खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

विकास भवन में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था से संबंधित प्रभारी मंत्री ने ली समीक्षा बैठकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश सरकार जनपद प्रभारी मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर की अध्यक्षता में आज विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार में आयोजित हुई।  प्रभारी मंत्री को जिलाधिकारी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।  बैठक में  प्रभारी मंत्री को मुख्य विकास अधिकारी ने विगत हुई बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में हुई प्रगति/कार्यवाहियों से अवगत कराया। माननीय प्रभारी मंत्री जी ने जल निगम को निर्देश दिए जनपद में जहां पर भी जलापूर्ति कार्य किए गए संचालित हैं की वर्तमान अपडेट की सूची  जनपद के जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति के कार्यों में कोई भी सड़क खुली ना छोड़ी जाए, उसको तत्काल ठीक कराई जाए।  माननीय प्रभारी मंत्री ने शहर के  मीनाक्षी चैक महावीर चैक झांसी की रानी चैक, बकरा मंडी आदि विभिन्न चैराहो पर अतिक्रमण  के संबंध में समीक्षा करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए जहां से अतिक्रमण हटवाया गया है उसकी जांच की जाए कि वह दुवारा अतिक्रमण किया तो नहीं का निरीक्षण करते रहे। उन्होंने निर्देश दिए हर एक वेंडर का  आई डी कार्ड होना अति आवश्यक है, जिनके नहीं बने हैं, उनके आई डी कार्ड बनाए जाएं। वेंडरों को बेंडिंग जोन में शिफ्ट करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाओ को निर्देश दिए की बरसात का मौसम आने वाला है शहर नगर पालिका एवं नगर पंचायत की सभी नाले व नालियां की अच्छी तरह सफाई करवाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे बरसाती पानी का निकास अच्छी तरह से हो सके। उन्होंने विकास प्राधिकरण सचिव को निर्देश दिए। जिन जिन अवैध कॉलोनी का धुष्टिकारण  किया गया है, उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए। अवैध कॉलोनी पर दुबारा तो निर्माण नहीं किया गया, इसकी जांच कराई जाए, यदि दोबारा निर्माण हुआ है, संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने  विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को निर्देश दिए समय-समय पर निरीक्षण किया जाए। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए  यूरिया दूसरी जगह पर सप्लाई की गई है, किन लोगों  की सहमति से यहां से यूरिया को पहुंचाया गया है, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने  क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड को निर्देश दिए कि ऐसे उद्योग है जो नियमों  का पालन न किया जा रहा है, उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए जिन गांवों में किस कारण बीमारी बढ़ रही है,अभियान चलाकर वहां के लोगों की जांच अवश्य की करायी जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए की माननीय प्रदेश के मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी ऐसी सड़क ना रहे, जिसमें गड्ढे हो,सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त रहें। इसमें किसी तरह की लापरवाही ना बरती जाए। प्रभारी मंत्री को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था हेतु की गई  कार्यवाहियों से अवगत कराया। माननीय प्रभारी मंत्री जी ने निर्देश दिए कॉलेज के पास कुछ लोग नशीले पदार्थ की बिक्री करते हैं जिससे युवाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है, इसकी जांच करते हुए संबंधितों के विरुद्ध कानूनी आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। अबैध रूप से हैवी ट्रक रोड पर ना खड़े हो, यदि रोड पर खड़ा पाया जाता है, तो  उसका चालान कर आवश्यक कार्रवाई कि जाए। माननीय प्रभारी मंत्री को मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश में 05 जून से 21 जून तक विकास, सेवा, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को समर्पित व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और विकास की परिवर्तनकारी यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इसे व्यापक जनभागीदारी का अभियान चलाया जाएगा। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया, जाएगा इसमें वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 08 जून से 14 जून तक जनसंपर्क अभियान, संवाद कार्यक्रम और पैदल मार्च आयोजित किए जाएंगे। 11 एवं 12 जून को मीडिया संवाद कार्यक्रम होंगे,  13 एवं 14 जून को जनप्रतिनिधियों द्वारा में मीडिया संवाद कार्यक्रम किया जाएगा। 14 से 16 जून के बीच जनपद के सभी विकास खंडों एवं नगरीय निकायों में जनकल्याण मेलों का आयोजन किया जाए। इन मेलों में केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएं तथा पात्र किन्तु वंचित लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाएगा साथ ही आरोग्य मेले, पशु स्वास्थ्य मेले और अन्य जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 एवं 17 जून को जिला स्तर पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किए जाएंगा।
18 एवं 19 जून को केंद्र सरकार की 12 वर्षों की विकास यात्रा तथा विकसित भारत के संकल्प को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रदर्शनियां आयोजित की जाएं। आकर्षक माध्यमों से उपलब्धियों का प्रभावी प्रदर्शन किया जाएगा।  21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।  माननीय प्रभारी मंत्री जी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए विकास, सेवा, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को समर्पित व्यापक जनसंपर्क अभियान को सकुशल संपन्न कराए।
इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग और उद्यमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, माननीय विधायक बुढ़ाना राजपाल बालियान, डस्ब् श्रीमती वंदना वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, जिला अध्यक्ष लोक दल संजय राठी जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेणता ऐश्वर्या विकास प्राधिकरण सचिव सहित जनप्रतिनिधि गण एवं सभी संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुशासन, सुरक्षा और विकास के पर्याय: मंत्री कपिल देव अग्रवाल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिवस (05 जून) एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र में उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुशासन, सुरक्षा, विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की सुदृढ़ स्थिति, आधारभूत संरचनाओं का तीव्र विकास, निवेश एवं रोजगार सृजन तथा गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के कल्याण हेतु संचालित योजनाएं उनकी प्रभावी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। उनकी कार्यकुशलता, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित सोच प्रदेशवासियों के लिए निरंतर प्रेरणास्रोत बनी हुई है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशवासियों को हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लेने का संदेश दिया।

 

एसपी सिटी ने टीजीटी परीक्षा केंद्रों का किया भ्रमण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को जनपद में शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा निरंतर परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जा रहा जायजा । उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा दिनांक 03.06.2026 एवं 04.06.2026 को आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को शुचितापूर्ण, पारदर्शी, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा निरंतर परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है तथा ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं। इस दौरान महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा, निगरानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया जा रहा है तथा प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, परीक्षा कक्षों की निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, कंट्रोल रूम से सतत मॉनिटरिंग एवं केन्द्रों के आसपास कानून एवं शांति व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के बैग एवं अन्य सामान सुरक्षित रखने की व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, बैठने एवं प्रतीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया जा रहा है जिससे परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा व्यवधान उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश सम्बन्धित को दिए गए तथा ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केन्द्रों एवं उनके आसपास सतर्क दृष्टि बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखें। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा ट्रेजरी का निरीक्षण कर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सम्बन्धित को सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने तथा सतर्कता बरतने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

पशु-पक्षियों के पानी पीेने के लिए कुण्ड स्थापित किए
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सामाजिक संस्था अर्जुन फाउंडेशन मुजफ्फरनगर द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रो मे पशु-पक्षियों के पानी पीेने के लिए कुण्ड स्थापित किए गए हैं।   जिसका शुभारम्भ राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान से किया गया। गर्मी के चलते समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह मीठा शर्बत वितरित किया जा रहा है। लेकिन बेजुबान पशुओ के लिए कोई व्यवस्था नही की गई है। अर्जुन फाउंडेशन व भगवान महावीर स्वामी पक्षी आवास और आध्य शक्ति ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से पशु-पक्षियो के लिए नगर क्षेत्र मे 50 जगह कुण्ड स्थापित किए जायगे। यदि शहर के सभी गली मौहल्लो मे ऐसी व्यवस्था कर दी जाए तो पशु-पक्षियों को आसानी से पानी मिल सकेगा। इस दौरान समाजसेवी श्रीमति सोनिया कुमार, शासकीय अधिवक्ता प्रवीण कुमार, श्रीमति बरखा शर्मा, पुनीत जैन, नमन जैन, अश्वनी शर्मा, दयानन्द, चैधरी लक्षित शर्मा, नारायण शर्मा, रिषी आदि ने नगर वासियो से अपील की है कि वे अपने-अपने मौहल्लो मे पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर धर्मलाभ उठाए।

 

रतनपुरी पुलिस ने शातिर गौकश को दबोचाMuzaffarnagar News
रतनपुरी। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 01 शातिर गौकश अभियुक्त घायल हो गया। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त  01 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र किए गए बरामद । अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय,  संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महादिक अक्षय संजय, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रतनपुरी श्री राकेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि थाना रतनपुरी पुलिस टीम द्वारा नंगला रियावली से पिटलोखर  की ओर जाने वाले रास्ते पर चैराहे पर चैकिंग की जा रही थी । तभी पिठलोखर पुल की तरफ से मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिसे नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार नहीं रुका तथा मोटरसाइकिल को तेजी से दाहिनी तरफ मोड़कर खडंजे पर भगाने लगा । पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर जाकर खड़ंजे के किनारे कीचड़ में फंस कर मोटरसाइकिल गिर गयी जिस पर मोटरसाइकिल सवार स्वयं को पुलिस से घिरता देखकर मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करता हुआ जंगल की तरफ भागने लगा । बदमाश गैंदा उर्फ रहीस पुत्र जला उर्फ अब्दुल रहीम निवासी ग्राम नंगला रियावाली थाना रतनपुरी द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी, परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी । जिसमें वह बदमाश गैंदा उर्फ रहीस पुत्र जला उर्फ अब्दुल रहीम घायल हो गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल तथा 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, उ.नि. शैलेन्द्र सिंह, मोहित चैधरी, का. गजेन्द्र मावी, का. नवीन कुमार, प्रशान्त चैधरी, प्रमोद कुमार थाना रतनपुरी शामिल रहे।

 

युवक की हादसे में मौत
चरथावल। सडक हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से क्षेत्र के गंाव तिरपडी निवासी करीब 23 वर्षीय युवक शुभम पुत्र विजय बीती देर शाम अपनी बाईक द्वारा मुजफ्फरनगर से चरथावल अपने घर जा रह था। कि बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर उक्त युवक बुरी तरह घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे मे उसकी बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणो की सूचना  पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शुभम को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहंा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवार मे कोहराम मच गया। परिजनो के कहने पर पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के शव परिजनो को सौंप दिया। बताया जाता है कि युवक शुभम मूलरूप से गंाव तिरपडी का निवासी था। वर्तमान मे वह अपने माता-पिता के साथ चरथावल रह रहा था तथा जिला परिषद मार्किट मे किसी दुकान पर नौकरी करता था।

 

प्रभारी मंत्री का किया स्वागत
खतौली। प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर का खतौली चीतल पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, अभिषेक चैधरी गुर्जर, अचिंत मित्तल सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

 

तापमान में सुबह हुई बारिश से आई गिरावट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मौसम ने अचानक सवेरे के समय करवट बदली और दिन निकलते ही आसमान में घने बादल छा गए और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। बुधवार तक जहां तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया था, वहीं गुरुवार सुबह हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। बारिश के चलते तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से घटकर लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की गई। बारिश के साथ हल्की ठंडी हवाएं भी चलीं, जिनकी गति करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटा रही। बादलों और वर्षा के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई और सुबह बाहर निकले लोगों ने गर्मी की जगह सुहावने मौसम का आनंद लिया।  मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। यदि यह मौसम इसी तरह बना रहता है तो आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

चरित्र बिगड़ना सर्वनाश के समान
मुजफ्फरनगर। व्यक्ति की असली पहचान उसके चरित्र से होती है। उक्त विचार योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर में व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि चरित्र किसी व्यक्ति के उन नैतिक मूल्यों ,आदतों और आंतरिक स्वभाव को दर्शाता है जो उसके प्रत्येक कर्म और व्यवहार में परिलक्षित हैं। यदि किसी व्यक्ति का धन चला जाए तो कोई हानि नहीं हुई और यदि उसका स्वास्थ्य खराब हो जाए तो समझो कुछ हानि हुई लेकिन यदि उसका चरित्र बिगड़ जाए तो समझो उसका सर्वनाश हो गया। अर्थात चरित्र की हानि सबसे बड़ी हानि है। उत्तम चरित्र ही सबसे बड़ा धन है।  सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख कविंद्र बालियान ने बच्चों को विभिन्न आसन और प्राणायाम करवाए तथा उन्होंने बच्चों को युक्ताहार और शुद्ध व्यवहार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि यदि हमारा आहार और व्यवहार श्रेष्ठ होगा तो हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। अच्छे स्वास्थ्य के तीन स्तंभ हैं आहार,निंद्रा और ब्रह्मचर्य। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि आज वर्षा होने के बावजूद भी बच्चे छाता लेकर योग शिविर में उपस्थित हुए। इससे बच्चों के अंदर योग के प्रति रुचि का पता चलता है। उन्होंने उन बच्चों के अभिभावको का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने वर्षा के बावजूद भी अपने बच्चों को चरित्र निर्माण योग शिविर में भेजा। बच्चों के चारित्रिक निर्माण में माता-पिता का बहुत बड़ा योगदान है। इस अवसर पर जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर और कुलदीप मित्तल का विशेष सहयोग रहा।

 

पशु चिकित्साधिकारी ने गौशाला का किया निरीक्षण
मीरांपुर। पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर एवं खण्ड विकास अधिकारी, जानसठ द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया ।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉक्टर अजय कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर एवं खण्ड विकास अधिकारी, जानसठ द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान  सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए । गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा ,स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा,खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गयाॉ केयरटेकर उपस्थित मिल!गर्मी से बचाव के पूर्ण इंतजाम है!साथ भूसा संग्रह का सत्यापन किया गया।
         

 

बिजली का तार गिराः टला बड़ा हादसा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सुबह के समय अचानक बदले मौसम के मिजाज और तेज हवाओं के चलते सरवट रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ मदरसे के पास अचानक बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि तार गिरते समय वहाँ से कोई गुजर नहीं रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। तार गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया, लेकिन इसकी जानकारी तुरंत ऊर्जा निगम (बिजली विभाग) को दी गई। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग के कर्मचारी बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। कर्मचारी तुरंत टूटे हुए तार को जोड़ने के कार्य में जुट गए।  तेज हवाओं के कारण हुए इस हादसे के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। कर्मचारियों ने तुरंत कार्य शुरू करने के बाद विद्युत आपूर्ति को सुचारू किया जा सका।  स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने पर बिजली के खंभों और तारों से दूरी बनाकर रखें।

 

बारिश से मिली मिली राहत
चरथावल। पिछले कई दिनों से पड रही गर्मी से आज हुई बारिश से कुछ राहत मिली। कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। सुबह हुई तेज बारिश का असर दैनिक गतिविधियों पर भी पड़ा। कस्बे की सब्जी मंडी में ग्राहकों की संख्या सामान्य से काफी कम रही, जिससे सब्जी विक्रेताओं की बिक्री प्रभावित हुई। इसके अतिरिक्त, कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी देखी गई। किसानों का कहना है कि जून माह की शुरुआत में हुई यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है। बच्चों और युवाओं ने भी बारिश का खूब आनंद लिया।मौसम में आए इस बदलाव से क्षेत्रवासियों ने काफी राहत महसूस की। लोगों ने कहा कि तेज गर्मी के बाद हुई यह बारिश बेहद सुकून देने वाली है। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

 

चैथे दिन मोटापा रोग से ग्रसित साधकों ने उठाया लाभ
मुजफ्फरनगर। एस डी मार्केट निकट शिव चैक भारतीय योग संस्थान की क्लास में चलाए जा रहे मोटापा रोग निवारण शिविर का चैथा दिन था आज सैकड़ो मोटापा रोग से ग्रसित साधकों ने शिविर में आकर पूरा लाभ उठाया शिविर का आरंभ विनय कुमार वर्मा ने गहरी लंबे श्वास ओम की ध्वनि गायत्री मंत्र भावार्थ सहित कराकर किया जिला प्रधान सुभाष गुप्ता जी ने सूर्य नमस्कार आदि आस न जो मोटापा रोग निवारण से संबंधित आस न होते हैं वह सभी कराए प्राणायाम जिला मंत्री प्रेम सिंह राणा जी ने कराया योगाचार्य श्री ज्ञानचंद अरोड़ा जी ने मोटापा रोग से संबंधित विकार एवं उनका उपचार योग द्वारा कैसे होता है विस्तार से समझाया जिला संयोजक प्रोफेसर आर के गर्ग ने मोटापा दोष ठीक करने में आसनों एवं प्राणायाम की भूमिका क्या होती है योग साधकों को बताया आज का मनुष्य तनाव में है तनाव कैसे दूर किया जाए सहज ध्यान लगाकर तनाव दूर किया जा सकता है विस्तार से समझाया पूर्व जिला पंचायत प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा एवं सत्य प्रकाश जी ने हास्य आस न कराकर सभी योग साधकों को हंसने पर मजबूर कर दिया आज चैथे दिन के शिविर को सफल बनाने में श्री धर्मवीर सिंह पाल अगम प्रकाश मित्र सेन रतन पाल राजकुमार पाल श्याम पाल विनोद पाल सोमदत्त शशि राज गुप्ता विनोद बंसल सुधीर शर्मा बीके ग्रोवर सतीश शर्मा पवन गर्ग दिनेश सिंगला डॉक्टर जय शर्मा डॉक्टर प्रमोद कुमार राकेश खुराना राजपाल सिंह चंदेल सचिन प्रजापति विपिन त्यागी ऋषि भाटिया रेनू तायल विनीत मित्तल प्रमिला राय शशि जैन सुधा गर्ग अलका सैनी सीमा वर्मा हरजीत कौर साधना गुप्ता दीप्ति मित्तल रेखा शर्मा सीमा गर्ग दीपाली गर्ग रेणुका अग्रवाल सुषमा त्यागी सुमन मित्तल अंजू देवी सुषमा अरोड़ा रंजना देवी गोयल संतोष देवी ममता शर्मा रीना बंसल संतोष सेन ज्योति वर्मा सविता नामदेव आदि योग साधकों का पूरा सहयोग रहा

 

व्यापारियों का उत्पीडन नहीं होगा बर्दाश्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष सुभाष मित्तल के आवास पर एक सभा में उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता सुभाष मित्तल व संचालन नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप मित्तल ने किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राकेश त्यागी ने व कुलदीप मित्तल ने सुभाष मित्तल को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित करते हुए पगडी पहनाकर स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए राकेश त्यागी ने कहा कि गलत करने वालों के संगठन साथ नहीं लेकिन सही व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। यदि 15 दिन में व्यापरियों का उत्पीड़न नहीं रुका तो उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन आंदोलन करने पर मजबूर होगा जिसकी नीति 11-06-2026 को एक बैठक में बनाई जाएगी तथा युवाओ को जिम्मेदारी दी जाएगी इसी सन्दर्भ में संघर्ष समिति के अध्यक्ष कार्तिक मित्तल व महामंत्री आकाश मित्तल होगे तथा 15 दिनों में कार्यकारिणी गठित करेगें! इस अवसर पर कुलदीप मित्तल, संदीप मित्तल, प्रदीप मित्तल, रितिक मित्तल, राजू मित्तल,आनंद गुप्ता, सुनील अरोरा, आकाश धमीजा, अनिल मित्तल, कार्तिक (अग्रवाल स्वीटस) आदि उपस्थित रहे!

 

शातिरों को दबोचाMuzaffarnagar News
चरथावल। थाना चरथावल पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 04 शातिर चोर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से  घटना में प्रयुक्त 01 स्वीफ्ट कार व चोरी की गयी तांबे की खम्बेनुमा 10 प्लेट कुल वजन 500 किलोग्राम(अनुमानित कीमत लगभग 5.5 लाख रुपये) बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रवि शंकर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना चरथावल सत्यनारायण दहिया के कुशल नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।  थाना चरथावल पुलिस द्वारा थानाभवन-चरथावल मार्ग पर चैकिंग के दौरान 05 शातिर चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी तांबे की 10 खम्बेनुमा प्लेट व घटना में प्रयुक्त 01 स्वीफ्ट कार बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।  गिरफ्तार अभियुक्तगण शादाब पुत्र महफूश निवासी हबीबगढ रोड दून पैलेस के सामने वाली गली अमहीर हसन मस्जिद थाना कुतुबशेर,  उवेश पुत्र इकराम निवासी छुटमलपुर मौ0 हरिजन कालोनी थाना फतेहपुर,आशिफ पुत्र इकराम निवासी छुटमलपुर मौ0 हरिजन कोलोनी थाना फतेहुपर, सहारनपुर व फरमान पुत्र हनीफ निवासी चोली सहाबुद्दीनपुर थाना भगवानपुर, उत्तराखण्ड है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 कुलदीप परिहार, है. का. दिनेश कुमार, का. रोहित कुमार, रि का. जीवन, सिद्धान्त, भानू प्रताप, राजा बाबू थाना चरथावल शामिल रहे।

 

समर्पित युवा समिति कर सकेगी मैक्स हाॅस्पिटल दिल्ली में सामाजिक कार्य
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समर्पित युवा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल की देश के सुविख्यात अस्पताल मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल साकेत दिल्ली में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में समर्पित युवा परिवार द्वारा देश व समाज हित के कार्यों जैसे रक्तदान प्लेटलेट डोनेशन नेत्रदान मेडिकल कैम्प पर्यावरण संरक्षण महिला सशक्तिकरण बाल विकास आदि पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि समर्पित युवा समिति एवं मैक्स हॉस्पिटल द्वारा निकट भविष्य में मुजफ्फरनगर में कई सामाजिक कार्य व देश सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। बैठक में समर्पित परिवार की ओर से हितेश आनंद, मोहित, मनी पटपटिया, शालिनी, आनंद एवं अमित पटपटिया ने प्रतिभाग किया।

 

जनपद से चार पुलिस उपाधीक्षकों का हुआ स्थानान्तरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मथुरा से स्थानांतरित पुलिस उपधीक्षक श्रीमती गुंजन सिंह को भेजा गया है। इसी प्रकार विनय कुमार द्विवेदी सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक,जनपद मुजफ्फरनगर आए हैं। वहीं देवव्रत बाजपेयीपुलिस उपाधीक्षक, जनपद मुजफ्फरनगर को पुलिस उपाधीक्षक, जनपद शाहजहांपुर भेजा गया है। जबकि राधा रमण सिंह निरीक्षक/सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गौतमबु़द्धनगर भी पुलिस उपाधीक्षक के रुप में जनपद मुजफ्फरनगर आ रहे हैं। इसी प्रकार सुभाष चन्द्रा निरीक्षक/सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर को भी पुलिस उपाधीक्षक बनाकर जनपद मुजफ्फरनगर भेजा गया है। वहीं संग्राम सिंह पुलिस उपाधीक्षक जनपद बिजनौर से पुलिस उपाधीक्षक,जनपद मेरठ भेजे गये हैं।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21940 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − five =