Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पालिका अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 34 वी पुण्यतिथि मनाई

मुजफ्फरनगर। किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर जाकर अर्पित किए . आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की ३४ वी पुण्यतिथि पर पालिका परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष एवं पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पालिका अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में कहा गया की चौधरी साहब का जन्म एक छोटे से गांव में किसान परिवार में हुआ 

अपने चिंतन, मनन, अध्ययन तथा कठिन परिश्रम के चलते वह देश के प्रधानमंत्री बने। मैं, उन्हें एक युग दृष्टा के रूप में देखती हूं वह सकारात्मक सोच के राष्ट्रवादी नेता थे तथा कोई भी महापुरुष किसी पार्टी विशेष तक हमें जोड़कर नहीं देखना चाहिए बल्कि उनके सिद्धांतों तथा बताए हुए मार्ग का सभी को अनुसरण करना चाहिए

पूरे भारतवर्ष मैं चौधरी साहब के फॉलोअर्स है। किसानों के लिए किए गए कार्य उनके कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। हम अपने फोरफादर्स की जन्मतिथि एवं पुण्यतिथि भूल जाते हैं परंतु महापुरुषों की जन्म तिथि एवं पुण्य तिथि हम सबके जहन में युगो युगो तक रहती है। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष महोदय सहित उपस्थित सभासदगण ,अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा चौधरी चरण सिंह अमर रहे के नारे भी लगाए गए।

पुष्पांजलि सभा में पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के साथ राहुल पवार एवं मोहम्मद याकूब सभासदगण के अतिरिक्त डॉक्टर संजीव कुमार, डॉ अतुल कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारीगण, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद पाल, सफाई कर्मचारी यूनियन के महामंत्री श्री सोनू मचल, संजय पुंडीर एवं उमाकांत शर्मा सफाई निरीक्षकगण, मनोज बालियान, अशोक ढींगरा, प्रवीण कुमार, मैनपाल सिंह, दुष्यंत कुमार श्रीमती संतोष रानी, संजीव कुमार, राजीव वर्मा, मनोज पाल, संदीप यादव लिपिकगण के अलावा आईटी ऑफिसर प्रियेश कुमार, दिलनवाज सफाई नायक, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी तथा एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 6 =