Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसान यूनियन अम्बावता के पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया

मुज़फ्फरनगर /खतौली। आज दो दर्जन से अधिक किसान यूनियन अम्बावता के पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने मनाया किसान विरोधी काला दिवस। किसान आंदोलन को लगातार छह महीने पूरे होने पर सयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर आज किसान यूनियन ने काला दिवस मनाया है

आपको बता दे कि लागतार छह महीने से दिल्ली/यूपी बोर्डर गाजीपुर सहित दिल्ली के अन्य बोर्डरों पर चल रहे धरने को लेकर सयोक्त किसान मोर्चा के हाई कमान से आदेश आने के बाद आज भरतीय किसान यूनियन (अमबावता) के नगर अध्यक्ष शमीम खान के आवास पर आज काला झंडा फहरा कर सरकार के प्रति धरना प्रदर्शन और जमकर नारे- बाजी की गई ।

इस कार्यक्रम में शमीम खान के नेतृत्व में आज किसानो ने सरकार के खिलाफ चल रहे धरने को लेकर काला दिवस मनाया है जिसमे किसान विरोधी नरेंद्र मोदी का नारा भी यहां सभी ने जोर दार तरीके से लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है।

नगर अध्यक्ष शमीम खान ने कहा कि सरकार गूंगी बहरी हो गई है और हमारे किसानो की कोई आवाज़ नही सुन रही है अगर तीनो कृषि कानूनों को समाप्त कर किसानों का हक नही दिया गया

तो किसान दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर ही नही बल्कि अपने जिलों, कस्बों व् गांव में ही धरने प्रदर्शन करेंगे। सरकार विरोधी काला दिवस मनाने वालों में मुख्य रूप से नदीम खान नगर उपाध्यक्ष, असद खान (शालू). युवा नगर अध्यक्ष , फ़िरोज़ सिद्दिकी.नगर सचिव., वकील खान युवा.साहिल खान युवा नगर सचिव, .इरशाद.वसीम.टीटू. इंतेज़ार आदि कार्यकर्ता एंव पदाधिकारी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − four =