बुढ़ाना नगर पंचायत के वार्ड 08 में सीएमसी व आशा कार्यकत्री ने बांटी कोरोना किट
बुढ़ाना। बुढ़ाना नगर पंचायत के वार्ड 08 में कांधला रोड पर स्थित मौहल्ला पश्चिमी पछाला में सीएमसी आसमा और आशा कार्यकत्री जनूबा ने संयुक्त रूप से दो परिवारों को एक एक कोरोना किट वितरित की।
इन परिवारों में एक दो सदस्यों को हल्की खांसी थी। जिन परिवारों को किट वितरित की गई उनमें परिवार के मुखिया आदेश और समीना थी। इनके द्वारा लगभग 44 घरों का दौरा किया गया।
जिसमें इनके द्वारा परिवार के मुखिया का नाम और उनके परिवार के सदस्यों की संख्या के साथ साथ हल्की फुल्की खांसी, बुखार और नजले के लक्षण मालूम किए गए। जिनमें 42 परिवार सही पाए गये जबकि 02 परिवार के एक दो सदस्यों को हल्की खांसी पाई गई। जिनको इनके द्वारा तत्काल कोरोना किट दी गई और उनको इस किट के फायदे की जानकारी दी गई।
कुल मिलाकर भरी दुपहरी में इन कार्यकर्ताओं द्वारा आज 44 घरों का सर्वे कर सभी परिवारों से उनकी कुशलक्षेम पूछकर उनका हौंसला बढ़ाया गया।
इस बारे में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाक्टर सोनू कश्यप ने बताया कि जो किट इन कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही है उससे कोई भी ऐसा व्यक्ति जिसको हल्की फुल्की खांसी, बुखार या नजला हो वो बिल्कुल भी कोरोना की चपेट में नहीं आ सकता।
इसलिए कोई भी व्यक्ति इन लक्षणों को छुपाएं नहीं बल्कि किसी को भी इस तरह के लक्षण हों तो तुरंत आपके द्वार पर पहुंचने वाली आशा, एएनएम और सीएमसी को जरुर बताएं ताकि रहते समय बीमारी पर काबू पाया जा सके और परिवार सही सलामत रह सके।

