समाचार (Muzaffarnagar News)
राजवाहों की सफाई हुई शुरू
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।काफी समय से बन्द पड़े राजवाहे की साफ सफाई का कार्य जे सी बी द्वारा शुरू हो गया है। राजवाहे की खुदाई का कार्य भी शुरू हो गया है। स्थानीय फैक्ट्री स्वामियों ने सिंचाई विभाग के अधिकारीयों/कर्मचारियों को चेताया आप राजवाहे की करे साफ सफाई लेकिन हमारे उद्योगों का न हो नुकसान। व्यापारियों से आपसी सद्भाव बनाकर करें कार्य बेहतर हो साफ सफाई । बता दें योगी सरकार समय समय पर सरकारी जमीनों, तालाबो आदि पर से अवैध कब्जा धारियों भू माफियाओं पर कार्यवाही के दिशा निर्देश देते रहते है इसी को लेकर आज सिंचाई विभाग के अधिकारीयों/कर्मचारियों की नींद टूटी और काफी समय से बन्द पड़े राजवाहे को खोलने निकल पड़े। उधर स्थानीय किसानो का कहना है की यह राजवाहा भोपा रोड स्थित विश्वकर्मा चैक से भी पीछे से आ रहा है जो कि नई मण्डी से होते हुए एटूजेड रोड से होकर सीधा नेशनल हाईवे 58 से निकलकर जड़ोदा नाले में गिरता है लोगों का कहना है कि भोपा रोड से लेकर एटूजेर्ड रोड पर तो इसे कालोनाइजरों द्वारा पूरा ही बन्द कर दिया है । इस दौरान फेडरेशन अध्यक्ष नीलकमल पुरी सहित राकेश जैन एंव अन्य व्यापारी रहे उपस्थित रहे यहां व्यापारियों ने बताया कि इस हाईवे पर पानी की निकासी भी नही है अब इस राजवाहे के दोबारा से जीवित होने के चलते पानी निकासी की भी समस्या खत्म हो जायेगी और बे वजह मुख्य हाईवे, और जडोदा चैक पर भी पानी नही भरेगा इससे फैक्ट्री स्वामियों को भी लाभ मिलेगा क्योकि यहां संधावली चोक से लेकर जड़ोदा तक कई फैक्ट्रियां है ।
शातिर गौकश मुठभेड में घायल
चरथावल। थाना चरथावल पुलिस द्वारा एक शातिर गौकश अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड घायल/गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किये। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर, व थाना प्रभारी चरथावल सत्यानारायण दहिया के कुशल नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। 22/23 अप्रैल की रात्रि को थाना चरथावल पुलिस को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा गांव पावटी के जंगल में गोकशी के लिये एक बछडे की गर्दन पर वार किया गया। घायल अवस्था में बछडा जंगल से भाग गया जिसका पीछा उक्त व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा घायल बछडा का पीछा करने वाले अभियुक्त को ग्राम वासियों के सहयोग से पकड लिया गया। घायल बछडे की मृत्यु हो गयी। थाना चरथावल पुलिस द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण के लिये अभियुक्त को ग्राम पावटी के जंगल में घटनास्थल पर ले जाया गया था, जहां अभियुक्त द्वारा पुलिसकर्मियों से हाथ छुडा लिया गया तथा ईंख के खेत में पहले से छुपा कर रखे तमंचे से पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने लगा। अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल दृबाल बची। पुलिस द्वारा अभियुक्त की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। थाना चरथावल पुलिस द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त इरशाद पुत्र नफीस निवासी, टंकी के पास थाना खालापार, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया, उ0नि0 परवेन्द्र कुमार, नन्दकिशोर, है0का0 हरेन्द्र कुमार, सोनू कुमार, का0 तेजेन्द्र कुमार थाना चरथावल शामिल रहे।
25, 26 व 27 को होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । आगामी होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा-2026 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा परीक्षाकेन्द्रों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा दिनांक 25/26/27.04.2026 को प्रतिदिन 02 पालियों में आयोजित की जा रही है। जनपद मुजफ्फरनगर में उक्त परीक्षा के लिये 17 परीक्षाकेन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा को जनपद में पारदर्शी, निष्पक्ष, नकल विहीन, सकुशल तथा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन प्रतिबद्ध है । इसी क्रम में आज दिनांक 23.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा होमगार्डस भर्ती लिखित परीक्षा हेतु बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरों, स्ट्रांग रूम, बायोमैट्रिक स्कैनर, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर शौचालय, पेयजल, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की समुचित व्यवस्था करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा स्ट्रांग रूम की तथा परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ रखने हेतु व्यापक प्रबन्ध करने के लिये भी सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे सहित परीक्षा केन्द्रों के व्यवस्थापक/प्रबन्धक तथा पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सिलेण्डर फटने से मचा हड़कम्प
एसएसपी, फायरबिगे्रड की टीम व एएसपी पहुंचे मौके पर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । तेज गर्मी के कारण जहां मनुष्य, पशु व पक्षी परेशान फिर रहे है वहीं इसका सीधा असर आज उस समय देखने को मिला जब औद्योगिक इकाईयों में काम आने वाला गैस सिलेंडर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। धमाका इतना तीव्र था कि दो दुकाने बुरी तरह से क्षतिग्रसत हो गयी। धमाके की आवाज सुनते ही अफरा तफरी मच गयी ओर भारी भीड तथा आसपास के दुकानदाऱ मौके पर इकट्ठा हो गयी। फायरब्रिगेड की गाडी व पुलिस मौके पर पहुंच गयी। बताया जाता है कि इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार खतौली के श्यामपुरी निवासी नरेंद्र कुमार की मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन क्षेत्र के प्रकाश चैक के समीप कुमार गैस के नाम से औद्योगिक सिलेंडरों की दुकान है। आज दोपहर के समय लगभग तीन बजे तेज गर्मी के चलते उक्त दुकान में रखा एक सिलेंडर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। इस हादसे में आसपास की दो दुकाने भी क्षतिग्रस्त हो गयी तथा दुकान स्वामी नरेंद्र का बेटा अनुज भी घायल हो गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों सहित कई राहगीर व दुकानदार मौके पर इकट्ठा हो गये। नागरिकों की सूचना पर तुरंत ही दमकल विभाग की टीम, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एएसपी सिद्धार्थ कुमार मिश्रा, इंस्पैक्टर सिविल लाइन महावीर चैहान आदि मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। धमाका इतना तीव्र था गैस सिलेंडर पूरी तरह से फट गया साथ ही बराबर वाली दुकान की दीवार पूरी तरह से टूट गयी साथ ही उससे अगली दुकान की दीवार में भी दरार आ गयी। एसएसपी ने उक्त मामलेे की जांच पड़ताल के लिए दो टीमों का गठन किया गया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि अगर दुकाने मानक के अनुरूप न पाई जाये तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाये।
दिनों दिन बढ रही है गर्मी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । दिनो दिन बढती बेतहाशा गर्मी परेशानी का सबब बनती जा रही है। गर्मी का असर लोगो के कारोबार पर भी पडता नजर आ रहा है। गर्मी का आलम यह है कि दोपहर के वक्त सडकें सूनी-सूनी नजर आती हैं।
अप्रैल के पहले सप्ताह से बढती जा रही गर्मी के कारण बाजारों से रौनक गायब है। दोपहर 12 बजे के बाद से ही गर्मी अपन असर दिखलाना शुरू कर देती है। चिलचिलाती धूप के दोपहर मे घर से निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि मौसम का असर अर्थात गर्मी का प्रभाव उनके कामकाज पर भी पड रहा है। गर्मी के कारण अब सुबह-शाम की दुकानदारी रह गई है। दोपहर को बहुत कम ग्राहकी रह गई है। गर्मी की वजह से बहुत जरूरी होने पर ही लोग अपने घर से बाहर निकलते है। स्वास्थ्य विभाग ने भी भीष्ण गर्मी के चलते जनहित मे एडवाईजरी जारी की है। जिसमे धूप से बचने, सूती वस्त्र पहनने, बाहर का व अधिक तला-भूना भोजन ना खाकर सुपाच्य भोजन व हल्का भोजन, सलाद आदि अधिक मात्रा मे खाने तथा अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी गई है। ताकि गर्मी का प्रतिकूल प्रभाव ना पडे। गर्मी से इंसान ही नही बल्कि पशु-पक्षी भी अच्छा-खासा परेशान हैं।
वर्क फ्रॉम होम बनाम ऑफिस कल्चर विषय पर ब्रेनिऑक्स क्लब की गतिविधि आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।आज एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आईक्यूएसी सेल के अंतर्गत ब्रेनिऑक्स क्लब द्वारा एक अत्यंत प्रासंगिक एवं समसामयिक विषय वर्क फ्रॉम होम बनाम ऑफिस कल्चर पर एक ज्ञानवर्धक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक कार्य संस्कृति में हो रहे बदलावों, उनके प्रभावों तथा भविष्य की कार्यप्रणाली को समझाना था, जिससे वे अपने करियर के लिए बेहतर निर्णय ले सकें । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में प्राचार्य महोदय ने कहा कि कोविड – 19 महामारी के बाद कार्य संस्कृति में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिले हैं। वर्क फ्रॉम होम (घर से कार्य ) की अवधारणा ने न केवल कार्य करने के तरीके को बदला है, बल्कि कर्मचारियों के जीवनशैली, उत्पादकता और कार्य-जीवन संतुलन पर भी गहरा प्रभाव डाला है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस परिवर्तन को समझते हुए अपनी दक्षताओं को विकसित करने के लिए प्रेरित किया । इस गतिविधि के मुख्य संयोजक दीपक गर्ग रहे, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का संचालन अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया। उन्होंने अपने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्क फ्रॉम होम और ऑफिस कल्चर के विभिन्न पहलुओं को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने बताया कि वर्क फ्रॉम होम जहां लचीलापन (थ्समनपइपसपजल), समय की बचत और पारिवारिक संतुलन प्रदान करता है, वहीं ऑफिस कल्चर टीम वर्क, अनुशासन, प्रत्यक्ष संवाद और संगठनात्मक संस्कृति को मजबूत बनाता है। दीपक गर्ग ने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि दोनों कार्य प्रणालियों के अपने-अपने लाभ और सीमाएं हैं। वर्क फ्रॉम होम में जहां कर्मचारी अपने समय का बेहतर प्रबंधन कर सकते हैं, वहीं कभी-कभी एकाग्रता की कमी, तकनीकी समस्याएं और सामाजिक अलगाव जैसी चुनौतियां सामने आती हैं। दूसरी ओर, ऑफिस कल्चर में कर्मचारियों को सहयोग, मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलती है, लेकिन इसमें यात्रा का समय, कठोर समय-सारणी और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। , कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्रॉस क्वेश्चनिंग एवं रैपिड फायर राउंड का आयोजन भी किया गया। इस सत्र में विद्यार्थियों से विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका उन्होंने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया । इस गतिविधि ने विद्यार्थियों की तार्किक सोच, त्वरित निर्णय क्षमता एवं विषय की गहन समझ को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा करते हुए बताया कि आज के डिजिटल युग में दोनों ही कार्य प्रणालियां महत्वपूर्ण हैं और भविष्य में हाइब्रिड मॉडल (भ्लइतपक डवकमस) अधिक प्रभावी साबित हो सकता है, जिसमें वर्क फ्रॉम होम और ऑफिस दोनों का संतुलित समावेश हो । कुछ विद्यार्थियों ने वर्क फ्रॉम होम को अधिक सुविधाजनक बताया, जबकि अन्य ने ऑफिस कल्चर को अधिक उत्पादक और प्रेरणादायक माना। इस प्रकार कार्यक्रम ने विचार-विमर्श और संवाद को प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर बीबीए विभाग के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. संगीता गुप्ता, मोहम्मद अंजर, संजय शर्मा, सोनिका, पूर्वी, प्राची, रोहन त्यागी, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, सतीश, अमित, पवन बलियान एवं लवी वर्मा शामिल रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया और उन्हें विषय की गहराई से समझ विकसित करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया कि विद्यार्थियों को बदलते समय के साथ स्वयं को अपडेट रखना चाहिए और नई कार्य प्रणालियों के अनुरूप अपने कौशल विकसित करने चाहिए। वर्क फ्रॉम होम और ऑफिस कल्चर दोनों ही आधुनिक व्यवसायिक वातावरण के महत्वपूर्ण अंग हैं, और इनकी समझ विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है । इस सफल आयोजन के लिए ब्रेनिऑक्स क्लब एवं आईक्यूएसी सेल की सराहना की गई। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन, आत्मविश्वास एवं प्रस्तुतीकरण कौशल को बढ़ाने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ ।
एसपी देहात ने कियाऔचक निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा जानसठ सर्किल के थाना जानसठ, मीरापुर व रामराज किया गया आकस्मिक निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश । पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक द्वारा जानसठ सर्किल के अन्तर्गत थाना जानसठ, मीरापुर व रामराज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा तीनों थानों के कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, बैरक, मालखाना तथा विभिन्न अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया। अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अपराध रजिस्टरों के अद्यतन संधारण तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कम्प्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन सेवाओं, पोर्टल एंट्री, सीसीटीएनएस कार्य प्रणाली एवं डाटा अपडेट की स्थिति की समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया कि समस्त प्रविष्टियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से की जाएं। महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी निस्तारण पर विशेष बल दिया गया। आगन्तुक कक्ष में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैरक एवं थाना परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन, शस्त्रों के रख-रखाव एवं ड्यूटी प्रबंधन की भी समीक्षा की गई। नियमित गश्त, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्य में और अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित सर्वाेपरि रखने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी जानसठ विनोद कुमार, थाना प्रभारी मीरापुर राजीव शर्मा व थानाध्यक्ष रामराज ज्ञानेन्द सिरोही सहित पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
मानव श्रृंखला बनाकर निकाली पदयात्रा
जानसठ। देहात क्षेत्र में प्रह्लाद सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (छैै) इकाई ने हाल ही में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के प्रचार-प्रसार के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाई और पदयात्रा निकाली। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास कुमार पुंडीर के मार्गदर्शन में स्वयंसेविकाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के प्रावधानों और महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ. पुंडीर ने बताया कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में उचित स्थान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर समाज में एकता, समानता और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। इसके बाद महाविद्यालय से मुख्य मार्गों तक एक जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। इसमें छात्राओं ने नारी सम्मान देश का अभिमान और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाआ जैसे नारों के साथ आमजन को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों और स्टाफ ने सक्रिय योगदान दिया। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। शिक्षकों ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी स्वयंसेविकाओं ने समाज में नारी सम्मान, समान अवसर, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास कुमार पुंडीर ने सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की और सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। पृथ्वी दिवस के अवसर पर लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर लक्ष्मी द्वारा कम्पनी बार्ड स्थित चिन्ड्रन पार्क में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप,वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व चेयरपर्सन श्रीमति अन्जू अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से फूल, फल एवं छायादार कुल 40 पौधों का रोपण कर हरित संदेश दिया गया।इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बडी आवश्यकता है। उन्होने लायन्स क्लब के सामाजिक कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकारके प्रयास समाज को जागरूक करने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होने कार्यक्रम मे मौजूद सभी लोगों से अपील की कि केवल पौधा लगाना ही नही, बल्कि उनकी उचित देखभाल भी सुनिश्चित करें। तभी यह प्रयास सार्थक होगा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व चेयरमैन अन्जू अग्रवाल, समाजसेवी इन्जि.अशोक अग्रवाल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप आदि मौजूद रहे।
किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन
जानसठ। उप चेयरमैन अंशुल के आवास पर कुतुबपुर गांव में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मिल प्रबंधन ने किसानों को खेतों में टॉप बोरर, कंसुआ और ब्लैक बैग जैसे कीटों के प्रकोप के बारे में जानकारी दी। मिल प्रबंधन ने बताया कि टॉप बोरर के नियंत्रण के लिए शूट कटिंग, फोरमैन ट्रैप या लाइट ट्रैप का उपयोग किया जा सकता है। ब्लैक बैग कीट के लिए सोलोमन का स्प्रे सुबह या शाम को करने की सलाह दी गई। इस दौरान, गांव में इमरान प्रधान के खेत में आरएमडी (त्डक्) का प्रदर्शन भी किया गया। इसके अतिरिक्त, गांव पुट्टी में श्उन्नति पेस्टिसाइड स्टोरश् खोला गया है, जहाँ किसानों को अच्छी कंपनियों की प्रभावी कीटनाशक दवाइयां बाजार से कम दामों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। मिल प्रबंधन ने किसानों के साथ हर कदम पर खड़े रहने का आश्वासन दिया। किसानों से अपील की गई कि वे अपने खेतों की लगातार निगरानी करें। मिल के सभी कर्मचारी और अधिकारी फसल सुरक्षा के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर महाप्रबंधक अजय सिंह, जोन इंचार्ज अनुपम देओल, गन्ना अधिकारी रोहित कुमार, राजा राणा और किसान अंशुल, संदीप, अंकित, अनुभव, प्रवीण शर्मा, गुड्डू चैधरी, सतवीर सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
बच्चों ने लगाए पौधे
चरथावल। सनशाइन एकेडमी सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा नर्सरी के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। शिक्षकों ने भी उन्हें पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, विद्यालयों में कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने “पृथ्वी बचाओ”, “जल बचाओ”, “बिजली बचाओ” और “पौधे लगाओ” जैसे विषयों पर चित्र बनाए। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी प्रदर्शित की। इस मौके पर सनशाइन एकेडमी की प्रिंसिपल रचना जैन और प्रबंधक अभिषेक बंसल उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। चरथावल क्षेत्र के किड्स हेवन पब्लिक स्कूल, आईजी पब्लिक स्कूल, नजीर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, द संस्कार वैली पब्लिक स्कूल और रेनबो अकैडमी जैसे अन्य विद्यालयों में भी पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र चितौड़ा में किया संवाद कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर 22 अप्रैल 2026 कर्मचारीदृअधिकारीदृवैज्ञानिक संवाद” का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र चितौड़ा में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत फील्ड कर्मचारियों को फसल कटिंग का प्रशिक्षण कराया गया एव संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करते हुए कैसे अत्यधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके ।
कार्यक्रम अतर्गत उप कृषि निदेशक श्री प्रमोद सिरोही ने फील्ड कर्मचारियों को लगातार किसानो की समस्याओं का समाधान कराने एव फील्ड मे बने रहने के निर्देश दिए । इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र चितौड़ा के अध्यक्ष डॉ यशपाल सिंह, डॉ रीना, डॉ सौम्या, श्री सचिन कुमार, श्री अमित पारस, श्री राजीव लंबा आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।
छात्रा हादसे में घायल
मोरना। मोरना-ककरौली मार्ग पर स्थित गांव चोरावाला में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में कॉलेज जा रही छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल भोपा अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चैरावाला निवासी नूर अली ने बताया कि उनकी बेटी रजिया गांव के किसान मजदूर इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा की छात्रा है। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वह साइकिल से कॉलेज जा रही थी। कॉलेज के सामने पहुंचते ही बेहड़ा सादात गांव की ओर से आ रहे एक छोटा हाथी वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रजिया सड़क पर गिरकर घायल हो गई। उसके सिर और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं, और एक दांत भी टूट गया है। साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद उसे भोपा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कंधे में गंभीर चोट के कारण उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। नूर अली ने बताया कि उन्होंने दुर्घटना करने वाले चैपहिया वाहन का नम्बर भी नोट कर लिया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि यह साइकिल उन्होंने आठ दिन पहले ही रजिया को कॉलेज जाने के लिए दिलाई थी।


