News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की 03 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनान्तर्गत एक लाभार्थी को लैपटॉप तथा नवनियुक्त मुख्यसेविका को नियुक्ति पत्र वितरितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी का सजीव प्रसारण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं मेधावी बालिकाओं का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरपाल निर्वाल, सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती सपना कश्यप, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर देशभूषण, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री शक्तिशरण श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती रीना पंवार एवं सदस्य श्रीमती पिंकी रानी इत्यादि उपस्थित रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डा0 राजीव कुमार, सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी का लाइव सम्बोधन को सुना गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त मुख्यसेविका को नियुक्ति पत्र तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की 03 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनान्तर्गत एक लाभार्थी को लैपटॉप वितरण किया गया। साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर भारत सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत जनपद का वार्षिक कैलेण्डर (टोलफ्री नम्बर) का सभी सम्मानित मुख्य अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया है।

 

ध्वज यात्रा धूमधाम के साथ निकालीः श्री शीतला माता मेले का शुभारंभMuzaffarnagar News
मीरापुर। विश्व विख्यात प्राचीन श्री शीतला माता बबरे वाली के मंदिर में लगने वाले 7 दिवसीय मेले का ध्वज स्थापना के साथ शुभारंभ हो गया। कस्बे के पड़ाव चैक से मंदिर तक बैंड बाजों के साथ ध्वज यात्रा निकाली गई।जिसमें हजारों की संख्या में महिला,पुरुष व बच्चें पैदल माता रानी के भजनों पर नाचते गाते मंदिर पहुँचे।
   मीरापुर कस्बे से 3 किलोमीटर दूर स्थित महाभारत कालीन श्री शीतला माता बबरे वाली के मंदिर में मेला का शुभारंभ हो गया। रविवार की सुबह मंदिर समिति के महामंत्री अनिरूद्ध शारदा के पड़ाव चैक स्थित आवास से माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना के बाद सर्वप्रथम ध्वज यात्रा शुरू हुई । बैंड बाजों व डीजे से सुसज्जित ध्वज यात्रा में हजारों श्रद्धालु ध्वज हाथों में लेकर बैंड बाजे व डीजे की धुन पर बज रहे माता रानी के भजनों पर मंत्रमुग्ध होकर नाचते गाते पैदल मंदिर पहुंचे। जिसके बाद मंदिर में ध्वज की स्थापना की गई तथा विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर 8 मार्च से 13 मार्च तक लगने वाले सात दिवसीय मेले का शुभारंभ किया गया।मंदिर समिति के महामंत्री अनिरुद्ध शारदा ने बताया कि यह मंदिर महाभारत कालीन पाण्डवपुत्र अर्जुन के पुत्र बबरूवाहन ने कठोर तपस्या कर शीतला माता का आशीर्वाद प्राप्त किया था। यह मन्दिर महाभारत कालीन होने के साथ-साथ विश्व विख्यात है। विभिन्न शहरों से श्रद्धालु यहाँ आकर सप्तमी, अष्टमी व नवमी के दिन शीतला माता बबरे वाली पर प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगते है। ध्वज यात्रा में मुख्यरूप से अनिरुद्ध शारदा, नवनिद्ध शारदा, रुचिन शारदा, मा. चन्द्रपाल सिंह, श्रीमती मधु कौशिक, रूचि बैंगलोर, सूचि माहेश्वरी, मास्टर नितिन शर्मा, पंकज ऐरन पत्रकार, राहुल शर्मा पत्रकार, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण शर्मा ,अभिषेक गर्ग,विकास कौशिक, प्रधुम्न शर्मा,विभौर डागा,राजन माहेश्वरी, कमल गोयल,सुशील लखोटिया,आदर्श कौशिक,मुकेश शारदा, नीरज शारदा,मंजू शारदा, सरिता,करन ठाकुर,मयंक धीमान आदि शामिल रहे।

 

 2 विकेट से हुई टिहरी फाल्कन्स की जीत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । चैधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम में चल रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 (डच्स्-2) के मैच नंबर-23 में टिहरी फाल्कन्स ने क्रिकगिरी चैंप्स को बेहद रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिकगिरी चैंप्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। टीम की ओर से सक्षम राठ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 75 रन की तेज पारी खेली। इसके अलावा ऋतिक सोनकर ने 31 रन और अक्षय दुबे ने 25 रन का योगदान दिया। टिहरी फाल्कन्स की ओर से गेंदबाजी में विवेक पोसवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए, जबकि सार्थक चेंची ने 2 विकेट लिए। 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिहरी फाल्कन्स की शुरुआत शानदार रही। टीम के बल्लेबाज हिमेश कृष्णा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 62 रन बनाए, जबकि अक्षु बाजवा ने 22 गेंदों में 55 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। अंत में टीम ने 14.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। क्रिकगिरी चैंप्स की ओर से अरुष गोयल ने 3 विकेट लिए, जबकि सक्षम राठ और अहमद नौशाद ने 2-2 विकेट हासिल किए। अक्षु बाजवा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया यह पुरस्कार संजय रस्तोगी के द्वारा दिया गया।  फाइटर ऑफ़ द मैच का खिताब सक्षम राय को  वर्गीस पवार के द्वारा दिया गया।  आज मैच का आनंद लेने के लिए सचिव मनोज पुंडीर, जॉइंट सचिव ओमदेव सिंह, रोहित, संजय रस्तोगी डायरेक्टर मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन, रविन्द्र चैहान बीसीसीआई पिच क्योरेटर, अमित गर्ग,विकास राठी, कुशल पाल सिंह, संजय शर्मा, रोहन त्यागी, अमित चैधरी आदि  उपस्थित रहे

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। 8 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर शासन से प्राप्त निर्देशों का अनुपालन में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर मुजफ्फरनगर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों विशेष कर महिला चिकित्सा अधिकारी ,स्टाफ नर्स एवं आशा संगनी बहनों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण के तहत स्पीच कविताएं भाषण एवं अन्य प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए साथ ही साथ सीएमओ द्वारा अच्छा कार्य करने वाले महिला चिकित्सा अधिकारी एएनएम स्टाफ नर्स आशाओं एवं आयुष्मान भारत योजना सम्बन्धी लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र मैडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिव्या वर्मा जी, डॉ शिखा गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ सुप्रिया चैहान महिला चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती सरिता शीतवाल प्रधानाचार्य, श्रीमती सोनी नर्सिंग ट्विटर, श्रीमती निर्मला चैधरी अध्यक्ष आशा संघ, आयुष्मान भारत कार्यक्रम यूनिट से डॉक्टर आकाश त्यागी, श्री शोज़ेब जैदी एवं श्री मनोज अश्वनी त्यागी, सुरेश, मोबीन, कार्यक्रम का संचालन पाकेश द्वारा किया गया।

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सदर ब्लॉक कूकड़ा में आयोजित किया गया पैरा लीगल वालंटियर गौरव मालिक ने उपस्थित नारी शक्तियों को बतायाअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज में सशक्त और महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं के योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी  प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण के माध्यम से महिलाओं ने यह सिद्ध किया है कि वे समाज और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में समान रूप से भागीदारी निभाने में सक्षम हैं। शिक्षा, सामाजिक सेवा, प्रशासन, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य अनेक क्षेत्रों में महिलाओं ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान स्थापित की है।
समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, जागरूकता फैलाने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निष्ठा, साहस और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करते हुए उन्होंने यह संदेश दिया है कि दृढ़ संकल्प और समर्पण के साथ किया गया कार्य न केवल व्यक्तिगत सफलता दिलाता है, बल्कि पूरे समाज को भी नई दिशा प्रदान करता है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली सुविधाएं जैसे निशुल्क अधिवक्ता एवं निशुल्क विधिक सहायता टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में जागरूक किया आगामी 14 मार्च को लगने वाली लोक अदालत के बारे में आपसी समझौते के तहत विवादों का निस्तारण जैसे बैंक विवाद, यातायात विवाद, विद्युत विवाद, पारिवारिक विवाद, एवं संपत्ति, चेक बाउंस आदि का निस्तारण लोकतंत्र के माध्यम से किया जाता है पैरा लीगल वालंटियर धनीराम जी ने महिलाओं के अधिकार एवं जनकल्याणकारी योजनाएं व सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर जैसे महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पुलिस प्रशासन 112 वन स्टॉप सेंटर 181 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जागरूक किया कार्यक्रम में स्वयंसेवी संगठन एक्शन एड जिला संयोजक ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीम का धन्यवाद किया और  कहा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए।

 

दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में आज स्पोट्र्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिकाओं ने एवं स्टेडियम के अन्य खेलों की बालिकाओं  द्वारा दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया।
 इस अवसर पर सेक्रेटरी मुजफ्फरनगर क्रिकेट संघ मनोज पुंडीर के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनकर एवं फूलमाला पहनाकर  सम्मानित किया गया उपरोक्त अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को श्री भूपेंद्र सिंह प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी मुजफ्फरनगर के द्वारा एवं डॉ राजीव कुमार बाल कल्याण विभाग के द्वारा बालिकाओं/खिलाड़ियों को शुभकामनाएं व बधाई दी गई।  उपरोक्त अवसर पर के जी बी वी वार्डन सुश्री बबिता शर्मा, मनीष कुमार प्रदीप कुमार सुशील कुमार कुमारी भावना तिलक राम आदि उपस्थित रहे।

 

वेहर टेलेन्ट टेक शेप कार्यक्रम का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जानसठ रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मुजफ्फरनगर में में जोनेक्स 2026 वेहर टेलेन्ट टेक शेप कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा उनमें नवाचार, तकनीकी कौशल और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का संचालन संस्थान में अध्ययनरत बी0टेक0 कम्प्यूटर साइंस एंड इंजी0 के छात्रों निखिल तोमर एवं माधव कात्यायन के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में डांस प्रतियोगिता, सिंगिंग प्रतियोगिता, रैम्प वॉक मॉडलिंग प्रतियोगिता, हैकथॉन तथा कविता पाठ (पोएट्री) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लेते हुए अपनी कलात्मक, रचनात्मक और तकनीकी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डांस और सिंगिंग प्रतियोगिताओं ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, वहीं रैम्प वॉक मॉडलिंग में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही हैकथॉन में विद्यार्थियों ने तकनीकी ज्ञान और नवाचार से जुड़े नए विचार प्रस्तुत किए, जबकि कविता पाठ में प्रतिभागियों ने अपनी भावनाओं और विचारों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में सिंगर-रैपर त्यागी एवं सरपंच गुर्जर, आर्टिस्ट-सीमा त्यागी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर-नारायण शर्मा, सिमरन त्यागी, खुशी, आस्था वर्मा, रीत उपाध्याय, शिवम देशवाल, शिवांक तथा अंकुर मैनी, मोनीश राणा, अयान फारूख एवं श्रेया सक्सेना  विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को अपनी रचनात्मकता, तकनीकी क्षमता और आत्मविश्वास को विकसित करने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं। संस्थान के सचिव श्री अनुभव कुमार ने कहा कि आज के युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मकता, नवाचार और आत्मविश्वास भी सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें, नई तकनीकों को सीखें और निरंतर मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। निदेशक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने छात्रों को नई तकनीकों को सीखने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और छात्रों की इस पहल की प्रशंसा करते हुये कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। हैक्थान प्रतियोगिता में कार्तिक, गौरव, सार्थक व खुशी प्रथम स्थान पर रहे, वहीं गायत्री, काजल पुंडीर, सोनी शर्मा ने द्वितीय तथा अभिषेक व अखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हैक्थान में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को रु0 1500/-, द्वितीय स्थान पाने वालों को रु0 1000/- तथा तृतीय स्थान पाने वाले को रु0 500/- नकद पुरस्कार राशि के साथ-साथ ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। डांस प्रतियोगिता में कार्तिक, सिंगिंग प्रतियोगिता में गुरूमीत सिंह, रैम्प वॉक मॉडलिंग प्रतियोगिता में अविरल व अलिशा विजयी रहे। सम्मान प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरे पर गर्व और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। इस सम्मान ने न केवल प्रतिभागियों के आत्मविश्वास को नई ऊँचाइयाँ दीं, बल्कि अन्य छात्रों को भी अपनी प्रतिभा को निखारने और भविष्य में ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह पल सभी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और यादगार बन गया।

 

महिलाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, केशवपुरी द्वारा ब्रह्माकुमारी मेडिटेशन सेंटर बामनहेरी  में “महिला सशक्तिकरण श्रेष्ठ समाज की आधारशिला” विषय पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यशि गर्ग (खण्ड कार्यवाहिका, राष्ट्रीय सेविका समिति, चरथावल) उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है।  कार्यक्रम में पूर्व प्रोफेसर डॉ चित्रा चैधरी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए  महिलाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी जयंती दीदी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन मे कहा कि नारी केवल परिवार की ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला है। नारी के अंदर प्रेम, करुणा, सहनशीलता और त्याग जैसे दिव्य गुण स्वाभाविक रूप से मौजूद होते हैं। जब नारी अपनी आंतरिक शक्ति और आत्मसम्मान को पहचान लेती है, तो वह समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरक शक्ति बन जाती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिला सशक्तिकरण केवल अधिकार प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने अंदर की आध्यात्मिक शक्ति को जागृत करना भी उतना ही आवश्यक है। जब महिला आत्मज्ञान और राजयोग के माध्यम से अपने मन को शक्तिशाली बनाती है, तो वह हर परिस्थिति का सामना धैर्य और आत्मविश्वास के साथ कर सकती है।
राजयोगिनी जयंती दीदी ने कहा कि नारी परिवार की प्रथम गुरु होती है। बच्चे सबसे पहले मां से ही संस्कार सीखते हैं। यदि मां स्वयं सकारात्मक, संस्कारी और आत्मिक रूप से मजबूत होगी, तो वह आने वाली पीढ़ी को भी श्रेष्ठ संस्कार दे सकेगी। इसलिए महिलाओं को अपने मानसिक और आध्यात्मिक विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में तनाव और नकारात्मकता बढ़ती जा रही है। ऐसे समय में राजयोग मेडिटेशन महिलाओं को मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक सोच प्रदान करता है। जब महिला स्वयं खुश और शांत रहती है, तभी वह परिवार और समाज में भी खुशियों का वातावरण बना सकती है। अपने उद्बोधन के अंत में उन्होंने सभी ’महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक नारी अपने अंदर छिपी दिव्य शक्तियों को पहचानें, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और समाज में प्रेम, शांति और संस्कारों की ज्योति प्रज्वलित करें।  नारी में अपार शक्तियां और गुण निहित हैं। जब नारी आत्मिक शक्ति को पहचान लेती है, तो वह परिवार और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। कार्यक्रम के दौरान प्रेरणादायी उद्बोधन के साथ-साथ दिव्य गीत-संगीत के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की अनेक महिलाओं और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

 पुष्प प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। प्रकृति से हमे बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। ताकि वातावरण शुद्ध रहे। पौधा रोपण से एक और जहंा वातावरण शुद्ध होता है। समय समय पर पौधा रोपण जैसा सराहनीय कार्य औरो को भी  प्रकृति प्रेम एवं पौधारोपण के लिए प्रेरित करता है।
   रोडवेज बस स्टैण्ड के समीप स्थित एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मे आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहंुचे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पुष्प प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पुष्प प्रदर्शनी की सराहना करते हुए आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमो से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होने कहा कि हमे अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध एवं हराभरा रखने के लिए फलदार वृक्ष तथा फुलवारी लगानी चाहिए। इस दौरान विघालय के प्रधानाचार्य ,विघालय प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

 

फैमिली आई.डी. एक परिवार एक पहचान योजना संचालित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि फैमिली आई०डी० एक परिवार एक पहचान योजना संचालित है तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्टेट सैक्टर की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजनाओं तथा सेवाओं में फैमिली आई०डी० से शत प्रतिशत आच्छादन हेतु विभागों से अपेक्षायें की गयी है।
उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में शासनादेश द्वारा यह विदित है कि पूर्व में संचालित एवं वर्तमान में लागू उन समस्त योजनाओं, जिन्हें आधार अधिनियम के अन्तर्गत अधिसूचित किया जा चुका है अथवा जिन्हें भविष्य में अधिसूचित किया जाना प्रस्तावित है, के अन्तर्गत प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों में फैमिली आई०डी० को अनिवार्य रूप से अंकित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। विभागों के अन्तर्गत संचालित स्टेट सैक्टर की डीबीटी योजनाओं तथा सेवाओं हेतु डिजिटलीकरण के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। निर्देशों के क्रम में, आवेदन पत्र में आधार अधिप्रमाणन की प्रक्रिया पूर्ण होते ही आवेदक का सृजित फैमिली आई०डी० नवीन कॉलम में स्वतः प्रदर्शित किया जाना प्रावधानित है। यदि आवेदक की फैमिली आई०डी० उपलब्ध नहीं है, इस स्थिति में फैमिली आई०डी० बनाए जाने हेतु पॉप-अप संदेश प्रदर्शित किया जाए। फैमिली आई०डी० डेटाबेस से प्रदेश में संचालित योजनाओं एवं सेवाओं को लिंक / मैप किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को सरकार द्वारा प्रदत कल्याणकारी योजनाओं / सेवाओं के लाभ को मैप करने, अवशेष पात्र लाभार्थियों की पहचान कर स्वचालन की ओर अग्रसर होते हुए लाभार्थीपरक /कल्याणकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने तथा अन्य योजनाओं /सेवाओं हेतु पात्रता निर्धारित करना है। फैमिली आई०डी० योजना के अन्तर्गत पोर्टल पर वेब आधारित ई-पासबुक विकसित की गई है. जिसमें परिवार को प्रदान की गई समस्त सरकारी योजनाओं/ सेवाओं का सम्पूर्ण विवरण प्रदर्शित होने के साथ ही सदस्यवार विवरण भी देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त इस पासबुक में एक एसीसटेड डिस्कवरी प्लेटफार्म (एडीपी) भी उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से परिवार एवं उनके सदस्यों द्वारा प्रविष्ट किए गए डाटा परिवार की संरचना, आयु, आय इत्यादि तथा फैमिली आई०डी० डाटाबेस के आधार पर संभावित पात्र योजनाओं की जानकारी पोर्टल पर स्वयं निःशुल्क प्राप्त की जा सकती है। फैमिली आई०डी० डेटाबेस के सुदृढ़ीकरण तथा प्रदेश में संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्टेट सैक्टर की डीबीटी योजनाओं तथा सेवाओं में फैमिली आई०डी० से संतृप्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे पात्र लाभार्थियों की सही पहचान कर योजनाओं / सेवाओं का लक्षित, पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने कहा कि उपरोक्त के क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है कि शासन की मंशा अनुरूप नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अपने विभागों में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्टेट सैक्टर की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजनाओं तथा सेवाओं में फैमिली आई०डी० से शत प्रतिशत, आच्छादन किया जाना सुनिश्चित करें।

 

नगरपालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने किया महिलाओं को जागरूक
नगरपालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने महिलाओं को रस्सा खींच प्रतियोगिता में हराया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा हे जिसमें आज ष्उत्साह, खेल भावना और प्रतिभा का संगम बना एस०डी०पब्लिक स्कूल का महिला दिवस समारोहष् मुजफ्फरनगर एस०डी० पब्लिक स्कूल में 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य, प्रेरणादायक एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षाेल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप रहीं। विशेष अतिथियों के रूप में श्रीमती पल्लवी स्वरूप तथा श्रीमती नीलम महाना उपस्थित रही। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खेल ध्वज फहराने एवं शपथग्रहण के साथ हुआ, जिसमें महिला प्रतिभागियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का संकल्प लिया। इसके पश्चात् विद्यालय के खेल शिक्षकों की टीम द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ कराई गई। जिनमें महिला प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा आकर्षक ड्रिल प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों का मनमोह लिया। इसी क्रम में विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती चंचल सक्सेना ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएँ समाज की वास्तविक शक्ति हैं और उनके बिना किसी भी समाज की प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने कहा आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। उन्होंने सभी महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए सभी को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, शिक्षा को जीवन का आधार बनाने तथा समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे शतरंज, खो-खो, सेवन स्टोन्स, शटल रिले रेस तथा अन्य मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस जीवंत कार्यक्रम में स्टोन्स, शटल रिले और टग ऑफ वार जैसी प्रतियोगिताओं के साथ शिक्षिकाओं ने समूह गीत व श्लेजी डांसश् प्रस्तुत किया। बच्चों की माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रीमती नोनिका को सर्वश्रेष्ठ खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।
यह कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जो उन्हें समाज में अपनी एक सशक्त पहचान बनाने के लिए प्रेरित करता है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =