News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

 भाजपा व बसपा को अलविदा कह सपा की ज्वाइन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । समाजवादी पार्टी द्वारा लगातार पीडीए के अधिकारों व हिस्सेदारी की आवाज उठाने तथा समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सर्वसमाज के हितों की विचारधारा से प्रभावित होकर बसपा व भाजपा समर्थकों के समाजवादी पार्टी में आने पर उनका पूर्ण सम्मान है। यह विचार समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट ने सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा व बसपा समर्थकों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहे।
बसपा व भाजपा से दशकों तक जुड़े रहे सादपुर निवासी योगेश कुमार,योगेन्द्र कुमार,मुकेश कुमार व बिट्टू चैधरी ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी व दुखी मजदूर किसानों तथा पिछड़े दलितों व अल्पसंख्यकों के अधिकारों की आवाज सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही उठा रहे हैं इसलिए वह समाजवादी पार्टी के संघर्ष व विचारधारा से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।उन्होंने 2027 में सपा की सरकार को वक्त की जरूरत बताया।
कार्यक्रम में सपा नेता साजिद हसन,धर्मेंद्र सिंह नीटू,सरदार प्रेमपाल सिंह,कृष्ण पाल सिंह,राजेंद्र सिंह चैहान, सरदार मानवेंद्र सिंह, शाहनवाज मलिक,आशु मलिक,गगन महावी, मुजफ्फर अली,अक्षय कुमार,अंकित पाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

 

रोमांचक मुकाबले में आरपीएल राइडर्स को 39 रन से हरायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । चैधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम में खेले जा रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच संख्या-25 में देवभूमि रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरपीएल राइडर्स को 39 रन से पराजित कर दिया। मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए आस मोहम्मद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवभूमि रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 220 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आस मोहम्मद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में 119 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 13 चैके और 5 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा बादल सिंह ने 35 और हर्ष भाटी ने 25 रन का योगदान दिया। त्च्स् राइडर्स की ओर से गेंदबाजी में मनिष कश्यप ने 2 विकेट और अतीफ राणा ने 1 विकेट हासिल किया। 221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरीआरपीएलराइडर्स की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विष्वेन्द्रा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 69 गेंदों में 117 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि नवीन मिश्रा ने 17 रन बनाए। देवभूमि रॉयल्स की गेंदबाजी में हर्ष भाटी, मोहम्मद शारिक और अर्नव सोढम ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ देवभूमि रॉयल्स ने टूर्नामेंट में मजबूत स्थिति बना ली। मैच के अंत में आस मोहम्मद को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। यह पुरस्कार उन्हें विजय वर्मा पूर्व लॉन्ग टेनिस प्लेयर के द्वारा दिया गया। फाइटर ऑफ़ द मैच का खिताब विश्वेंद्र को दिया गया यह पुरस्कार उन्हें शशांक जैन क्रिस्टल बालाजी के द्वारा दिया गया।  इस अवसर पर देवभूमि टीम के ओनर सुमित रोहल, उद्योगपति अमित गर्ग,  एवं मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन से भूपेंद्र यादव संजय शर्मा ओम देव सिंह विकास राठी रोहित चैधरी इंद्र माथुर रोहन त्यागी अक्षय चैधरी, विनीत चैधरी आदि लोग उपस्थित रहे।

 

मंत्री कपिलदेव भी पहुंचे भारत की जीत पर जश्न मनाने
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।। भारतीय क्रिकेट टीम की टी-20 विश्व कप में ऐतिहासिक जीत के बाद मुजफ्फरनगर में रविवार देर रात तक जश्न का माहौल रहा। शहर के हृदय स्थल शिव चैक पर हजारों लोगों ने एकत्र होकर ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और तिरंगा लहराकर टीम इंडिया की जीत का उत्सव मनाया। रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार विश्व कप ट्रॉफी जीती। इसी दिन अंडर-19 टीम ने भी विश्व जीतकर इस खुशी को दोगुना कर दिया। मैच का परिणाम सामने आते ही मुजफ्फरनगर में उत्सव का माहौल बन गया। शिव चैक, नई मंडी और रुड़की रोड समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर क्रिकेट प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवा अपने हाथों में तिरंगा लेकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आए। ‘चक दे इंडिया’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
शिव चैक पर देर रात तक जश्न चलता रहा। इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप भी समर्थकों के साथ लोगों के बीच पहुंचे। सभी ने भगवान शिव को नमन कर देश की जीत की खुशी साझा की और उपस्थित लोगों को बधाई दी। शहर के विभिन्न मोहल्लों में जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजी की गई। रात के समय आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने घरों की छतों और सड़कों पर पटाखे चलाकर ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस खुशी में शामिल दिखाई दिए। मैच खत्म होते ही लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर बधाई देते नजर आए। खेल प्रेमियों का कहना था कि एक ही दिन में सीनियर टीम और अंडर-19 टीम का विश्व कप जीतना भारतीय क्रिकेट के लिए गौरव का क्षण है। जोशीली भीड़ के बीच मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय टीम की यह जीत देश के हर नागरिक के लिए गर्व का विषय है और खिलाड़ियों के संघर्ष व समर्पण का परिणाम है। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इसे देश की युवा शक्ति और खेल प्रतिभा के उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रतीक बताया। वहीं भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि टीम इंडिया की इस जीत ने पूरे देश को एकजुट कर दिया है और हर भारतीय के दिल में गर्व की भावना भर दी है। देर रात तक शहर के मुख्य बाजारों में मिठाइयां बांटी जाती रहीं और जश्न का माहौल बना रहा। क्रिकेट प्रेमियों ने तिरंगा लहराते हुए भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत को लंबे समय तक यादगार बताया।

 

समीक्षा बैठक का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।। भारत विकास परिषद, हस्तिनापुर (विकास रत्न) प्रान्त के तत्वावधान में जिला मुजफ्फरनगर कार्यकारिणी द्वारा रेलवे रोड स्थित  रेस्टोरेंट में एक भव्य समीक्षा सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप शुरुआत हुई, जिसमें समयबद्धता पुरस्कारों ने सदस्यों के मध्य विशेष उत्साह उत्पन्न किया। सभा का अत्यंत प्रभावशाली संचालन जिला सह-समन्वयक विशाल शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के पश्चात श्रीमती सुषमा खंडेलवाल, संध्या गुप्ता एवं रुचि अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत सुमधुर वन्देमातरम गीत से हुआ। इस अवसर पर जिला मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी ने एक अनूठी पहल करते हुए पहली बार वर्ष भर किए गए कार्यों का एक विशेष बुलेटिन प्रकाशित किया, जिसका विमोचन उपस्थित प्रांतीय पदाधिकारियों के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इसी कड़ी में ई-पत्रिका ज्ञानोदय का विमोचन भी प्रांतीय नेतृत्व एवं संपादक अचिन अग्रवाल की उपस्थिति में किया गया। जिला समन्वयक प्रवीण गुप्ता ने वर्ष भर मिले सहयोग के लिए समस्त शाखाओं और पदाधिकारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से प्रांतीय संयोजक (रक्तदान) सचिन सिंघल ने सर्वाधिक ब्लड यूनिट संग्रह करने के लिए संकल्प शाखा को गौरवशाली स्मृति चिन्ह प्रदान किया। साथ ही, जिला कार्यकारिणी के ऊर्जावान सदस्यों और प्रबुद्ध सहयोगियों को भी उनके विशेष योगदान हेतु सम्मानित किया गया। सभा के अंतिम चरण में प्रांतीय अध्यक्ष श्री सरल माधव जी, प्रांतीय महासचिव अरुण खंडेलवाल जी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष सुगन्ध जैन जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में जिला मुजफ्फरनगर की कार्यप्रणाली की सराहना की और भविष्य के सेवा संकल्पों को नई ऊर्जा दी। अंत में, जिला मीडिया प्रभारी अकुल अग्रवाल द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया, जिसके पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक स्नेह भोज का आनंद लिया।

 

सबसे बड़ा महिला सम्मान माताओं की सेवा: क्रांतिकारी शालू सैनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर मुजफ्फरनगर दक्षिणी कृष्णापुरी स्थित क्रांतिकारी शालू सैनी वृद्धाश्रम में एक भव्य और भावुक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध समाजसेवी साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष और वृद्धाश्रम की संचालिका क्रांतिकारी शालू सैनी के नेतृत्व में यह उत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया, जहाँ समाज की उपेक्षित और बेसहारा वृद्ध माताओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्रांतिकारी शालू सैनी ने आश्रम की वृद्ध माताओं के साथ मिलकर केक काटकर की। इस दौरान पूरा आश्रम श्महिला शक्तिश् के नारों और माताओं के आशीर्वाद से गुंजायमान हो उठा। शालू सैनी ने प्रत्येक माता को उपहार भेंट किए और उनके स्वास्थ्य व खुशहाली की कामना की।वृद्ध माताओं को संबोधित करते हुए क्रांतिकारी शालू सैनी अत्यंत भावुक हो गईं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा आज दुनिया भर में महिला सशक्तिकरण की बातें हो रही हैं, लेकिन मेरे लिए असली सशक्तिकरण इन माताओं की सेवा करना है। ये वो महिलाएं हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन अपने परिवार को सींचने में लगा दिया, और आज जीवन के इस पड़ाव पर इन्हें प्रेम और सम्मान की सबसे ज्यादा जरूरत है। इन वृद्ध माताओं की सेवा करना ही मेरे लिए दुनिया का सबसे बड़ा महिला सम्मान है। जब तक मेरी सांसें हैं, मैं इन माताओं की बेटी बनकर इनकी सेवा करती रहूँगी। शालू सैनी लावारिस व बेसहारा मृतकों के अंतिम संस्कार की सेवा करके व बेसहारा बुजुर्गाे की सेवा करके समाज को संदेश देते हुए कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि उन महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन है जिन्होंने हमें संस्कार दिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने घर के बुजुर्गों का सम्मान करें और उन्हें कभी अकेला न छोड़ें। घ्कार्यक्रम के अंत में वृद्ध माताओं ने भी शालू सैनी के सिर पर हाथ रखकर उन्हें खूब आशीर्वाद दिया और उनके इस सेवा भाव की सराहना की। इस अवसर पर और कई गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जनपद मुजफ्फरनगर में आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक रविवार को आयोजित किए जाने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाष नगर, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवत तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर स्वास्थ्य मेलों में दी जा रही चिकित्सा सेवाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर डॉ. सुनील तेवतिया ने स्वास्थ्य मेलों में आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, पंजीकरण व्यवस्था, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति तथा टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य मेलों में आने वाले प्रत्येक लाभार्थी को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं, जिससे जरूरतमंद लोगों को योजना का पूरा लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाए और उन्हें इन योजनाओं से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण, दवा वितरण व्यवस्था तथा मरीजों से व्यवहार को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए सभी स्वास्थ्य कर्मी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान संबंधित चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य मेलों में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराएं और उपलब्ध सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

 त्वरित न्याय दिलाने की होगी 11 को जनसुनवाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिला प्रोबेशन अधिकारी, ने बताया कि  उ०प्र० राज्य महिला आयोग, गोमतीनगर लखनऊ के द्वारा दिनांक-11 मार्च को पूर्वान्हः 11 बजे जनपद में प्रदेश में महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक / आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से जनपद के सम्बंधित अधिकारियों के साथ राजकीय गेस्ट हाऊस में समीक्षा बैठक / जनसुनवाई / निरीक्षण किया जाना है। साथ ही यदि जनपद की किसी भी पीडित महिला / बालिकाओं को कोई समस्या है, तो मा० सदस्य श्रीमती सपना कश्यप, उ०प्र० राज्य महिला आयोग के समक्ष दिनांक-11.03.2026 को पूर्वान्हः 11 बजे स्थान लोक निर्माण विभाग, मुजफ्फरनगर के (निरीक्षण भवन) गेस्ट हाऊस के स्थान पर विकास खण्ड सदर (कूकडा ब्लॉक), मुजफ्फरनगर पर प्रार्थना सहित उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को रख सकते है।

 

 आर्य पुरी मे गीतापाठ एवं भजनभाव का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । गीता मनीषी महामण्डलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के महामंत्री अतुल गर्ग ने बताया कि आर्यपुरी में सुभाष गोयल के सौजन्य से सांय 6;45 बजे से गीतापाठ एवं भजन भाव का सुन्दर आयोजन किया गया।जिसमें श्री कृष्ण कृपा परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय आर्य पुरी निवास गीता प्रेमी बन्धुओ ने भाग लिया। सर्वप्रथम सुभाष गोयल परिवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा विद्वान पण्डित राजेश पांडेय जी द्वारा विधिवत पूजन कराया गया। गीता पाठ में सर्वप्रथम अतुल गर्ग द्वारा गणेश वंदना,ओम नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का जाप, भगवती स्तुति मंत्र,  गीता जी के बारहवें अध्याय भक्ति योग का संपूर्ण पाठ एवं अष्टादश श्लोकी गीता पाठ श्रद्धाभाव पूर्वक कराया गया। इस अवसर पर घर-घर गीता, हर घर गीता अभियान के निमित्त उपस्थित मातृ शक्ति को महाराज जी की गीतापाठ की प्रति भेंट की गई। तत्पश्चात भजनभाव में विमल प्रताप सिंह,  पण्डित राजेश पांडे ,    महेंद्र रावत,सुभाष गर्ग,अजय कुमार गर्ग द्वारा गीता जी के भजन,राम महिमा एवं कृष्ण भक्ति आदि भाव प्रस्तुत किये गये ।प्रसिद्ध भजन प्रवाहक संजय अरोरा द्वारा  राधा जी के गीतों एवं गुरूदेव महिमा के भजनभाव से समस्त उपस्थित श्रद्धालु जन भक्तिभाव मे सराबोर होकर झूम उठे। गीता पाठ परिवार के रामबीर सिंह ने बताया कि नियमित गीतापाठ मानसिक शांति, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाता है,जीवन की परेशानियों को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है  जिससे जीवन में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरोज गोयल, निशु चैधरी,   मंजू सिंघल, विमल प्रताप सिंह, राजेश पांडेय, विपिन गुप्ता,    रामबीर सिंह, अतुल गर्ग,  सुभाष गोयल, सुभाष गर्ग, मीनाक्षी गर्ग, महेंद्र आदि श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सूक्ष्म जलपान तथा प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम के अंत में गीतापाठ परिवार के रामबीर सिंह ने  उपस्थित समस्त सम्मानित जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

पुलिस ने दो वारंटी दबोचेMuzaffarnagar News
भोपा। पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंटों पर कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना भोपा प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटियों के खिलाफ त्वरित अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वारंटी अभियुक्त मिंटू पुत्र जगदीश निवासी ग्राम मोरना, थाना भोपा, और सुमित उर्फ सुनित पुत्र वीर सिंह निवासी जीवनपुरी, थाना रामराज को उनके घरों से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सपन चैधरी, उपनिरीक्षक साजिद खान, उपनिरीक्षक पिंटू चैधरी तथा कांस्टेबल देशराज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

 

 

एनएसएस शिविर शुरू
चरथावल। महाराजा अग्रसेन कन्या पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। चरथावल व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग और किसान नेता अभिषेक बंसल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर शिविर का उद्घाटन किया। कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि अभिषेक बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस शिविर युवाओं को समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और सेवा की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिविर को सफल बनाने का संकल्प लिया। अंत में, महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

युवक की हादसे मंे मौत
खतौली। टेªन की चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहंुच गई।   सूत्रो के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र की भूड  चैकी एरिया मे डीएफसी लाइन के करीब टेªन की चपेट मे आकर करीब 25 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बीती रात हुए इस हादसे की सूचना जब ग्रामीणो ने पुलिस को दी तो मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहंा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चर्चा रही कि उक्त युवक की पहचान गंाव भलवा निवासी अजीत के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को जब हादसे की जानकारी दी तो अजीत की मौत की खबर से घर मे कोहराम मच गया। परिवार के लोग पडौसियों के साथ अस्पताल पहंुच गए। पुलिस ने परिजनो एवं भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

शातिर को दबोचा
तितावी। थाना तितावी  पुलिस द्वारा  पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले अभियुक्त की मुठभेड के दौरान   गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुक्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फुगाना महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष तितावी  के कुशल नेतृत्व में  चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना तितावी पुलिस  द्वारा  पुलिस पार्टी  पर जान से मारने की नियत फायरिंग   करने वाले एक अभियुक्त  को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त  के विरुद्ध  अग्रिम विधिक कार्यवाही कर जिला कारागार मु0नगर भेजा गया है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी रंगदारी , जान लेवा हमला करने जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज  है। उल्लेखनीय है कि बिलाल पुत्र अहसान निवासी ग्राम जसोई थाना तितावी जनपद मु0नगर ने थाना हाजा आकर तहरीर कराया कि अमीर हमजा व ओसाम पुत्र गण मुल्ला अखलाक निवासी ग्राम जसोई थाना तितावी जनपद मु0नगर उसके भाई से रंगदारी के रुप में 2,00,000( दो लाख रुपये ) की मांग कर रहे थे तथा रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे । सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी तितावी द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कुशल टीम का गठन किया गया। थाना तितावी पुलिस टीम को सूचना मिली कि हमजा ग्राम छतैला के जंगलो मे छुपा हुआ । टीम द्वारा छतैला के जंगलो में पहुची तो अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरु कर दिया । पुलिस टीम द्वारा अपने कौशल कर प्रयोग कर अभियुक्त हमजा उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना हाजा लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर जिला कारागार मु0नगर भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त अमीर हमजा पुत्र मुल्ला अखलाख नि0 ग्राम जसोई थाना तितावी  को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 गौरव मलिक, अमित चैधरी, है. का. अनीस खान, का. नवीन कुमार, राहुल, दीपक थाना तितावी मौजूद रहे।

 

गंगनहर में बहता दिखा युवक का शव
भोपा। गंग नहर मे युवक का शव बहता देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
  मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह भोपा गंगनहर पर नहा रहे तथा अपने पशुओं को नहला रहे ग्रामीणो के बीच उस समय कौतूहल बन गया कि जब ग्रामीणो ने देखा कि गंग नहर मे एक युवक का शव बह रहा है। ग्रामीणो ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी नहर पर पहंुच गई। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालने का काफी प्रयास किया। तेज बहाव के कारण शव बहुत दूर निकल गया। जिसके चलते पुलिस को वापिस लौटना पडा। स्थानीय ग्रामीणो का कहना है कि विगत 4-5 दिनो से गंगा का बहाव बहुत तेज है। जिस कारण वे लोग भी गंग नहर के किनारे पर ही अपने पशुओ को नहलाते हैं। ताकि पानी के तेज बहाव से बचा जा सके।

 

सीओ ने सुनी समस्यायें  
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । सीओ नई मन्डी ने फरियादियों की समस्याओ को सुनकर उनका समाधान कराया।
  सीओ नई मन्डी राजू कुमार साव ने अपने कार्यालय पर जनसुनवाई की। सीओ राजू कुमार साव ने इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका निराकरण कराया तथा अधिनस्थो को निर्देशित किया कि जनसुनवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाए। ताकि पीडित को चक्कर ना लगाने पडें।
 की।

 

स्वच्छता अभियान का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । बालकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा किए जाने वाले सामाजिक एवं धार्मिक कार्य निरंतर प्रगति के पथ पर हैं। ईश्वर का आशीर्वाद रहा तो शीघ्र अति शीघ्र हमारा बाल कृष्ण सेवा संस्थान मुजफ्फरनगर नहीं अपितु आसपास के क्षेत्र में भी अपना परचम लहराएगा। आगामी रविवार से मंदिर परिसर की स्वच्छता का कार्यक्रम पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। शीघ्र ही एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी सदस्यों का आना अनिवार्य होगा। संस्कारशाला की एक और शाखा का शुभारंभ करने की सोच रहे हैं। हमारे साथ रजनी तनेजा जी जैसी कर्मठ और सामाजिक महिला भी पिछले कुछ दिनों से जुड़ी हैं। दूसरी संस्कारशाला का कार्यभार रजनी तनेजा जी को दिया जाएगा। वह भी एक अध्यापिका है। और वह जरूरतमंद बच्चों को पढ़ने के लिए तैयार हैं। इस प्रकार से संस्कारशाला की दूसरी शाखा भी शुरू हो जाएगी। अधिक से अधिक बच्चे शिक्षित होंगे।

 

एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स में पोस्ट बजट वेबिनार 2026-27 का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान (आईआईसीटी) के लिए एम आई सी द्वारा संचालित गतिविधि-ब – बजट के बाद का वेबिनार 2026-27 का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत सबका साथ सबका विकास – जनता की अकांक्षाओं की पूर्ति वषय पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संबोधन का सीधा प्रसारण छात्र / छात्राओं को दिखाया गया। इस वेबिनार का मुख्य विषय शिक्षा, कौशल और विश्वविद्यालय टाउनशिप था जिसके अन्तर्गत सम्बन्धित मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गयी व उनके द्वारा छात्र / छात्राओं को बताया गया कि सरकार विश्वविद्यालय टाउनशिप की अवधारणा को धरातल पर विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय टाउनशिप की आवधारणा का उद्देश्य यह है कि एक ही स्थान पर छात्र / छात्राओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास व स्टार्टअप की व्यवस्था उपलब्ध हो । कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी संकायों के छात्र / छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने कहा कि ऐसी कार्यशाला से छात्र / छात्राओं के तकनीकी ज्ञान में वृद्धि होती है एवं इस तरह के कार्यक्रम उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं साथ ही बताया कि सरकार की विश्वविद्यालय टाउनशिप की अवधारणा छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य हेतू मिल का पत्थर साबित होगी। अंत में इंस्ट्टीयूट इनोवेशन काउंसिल के अध्यक्ष डा० नवनीत वर्मा ने उपस्थित शिक्षकों एवं सभी छात्र/छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में डा0 मोनिका रूहेला, ओमकार सिंह, डा० वर्तिका गुप्ता, मोनिका पंवार, नीरज कुमार, शिवांगी वशिष्ठ, शाजिया रहबर, शिवांगी, नितिन गोयल, कृष्ण कुमार आदि का योगदान रहा ।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =