News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

बाल सम्प्रेक्षण गृह का किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) मुजफ्फरनगर एवं पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर द्वारा बाल सम्प्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा संयुक्त रूप से बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, अभिलेखों तथा बन्दियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गयी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा बाल सम्प्रेक्षण गृह परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, नियमित चेकिंग करने, सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी रखने तथा बन्दियों के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त साफ-सफाई, स्वास्थ्य परीक्षण एवं भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अधिकारियों द्वारा कहा गया कि शासन की मंशानुरूप बाल सम्प्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोरों के पुनर्वास, शिक्षा एवं सुधारात्मक गतिविधियों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जाए, जिससे उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायता मिल सके।

 

स्कूली बच्चे व नागरिक हुए जाम से परेशानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जाम के झाम से हर कोई हलकान है। स्कूलो की छुटटी के समय जाम की स्थिती और भी विकट हो जाती है। जिसके चलते पुलिस को जाम खुलवाकर यातायात सुचारू करवाने के लिए अच्छी-खासी मशक्कत करनी पडती है।
हालाकि टैªफिक विभाग द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए कार्य योजना बनाई गई है। परन्तु इस सब के बावजूद अक्सर टैªफिक व्यवस्था गडबडा जाती है। जिसका एक बडा कारण टैªफिक नियमो की अनदेखी, बेतरतीब तरीके से सडक किनारे वाहन खडे कर देना, ओवरटेक तथा कई स्थानो पर दुकानदारो द्वारा दुकान से आगे तक सामान लगा लेने आदि से यातायात बाधित होता है। आला अधिकारियों के निर्देशो पर समय-समय पर पालिका प्रशासन एवं पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। जिसका उददेश्य अतिक्रमण हटवाना है, ताकि लोगो को जाम के झाम से दो चार ना होना पडे। मंगलवार सुबह स्कूल समय के दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर के नावल्टी चैक, अलमासपुर चैराहा, जानसठ रोड रेलवे ओवरब्रिज और टिकैत चैक सहित कई प्रमुख स्थानों पर भारी जाम लग गया। इससे स्कूली बच्चों, अभिभावकों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 7‘ः30 बजे से ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा तो जाम का झाम भी शुरू हुआ। जाम के कारण स्कूल बसें, ई-रिक्शा, बाइक और कारें लंबी कतारों में फंस गईं। कई बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में दिक्कत हुई। सड़क किनारे अवैध पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने स्थिति को और खराब कर दिया। वहीं, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़क के बीच में सवारियां उतारने-चढ़ाने से भी यातायात प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल समय पर रोजाना यही स्थिति बनती है, लेकिन व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। नागरिकों की मांग है कि अवैध पार्किंग व अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

 

खतौली पुलिस ने शातिर वांरटी को दबोचा
खतौली। थाना खतौली पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश/निर्देशों के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित/ वारण्टी अपराधियो के विरुद्ध चल रहे अभियान व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी खतौली के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद के निर्देशन मे थाना खतौली की एंटी रोमियो टीम भ्रमण के दौरान अभियुक राही हसन पुत्र अमीर हसन निवासी दयालपुरम कॉलोनी कसवा व थाना खतौली मुजफ्फरनगर द्वारा मोहल्ले में दारू पीकर आमदा फसाद कर रहा था । पुलिस वालों को आसपास के लोगों द्वारा समझाने पर भी नहीं माना और उग्र से उग्रतर होकर शांति व्यवस्था भंग करने लगा ।गिरफ्तार अभियुक्त राही हसन पुत्र अमीर हसन निवासी दयालपुरम कॉलोनी कसवा व थाना खतौली मु0नगर को गिरफ्तार किया।

 

उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम रोशन कियाVasundhra Malik
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर की होनहार प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है। पत्रकार प्रवेश मलिक की सुपुत्री वसुंधरा मलिक ने मथुरा में आयोजित ’55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन की संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जनपद और अपने विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। मथुरा के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एम.आर.एन. में 5 मई से 7 मई 2026 तक आयोजित इस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में आगरा संभाग के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर (शिफ्ट-1) की कक्षा 10वीं की छात्रा वसुंधरा मलिक ने ‘आर्टिस्टिक योगासन’ (अंडर-19 वर्ग) में अपनी शारीरिक दक्षता का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही वसुंधरा ने आगामी नेशनल प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर जनपद के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें और उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी है।

 

कार्यकारिणी हुई गठित
मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक फिजीशियन वेलफेयर एसोसिएशन के होम्योपैथिक डॉक्टर्स की वार्षिक कार्यकारिणी गठन के लिए लिंक रोड आदर्श कॉलोनी पर एक रेस्टोरेंट पर मीटिंग हुई। मीटिंग में मंच संचालन डॉक्टर गौरव पाठक ने किया और कार्यकारिणी का चयन संरक्षक डॉक्टर एस एस राणा व वरिष्ठ मार्गदर्शक मंडल के सदस्य डॉक्टर डॉक्टर राकेश राठी व डॉक्टर जे बी कौशि क ने किया। नव-निर्वाचित कार्यकारिणी -अध्यक्ष – डॉ अजय कौशिक, उपाध्यक्ष – डॉ जे बी गुप्ता, सचिव – डॉ मनीष प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष – डॉ सौरभ सिंह, मीडिया स्पोक्सपर्सन – डॉ विवेक कुमार, एजुकेशनल सचिव – डॉ धर्मेश, कैंप सचिव – डॉ प्रमोद कश्यप, कल्चरल सचिव – डॉ अनीशा कौशिक, कार्यक्रम में डॉक्टर मीना राणा, डॉक्टर अनिल कौशिक, डॉक्टर अनुज निर्वाल, डॉक्टर मोहित मलिक, डॉक्टर प्रवीण कुमार, डॉक्टर गौरव शिवाच, डॉक्टर देवेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे व नव निर्वाचित कार्यकारणी को बधाई दी।

 

घर-घर गीता,हर घर गीता
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष में किए जा रहे सप्ताहिक कार्यक्रमों की कड़ी गीता जी के 15 वें अध्याय पुरुषोत्तम योग का पाठ उत्तरी सिविल लाइंस स्थित एड0 अमरकांत गुप्ता के कार्यालय पर भावपूर्वक किया गया। जिसमें श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के काफी सदस्यों ने भाग लिया। रामबीर सिंह ने बताया कि घर-घर गीता, हर घर गीता संकल्प मे श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं नगर के जनमानस का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर कमल गोयल,एड अमरकांत गुप्ता,अतुल गर्ग, रामबीर सिंह,विजयशंकर शर्मा, कार्यालय कर्मी तथा राजेश कुमार वर्मा,एड संजीव मित्तल आदि सम्मानित जन उपस्थित रहे।

 

छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर द्वारा शारदेन पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक। शारदेन पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर में आयोजित बैज सेरेमनी कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस दौरान मिशन शक्ति टीम भी कार्यक्रम में मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर बुलिंग तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर विश्व रतन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती धारा रतन द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया को पौधा भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने जागरूकता कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा सभी विद्यार्थियों से अनुशासित जीवन अपनाने, साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

लापता व्यक्ति का मिला शवMuzaffarnagar News
मीरापुर । थाना क्षेत्र के ग्राम संभलहेड़ा में पिछले 24 घंटे से लापता एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव गन्ने के खेत के पास मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मीरापुर और ककरौली पुलिस के साथ-साथ जिले के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम संभलहेड़ा निवासी चरण सिंह (50 वर्ष) पुत्र रघुवीर सिंह रविवार (10 मई) की शाम करीब 6 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने रातभर उन्हें रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। टिकोला शुगर मिल के कर्मचारी ग्राम जटवाड़ा नाली की पुलिया के पास गन्ने के खेत की पैमाइश करने पहुँचे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत के किनारे पड़े एक शव पर पड़ी। कर्मचारियों के शोर मचाने पर भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने मृतक की पहचान लापता चरण सिंह के रूप में की।

 

बेसहारा माताओं के साथ मनाया मदर्स डे
मुज़फ्फरनगर। मदर्स डे के अवसर पर शालू सैनी ने पचेंडा रोड स्थित अपने ही संस्था से जुड़े वृद्धा आश्रम में बेसहारा माताओं के साथ यह दिन मनाया। जिन्हें उनके अपने परिजनों ने छोड़ दिया है, उन माताओं के बीच पहुंचकर शालू सैनी ने उनके साथ समय बिताया, जिससे पूरा माहौल भावुक हो गया। उन्हें ‘लावारिसों की वारिस’ के नाम से भी जाना जाता है। आश्रम में पहुंचने पर माताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। शालू सैनी ने सभी माताओं को गले लगाया, जिससे कई बुजुर्ग भावुक हो गईं। इस मौके पर उन्होंने केक काटा, उपहार वितरित किए और सभी के साथ बैठकर बातचीत की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य और गायन भी हुआ, जहां सभी ने मिलकर भोजन किया और खुशियां साझा कीं। शालू सैनी ने कहा कि मां केवल जन्म देने वाली नहीं, बल्कि सम्मान और भावना का प्रतीक है। उन्होंने समाज से अपील की कि यदि लोग अपने माता-पिता को समय और सम्मान दें तो वृद्धाश्रमों की जरूरत नहीं पड़ेगी। उल्लेखनीय है कि वह लंबे समय से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने के साथ-साथ अब बेसहारा बुजुर्गों की सेवा में भी सक्रिय हैं।

 

बाबा टिकैत की मूर्ति लगवाने की मांग
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने टिकैत चैक पर प्रदर्शन किया। किसानों ने नगर पालिका पर चैक की साफ-सफाई और किसान नेता स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति स्थापित न करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता टिकैत चैक पर एकत्र हुए और नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसान दिवस के दौरान भी इन मुद्दों को उठाया गया था, लेकिन उसके बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। किसानों ने बताया कि कुछ ही दिनों में किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि आने वाली है। ऐसे में चैक की साफ-सफाई और उनकी मूर्ति की स्थापना आवश्यक है, ताकि उन्हें सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि दी जा सके। भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष गुलबहार मलिक ने कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो किसान सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी प्रशासन पर डाली। प्रदर्शन के दौरान किसानों में काफी आक्रोश देखा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी कार्रवाई चाहिए।

 

साईकिल चोरी
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल मे दवाई लेने गए बुजुर्ग व्यक्ति की साईकिल कोई चोरी कर ले गया। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की जंाच-पडताल शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल पहंुचे कृष्णापुरी निवासी राधेश्याम नामक व्यक्ति की साईकिल कोई अज्ञात वाहन चोर चोरी कर ले गया। दवाई लेकर जब वापिस अपनी साईकिल उठाने पहुंचे व्यक्ति ने देखा कि इसकी साईकिल उक्त स्थान से नदारद थी। जहंा वह अपनी साईकिल खडी करके गया था। इस बात से वह हक्का-बक्का रह गया। पीडित व्यक्ति ने उक्त मामले मे मिली तहरीर के आधार पर मामले की जंाच पडताल शुरू की।

 

हादसे में बाइक सवार घायल
चरथावल। सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चैकी दधेड़ू के पास दो वाहन आमने-सामने टकरा गए। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला मरियमपुरा कस्बा व थाना चरथावल निवासी रैय्यान मोहम्मद पुत्र अब्दुल रहमान अपनी पंच (छोटा मालवाहक) गाड़ी से चरथावल से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, मुजफ्फरनगर की दिशा से ग्राम गुनिया जुड्डी निवासी गौरव सैनी पुत्र सोकेश सैनी और बल्वा खेड़ी थाना चरथावल निवासी प्रवीण कुमार पुत्र जगपाल सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे। जैसे ही दोनों वाहन चैकी दधेड़ू के पास पहुंचे, किसी कारणवश उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, दोनों घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

13 को होगा हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जब किसी महान आत्मा का जीवन मानवता के कल्याण हेतु पूर्णतः समर्पित हो जाता है, तब उसकी स्मृतियाँ केवल इतिहास का अध्याय नहीं रहतीं, बल्कि युगों-युगों तक जनमानस के लिए प्रेरणा का दिव्य स्रोत बन जाती हैं। ऐसे ही मानवता, प्रेम, विनम्रता और आध्यात्मिक जागृति के अद्वितीय प्रतीक युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी की पावन स्मृति को समर्पित ‘समर्पण दिवस’ का भावपूर्ण आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं श्रद्धेय निरंकारी राजपिता जी के सान्निध्य में बुधवार, 13 मई 2026 को संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा (हरियाणा) में सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उसके उपरांत श्रद्धालु सतगुरु माता जी के आशीर्वचनों को श्रवण करेंगे। इस विशाल संत समागम में जनपद मुजफ्फरनगर सहित देश-विदेश से आए श्रद्धालु, भक्तगण एवं मानवता प्रेमी श्रद्धा, भक्ति और समर्पण के पुष्प अर्पित करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण निरंकारी मिशन की अधिकृत वेबसाइट पर प्रसारित किया जाएगा, जिसका लाभ विश्वभर के श्रद्धालु एवं भक्तगण प्राप्त कर सकेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए मीडिया सहायक सुशील कुमार अंश व संयोजक हरीश कुमार ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह जी केवल संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु ही नहीं थे, बल्कि वे प्रेम, करुणा, सहजता और मानवीय संवेदनाओं के सजीव आत्मिक मित्र थे। उनकी मधुर मुस्कान, विनम्र व्यक्तित्व और दिव्य वाणी ने अनगिनत हृदयों को आत्मिक शांति का अनुभव कराया। उन्होंने मानव जीवन को आत्मज्ञान से आलोकित कर यह संदेश दिया कि सच्चा जीवन वही है, जो प्रेम, सेवा, सहअस्तित्व और समर्पण से परिपूर्ण हो। उनके दिव्य नेतृत्व में संत निरंकारी मिशन ने समाज सेवा को आध्यात्मिकता का अभिन्न अंग बनाते हुए रक्तदान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं की ऊर्जा को आध्यात्मिक दिशा देने जैसे अनेक लोक कल्याणकारी कार्यों द्वारा समाज में सकारात्मक परिवर्तन की सशक्त धारा प्रवाहित की। बाबा जी का दृष्टिकोण स्पष्ट था कि ईश्वर की सच्ची भक्ति मानव सेवा के माध्यम से ही सार्थक होती है। सहारनपुर जोन के जोनल इंचार्ज कुलभूषण चैधरी ने बताया कि लगभग 36 वर्षों तक मिशन का नेतृत्व करते हुए बाबा हरदेव सिंह जी ने इसे वैश्विक स्तर पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। आज संत निरंकारी मिशन 67 से अधिक देशों में आध्यात्मिक जागृति, नैतिक मूल्यों और मानव कल्याण की ज्योति प्रज्वलित कर रहा है। उनके तप, त्याग और दूरदर्शिता के परिणामस्वरूप मिशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट सम्मान प्राप्त हुआ तथा संयुक्त राष्ट्र संघ की सामाजिक एवं आर्थिक परिषद में सलाहकार के रूप में प्रतिष्ठा मिली। बाबा जी ने “एकत्व में सद्भाव”, “वसुधैव कुटुम्बकम” तथा “एक को जानो, एक को मानो, एक हो जाओ” जैसे दिव्य संदेशों के माध्यम से संपूर्ण मानवता को प्रेम और एकता के सूत्र में बाँधने का प्रयास किया। उनका “दीवार रहित संसार” का स्वप्न आज भी विश्व बंधुत्व, समानता और सार्वभौमिक प्रेम की प्रेरणा बनकर प्रत्येक हृदय को आलोकित कर रहा है। वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज उसी दिव्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रेम, सेवा, संयम और आध्यात्मिक चेतना के संदेश को जन-जन तक पहुँचा रही हैं। उनके करुणामयी सान्निध्य में संत निरंकारी मिशन निरंतर मानवता को आत्मबोध, नैतिकता और विश्व बंधुत्व के पथ पर अग्रसर कर रहा है। ‘समर्पण दिवस’ केवल श्रद्धांजलि का अवसर नहीं, बल्कि उस दिव्य जीवन-दर्शन को आत्मसात करने का पावन पर्व है, जो मानवता को प्रेम, सेवा, विनम्रता और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह दिवस प्रत्येक हृदय को यह स्मरण कराता है कि महान आत्माएँ अपने कर्म, विचार और आदर्शों से सदैव जीवित रहती हैं तथा युगों तक मानवता का मार्ग आलोकित करती रहती हैं।

 

जन सेवा केंद्र का लाइसेंस निरस्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही बरतने की दृष्टिगत तहसील खतौली के ग्राम खेड़ी कुरैशी संचालित जन सेवा केंद्र का लाइसेंस किया गया निरस्त। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, मुजफ्फरनगर के निर्देशानुसार जनपद के समस्त जन सेवा केंद्र संचालकों को अवगत कराना है कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं विशेष रूप से गतिमान फार्म रजिस्ट्री कार्यों के सफल संचालन हेतु उनका पूर्ण सहयोग अनिवार्य है। हाल ही में तहसील खतौली क्षेत्र के ग्राम खेडी कुरैश में सुशील कुमार द्वारा संचालित एक जन सेवा केंद्र द्वारा शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्यों में अपेक्षित सहयोग न करने का मामला संज्ञान में आया है, जिसके क्रम में उप जिलाधिकारी खतौली की संस्तुति पर संबंधित केंद्र के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जनपद के सभी जन सेवा केंद्र संचालकों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी जाती है कि वे शासन द्वारा जारी समस्त निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें तथा निर्धारित कार्यों में सक्रिय सहभागिता करें। यदि किसी भी केंद्र द्वारा लापरवाही, उदासीनता अथवा शासन निर्देशों की अवहेलना पाई जाती है, तो संबंधित संचालक के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी, जिसमें लाइसेंस निरस्तीकरण भी सम्मिलित होगा।
जनहित में संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी संचालकों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करें।

 

कान्हा गौशाला का निरीक्षण
बुढ़ाना। कान्हा गौशाला आश्रय स्थल बुढ़ाना का नोडल संयुक्त निदेशक द्वारा निरीक्षण किया गया।कान्हा बुढ़ाना का निरीक्षण नोडल डॉ उपेंद्र सिंह संयुक्त निदेशक द्वारा किया गया। निरीक्षण के समय हरा चारा भूसा ेपसंहम मौजूद मिला। भ्रमण के दौरान सभी गोवंश सामान्य पाये गएॉ गौ आश्रय स्थल पर गौवंश को भूसे के साथ हरा चारा खिलाने के निर्देश दिए गए एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला।नियमित रूप से साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया है मौके पर केयरटेकर उपस्थित मिले ,हरा चारा मौके पर मिला सफाई कर्मी साफ़ सफाई करते मिले।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 16 =