञा गुप्ता, मोहित गुप्ता,ऋतिक,सात्विक, आयांश आदि श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

 

इन्फोटेनमेंट गतिविधि हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ सेल के अंतर्गत संचालित इन्फोटेनमेंट क्लब द्वारा मदर ऑफ ऑल डील्स इंडिया-मिडिल ईस्ट- यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर ” विषय पर एक ज्ञानवर्धक एवं समसामयिक गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की वैश्विक आर्थिक रणनीतियों तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक समझौतों के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा० संदीप मित्तल द्वारा किया गया। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि प्डम्ब् परियोजना भारत के लिए एक ऐतिहासिक कदम है, जो न केवल व्यापारिक संबंधों को सुदृढ़ करेगी, बल्कि भारत को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी बनाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को इस प्रकार की वैश्विक पहलों को समझने और उनसे जुड़े अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आईएमईसी परियोजना भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि यह कॉरिडोर भारत, मध्य पूर्व और यूरोप के बीच व्यापार, परिवहन, ऊर्जा एवं डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। इससे निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर सृजित होंगे। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक दीपक कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आईएमईसी परियोजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि यह परियोजना भारत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, यूरोपीय देशों सहित कई राष्ट्रों के सहयोग से विकसित की जा रही है। इस कॉरिडोर के माध्यम से रेल और समुद्री मार्गों का एक समन्वित नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जिससे माल परिवहन की लागत एवं समय दोनों में कमी आएगी। उन्होंने विस्तार से समझाया कि प्डम्ब् को ष्मदर ऑफ ऑल डील्सष् इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यह परियोजना वैश्विक व्यापारिक परिदृश्य को बदलने की क्षमता रखती है। इससे भारत की सामरिक और आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी। दीपक कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि इस परियोजना से लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल सेवाओं एवं स्टार्टअप्स के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएँ उत्पन्न होंगी। प्रस्तुति के दौरान विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर मुख्य संयोजक द्वारा सरल एवं स्पष्ट शब्दों में दिया गया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंधों की गहन समझ प्राप्त हुई। इस अवसर पर बीबीए विभाग की समस्त संकाय सदस्यगणदृ डॉ. संगीता गुप्ता, मोहम्मद अंजर, संजय शर्मा, सोनिका, पूरवी, प्राची, रोहन त्यागी, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, सतीश, अमित, पवन बलियान एवं लवी वर्मा उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डा० संदीप मित्तल ने इन्फोटेनमेंट क्लब एवं प्फ।ब् सेल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के समसामयिक विषयों पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डा० आलोक गुप्ता ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज सदैव विद्यार्थियों को नवीनतम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विषयों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्डम्ब् जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा । कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की अपेक्षा व्यक्त की।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =