उदय वेलफेयर सोसाइटी मुजफ्फरनगर द्वारा विधवा महिलाओं को राशन वितरित
मुजफ्फरनगर। उदय वेलफेयर सोसाइटी मुजफ्फरनगर द्वारा जरूरतमंद विधवा महिलाओं की सेवा की। कोरोना लॉकडाउन के चलते जहां पर लगातार लोगों के कारोबार बंद हैं सरकार द्वारा निरंतर कोटा वितरित किया जा रहा है
ऐसे में जनपद के सभी समाजसेवी संस्थाएं भी सेवा की ओर अग्रसर हैं बढ़-चढ़कर जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं।इसी क्रम में वार्ड ८ की आंगनवाड़ी के द्वारा डीपीएम सरदार बलजीत सिंह को विधवा महिलाओं की सेवा के लिए लिस्ट भेजी गई।
जिसको उदय वेलफेयर सोसायटी संस्था के फाउंडर निधीशराज गर्ग एवं डीपीएम सरदार बलजीत सिंह द्वारा संबंधित आंगनवाड़ी श्रीमती सुलोचना के माध्यम से विधवा महिलाओं को जरूरत का सामान उपलब्ध कराया गया।
इसके अलावा रोटरी क्लब गैलेक्सी मुजफ्फरनगर द्वारा जरूरतमंदों की सेवा के लिए छपार गांव के एक कस्बे छपरा में भी जा कर जरूरतमंदो को राशन उपलब्ध करवाया गया।
लगातार शहर की समाजसेवी संस्थाएं सेवा कर रहे हैं वही जरूरत का समान पाकर जरूरतमंद इनको दुवा एवम आशीर्वाद दे रहे हैं।

