रालोद नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिह की पुण्यतिथि मनाई…
मुजफ्फरनगर। रालोद नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिह की पुण्यतिथि पर श्रृद्धाजलि अर्पित की। सरकूलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर रालोद नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजित राठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिह किसानो के सच्चे हितैषी थे। उन्होने जीवनभर किसान हितो की रक्षा के लिए संघर्ष किया एवं किसानो की समस्याओं के प्रति पूरी तरह गंभीर रहे।
जिलाध्यक्ष अजित राठी ने कहा कि चौधरी साहब की नीतियों एवं सिद्धान्तो का अनुसरण ही उनके प्रति सच्ची श्रृद्धाजलि होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजित राठी,प्रदेश सचिव अशोक बालियान एड., ब्रजवीर सिह,सुधीर भारती,राहुल चौधरी, किसान नेता विकास बालियान, सुबोध कुमार, पराग चौधरी, अंकित सहरावत आदि मौजूद रहे।

