समाचार (Muzaffarnagar News)

शाहपुर। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा फर्जी कस्टम अधिकारी/सीबीआई अधिकारी बनकर पीडिता से आनलाईन करीव 05 लाख की जबरन बसूली करने वाली 01 अभियुक्ता व 01 अभियुक्त गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 03 डेबिट कार्ड, 03 मोबाइल, 01 फर्जी आईडी कार्ड, 01 फर्जी सर्च वारण्ट की छायाप्रति, 01 बैंक पासबुक, 01 चेक बुक व 2,00,760/- रूपये नगद बरामद की। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक देहात अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल व थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। 04 अप्रैल को वादिया इकरा पुत्री हारुन निवासी हुजूरनगर थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि डव्श्र एप के जरिये व्हाटसएप पर एक हिदायतुल्लाह खान नाम व्यक्ति से बातचीत हुई । जिसके द्वारा फर्जी कस्टम अधिकारी/सीबीआई अधिकारी बनकर ब्लैकमेल कर व डरा-धमकाकर पीडिता व उसके परिजनों से कई बार में करीव 5,00,000 /- की जबरन वसूली की गयी है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 85/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना शाहपुर एवं सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 19.04.2026 को विवेचना के दौरान प्रकाश में आई 01 अभियुक्ता व 01 अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर हजूरनगर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता व अभियुक्त के कब्जे से 03 डेबिट कार्ड, 03 मोबाइल, 01 फर्जी आईडी कार्ड, 01 फर्जी सर्च वारण्ट की छायाप्रति, 01 बैंक पासबुक, 01 चेक बुक व 2,00760/- रूपये नगद बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त रोजी पुत्री मौ0 मकसूद निवासी टी 86 बी हजरत निजामुद्दीन सराय काले खां दिल्ली, मंसूर अहमद पुत्र मनव्वर अली निवासी गांव शेखपुरा तुर्क पोस्ट जीतपुर पलडी नगीना जिला बिजनौर उ0प्र0 वर्तमान पता 26/21 शहदुल्ला जाब कॉलोनी एमबी रोड पोस्ट महरोली दक्षिणी दिल्ली शामिल रहे। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार की गयी अभियुक्ता व अभियुक्त द्वारा बताया गया हमारा सोशल मीडिया के माध्यम से मुजफ्फरनगर की रहने वाली इकरा पुत्री हारून से सम्पर्क हुआ था, हमने ठगी करने के उद्देश से इकरा को बहन बना लिया था। जिसके बाद मंसूर इकरा से बात करने लगा था और विश्वास में लेकर एक दिन मंसूर ने इकरा को बताया कि मै आपको गिफ्ट भेज रहा हूँ, जिसके बाद हम लोगो ने इकरा को दूसरे नम्बरों से कॉल कर उसे फर्जी सीबीआई अधिकारी की आईडी भेज कर तथा फर्जी सर्च वारण्ट तैयार भेजे। उसके बाद इकरा से हमने ब्लैकमेल कर व डराधमकाकर करीब 05 लाख रूपये विभिन्न खातों में डलवा लिये। हमारे द्वारा अन्य लोगों से भी इसी प्रकार ऑनलाईन फर्जी सीबीआई व कस्टम अधिकारी बनकर ठगी की गयी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विशाल यादव, अभिषेक चोधरी, है. का. विकास सिरोही, का. रवि शंकर कुमार, मौ. अलीम, शिवम यादव, सोमवीर सिंह, रवि शंकर, म.का. सुनीता थाना शाहपुर शामिल रहे।क्रांति गुरु चंद्र मोहन मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के गाॅधीनगर स्थित आवास पर क्रंाति गुरू चंद्र मोहन महाराज का माल्र्यापण कर एवं पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।
आज दोपहर के वक्त राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं क्रंाति गुरू चन्द्र मोहन महराज का भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम मे पधारने पर माल्र्यापण कर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन मे चन्द्रमोहन महाराज ने कहा कि उनका देश-प्रदेश मे जनता को नशे के जहर व जाति के कहर से बचाने का उददेश्य चल रहा है। वह प्रदेश सहित देशभर की जनता से नशे से दूर रहकर एवं जाति पाति के भेदभाव बंधन को तोडकर क रहने का संदेश देते चले आ रहे हैं। उन्होने कहा कि उनका उददेश्य नशे के जहर से और जाति के जहर से बचाकर नशा मुक्त समाज की स्थापना करना है। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर भाजपा नेताओं सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
परशुराम महादेव मंदिर में हुआ विशाल भंडारा
मुजफ्फरनगर। अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जन्मोतसव पर जनपद सहित नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरो एवं धार्मिक संस्थाओ द्वारा कार्यक्रम एवं भडारे का आयोजन किया गया। जिनमे बडी संख्या मे श्रृद्धालुओ ंने बढचढ कर हिस्सा लिया। श्री परशुराम जन्मोत्सव पर गंाधी कालोनी सुभाषनगर स्थित भगवान परशुराम महादेव मंदिर मे प्रत्येक वर्ष की भंाति इस वर्ष भी बडी धूमधाम के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर मंदिर प्रंागण मे हवन-पूजन हुआ तथा दोपहर के वक्त विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने बढचढ कर हिस्सा लिया तथा भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम मे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाकियू नेता विकास शर्मा, अनुपम शर्मा,वरिष्ठ रालोद नेता पंडित उमादत्त शर्मा, छत्रपाल शर्मा, योगेश शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा संस्था के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
सामूहिक योग साधना कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में चैधरी छोटू राम इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के योग साधना केंद्र पर सामूहिक योग साधना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन योग शिक्षक यज्ञदत्त आर्य ने किया। सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख श्रीमती ज्योति वर्मा ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ करवाई तत्पश्चात योग शिक्षक यज्ञदत्त आर्य ने खड़े होकर किए जाने वाले आसन करवाए। भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने तितली आसन, वज्रासन और मंडूकासन करवाए। ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल योग साधना केंद्र के केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ने मकर आसन, भुजंगासन और शलभासन करवाएं। योग शिक्षक कविंद्र बालियान ने उत्थानपाद हस्तासन तथा मर्कट आसन करवाएं। हास्य आसन सेवा निवृत दरोगा रणवीर सिंह तोमर तथा वेद प्रकाश में करवाया। अनुलोम-विलोम, कपालभाति तथा भ्रामरी प्राणायाम भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने करवाए। ध्यान जिला संगठन मंत्री डॉ0 अमित कुमार ने करवाया।
इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि सामूहिक योग कक्षा का आशय भारतीय योग संस्थान के समस्त योग साधना केंद्रों पर साधना की एकरूपता बनाना है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि वें संस्थान की शिक्षक संहिता के अनुसार ही योग साधना करवाएं,ताकि सभी केंद्रों पर साधना की एकरूपता बनी रहे। योग साधना तभी सार्थक और उपयोगी होती है जब एक शिक्षक साधना कराने में सक्षम हो तथा आसनों का प्रदर्शन भी उसका अच्छा हो। उन्होंने प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्राणों का लंबा गहरा करना अर्थात एक श्वांस और प्रश्वांस में समय अंतराल का बढ़ना। जिनका सांस लंबा और गहरा होता है उनकी आयु लंबी होती है तथा उनके अपने मन पर भी नियंत्रण रहता है। एक सामान्य व्यक्ति 1 मिनट में लगभग 15 सांस लेता है जबकि एक योगी व्यक्ति 1 मिनट में 7 से 8 सांस लेता हैं। जिससे वह अपनी आयु को बढ़ा लेता है। कुत्ता बहुत जल्दी-जल्दी सांस लेता है इसलिए वह 8 से 10 साल में मर जाता है जबकि कछुआ और सर्प लंबी गहरी सांस लेते हैं इसलिए उनकी आयु 150 -200 साल होती है। इसी प्रकार एक योगी व्यक्ति भी 100 से 150 वर्ष तक स्वस्थ रहते हुए जीवित रह सकता है। अंत में संगठन को मजबूत करने तथा पंचवर्षीय चुनाव के ऊपर सभी पदाधिकारी एवं केंद्र प्रमुखों तथा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। जिला मंत्री आचार्य रामकिशन सुमन, योग शिक्षक यज्ञदत्त आर्य, सोमपाल वर्मा तथा योग साधिका महकवती ने ईश्वर भक्ति तथा योग के महत्व पर भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर काफी संख्या में योग साधक एवं साधिकाओं ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से केंद्र प्रमुख कुलदीप मित्तल, राकेश गोयल, डॉ अक्षय बालियान,देवेंद्र बालियान, अशोक शर्मा एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। अंत में भगत जी स्वीट्स के द्वारा निर्मित प्रसाद और अमृत पेय का वितरण किया गया।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विशाल रैली का आयोजन
मुजफ्फरनगर। डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के पक्ष में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज की एनसीसी (एनसीसी), एनएसएस (एनएसएस) और रोवर्स-रेंजर्स इकाइयों के छात्र-छात्राओं एवं उनके संयोजकों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। महिला सशक्तिकरण के समर्थन में छात्राओं ने कॉलेज परिसर में एक विशाल मानव श्रृंखला बनाई। इसके पश्चात, हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर और प्रेरणादायक नारे लगाते हुए पूरे कॉलेज परिसर में ’रैली’ निकाली गई। इस रैली के माध्यम से नारी शक्ति की एकजुटता और समाज में उनके बढ़ते गौरव का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सचिव ’डॉ. एम.के. बंसल, प्राचार्य ’’प्रो. योगेश त्यागी’ और ’प्रो. मुकेश चंद’ ने सभी छात्राओं को जीवन के हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन नारी सशक्तिकरण समन्वयक , एवं मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी रोवर्स-रेंजर्स समन्वयक प्रो. सुषमा सैनी, सह-समन्वयक डॉ. रचना त्यागी, सह-समन्वयक एवं एनसीसी अधिकारी डॉ धनदेवी मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वशिष्ठ, रोवर्स-रेंजर्स अधिकारी डॉ. सहदेव, एवं एनएसएस अधिकारी डॉ. संजीव, डॉ. आसिफ , डॉ सचिन कुमार(इतिहास प्रभारी), डॉ. मंजू, प्रो. अर्चना धामा, डॉ राहुल डॉ मनीष मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर श्रद्धाभक्ति के साथ की पूजा अर्चना
मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर पंडित अरुण मिश्रा जी, संजय मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, प्रमोद शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा, मनीष शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान जी की आरती एवं विधि-विधान से पूजा कर जन्मोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया।
पूजन उपरांत भगवान परशुराम जी को प्रसाद अर्पित किया गया तथा उपस्थित भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।
10 मीटर पिस्टल में फहाद ने जीता स्वर्ण पदक
मुजफ्फरनगर। उभरते हुए निशानेबाज मौ. फहाद ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर जुनून और मेहनत साथ हो तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती। अयोध्या स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित 29वीं 10 मीटर पिस्टल (पैरा) यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए फहाद ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए प्रतिभाशाली निशानेबाजों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी, लेकिन फहाद ने अपने सटीक निशाने, धैर्य और आत्मविश्वास के दम पर सभी को पीछे छोड़ दिया। उनका यह प्रदर्शन न सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे मुजफ्फरनगर जिले के लिए गर्व का क्षण बन गया है। फहाद के पिता मौ. यासीन एसपी ऑफिस में बाबू के पद पर तैनात हैं, और परिवार का कहना है कि फहाद बचपन से ही खेलों, खासकर शूटिंग के प्रति बेहद गंभीर रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी लगन और निरंतर अभ्यास से यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस सफलता में परिवार का सहयोग और मार्गदर्शन भी अहम भूमिका निभाता रहा है। चरथावल निवासी फहाद का संबंध एक साधारण परिवार से है, लेकिन उनकी सोच और लक्ष्य हमेशा बड़े रहे। उनके चाचा नावेद नगर पंचायत में कार्यवाहक टैक्स लिपिक के रूप में कार्यरत हैं, और पूरे परिवार ने फहाद की इस उपलब्धि पर गर्व जताया है। फहाद की इस जीत से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे। यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। फहाद ने यह दिखा दिया कि सच्ची मेहनत और दृढ़ निश्चय के सामने कोई भी बाधा टिक नहीं सकती।
गर्मी से जीना हुआ दुश्वार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिले में मौसम में बदलाव जारी है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस माह का सबसे अधिक तापमान रहा। पिछले पांच दिन में तापमान में लगातार बढोत्तरी जारी है। कड़ी धूप और भीषण गर्मी के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। तापमान में इस अचानक वृद्धि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग के काम में जुटे किसान-मजदूरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर दोपहर के समय दुपहिया वाहनों की संख्या में भी कमी देखी गई। इसके साथ ही, बाजारों में ग्राहकों की उपस्थिति भी प्रभावित होने लगी है। इस स्थिति का सीधा असर स्थानीय व्यापार पर पड़ रहा है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी ने आम लोगों को बेहाल कर दिया है। दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या में कमी आई है। इसका सीधा असर स्थानीय कारोबार पर पड़ रहा है। कृषि कार्यों में लगे लोगों के लिए भी यह मौसम चुनौती भरा साबित हो रहा है। गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे महत्वपूर्ण है। दिनभर में आठ से दस गिलास पानी, नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ जैसे तरल पदार्थ पिएं। प्यास लगने का इंतजार किए बिना थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। भोजन में तैलीय और जंक फूड से बचें। खीरा, ककड़ी, तरबूज जैसे मौसमी फल खाएं। दोपहर में धूप में निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो चेहरा ढककर और धूप का चश्मा लगाकर निकलें, साथ ही सनस्क्रीन का प्रयोग करें।
समाजसेवी अमित प्रकाश के आवास पर हुआ साध्वी निरंजनी ज्योति का स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । राष्ट्रीय ओबीसी आयोग की नव निर्वाचित अध्यक्षा साध्वी निरंजनी ज्योति का मुजफ्फरनगर के कोर्ट रोड स्थित उद्योगपति अमित प्रकाश एवं सुनयना प्रकाश ( सदस्य सलाहकार समिति राष्ट्रीय महिला आयोग) के आवास पर आगमन हुआ। ओबीसी वर्ग की सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक भागीदारी और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनाने के विषय पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री संजीव बालियान जी की भी विशेष उपस्थिति रही और उन्होंने भी ओबीसी समाज की समस्याओ और महिला वंदन अधिनियम पर साध्वी निरंजनी से चर्चा की। वार्ता के दौरान साध्वी निरंजन ज्योति ने इस बात पर विशेष बल दिया गया कि समाज की वास्तविक उन्नति तब संभव है जब महिलाएं केवल सहभागिता तक सीमित न रहकर नेतृत्व की भूमिका में आगे आएं। महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया, सामाजिक नेतृत्व एवं राजनीतिक प्रतिनिधित्व में प्रमुख स्थान दिलाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। साध्वी निरंजनि ज्योति जी ने कहा की महिलाओं की प्रतिष्ठा, भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देना ही एक समृद्ध, समावेशी और आत्मनिर्भर समाज की पहचान है और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया । सुनयना प्रकाश ने बताया कि यह संवाद सिर्फ विचार-विमर्श ही नहीं वरन समाज में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के लिए मुज़फ्फरनगर में किस तरह की रुपरेखा बनाकर नई सोच के साथ आगे बढ़ना होगा । कार्यक्रम मे मुज़फ्फरनगर के अनेक गणमान्य लोगो की उपस्थिति रही।
पुलिस ने तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले को दबोचा
बुढ़ाना। ोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, थाना बुढ़ाना की मिशन शक्ति टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर विज्ञाना जाने वाले रास्ते पर स्थित एचपी गैस गोदाम के पीछे ट्यूबवेल के पास अवैध असलाह के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक निवासी चन्देडी रोड कस्बा बुढ़ाना का बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह तमंचा मेरठ से एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था। उसने लोगों में भय पैदा करने के उद्देश्य से तमंचे के साथ अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। बुढ़ाना प्रभारी सुभाष बाबू अत्री ने बताया कि तमंचे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस ने तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले को दबोचा
बुढ़ाना। ोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, थाना बुढ़ाना की मिशन शक्ति टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर विज्ञाना जाने वाले रास्ते पर स्थित एचपी गैस गोदाम के पीछे ट्यूबवेल के पास अवैध असलाह के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक निवासी चन्देडी रोड कस्बा बुढ़ाना का बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह तमंचा मेरठ से एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था। उसने लोगों में भय पैदा करने के उद्देश्य से तमंचे के साथ अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। बुढ़ाना प्रभारी सुभाष बाबू अत्री ने बताया कि तमंचे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
अनियंत्रित होकर पलटी कार
मुजफ्फरनगर। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खतौली में नेशनल हाईवे-58 पर पलट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कार सवार चार लोगों में से एक युवक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। सूचना मिलते ही पुलिस और आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खतौली पहुंचाया। यहां घायल युवक का उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घायल युवक विवेक निवासी फरीदपुर,जनपद फर्रुखाबाद है। कार में अमन और प्रिंस निवासी ग्राम झंडापुर भी सवार थे। अन्य सवारों को मामूली चोटें आने की सूचना है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होना माना जा रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।
वाहन चैकिंग अभियान चलाया
जानसठ। पुलिस द्वारा चलाये गये चैकिंग अभियान के दौरान कई वाहनों की सघन चैकिंग की। क्षेत्र के ग्राम पंचायत तरला के निकटवर्ती थाना जानसठ पुलिस ने वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार संचालित किया गया। अभियान के दौरान सड़क से गुजरने वाले सभी दोपहिया और चैपहिया वाहनों को रोककर गहनता से जांच की गई। पुलिस ने वाहनों के कागजात और नंबरों की जांच की। मुख्य रूप से यह सुनिश्चित किया गया कि वाहनों में कोई संदिग्ध सामान या व्यक्ति न हो। चैपहिया वाहनों की डिग्गी, सीट के नीचे और अन्य सभी स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई। दोपहिया वाहनों पर सवार लोगों के बैग भी चेक किए गए। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से उनके गंतव्य और यात्रा के स्रोत के बारे में भी पूछताछ की। इसका उद्देश्य क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखना था। वाहन चालकों को सावधानी से चलाने, जल्दबाजी से बचने और रात में हेडलाइट का प्रयोग करने की सलाह दी गई ताकि वे सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुँच सकें।चेकिंग के दौरान, पुलिस ने वाहन चालकों से सुरक्षित ड्राइविंग के लिए अपील भी की।
हीट स्ट्रोक से रखे अपना बचाव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । बढते तापमान के साथ अब हीट स्ट्रोक की आशंका भी बढती जा रही है। कोई जन हानि न हांे इसके लिए जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की ओर से एडवाइजरी जारी की गयी है। एडवाइजरी मे सलाह दी गयी है कि दोपहर के 03 घण्टे स्वास्थ्य के लिये हानिकारक हो सकते हैं। इन 03 घण्टों में खुली घूप से बचाव के लिए कहा गया है। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मौसम मे मनुष्य एवं पशु पक्षियो को नुकसान न हो इसके लिए जन जागरूकता जरूरी है। उन्होने कहा कि जानवरों एवं बच्चों को बंद गाडी में न छोडा जाये, यह जानलेवा हो सकता है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच खुली धूप में न निकलें। घर की निचली मंजिल पर रहें। तंग कपडे न पहनें। बासी एवं संक्रमित भोजन का प्रयोग न करें। अगर बीमार हो जाये तो तत्काल डाक्टर की मदद लें। सरकारी कार्यालयों को पहले ही प्राथमिक चिकित्सा किट की उपलब्धता के लिये कहा जा चुका है। यदि किसी संस्थान में किट उपलब्ध नहीं मिलती है तो विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय की जायेगी।
जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने बताया कि गर्मी में लापरवाही जानलेवा हो सकती है। ऐसी स्थिति में जो एडवाइजरी जारी की गयी है, उसका अनुपालन किया जाये तो हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है। उन्होने बताया कि हीट वेव की स्थिति शरीर के कार्यप्रणाली पर प्रभाव डालती है जिससे हीट स्ट्रोक की स्थिति बन सकती है। इसके प्रभाव को कम करने के लिये निम्न तथ्यों पर ध्यान देना चाहिये। उन्होनें बताया कि बचाव के लिये अधिक से अधिक पानी का सेवन किया जाये। अगर आप खुले में कार्य करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ, पैरों को गीले कपडे से ढककर रखें तथा छाते का प्रयोग करें। लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपडे से पोंछे अथवा नहलायें तथा चिकित्सक से सम्पर्क करें। यात्रा करते समय पीने का पानी साथ रखें। हीट स्ट्रोक, हीट रैश, हीट क्रैम्प के लक्षणों जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सरदर्द, उबकाई, पसीना आना, बेहोशी आदि को पहचान लिया जाये। उन्होने बताया कि यदि बेहोशी या बीमारी अनुभव करते है तो तुरन्त चिकित्सकीय सलाह लें। अपने घर को ठण्डा रखें। पर्दे, दरवाजे आदि का प्रयोग करें तथा रात व शाम के समय कमरों व घर को ठण्डा करने के लिये इन्हें खोल दें। पंखे, गीले कपडे का प्रयोग करें तथा बार-बार स्नान करें। कार्यस्थल पर ठंडे पीने का पानी रखा जाये। कर्मियों को सीधे सूर्य की रोशनी से बचने हेतु सावधान करें। गर्मी मे मनुष्य के साथ-साथ सभी प्राणियो को पानी की आवश्यकता होती है। जब मनुष्य को प्यास लगती है तो पानी का संग्रहण कर लेता है अथवा वह कही से भी पानी मांगकर पी लेता है, लेकिन परिंदो व पशुओ को तपती गर्मी मे यहां वहां पानी के लिए भटकना पड़ता है। गर्मियो मे कई परिंदो व पशुओ की मौत पानी की कमी के कारण हो जाती है। लोगो का थोड़ा सा प्रयास घरो के आस पास उड़ने वाले परिदो की प्यास बुझाकर उनकी जिंदगी को बचाया जा सकता है गर्मियो मे घरो के आसपास इनकी चहचहाहट बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि लोग पक्षियो से प्रेम करे और उनका विशेष ख्याल रखे। घर के बाहर या बालकनी मे छाव वाली जगह पर बर्तन मे पानी भरकर रखे। पानी गर्म हो जाने पर समय-समय पर उसे बदलते रहे। कोई भी जानवर यदि खाना न खाए, सुस्त हो या उल्टी करे, तो डाक्टर को दिखाए। पानी और दाना आदि रख रहे है तो नियमित तौर पर इसे बरकरार रखे। ध्यान रहे कि पानी का बर्तन जानवर या पक्षी के आकार के लिहाज से ही हो जिससे उन्हे पानी पीने मे असुविधा न हो और घरो के बाहर भी पानी के बर्तन भरकर रखे, या बड़े बर्तन में पानी भरकर रखे,ताकि मनुष्यों के साथ-साथ पशु-पक्षियों का जीवन भी बचाया जा सके।. 24 घण्टे कार्यरत है इमरजेंसी आपरेशन सेन्टर- अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने अवगत कराया कि कलैैक्ट्रेट मे स्थित इमरजेंसी आपरेशन सेन्टर मे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा इमरजेंसी आॅपरेशन सेन्टर संचालित किया गया है। किसी भी आपदा की स्थिति मे यहाँ के टोल फ्री न0 1077, 01312436918 व 9412210080 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का गहन परीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में अधीक्षक डॉ. ओ. पी. जायसवाल की उपस्थिति में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अस्पताल परिसर की स्वच्छता, ओपीडी व्यवस्था एवं दवा वितरण प्रणाली को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना का निरीक्षण किया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रणव तेवतिया को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीएमओ ने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने, रिकॉर्ड संधारण को दुरुस्त रखने तथा आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनू कश्यप की उपस्थिति में व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। यहां मरीजों को समयबद्ध उपचार, टीकाकरण कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन तथा जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
घायल युवक अस्पताल में भर्ती
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थानाक्षेत्र रतनपुरी के अन्तर्गत ग्राम समौली में फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी फुगाना व थाना रतनपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा फायरिंग में घायल युवक को अस्पताल भिजवाया गया। प्रारम्भिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आये कि ग्राम सिमौली निवासी प्रथम पक्ष के रिंकु पुत्र मदन तथा द्वितीय पक्ष के बबलू, मंजीत व मोहित के मध्य खेत पर विवाद हुआ था। जिसके बाद गांव में आकर जब रिंकु अपने ट्राली से भूसा उतार रहा था तो द्वितीय पक्ष द्वारा उस पर फायरिंग की गयी तथा फरार हो गये। फायरिंग में रिंकु उपरोक्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अभी उपचाराधीन है। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात है तथा कानून एवं शान्ति-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।


