समाचार (Muzaffarnagar News)
मंत्री कपिलदेव अग्रवाल पहुंचे रामकुमार सर्राफ के आवास दुबई में फंसे दो व्यापरियों के बारे में ली जानकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।प्रतिष्ठित व्यापारी राम कुमार सर्राफ के पुत्र संजय तथा वरिष्ठ समाजसेवी कुंज बिहारी अग्रवाल के सुपुत्र राजन जी छुट्टियां मनाने हेतु दुबई गए थे, जहां वर्तमान परिस्थितियों के कारण वे वहां फंस गए हैं। परिवारजनों की चिंता को देखते हुए प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज दोपहर सिद्धार्थ कॉलोनी, आर्य समाज रोड स्थित राम कुमार सर्राफ जी के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आवश्यक प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया।
होली मिलन पर उड़ाया गुलाल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा फेडरेशन भवन में होली मिलन समारोह का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में अध्यक्ष नीलकमल पुरी, सचिव अभिषेक अग्रवाल, सह सचिव आशीष गर्ग, कोषाध्यक्ष आशीष बंसल, उपाध्यक्ष अश्वनी मित्तल सहित फेडरेशन से जुड़े अनेक उद्योगपति एवं सदस्य उपस्थित रहे। शहर के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल का विशेष आगमन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। साथ ही पूर्व विधायक अशोक कंसल , व्यापार मंडल के पदाधिकारी, एवं शहर के गणमान्य चिकित्सक तथा विभिन्न संस्थाओं से जुड़े सम्मानित नागरिक भी समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष नीलकमल पुरी द्वारा सभी अतिथियों का गुलाल एवं पुष्पमाला से स्वागत कर की गई। इसके पश्चात होली गुलाब के फूलों, चंदन के तिलक एवं रंगों के साथ पारंपरिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में खेली गई। सचिव अभिषेक अग्रवाल ने मंच संचालन करते हुए चुटकुलों, शायरी और हास्य के माध्यम से पूरे आयोजन में समां बांधे रखा। समारोह के दौरान उपस्थित सदस्यों ने भी अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दियाकृकिसी ने गीत गाए, किसी ने शायरी एवं कविताएं प्रस्तुत कीं, तो किसी ने नृत्य एवं हास्य के माध्यम से सभी का मनोरंजन किया। पूरा फेडरेशन भवन रंग, उमंग और भाईचारे के भाव से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। यह होली मिलन समारोह फेडरेशन की एकता, सक्रियता और पारिवारिक भावना का सुंदर उदाहरण बनकर सभी के मन में विशेष स्थान छोड़ गया।
आर्यन गोयल बना एयर इंडिया में बोइंग-737 ट्रेनी पायलट
मीरापुर। कस्बे के वरिष्ठ समाजसेवी मनीष गोयल उर्फ सीटन के पुत्र आर्यन गोयल ने अपनेे सपनों को हकीकत बना दिया है। आर्यन गोयल एयर इंडिया में बोइंग 737 के ट्रेनी पायलट बन गए है। इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। मीरापुर के वरिष्ठ व्यापारी डब्बू गोयल ने बताया कि उनके भतीजे आर्यन गोयल पुत्र मनीष गोयल उर्फ सीट का सपना था कि व एयर इंडिया में पायलट बने ओर मीरापुर का नाम ऊंचा करे जिस उसने अपने सपने को नया आयाम देते हुए फरवरी 2024 में कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) ट्रेनिंग पूरी की थी और इसके ठीक एक साल बाद अक्टूबर 2025 में बोइंग 737 की टाइप रेटिंग हासिल की और निरंतर कड़े परिश्रम के चलते आज एयर इंडिया ने उन्हें बोइंग 737 फ्लीट पर ट्रेनी पायलट चुना है। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आर्यन ने साबित किया कि दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई लक्ष्य असंभव नहीं। आर्यन की मां दीपाली गोयल ने बताया कि आर्यन बचपन से पढ़ाई में अव्वल रहा है और उसे पायलट बनने का जुनून था, हमने हर कदम पर साथ दिया, जिसका आज फल मिला है। आर्यन की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोग घर पहुंचकर मनीष गोयल को बधाई दे रहे हैं। आर्यन ने बताया कि यह सब परिवार और गुरूजनों की मदद से ही संभव हो पाया है। बधाई देने वालों में अमित मित्तल, प्रथम मित्तल,मनोज मदान, पीयूष जैन, मधुरबैन छाबडा, सुशील शर्मा, जितेंद्र सैनी, उदित गोयल, शिखा गोयल, वेदप्रकाश आर्य, कमल प्रकाश आर्य, राजीव लोचन, कैलाश शर्मा, ब्रजभूषन अग्रवाल, उदित कोहली व जतिन कोहली आदि मौजूद रहे।
पुलिस मुठभेड में इनामी दबोचा
बुढ़ाना। थाना बुढाना पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 वांछित एवं 15000/- रूपये के इनामी अभियुक्त घायल हो गया। जिसके कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कार0 व 01 खोखा कार0 315 बोर बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बुढाना सुभाष बाबू अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
थाना बुढाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बुढाना पर फायरिंग के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गायत्री वाटिका कांधला जौला मार्ग पर कोई घटना कारित करने की फिराक मे खडा है। इस सूचना पर थाना बुढाना पुलिस टीम तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची तो गायत्री वाटिका के पास कांधला जौला मार्ग पर खड़ा 01 व्यक्ति अचानक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा । पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का पीछा करते हुए चेकिंग हेतु रुकने के लिए कहा गया परन्तु वह व्यक्ति नहीं रुका तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए नहर पटरी के रास्ते परासौली की तरफ भागने लगा । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा नहर पटरी के बगल मे बने देवस्थान की आड लेकर पुनः पुलिस पार्टी पर फायर किया । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश अरूण उर्फ जोनी पुत्र पालूराम घायल हो गया । घायल / गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए । घायल अभियुक्त को पचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । घायल / गिरफ्तार अभियुक्त अरुण उर्फ जोनी उपरोक्त थाना बुढाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-72/26 धारा-109(1) बीएनएस व मु0अ0सं0-74/26 धारा-109(1) बीएनएस में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 सुभाष अत्री, उ0नि0 ललित कुमार, संदीप सिंह, छविकांत, आशीष चैधरी, है. का. नीरज त्यागी, संजय, अमरदीप, सुनील, निर्वेश थाना बुढाना शामिल रहे।
खंभे में लगी आग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । होली दहन हादसा सोमवार रात नई मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला घेर खत्ती में सामने आया, जहां होली की लपटों ने पास खड़े बिजली के खंभे और तारों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चिंगारियां गिरने लगीं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहल्ले में परंपरागत तरीके से होली दहन किया जा रहा था। आग की लपटें तेज होते ही उसकी गर्मी पास से गुजर रहे बिजली के तारों तक पहुंच गई। देखते ही देखते तारों में आग लग गई और चिंगारियां गिरने लगीं। कुछ ही क्षणों में पूरा बिजली का खंभा आग की लपटों से घिर गया। बिजली के खंभे में आग लगने से स्थानीय लोगों के सामने आग बुझाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। करंट लगने के खतरे के चलते कोई भी व्यक्ति पास जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। स्थिति गंभीर होती देख मोहल्ले के लोगों ने तुरंत डायल 112 और बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति तत्काल प्रभाव से बंद कर दी। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस अग्निकांड में बिजली के तारों के साथ-साथ केबल टीवी और इंटरनेट की लाइनें भी पूरी तरह जल गईं, जिससे घेर खत्ती और आसपास के इलाकों में बिजली, संचार सेवाएं और केबल टीवी बाधित हो गए। गौरतलब है कि होलिका दहन को लेकर जनपद पुलिस लगातार विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर रही थी। एसपी संजय वर्मा ने निरीक्षण के दौरान विद्युत तारों के नीचे होली न जलाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कई स्थानों पर होली विद्युत तारों के नीचे ही जलाई गई। नई मंडी की यह घटना भी इसी लापरवाही का परिणाम मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आगामी वर्षों में होली दहन से पहले स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। हालांकि गनीमत रही कि समय रहते बिजली आपूर्ति काट दी गई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा।
युवक की हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर सडक किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मेरठ रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उधर से जा रहे वाहन चालको ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो सडक हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहंुची पुलिस ने वहंा मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरवा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस हुलिये के आधार पर शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। ताकि परिजनो को हादसे से अवगत कराया जा सके।
लैंटर गिरा
शाहपुर। मकान का लेंटर गिर जाने से एक परिवार के कई लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव ढिंढावली मे बीती रात विकास कश्यप पुत्र धर्मपाल के मकान का लेंटर गिर गया। इस हादसे मे उसकी पत्नि और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे पर मौके पर एकत्रित पडौसियों ने आनन-फानन में घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
आबकारी विभाग ने चलाया अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिला अधिकारी व एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में वे आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार,आबकारी निरीक्षक बिन्द्रेश कुमार, आबकारी निरीक्षक महेश नन्दन लाल, आबकारी निरीक्षक विकास चैधरी की संयुक्त टीम लगातार अवैध शराब के खिलाफ देर रात भी चेकिंग अभियान चलाए हुए है और साथ ही क्षेत्र में पढ़ने वाले होटलों व ढाबो व शराब की दुकानों पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया और चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी अवैध शराब ना बेच ना पाए अगर कोई अवैध शराब की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस या हमारे नम्बर पर सूचित करें।विदित हो कि होली के त्योहार के मद्देनजर आबकारी निरीक्षकों ने अपने अपने क्षेत्र में शराब की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया। यह अभियान आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया। आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने शराब के ठेको का निरीक्षण भी किया।ल व शराब की दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर, बिक्री अभिलेखों और निर्धारित मानकों के अनुरूप शराब की बिक्री की गहनता से जांच की।आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि होली के अवसर पर अवैध शराब की बिक्री और ओवररेटिंग को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। शराब दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित मूल्य और मानकों के अनुसार ही शराब की बिक्री करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।आबकारी अधिकारी व आबकारी निरीक्षकों ने आमजन से भी अपील की है कि वे त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
पुलिस लाइन में होलिका दहन का हुआ विधि विधान के साथ कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर मे पूर्ण विधि-विधान से मनाया गया होलिका दहन का कार्यक्रम। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया होलिका दहन । सभी को दी होली की शुभकामनांए व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश। रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर के प्रांगण में होली पर्व पर होलिका दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होलिका दहन कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ भानू भास्कर मुख्य यजमान थे। सर्वप्रथम पुजारी द्वारा वैदिक मत्रोचार के साथ पूर्ण विधि-विधान से होलिका का पूजन किया गया तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ श्री भानू भास्कर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजनोपरान्त होलिका दहन कर कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। होलिका दहन के उपरान्त सभी को होली के पावन पर्व की शुभकामनांए दी गयी तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश आम जनता को दिया गया। इसके साथ ही अधिकारीगण द्वारा एक दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई गयी । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के0मिश्रा सहित रिजर्व पुलिस लाईन परिसर में रहने वाले पुलिस कर्मियों के परिजन व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
वैश्य कुटुम्ब ने वृद्ध माताओ के साथ किया खुशी का इजहार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । श्री वैश्य कुटुम्ब सेवा समिति, जनपद मुजफ्फरनगर के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार गर्ग नें बताया कि होली पर्व के पावन उपलक्ष में वैश्य कुटुम्ब सेवा समिति जनपद मुजफ्फरनगर लगभग पिछले 14 साल से चल रही परंपरा को चलाते हुए पटेल नगर स्थित वृद्धाश्रम में जाकर सभी वृद्ध माताओ को नियमित प्रयोग में आने वाली खाद्य सामग्री एवं फल,गुलाल इत्यादि भेंट किये और सभी को चंदन का टीका लगाकर आशीर्वाद लेकर होली की शुभकामनाएं दी । जिला कार्य.अध्यक्ष श्री अजय गर्ग जी के नेतृत्व में एवं प्रदेश संयोजक श्री पवन सिंघल जी के मार्गदर्शन में आयोजन में सभी ने मुक्त स्वर से अपने विचार रखें और होली की महत्ता का वर्णन किया । टीम ने होली के साथ-साथ वर्ष में दीपावली पर भी वृद्ध आश्रम में आने का संकल्प लिया । आयोजन में विशिष्ट सहयोग के लिए विशेष रूप से श्री पीयूष गोयल एवं श्री राकेश जैन जी को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया । आयोजन के संयोजक श्री प्रतीक सिंघल, श्री निखिल गुप्ता, श्री पीयूष गोयल व श्रीमती अंजना मित्तल रहे । आयोजन में सर्वश्री डॉक्टर सुधीर कंसल, प्रतीक सिंघल, रोहिताश कर्णवाल, पीयूष गोयल, विनय अग्रवाल, अतुल कुमार गर्ग, राकेश मित्तल, विनीत गर्ग, मनोज मित्तल, बलराम गोयल, सागर अग्रवाल आदि ने अपने विचार रखें । अंत में सभी ने आपस में चंदन का टीका लगाकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी। प्रदेश संयोजक श्री पवन सिंघल ने सभी को भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया एवं इस सुंदर कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई दी । जिला कार्य.अध्यक्ष श्री अजय गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया।
हर्षाेल्लास के साथ मनाया होली उत्सव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । लायंस क्लब मुज़फ़्फरनगर ‘उन्नति’ द्वारा मेरठ रोड स्थित होटल ग्रैंड रेडियंट इन में होली उत्सव 2026 का भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को अत्यंत रंगारंग एवं यादगार बना दिया। कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। इन खेलों का कुशल एवं आकर्षक संचालन लायन रीना अग्रवाल द्वारा अपने विशेष अंदाज़ में किया गया। सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर होली के रंगों के साथ आनंद और उमंग का भरपूर अनुभव किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन अमित मित्तल ने सभी सदस्यों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे पारिवारिक आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को और अधिक सुदृढ़ करते हैं, ये जानकारी क्लब के मीडिया चेयरमैन अनिल कंसल ने दी। इस आनंदमयी एवं यादगार बैठक में डिस्ट्रिक्ट एंबेसडर लायन अजय अग्रवाल, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल कंसल, जोन चेयरपर्सन लायन मनीष बंसल सहित लायन अमित गर्ग, लायन अतुल एरन, लायन निखिल मित्तल, लायन मुकुल गोयल, लायन राजेश मित्तल, लायन हिमांशु गुप्ता, लायन डॉ. प्रवेश कुमार, लायन रोहित सिंघल, लायन नितिन गोयल, लायन दिनेश गर्ग, लायन कपिल गर्ग, लायन अनिल गुप्ता, लायन राजकुमार जिंदल सहित अनेक वरिष्ठ लायन सदस्य उपस्थित रहे। लेडी लायंस में लायन प्रतिभा बंसल, लायन वंदना मित्तल, लायन शिवांगी गर्ग, लायन तनुजा एरन, लायन लेडीज़ अनूराधा मित्तल, नेहा जैन, निधि अग्रवाल, अनुपमा कर्णवाल, हेमलता माहेश्वरी, पूजा सिंघल, प्रगति गोयल, नेहा गर्ग, सुनीता कंसल, रिंकी गर्ग सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने स्नेहपूर्ण वातावरण में रात्रिभोज का आनंद लिया।
सनातनधर्म संसद का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । क्रांतिसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने सभी पार्टी पदाधिकारीयों और मातृशक्ति से आगामी 7 दिसंबर को शुक्रताल में हिंदू संघर्ष समिति के तत्वाधान में होने वाले सनातन धर्म संसद में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होकर संतो का मार्गदर्शन प्राप्त करें। आज पार्टी कार्यालय पर आयोजित पार्टी पदाधिकारीयों की बैठक में उन्होंने कहा कि बढ़ता जातिवाद हिंदू समाज के लिए बड़ा खतरा है और सभी राजनीतिक दल अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए हिंदुओं को विभिन्न जातियों में बांटकर अपना हित साधने में लगे हैं उन्होंने हिंदू युवाओं को क्रांतिसेना के झंडे के नीचे एकत्र होने का आह्वान करते हुए कहा कि शीघ्र ही सहारनपुर मंडल के अतिरिक्त अन्य मंडलों में भी संगठन का विस्तार किया जायेगा। इस अवसर पर शिवसेना सहारनपुर जिला प्रमुख सोनू तोमर मंडल उप प्रमुख शिव कुमार सक्सेना व मुकेश कुमार आदि ने उपस्थित होकर शिवसेना के विस्तार पर चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से क्रांतिसेन जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चैधरी, जिला प्रभारी आनंद प्रकाश गोयल, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ओंकार पंडित देवेंद्र चैहान संजीव वर्मा महानगर उपाध्यक्ष उज्ज्वल पंडित ओंकार पंडित ललित रहेला भुवन मिश्रा राजेश अरोड़ा चेतन देव विश्वकर्मा हम कुमार कश्यप कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र विश्कर्मा आदि उपस्थित रहे


