News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरणMuzaffarnagar News
मोरना। शहीद दिवस के अवसर पर कस्बा भोकरहेड़ी में महान स्वतन्त्रता सेनानी सरदार भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान हवन यज्ञ में आहुति दी गयी।भगत सिंह, राजगुरु,सुखदेव की शहादत पर प्रकाश डाला गया तथा श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया। कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला कुंवापट्टी में अमृत सरोवर किनारे स्थित मुख्य चैक पर सोमवार को शहीद दिवस के अवसर कार्यक्रम का आयोजन हवन यज्ञ में आहुति देकर किया गया। जिसके उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल व कस्बे की चेयरपर्सन सरला देवी वामन द्वारा सरदार भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया।जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि प्रत्येक घर मे शहीद भगत सिंह का चित्र होना चाहिये
 जिससे प्रत्येक को देश भक्ति की प्रेरणा मिले और राष्ट्र भक्ति की भावना लगातार विकसित हो,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बृजवीर सिंह ने कहा कि इस चैक का नाम अब शहीद भगत सिंह होगा। 25 वर्षो से वह इस कार्यक्रम को घर पर आयोजित कर रहे थे।अब इस स्थान को प्रेरणास्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। चैधरी रामपाल सिंह ने कहा कि कस्बे के नागरिकों का आजादी के आंदोलन में बड़ा योगदान रहा है।सरदार भगतससिंह, राजगुरु,सुखदेव के बलिदान से आज हम सब आजादी से जी रहे हैं।शहीदों का सम्मान सर्वोपरि है।राजेश सहरावत ,सचिन वामन ने अपने सम्बोधन में क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेने पर बल दिया
इस अवसर पर चेयरमैन पति रमेश वामन,बाबा ओमवीर सिंह,डॉ. करणवीर सिंह,बिजेन्द्र लंबरदार,वेदवीर सिंह, मनोज कुमार,ललित कुमार, सभासद राहुल गर्ग,रामबीर सिंह ,रामकुमार शर्मा,उत्तम पंवार,अनुज गोयल, सुनील शर्मा, नवीन नेता, प्रवीण कुमार,  काजी मौ.अफजल,कँवरपाल सिंह,डॉ.मुकेश कुमार,यशवीर सहरावत,मोनी लम्बरदार,मण्डल अध्यक्ष अरुणपाल,संजीव शील,डॉ. अनिल कुमार,जयवीर सिंह, रवि आर्य,अंकुर सहरावत आदि उपस्थित रहे।

कराटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विश्व ख्याति प्राप्त वर्धमान हॉस्पिटल के संस्थापक डॉक्टर मुकेश जैन के विशेष सहयोग से तथा इंटरनेशनल कराटे एकेडमी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा एवं चीफ इंस्ट्रक्टर सैनसाई अभिषेक शर्मा के मार्ग दर्शन एवं कुशल नेतृत्व में प्रशिक्षित कराटे अकेडमी आर्यपुरी, ब्रांच 1 न्यू मंडी, ब्रांच 2 गांधी कॉलोनी, ब्रांच 3 द्वारिका सिटी के 250 से अधिक कराटे खिलाड़ियों को गत माह कठिन बेल्ट परिक्षा पास करने पर कलर्स एवं ब्लैक बेल्टस तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इस विशाल बेल्ट सेरेमनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका अपर जिला जज कासिफ शेख और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती फरीहा शेख ने निभाई जबकि वशिष्ठ अतिथिगण की सफल भूमिका में वर्धमान हॉस्पिटल से डॉ प्रत्यक्ष जैन, शांति मदन हॉस्पिटल से डॉक्टर रिचा गर्ग, सजृन न्यूज के चीफ एडिटर अरविंद गुप्ता, राजीव गोयल, जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जिला उपाध्यक्ष मेहराब खान रहे। 3 घण्टे चले सफल कार्यक्रम में कराटे खिलाड़ियों ने वर्ल्ड फेम शितो रियू कराटे स्टाइल जैपनीज मार्शल आर्ट टेक्निक का दमदार व शानदार प्रदर्शन कर सभी अतिथियों में दर्शकों को चैंका दिया मुख्य अतिथि अपर जिला जज कासिफ शेख ने खिलाड़ियों एवं डायरेक्टर वेदप्रकाश शर्मा एवं मुख्य प्रशिक्षक अभिषेक शर्मा की जमकर प्रशंसा करते हुए सफल कार्यक्रम की बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर उन्होंने कराटे खेल में कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा को अपने जीवन काल के स्वर्णिम 43 वर्ष पूर्ण करने पर पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया जज साहब ने खासतौर पर लड़कियों के लिए इस अफरा तफरी गुंडागर्दी के माहौल में आत्मरक्षार्थ कराटे सीखना बेहद जरूरी बताया मंच का सफल संचालन सैनसाई अभिषेक शर्मा ने किया कार्यक्रम में अतिथियों की बेहद फरमाइश पर वेदप्रकाश शर्मा ने मुकेश के अंदाज में देशभक्ति गीत सुनाकर कराटे खिलाड़ियों में जोश भर दिया इस अवसर पर जिला कराटे एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विजेंद्र गोयल, श्री मती वीना शर्मा, श्रीमती अवनी शर्मा, अभिषेक शर्मा , वेदप्रकाश शर्मा ने भव्य एवं सुन्दर कार्यक्रम में विशेष सहयोग करने पर डॉ मुकेश जैन, डॉ नूतन जैन, डॉ अनुभव जैन, डॉ वन्दना जैन,का आभार व्यक्त किया। 

परशुराम जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा निकलेगी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष श्रीभगवान आश्रम एवं समिति अध्यक्ष शरणदीप कौशिक उर्फ शिशु प्रधान ने संयुक्त रूप से भोपा रोड स्थित एक होटल में आयोजित पे्रसवार्ता में बताया कि आगामी 17 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को टाउनहाॅल मैदान से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
  कार्यक्रम के उपरांत नगर मे एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शिशु प्रधान एवं आर्यनराज कौशिक ने बताया कि श्री परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। जिन्होने धर्म न्याय और समाज मे संतुलन स्थापित करने का कार्य किया। उनका जीवन त्याग, पराक्रम और धर्मरक्षा का प्रतीक है। समिति के कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष विशाल शोभायात्रा नकाली जाएगी। जिसमे त्यागी, ब्राहमण के अलावा सभी धर्मो का सहयोग रहेगा। ग्रामीण क्षेत्र से भी सनातन समाज के लोगों को लाने के लिए 40 बसो एवं टैªक्टरो की व्यवस्था की गई हैं। उन्होने सभी से अपील की है कि भगवान परशुराम सभी जाति धर्म के है। इसलिए उनकी शोभायात्रा मे ज्यादा से ज्यादा लोग इकटठा होकर अपनी भागीदारी करें।   प्रेसवार्ता मे मुनीश त्यागी, विपुल त्यागी बहेडी, के.के.शर्मा, पुनीत वशिष्ठ, रविकान्त शर्मा, अमित वत्स, सुशील शर्मा, डा.संदीप शर्मा, विशाल शर्मा, संजय शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा,महादेव शर्मा, रजनीश वशिष्ठ, कपिल शर्मा, पंकज शर्मा, हिमंाशु कौशिक, रमन शर्मा, हैप्पी शर्मा, सचिन शर्मा सदस्य जिला पंचायत, गोपाल शर्मा, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

‘श्याम पधारो म्हारे गांव-2’ का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद के नई मण्डी स्थित श्री रामलीला भवन में ‘श्याम पधारो म्हारे गांव-2’ का आयोजन बडे ही हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम में शिरकत कर बाबा का आर्शीवाद दिया गया। जहां कमेटी द्वारा राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल का फूलमाला एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। वही विशिष्ठ अतिथि के रूप में व्यापारी नेता संजय मित्तल, अरविन्द बंसल, ब्रहमप्रकाश शर्मा एवं दिल्ली से आये अनिल गोयल रहे। कार्यक्रम के दूसरे दिन बाबा खाटूश्याम का विशेष श्रंगार और मां शाकुम्भरी देवी का विशेष दरबार आकर्षण का केन्द्र रहा। जहां हजारो की संख्या में बाबा खाटूश्याम के भक्तो ने बाबा के दर्शन किये और रात्रि भजन कीर्तन का आनन्द लिया। इस दौरान कोलकाता से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक संजू शर्मा द्वारा बाबा श्याम के प्यारे-प्यारे भजनो से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जहंा उन्होने हम हारे हारे हारे, तुम हारे के सहारे व मेेरे सर पर रख दो बाबा अपने ये दोनो हाथ जैसे भजन सुनाकर श्रद्धालुओ को भक्तिरस में डूबो दिया। इसी के साथ कोलकाता से पधारी विख्यात भजन गायिका ईशा शर्मा द्वारा बाबा श्याम और मां शाकुम्भरी देवी के भजनो से रात भर समा बांधे रखा। दिल्ली से आई भजन गायिका ऋतु पांचाल द्वारा बाबा की भक्ति से भरे एक से बढकर एक भजनो से  श्रद्धालुओ को नाचने पर मजबूर कर दिया। जहां सभी श्रद्धालुओ ने एक स्वर में भजन गायको के साथ बाबा खाटूश्याम की महिमा का गुणगान किया। दिल्ली से आये नरेश पुनिया म्यूजिकल ग्रुप  ने पूरी रात धमाल मचाते हुए भक्तगणो को निहाल कर दिया। इस बार सबसे खास बात यह रही कि श्याम पधारो म्हारे गांव – 2 के आयोजको ने एक ऐतिहासिक कार्य करते हुए बाबा श्याम के श्रृंगार के साथ साथ वही श्रृंगार राजस्थान खाटू श्याम मंदिर, मुजफ्फरनगर के श्रीगणपति धाम खाटूश्याम मंदिर और शहर स्थित श्री हनुमान मंदिर में भी भेजा। जहां एक साथ सभी मंदिरो में एक जैसा श्रृंगार कराया गया। जो अपने आप में एक ऐतिहासिक और भक्ति से भरा कार्य रहा। इस अवसर पर राजकुमार सिंघल, राहुल सिंघल, विनीत सिंघल, श्रेय मित्तल, अर्पित जैन, राघव मित्तल, सुशांत गोयल (शानू), अमित बंसल, दीपक गोयल, अनिल गर्ग, राजकुमार जिंदल, कपिल गोयल, राजीव बंसल, रिंकू गर्ग, अनुज गर्ग, शरद सिंघल, सुभम गुप्ता, कृष राजवंशी, अक्षत सिंघल, अमन बंसल, अवि सिंघल, भूपेन्दर चैधरी, शुभम गोयल, सुशांत गर्ग, अर्पित जैन, अशोक जी, अमन गर्ग , अंकुश मित्तल, विक्की भाटिया, वासु, पवन, पदीप बंसल, संदीप गोयल, सार्थक, प्रिंस,टीपू, शैंकी, राहुल सिंघल, अंश मित्तल, अर्पित सिंघल, अर्चित सिंघल, आदि,कमेटी पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे। जिन्होने कार्यक्रम का सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया।

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनी समस्याएं
खतौली। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील खतौली पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।  उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा तहसील खतौली पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।

 

शातिर वांरटी को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बबलु सिंह वर्मा के नेतृत्व में जनपद मे वारन्टी एंव शातिर अभियुक्त गण के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान आपरेशन चक्रव्यूह के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा वारण्टी अभि0 नौशाद पुत्र नईम निवासी न्याजुपुरा थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया ।  गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा, उ0नि0 अभिमन्यू सिंह, का. अमित कुमार, अजय कुमार शामिल रहे।

 

वांछितों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद के आदेश के अनुक्रम में वाण्टी/वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं  क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय  जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा जारी वारण्ट गुलबहार पुत्र हारून निवासी महमूदनगर, शानू पुत्र नसरुद्दीन निवासी मल्हुपुरा, राशिद पुत्र महमूद निवासी केवलपुरी, राशिद पुत्र साहिद त्यागी निवासी सरवट त्यागी चैक, प्रमोद कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी बधाई कला थाना चरथावल, मसूर सैफी पुत्र नासिर निवासी माडल टाउन है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रेशमपाल सिंह, कृष्णकपूर, खुशीलाल, उधम सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, का. महिपाल, अरविन्द, है. का. राजीव नागर, जितेंद्र सिंह शामिल रहे।

 

एसपी देहात ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं
जानसठ। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल व उप जिलाधिकारी जानसठ राजकुमार द्वारा तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारीध्कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।

 

कान्हा गोशाला का किया निरीक्षण
मीरांपुर। पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला, मीरापुर का निरीक्षण किया गया । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉक्टर अजय कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर  द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान  सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए । गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा ,स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा,खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गयाॉ केयरटेकर उपस्थित मिले!

 

महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह राज गुरु और सुखदेव को ग्रीनलैंड मार्डन जूनियर हाईस्कूल में दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारत का वर्ष को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह ,राज गुरु और सुखदेव को ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में उनके शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक एवं योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि आज ही के दिन 23 मार्च सन 1931 को सांडर्स हत्याकांड में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी की सजा दी थी ।आज हम लोग उन्हीं के बलिदान के कारण स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। भारत के इन महान सपूतों ने भारत वर्ष को आजाद कराने में हंसते-हंसते अपने जीवन को बलिदान कर दिया था। देश के इन महान सपूतों को हम सब नमन करते हैं और उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर हम सब का कर्तव्य है कि देश की एकता और अखंडता का अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सदैव राष्ट्रहित में कार्य करें। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा अध्यापक अध्यापिकाओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

 भजन संध्या का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री राम मंदिर होली चैक खतौली में 49 वे श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष में दिव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत  श्री रामायण जी का पाठ  अंकित अरोरा, संजय अरोरा परिवार की ओर से श्री राम मंदिर में रखा गया और प्रतिदिन भक्तों ने  यजमान बनकर मां की पावन चैकी करने का सौभाग्य प्राप्त किया। 22 तारीख को श्री राम मंदिर के प्रधान जी अनिल मेहता द्वारा दिव्य भजन संध्या की ज्योत प्रचंड की।  जिसमें  मंच  संचालक  दीपक रहेजा द्वारा गणेश वंदना करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। तत्पश्चात यूट्यूब कलाकार भजन गायक अपर्णा मिश्रा एवं अनंत मिश्रा बरेली से आए अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को  झूमने पर मजबूर कर दिया। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में  श्रद्धालुओ ने भाग लिया। श्री राम मंदिर के सचिव नारंग परिवार की ओर से आगामी 24 मार्च दिन मंगलवार को रात्रि 8 बजे से श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन होने जा रहा है वहीं 26 मार्च दिन गुरुवार को दोपहर 12  बजे प्रभु श्री राम जन्मोत्सव श बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा उसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में हरबंस लाल अरोरा,अनिल मेहता, अरुण मेहता, सुखदेव छाबड़ा, सूरज छाबड़ा , राजकुमार नारंग ,अंकित अरोरा, अशोक रहेजा ,दीपक रहेजा, मदन छाबड़ा, विजय मेहता, मुकेश रहेजा, दर्शन लाल अरोरा , मनोज छाबड़ा, सुशील नागपाल, मदनलाल रहेजा, राजीव रहेजा, सुभाष आहूजा, शिवम आहूजा, मदन मेहता, संजीव मेहता , संजय अरोरा, जुगल अरोरा ,  लवी शर्मा ,माधव रहेजा, संदीप नारंग , मनोज अग्रवाल. प्रवीण ठकराल. पंकज भटनागर. दीपक गोयल. अशीष रहेजा, सोनू शर्मा . बिट्टू संगीत साउंड.. समेत अनेक श्रद्धालुओं का सहयोग रहा। श्री राम मंदिर महिला संकीर्तन मंडल एवं श्री राम मंदिर युवा कमेटी का विशेष योगदान भी मिला.. सभी आए मंदिर कमेटी के पद अधिकारी वह भक्तों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.. मंदिर कमेटी आप सभी का  दिल की गहराइयों से धन्यवाद करती है …

 

युवक का लावारिस अवस्था में मिला  शव
बुढ़ाना। तहसील परिसर में 28 वर्षीय युवक शाहरुख पुत्र यासीन निवासी सफीपुर पट्टी का शव मिला। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने शव पड़े होने की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बुढ़ाना कस्बा इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बुढ़ाना कस्बा इंचार्ज ललित कसाना ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

ध्यान योग का विशेष शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय योग संस्थान पंजी० दिल्ली की इकाई शिवपुरी योग केंद्र द्वारा आज ध्यान योग का विशेष शिविर आयोजित किया गया जिसमें भारतीय योग संस्थान के क्षेत्रीय मंत्री श्री विनोद शर्मा के द्वारा ध्यान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा साधक एवं साधिकाओ को ध्यान कराया गया शिविर में जानकारी देते हुए विनोद शर्मा जी ने बताया की ध्यान से हमारे शरीर की मानसिक संतुलन ठीक होता है वह एकाग्रता भी बनी रहती है मन के विकार दूर होते हैं अनेकों ऋषि वह मुनियों ने भी योग व ध्यान के द्वारा अध्यात्म को ऊंचाई तक पहुंचाया तथा उन्होंने मनुष्य के लिए योग व ध्यान अति आवश्यक बताया कार्यक्रम में उपस्थित रहकर साधक एवं साधिकाओ  ने विशेष लाभ उठाया जिसमें मुख्य रूप से केंद्र संरक्षक श्री सरदार हरविंदर सिंह,  केंद्र प्रमुख सुधीर कुमार शर्मा, व उप केंद्र प्रमुख गोविंद स्वरूप , प्रमोद चैहान ,मनोज महेश्वरी, ओमप्रकाश मिश्रा, राजू ,बबल, दर्शन,श्रीमती अरुणा स्वरूप, गीता शर्मा  , बॉबी,  सुधा,  कौशल्या,  प्रीति ,अन्य साधक साधिकाये उपस्थित थे अंत में केंद्र प्रमुख सुधीर कुमार शर्मा द्वारा सभी साधक एवं साधिकाओ  का  सहयोग के लिए धन्यवाद किया

 

डी.ए.वी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में बौद्धिक संपदा अधिकार एवं एआई पर राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। डी.ए.वी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर के विधि विभाग द्वारा वर्तमान परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार और एआइ  विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय ऑनलाइन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में देश भर के विधि विशेषज्ञों, प्राध्यापकों और सैकड़ों छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार के संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में नवाचारों का कानूनी संरक्षण अनिवार्य है और एआई इस दिशा में नई चुनौतियाँ पेश कर रहा है।  विधि संकाय की डीन प्रोफेसर मनीषा सैनी ने अपने वक्तव्य में एआई द्वारा निर्मित सामग्री के नैतिक और कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यशाला की मुख्य वक्ता सुश्री छवि गर्ग (पेटेंट एवं डिजाइन परीक्षक, भारत सरकार) रहीं। उन्होंने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (क्च्प्प्ज्) के अंतर्गत पेटेंट कार्यालय की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एआई-जनित आविष्कारों को भारतीय पेटेंट कानून के तहत देखा जाता है और पंजीकरण की प्रक्रिया क्या है।  विशिष्ट वक्ता के रूप में  शैलेंद्र गोदियाल (असिस्टेंट प्रोफेसर, सेंट थॉमस कॉलेज, नोएडा) ने कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एआई एक टूल है, लेकिन सृजनात्मकता का मूल अधिकार मनुष्य के पास ही रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन विधि विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुलदीप द्वारा किया गया। उन्होंने विषय की प्रासंगिकता बताते हुए अतिथियों का परिचय कराया एवं आगंतुकों का स्वागत किया। अंत में प्रो ओम दत्त  विभाग अध्यक्ष विधि ने सभी वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर प्रो अशोक कुमार शर्मा, प्रो अर्चना धामा, प्रो कल्पना सिंह, प्रो देवेश त्यागी, प्रो संगीता श्रीवास्तव, प्रो सुविता कुमारी, प्रो प्रीति अग्रवाल, प्रो नवीन शर्मा, प्रो विपिन जैन, डॉ शैलजा सिंह, डॉ आदित्य राठी, डॉ सतेंदर कुमार, डॉ सुभाष चंद्रा, डॉ सौरभ कुमार, डॉ विष्णु सिंह, हरितोष मोहन, सचिन कुमार, प्रवीण, निधि, भूमिका, सुनीता, ऋषिपाल एवं छात्र/छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।

 

गीता पाठ एवं भजन सन्ध्या का आयोजन किया गया  
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। महामण्डलेश्वर  गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीतापरिवार   के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि साप्ताहिक गीतापाठ की श्रृंखला मे 05 बजे  से दक्षिणी कृष्णापुरी मे होतीलाल शर्मा के सौजन्य से  आयोजित किया गया। जिसमे काफी संख्या मे धर्म प्रेमी जनो ने भाग लिय। जिसमे सर्वप्रथम  विधिवत पूजन तथा दीप प्रज्वलन के उपरांत अतुल गर्ग द्वारा गणेश स्तुति , मूलमंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय,भगवत स्तुति गीता मन्त्र, गीता जी के  बारहवें अध्याय ( भक्तियोग) का पाठ,अष्टादश श्लोकी गीतापाठ श्रद्धा भाव पूर्वक कराया गया। गीतापाठ परिवार के रामबीर सिंह द्वारा नियमित गीतापाठ के लाभ  बताये कि गीताजी का पाठ हमारे जीवन को बेहतर दिशा मे ले जाने मे सहायक होता। तत्पश्चात भजनभाव मे विमल प्रताप, पंडित राजेश पांडेय,दिपाली, भावना तथा प्रसिद्ध भजन गायक राजेश वर्मा के भजनों ने सभी उपस्थित श्रोताओ  को भक्ति रस मे सराबोर कर दिया गया तथा सभी श्रद्धालुजन तालियां बजाते हुए झूम उठे। नगर  मे गीतापाठ करके घर -घर गीता, हर घर गीता का जो समाज कल्याण का जो प्रयास किया जा रहा है उसके लिए गीतापाठ परिवार के सदस्यो को शर्माजी द्वारा दुर्गा सप्तशती भेंट कर सम्मानित किया गया । तथा शर्मा जी द्वारा मातृ देवो भव,पितृदेवो भव, आचार्यदेवो भव,अतिथि देवो भव पर विस्तार से चर्चा की।तत्पश्चात विपिन गुप्ता, विमल प्रताप, राजेश पांडेय द्वारा आरती कराकर तथा शर्मा परिवार द्वारा नवरात्र का प्रसाद वितरण कर  कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। गीतापाठ के सफल बनाने में अतुल गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गर्ग, मीनाक्षी , विपिन गुप्ता, महेंद्र सिंह, पण्डित राजेश पांडेय,विमल प्रताप सिंह, त्रिलोकचंद सिंघल, महेंद्रदत्त, दिपाली वत्स, मोहन लाल, शुभम वत्स, ईश्वर चंद, भावना, अनिल, अशोक कुमार गुप्ता, सोनिया सिंह, बालकराम शर्मा, अमरीश पालीवाल, उर्मिला संजीव वर्मा,होतीलाल शर्मा,राजेश वर्मा, हरिरटन शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =