News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना चरथावल का किया गया आकस्मिक निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना चरथावल का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना चरथावल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, बैरक, मालखाना तथा विभिन्न अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया। अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अपराध रजिस्टरों के अद्यतन संधारण तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कम्प्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन सेवाओं, पोर्टल एंट्री, सीसीटीएनएस कार्य प्रणाली एवं डाटा अपडेट की स्थिति की समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया कि समस्त प्रविष्टियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से की जाएं। महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी निस्तारण पर विशेष बल दिया गया। आगन्तुक कक्ष में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैरक एवं थाना परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन, शस्त्रों के रख-रखाव एवं ड्यूटी प्रबंधन की भी समीक्षा की गई। महोदय द्वारा नियमित गश्त, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्य में और अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित सर्वापरि रखने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर, थाना प्रभारी चरथावल श्री सत्यनारायण दहिया सहित पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

तय समय पर और जमीन पर असर दिखाने के तरीके से योजनाओं को लागू किया जाएः मंत्री कपिलदेव
मुजफ्फरनगर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सचिवालय में बुधवार को व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में राज्य को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अगुवाई राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने की। उन्होंने विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि योजनाओं को तय समय पर और जमीन पर असर दिखाने के तरीके से लागू किया जाए। बैठक में टाटा टैक्नोलॉजी के साथ मिलकर आईटीआई को बेहतर बनाने, ट्रेनिंग को ज्यादा आधुनिक और इंडस्ट्री के हिसाब से उपयोगी बनाने पर चर्चा हुई। मंत्री ने साफ कहा कि युवाओं को ऐसा कौशल दिया जाए जिससे उन्हें सीधे रोजगार मिल सके। क्मसवपजजम प्दकपं के साथ वर्चुअल मीटिंग में बदलती तकनीक और इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से स्किलिंग को कैसे अपडेट किया जाए, इस पर प्रेजेंटेशन भी दिया गया। मंत्री ने खास तौर पर आईटीआई और कौशल विकास मिशन में हो रहे ड्रॉपआउट पर चिंता जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि यह पता लगाया जाए कि बच्चे बीच में ट्रेनिंग क्यों छोड़ रहे हैं और उन कारणों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा कोर्स पूरा कर सकें और नौकरी से जुड़ सकें। बैठक में कुछ अहम फैसले भी लिए गए’ छात्रों के लिए नियमित इंडस्ट्री विजिट कराई जाए, ताकि उन्हें असली काम का माहौल समझ में आए।
’ व्द-जीम-श्रवइ ज्तंपदपदह (व्श्रज्) को मजबूत किया जाए, जिससे सीखने के साथ काम का अनुभव भी मिले। ’ क्नंस ैलेजमउ वि ज्तंपदपदह (क्ैज्) को बढ़ावा देकर उद्योगों के साथ तालमेल और बेहतर किया जाए। ’ सभी आईटीआई में जरूरी बेसिक सुविधाएं जैसे उपकरण, लैब और इंफ्रास्ट्रक्चर सुनिश्चित किए जाएं। ’ नए छात्रों के लिए पढ़ाई के अलावा ऐसी गतिविधियां भी हों, जो उन्हें मोटिवेट करें और उनका आत्मविश्वास बढ़ाएं। ’ सफल पासआउट छात्रों को बुलाकर उनके अनुभव साझा कराए जाएं, ताकि वर्तमान छात्र प्रेरित हों।
इसके अलावा मंत्री ने यह भी कहा कि ’ जो नए आईटीआई बन रहे हैं, उनका काम समय पर पूरा किया जाए। ’ पहले से चल रहे आईटीआई को तेजी से आधुनिक बनाया जाए, ताकि वे आज की इंडस्ट्री के हिसाब से तैयार हों। मंत्री ने कहा कि अगर युवाओं को सही स्किल और सही दिशा मिलेगी, तो वही प्रदेश की आर्थिक तरक्की की सबसे मजबूत नींव बनेगी। यह बैठक राज्य में कौशल विकास को और बेहतर बनाने और युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

 

विपक्ष के विरोध पर जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।महिला आरक्षण बिल पास ना होने के विरोध मे टाऊनहॉल पर एकत्रित सैकडो महिलाओ ने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर भाजपा कार्यकत्रियो द्वारा महिला आरक्षण पर विपक्ष द्वारा विरोध के चलते जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। जिसमे पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनुराधा चौधरी, पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप सहित सैकडो कार्यकत्री एवं पदाधिकारी मौजूद रही। जो अपने हाथो मे विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुई थी। टाऊन हॉल मैदान से प्रारम्भ होकर यह शोभा यात्रा विभिन्न मार्गो से होकर निकली तथा दोपहर पश्चात टाऊन हॉल प्रांगण पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। इस दौरान पदयात्रा मे पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, अंजलि चौधरी जिला उपाध्यक्ष, कार्तिक काकरान जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, रजत त्यागी जिला महामंत्री युवामोर्चा, कविता सैनी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, बोबी सिंह जिला महामंत्री महिला मोर्चा, संजय गर्ग जिला महामंत्री, दीपाली कौशिक, शुभम वत्स आदि मौजूद रहे।

 

एसपी क्राइम ने गोष्ठी में दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन सभागार में समस्त थानों पर नियुक्त निरीक्षक अपराध/व0उ0नि0, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सीसीटीएनएस के साथ मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन सभागार में जनपद के समस्त निरीक्षक अपराध, वरिष्ठ उपनिरीक्षक एवं थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटरों, सीसीटीएनएस, जनशिकायत प्रकोष्ठ के साथ मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा अपराध शाखा एवं थानों स्तर पर संचालित विभिन्न पोर्टलों/सॉफ्टवेयर पर किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया कि सभी निरीक्षक अपराध एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर यह सुनिश्चित करें कि जनपद स्तर पर संचालित समस्त पोर्टलों पर सूचनाएं समयबद्ध एवं शुद्ध रूप से अपलोड की जाएं, थानों पर उपलब्ध समस्त अभिलेखों को अद्यावधिक (अप-टू-डेट) रखा जाए, अपराध संबंधित डाटा का नियमित सत्यापन एवं समय से प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए, ऑनलाइन पोर्टलों पर कार्य करते समय त्रुटिरहित डेटा एंट्री पर विशेष ध्यान दिया जाए, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर संबंधित पोर्टलों पर अपडेट किया जाए। पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ करें, जिससे जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

 

पशु चिकित्साधिकारी ने गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल फतेहपुरखेड़ी का निरीक्षण किया गया।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन मडॉ श्याम सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल फतेहपुरखेड़ी का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान सभी गोवंश सामान्य पाये गए। गौ आश्रय स्थल पर गौवंश को भूसे के साथ हरा चारा खिलाने के निर्देश दिए गए एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला।नियमित रूप से साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया है मौके पर केयरटेकर उपस्थित मिले ,हरा चारा मौके पर मिला। सफाई कर्मी साफ़ सफाई करते मिले।

 

फरियादियों की शिकायतों को सुना
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जन शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जन शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महिला अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल श्क्विक रिस्पांस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजा गया।

 

मेक इन इंडिया- बीबीए विद्यार्थियों के लिए अवसर विषय पर आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं ब्रेनिऑक्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था – -मेक इन इंडियाः बीबीए विद्यार्थियों के लिए अवसर ष् । इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत सरकार की प्रमुख पहल श्मेक इन इंडियाश् के अंतर्गत उपलब्ध रोजगार, उद्यमिता एवं औद्योगिक विकास के अवसरों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं बीबीए विभागाध्यक्ष श्री राजीव पाल सिंह द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेक इन इंडिया केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि यह देश के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण आंदोलन है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे इस अभियान के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर अपने करियर को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं । उन्होंने यह भी बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में प्रबंधन के विद्यार्थियों के लिए उद्योग, स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। बीबीए विभागाध्यक्ष श्री राजीव पाल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्मेक इन इंडियाश् पहल ने भारत को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे अपने कौशल, नवाचार और प्रबंधन ज्ञान का उपयोग करते हुए इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक होती हैं और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती हैं। इस कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक मोहम्मद अंजर रहे, जिन्होंने विषय पर विस्तृत प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को श्मेक इन इंडियाश् के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस पहल के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों जैसेकृमैन्युफैक्चरिंग, आईटी, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, डिफेंस आदि में रोजगार एवं उद्यमिता के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी समझाया कि किस प्रकार वे अपने कौशल को विकसित करके इन क्षेत्रों में सफल करियर बना सकते हैं। उनकी प्रस्तुति अत्यंत रोचक तथ्यपूर्ण एवं प्रेरणादायक रही, जिसे विद्यार्थियों ने बड़े ध्यानपूर्वक सुना । , कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रश्नोत्तर सत्र एवं रैपिड फायर राउंड का भी आयोजन किया गया। इस सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी समझ एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। रैपिड फायर राउंड ने कार्यक्रम में एक नई ऊर्जा और प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण का संचार किया, जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास भी बढा । इस अवसर पर बीबीए विभाग के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. संगीता गुप्ता, संजय शर्मा, दीपक गर्ग, सोनिका, पूरवी, प्राची, रोहन त्यागी, प्रशांत गुप्ता, विनीता चौधरी, सतीश, अमित, पवन बलियान एवं लवी वर्मा शामिल रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक ऊर्जा एवं ज्ञानवर्धक अनुभव के साथ हुआ । विद्यार्थियों ने इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया और भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की । अंत में महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. आलोक गुप्ता ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें व्यावहारिक जीवन के लिए भी तैयार करते हैं । इस प्रकार, श्मेक इन इंडियारू बीबीए विद्यार्थियों के लिए अवसरश् विषय पर आयोजित यह गतिविधि विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई ।

 

लाखों की कीमत के नशीले पदार्थो को नष्ट करायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।अवैध मादक पदार्थों के निस्तारण/विनष्टीकरण हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन दहन अभियान के अन्तर्गत नारकोटिक्स सेल मुजफ्फरनगर द्वारा 27 अभियोगों से संबंधित 996.669 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थों (गांजा, डोडा/पोस्ता,चरस, नशीली गोलिया आदि) को नष्ट कराया गया। विनष्टीकरण कराये गये अवैध मादक पदार्थों की अन्तराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब क करोड 70 लाख रूपये है। पुलिस महानिदेशक द्वारा अवैध मादक पदार्थों के निस्तारण/विनष्टीकरण हेतु “ऑपरेशन दहन” अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अन्तर्गत अवैध मादक पदार्थों के विनष्टीकरण/निस्तारण की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। जनपद में उक्त अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी कार्यालय सुश्री ऋषिका सिंह व प्रभारी एन्टी नारकोटिक्स सेल श्री मुनीश कुमार को सम्मिलित कियम् गया है। कमेटी द्वारा माननीय न्यायालय एनडीपीएस एक्ट/अपर सत्र न्यायालय, मुजफ्फरनगर से मादक पदार्थों के विनष्टीकरण हेतु प्राप्त आदेशों के अनुपालन में विभिन्न थानों पर पंजीकृत 27 अभियोगों से संबंधित कुल 996.669 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थों को सिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट, सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ में स्थापित इन्सिनरेटर के माध्यम से पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए विधिवत विनष्टीकरण कराया गया। उक्त कार्यवाही क्षेत्राधिकारी कार्यालय सुश्री ऋषिका सिंह एवं प्रभारी एन्टी नारकोटिक्स सेल श्री मुनीश कुमार (सदस्य, जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी) की उपस्थिति में संपन्न हुई। विनष्टीकरण हेतु सम्मिलित मुकदमों का विवरण- थाना सिविल लाइन- 05 अभियोग, थाना नई मंडी-04 अभियोग, थाना पुरकाजी-01 अभियोग 4. थाना मंसूरपुर-13 अभियोग, थाना मीरापुर-04 अभियोग। कुल 27 मुकदमों से संबंधित कुल 996.669 किलोग्राम (लगभग 10 कुंतल) अवैध मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराया गया, जिसमें-गांजा – 26.68 किलोग्राम, चरस -1.960 किलोग्राम, डोडा -965.13 किलोग्राम, अन्य मादक पदार्थ/नशीली गोलियां -2.899 किलोग्राम। उक्त विनष्टीकरण कराये गये अवैध मादक पदार्थों की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड 70 लाख रूपये है।

 

कार्यक्रमो के सम्बन्ध मे बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी द्वारा संचालित श्री कृष्णकृपा जीओ गीतापरिवार के सचिव श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि आगामी महीनो मे महाराज श्री के निर्देशानुसार राधा जागरण,पुरुषोत्तम मास आदि कार्यक्रमो की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया तथा पूज्य गुरुदेव जी का संकल्प कि गीता जन-जन तक पहुंचे, हर क्षेत्र में गीता की प्रेरणा अनुसार कार्य हो, पूरा भारत गीता में हो, पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से कार्यरत सभी नगर समितियां सक्रिय रूप से अपना कर्तव्य निर्वहन करें, इसी उद्देश्य से पूज्य गुरुदेव के आदेशानुसार कुछ निर्देश दिए गए हैं जिनका अनुपालन नगर समिति अवश्य करें। इन निर्देशों का उद्देश्य है कि हर नगर में गीता प्रेरणा सत्संग सेवा की उत्तरोत्तर वृद्धि हो, हर सदस्य की सेवा, सहभागिता,सक्रियता को बढाना है तथा अधिक से अधिक लोगों को सेवा का अवसर मिले। इस अवसर पर समिति का पुनर्गठन भी किया गया। बैठक मे संरक्षक/चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रवाल, संरक्षक श्यामलाल बंसल, संरक्षक/संयोजक एड. अमरकांत गुप्ता,अध्यक्ष कमल गोयल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबीर सिंह, उपाध्यक्ष अजय गर्ग, सचिव अतुल कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष सुभाष गर्ग,गीता प्रचार प्रमुख होतीलाल शर्मा/प्रेम प्रकाश अरोरा , सत्संग प्रमुख विपिन कुमार गुप्ता तथा शिक्षा प्रमुख अजय गर्ग आदि सदस्य उपस्थित रहे।

 

विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।पिपलेश्वर महादेव मंदिर, नई मंडी कोतवाली में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस पावन अवसर पर श्रद्धालु श्री नितिन मित्तल (मित्तल मार्बल) नई मंडी व श्री दीपक गुप्ता (हरी संस) कचहरी रोड द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।
पूजन के दौरान क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील की गई है।

 

कार पोल से टकराईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । बेकाबू हुई तेज गति से आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभा टूटकर सड़क पर गिर पड़ा और बिजली के तार चारों ओर बिखर गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोहे का मजबूत बिजली का खंभा पूरी तरह मुड़कर तीर-कमान की तरह टेढ़ा हो गया, जबकि थार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी, जिससे टक्कर का असर बेहद खतरनाक रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार में फंसे चालक सुल्तान पुत्र नफीस निवासी खालापार को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। साथ ही परिजनों को भी सूचना दी गई। रुड़की चुंगी चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि हादसा देर रात हुआ और शुरुआती जांच में ब्रेक फेल या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सुल्तान अपने घर से रुड़की की ओर जा रहा था, तभी बीच रास्ते यह हादसा हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन और गिरे हुए खंभे को तत्काल हटवाकर सड़क को साफ कराया, ताकि सुबह के समय यातायात बाधित न हो।

 

सड़क हादसे में तीन घायल
छपार। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास देर रात सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पानीपत-शामली-खटीमा मार्ग पर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक्टिवा स्कूटी की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रामपुर तिराहा चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर भिजवाया। पुलिस की तत्परता से घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी। हादसे में घायल सुधीर (30) पुत्र जयकुमार निवासी ग्राम गागौर, थाना झिंझाना (शामली) स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे। वहीं एक्टिवा स्कूटी पर नूर मोहम्मद निवासी ग्राम दतियाना (थाना छपार) और सुलेमान निवासी मल्लूपुरा (थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर) सवार थे। प्राथमिक उपचार के बाद नूर मोहम्मद और सुलेमान को छुट्टी दे दी गई, जबकि सुधीर का इलाज अभी जारी है। चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि हादसा आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

 

एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को किया जागरूक
रामराज। एंटी रोमियो पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया। टीम ने क्षेत्र में जाकर महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन सेवाओं और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान छात्राओं को पैंपलेट भी वितरित किए गए। एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को 1098, 1076, 181 और 112 जैसे महत्वपूर्ण आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। टीम ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाना और उन्हें सुरक्षित महसूस कराना है।यह जागरूकता अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, एसपी देहात अक्षय संजय महादिक और सीओ जानसठ रूपाली राय नागर के दिशा-निर्देशों पर चलाया गया। रामराज थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह यादव ने इस अभियान का कुशल नेतृत्व किया।

 

नेत्र जांच शिविर हुआ आयोजित
जानसठ। रामकृष्ण मिशन आश्रम और विवेकानंद नेत्रालय देहरादून के सहयोग से एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन जानसठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में किया गया। बड़ी संख्या में मरीजों ने अपनी आंखों की जांच शिविर में कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया। कुल 64 नए मरीजों का पंजीकरण किया गया, जबकि 33 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शिविर के दौरान कुल 64 नए मरीजों का पंजीकरण किया गया और 56 मरीजों ने फॉलो-अप जांच कराई। इसके अतिरिक्त, 112 मरीजों को आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। जांच में 33 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जिनमें से 26 मरीजों को आगे की प्रक्रिया के लिए चयनित कर लिया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. वैभव चौरसिया ने शिविर में मरीजों की गहन जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। शिविर के सफल संचालन में शिविर प्रभारी राजन सिंह, पंजीकरण प्रभारी शिव कांत यादव, दवा वितरण में पीयूष भारती और चालक अनिल कुमार का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि आंखों की बीमारियों का समय रहते उपचार हो सके। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जानसठ सीएचसी पर अगला निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 28 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

 

कमरे में घुसे बंदर से सूझबूझ से बचाई मासूम की जानMuzaffarnagar News
चरथावल। क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां एक बंदर कमरे में घुसकर नवजात बच्ची को करीब एक घंटे तक अपने कब्जे में बैठा रहा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोगों के होश उड़ गए। काफी मशक्कत के बाद मोबाइल दिखाकर बंदर को उलझाया गया और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना जय हिंद इंटर कॉलेज के पीछे की बताई जा रही है। यहां नवजात बच्ची कलसुम कमरे में सो रही थी, तभी अचानक एक बंदर कमरे में घुस गया और बच्ची के पास बैठ गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी दादी कमरे में पहुंची, लेकिन अंदर बंदर को देखकर वह घबरा गई और बाहर आ गई। इसके बाद शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। लोगों ने बंदर को हटाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह बच्ची के पास से हटने को तैयार नहीं था। कभी वह बच्ची को उठाने की कोशिश करता तो कभी उसे चुप कराने जैसा व्यवहार करता दिखा। इस बीच पशु-पक्षी प्रेमी सन्नी चोपड़ा को सूचना दी गई। वह मौके पर पहुंचे और बंदर को हटाने की कोशिश की, लेकिन शुरुआती प्रयास विफल रहे। आखिरकार लोगों ने बंदर का ध्यान भटकाने के लिए उसे मोबाइल फोन दिखाया। मोबाइल देखकर बंदर उसमें उलझ गया और इसी दौरान बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्ची की मां गुलिस्ता और पिता तहसीन ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे। उस समय बच्ची कमरे में सो रही थी, जबकि उसकी दादी घर के बाहर बैठी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। राहत की बात यह रही कि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं आई।

 

24 को होगी जनसुनवाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मा0 राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के द्वारा दिनांक-24.04.2026 को पूर्वान्ह 09ः30 बजे विकास भवन सभागार, मुजफ्फरनगर में ‘‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार-महिला जनसुनवाई’’ मा0 अध्यक्ष ैउज.टपरंलं त्ींंजांत की अध्यक्षता में प्रस्तावित है। जनपद में महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से जनपद के सम्बंधित अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार, मुजफ्फरनगर में महिला जनसुनवाई मा0 अध्यक्ष ैउज.टपरंलं त्ींंजांत की जायेगी। साथ ही यदि जनपद की किसी भी पीडित महिला/बालिकाओं को कोई समस्या है, तो मा0 अध्यक्ष ैउज.टपरंलं त्ींंजांत राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष दिनांक-24.04.2026 को पूर्वान्हः 09ः30 बजे जनपद के विकास भवन सभागार, मुजफ्फरनगर में प्रार्थना पत्र सहित उपस्थित होकर अपनी समस्या रख सकते है।

 

एसएसपी ने बदले कई थानेदार
मुजफ्फरनगर। पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार जनपद के विभिन्न थानों और शाखाओं में तैनात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादलों की सूची में रविंद्र सिंह यादव को थाना रामराज से हटाकर प्रभारी अपराध शाखा बनाया गया है। जसबीर सिंह को थाना भोपा से प्रभारी आईजीआरएस/पासपोर्ट सेल भेजा गया है। महावीर सिंह चौहान को खालापार से सिविल लाइन, जबकि बबलू सिंह को कोतवाली नगर से खालापार भेजा गया है। ब्रजेश कुमार शर्मा को नई मंडी से कोतवाली नगर, आनंद देव मिश्र को मंसूरपुर से नई मंडी और आशुतोष कुमार को सिविल लाइन से भोपा स्थानांतरित किया गया है। विपिन त्यागी को कोतवाली नगर से मंसूरपुर, सुल्तान सिंह को साइबर क्राइम से बुढ़ाना तथा विजय कुमार को फुगाना से रतनपुरी भेजा गया है। वहीं कर्मवीर सिंह को बुढ़ाना से साइबर क्राइम, योगेंद्र शर्मा को रतनपुरी से भौराकलां, मानवेन्द्र सिंह को भौराकलां से पुरकाजी (थानाध्यक्ष) और जयवीर सिंह को पुरकाजी से फुगाना (थानाध्यक्ष) बनाया गया है। इसके अलावा ज्ञानेंद्र सिंह को पीआरओ से रामराज (थानाध्यक्ष) तथा धर्मवीर सिंह को अपराध शाखा से कोतवाली नगर में अतिरिक्त निरीक्षक नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21360 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + seven =