खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

फोटो नम्बर एक
दो शातिरों को पुलिस मुठभेड में दबोचा
चरथावल। थाना चरथावल पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड महिला के साथ गलत काम करने के अभियोग में वांछित 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त घायल)। कब्जे से 02 अवैध तमंचा मय 04 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद। जनपद में शातिर वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर  विनय कुमार द्विवेदी व थाना प्रभारी चरथावल सत्यनारायण दहिया एवं प्रभारी एसओजी मोहित के कुशल नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस व एसओजी टीम द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 13 जून  को वादी द्वारा लिखित तहरीर देकर थाना चरथावल पुलिस को अवगत कराया गया कि अभियुक्त उमर पुत्र आस मौहम्मद निवासी दधेडू खुर्द थाना चरथावल द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनकी पुत्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर मोटरसाइकिल से ले जाकर जंगल में गलत काम करने की घटना कारित की गयी है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0- 95/2026 धारा 87,123,70(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में अभियुक्तगण की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। थाना चरथावल पुलिस व एसओजी टीम टीम गश्त/चेकिंग कर रही थी इसी दौरान दधेडू पुल के नीचे से दधेडू खुर्द की तरफ जाने वाले रास्ते पर दो संदिग्ध व्यक्ति खडे हुई दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा आवाज लगाकर रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम को देखकर उनके द्वारा पुलिस टीम जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी तथा दधेडू खुर्द के कच्चे रास्ते पर तेजी से भागने लगे। अभियुक्तगण द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस द्वारा अभियुक्तगण का पीछा कर घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर पुनः फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म व नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 अभियुक्त बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया। थाना चरथावल पुलिस व एसओजी टीम द्वारा 01 अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा उसके साथी अभियुक्त को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमंचा मय 04 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये। थाना चरथावल पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त उमर उर्फ सालिम पुत्र आस मौहम्मद निवासी ग्राम दधेडू खुर्द थाना चरथावल मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 25 वर्ष  (घायल ), मौ0 अब्दुल्ला पुत्र मतलूब निवासी बागोवाली थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 22 वर्ष है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया, प्रभारी मोहित एसअेाजी, उ.नि. पुष्पेंद्र सिंह, परविन्द्र सिंह, अंशार उल हक हाशमी, है. का. अजीत सिंह, राहुल गिरी, का0 अमित कुमार, थाना चरथावल शामिल रहे।

फोटो नम्बर दो
24 घंटे में शातिर को दबोचा
जानसठ। थाना जानसठ पुलिस व एसओजी देहात पुलिस टीम द्वारा तिसंग बैंक शाखा से चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे में किया सफल अनावरण, दौराने पुलिस मुठभेड 01 शातिर चोर अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार। शत प्रतिशत बरामदगी के साथ चोरी किये 04 लाख 17 हजार 500 रुपये नगद, 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 लोहे की राड व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद ।  जनपद में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह एवं थाना प्रभारी जानसठ श्री विनोद कुमार तथा एसओजी देहात प्रभारी श्री मोहित चैधरी के कुशल नेतृत्व में थाना जानसठ व एसओजी देहात पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 15 जून को वादी बैंक मैनेजर श्री अजय प्रताप सिंह द्वारा लिखित तहरीर देकर थाना जानसठ पुलिस को अवगत कराया गया कि ग्राम तिसंग स्थित यूनियन बैंक में रात्रि के समय अज्ञात चोर द्वारा बैंक की दीवार में कूमल कर बैंक में चोरी की घटना कारित की गयी हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जानसठ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 90/26 धारा 305(5)/331(4)/62 बीएनएस  पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से अभियुक्त की गिरफ्तारी व घटना के अनावरण हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे थे।  थाना जानसठ पुलिस व एसओजी देहात टीम मन्तौडी पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया। मोटरसाईकिल सवार चेकिंग हेतु नही रुका तथा तेजी से मुडकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाईकिल सवार के बदमाश होने का शक होने पर पीछा किया गया। आगे चलकर मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर फिसल गया तथा अपनी मोटरसाइकिल बहीं छोडकर पुलिस टीम पर  जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए खेतों में भागने लगा। बदमाश द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। थाना जानसठ पुलिस व एसओजी देहात टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से बैंक से चोरी किये गये 04 लाख 17 हजार 500 रुपये नगद (जो शत प्रतिशत बरामदगी है), अवैध शस्त्र, 01 लोहे की रॉड व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल बरामद की गयी। थाना जानसठ पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त नीरज उर्फ भट्टड पुत्र सुभाष निवासी ग्राम बुआडा कला खतौली, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, उ.नि. दीपक शर्मा, विनोद कुमार, अक्षय कुमार थाना जानसठ, मोहित चैधरी एसओजी देहात, है. का. रोहताश कुमार, दीपक कुमार, का. प्रशान्त सिरोही, ललित मोरल, अशफाक एसओजी देहात, का. अनुज कुमार, रोहित कुमार विधूडी, रवि चैहान एसओजी देहात शामिल रहे।

फोटो नमब्र चार
15 हजार के ईनामी शातिर वांछित को किया गिरफ्तार
शाहपुर। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड एक शातिर वांछित व 15,000/- रुपये के ईनामी वाहन चोर अभियुक्त को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार। कब्जे से 01 अवैध तमंया मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस व 01 मोटरसाईकिल बरामद। जनपद में शातिर वांछित/ईनामी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्रपाल सिंह एवं थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। थाना शाहपुर पुलिस खतौली-शाहपुर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया। मोटरसाइकिल सवार पुलिस टीम को देखकर अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से चांदपुर मार्ग पर मोडकर भागने लगा। बदमाश होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया गया। कुछ आगे चलकर मोटरसाइकिल सवार हडबडाहट व तेज गति होने के कारण मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो बैठा तथा अनियंत्रित होकर गिर गया। पुलिस टीम से घिरता देख मोटरसाइकिल सवार द्वारा मोटरसाइकिल को वहीं छोडकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए ईंख के खेतों में घुस गया। अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश द्वारा पुनः फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से एक अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 01 मोटरसाईकिल बरामद की गयी। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त तैय्यब उर्फ छोटू पुत्र साबुद्दीन निवासी सी-407 न्यू सीलमपुर  थाना सीलमपुर,  दिल्ली। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अभिषेक चैधरी, उ0नि0 अनिकेत धारीवाल, विकास चैधरी, राहुल कुमार, विशाल यादव, है. का. सचिन कुमार, ललित भाटी, का. शिवम यादव शामिल रहे।

फौटो नम्बर पांच
मीटिंग में दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक यातायात, मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या कम करने हेतु रूट मार्शलों को किया गया ब्रीफ।
उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी  योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित कर दिनांक 11.06.2026 से 31.07.2026 तक रूट मार्शलों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में आज दिनांक 16.06.2026 को पुलिस अधीक्षक यातायात/आरटीसी(त्मकनबपदह ज्तंििपब ब्वदहमेजपवद) योजना के नोडल अधिकारी श्री अतुल कुमार चैबे द्वारा यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रूट मार्शलों की बैठक एवं ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय द्वारा सभी रूट मार्शलों, यातायात उपनिरीक्षकों एवं उनके सहयोगार्थ नियुक्त लिंक उपनिरीक्षकों को उनके निर्धारित मार्गों, कर्तव्यों एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें प्रमुख चैराहों एवं व्यस्त मार्गों पर यातायात को सुचारु बनाए रखने, जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने तथा आमजन को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक यातायात ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए शहर को जाम मुक्त बनाने एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया।

फोटो नम्बर छह
एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एस. डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना था।  प्रतियोगिता में बी.बी.ए., बी.सी.ए., बी.एससी. (कम्प्यूटर साइंस) एवं बी. एफ. ए. विभाग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने योग, स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, तनाव प्रबंधन एवं फिटनेस जैसे विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रस्तुत पोस्टरों ने योग के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया।  कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ष्योग केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र कला है। यह शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। युवाओं को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।ष्
बी.बी.ए. विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने कहा कि ष्ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता तथा सकारात्मक सोच को विकसित करने का कार्य करती हैं। योग के माध्यम से युवा वर्ग एक स्वस्थ एवं सफल भविष्य का निर्माण कर सकता है। बी. सी. ए. विभागाध्यक्ष डॉ संजीव तायल ने अपने संबोधन में कहा कि ष्आज के तकनीकी एवं व्यस्त जीवन में योग मानसिक तनाव को दूर करने तथा एकाग्रता बढ़ाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। विद्यार्थियों को नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बी. एफ. ए. विभाग के कुमार वैभव ने विद्यार्थियों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से योग के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अत्यंत आकर्षक एवं रचनात्मक पोस्टरों का निर्माण किया, जिनमें योग के विभिन्न आयामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कुमार वैभव ने कहा कि कला समाज में जागरूकता लाने का एक सशक्त माध्यम है तथा योग जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुँचाया जा सकता है।  कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टरों का अवलोकन किया गया तथा उनकी रचनात्मकता की सराहना की गई। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी कलात्मक अभिव्यक्ति को भी एक नया मंच प्रदान किया। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों को प्रभावशाली ढंग

फोटो नम्बर सात
मंत्री कपिलदेव को राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भगवान दक्ष प्रजापति चैक के निर्माण की सालों पुरानी मांग एक बार फिर उठाई गई है। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने इस संबंध में प्रदेश सरकार के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति के मुजफ्फरनगर आगमन पर समाज के प्रतिनिधियों ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया। महासंघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि नगर में भगवान दक्ष प्रजापति चैक के निर्माण की मांग वर्ष 2010 से लगातार की जा रही है। इस संबंध में नगर पालिका, विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों को कई बार लिखित प्रस्ताव दिए गए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। महासंघ का तर्क है कि नगर में विभिन्न महापुरुषों के नाम पर चैक और स्मारक बनाए गए हैं, जबकि प्रजापति समाज के आराध्य भगवान दक्ष प्रजापति के नाम पर अब तक कोई चैक स्थापित नहीं किया गया है। इससे समाज में उपेक्षा और भेदभाव की भावना पनप रही है। इसके बाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मंत्री कपिलदेव अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर भगवान दक्ष प्रजापति चैक के शीघ्र निर्माण की मांग की। साथ ही, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के लिए सरकारी दरों पर निःशुल्क भूमि आवंटित किए जाने की भी मांग रखी गई, ताकि शिक्षा, कौशल विकास, दिव्यांग सहायता, हस्तकला और जनकल्याण से जुड़े कार्य संचालित किए जा सकें। इस प्रतिनिधिमंडल में संजीव संगम प्रजापति, सोहोनपाल सिंह प्रजापति, इंद्रपाल प्रजापति, नरेंद्र कुमार प्रजापति, धीरज कुमार प्रजापति और बिट्टू प्रजापति सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य शामिल थे।

फोटो नमबर आठ
मोहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
मोरना। भोपा थाना में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आगामी मोहर्रम माह, यौमे आशूरा और मजलिसों के दौरान अमन-शांति बनाए रखने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। बैठक में क्षेत्राधिकारी भोपा लक्ष्मण सिंह वर्मा और थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित किया। उन्होंने शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान शिया समाज के हुसैन मियां, अली गौहर, गुलाम अब्बास, मोनू जैदी, हसन रजा, मुशर्रफ अली, शबीउल हसन, मंज़र अब्बास, दीपू जैदी, रिहान काज़मी, शारिफ अली और यावर जैदी सहित कई प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।
ग्राम प्रधान मोरना सर्वेंद्र राठी और ग्राम प्रधान बेलड़ा भोपाल सिंह भी बैठक में उपस्थित थे। मोरना, तिस्सा, जौली, बेलड़ा, रहकड़ा और गादला सहित विभिन्न गांवों के गणमान्य व्यक्तियों ने इस बैठक में भाग लिया।

फोओ नमबर नौ व दस
योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार एक दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में योग शिक्षकों और अधिकारियों में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने की।
       इस अवसर पर सर्वप्रथम क्षेत्रीय प्रधान नीरज बंसल ने ग्रीवा चालन, स्कंद चालन, कटि चालन और घुटना चालन क्रिया करवाई। जिला मंत्री राजीव रघुवंशी ने वृक्षासन, ताड़ासन, अर्द्ध चक्रासन,पाद हस्तासन और त्रिकोणासन, भद्रासन तथा वक्रासन करवाएं। वज्रासन, उष्ट्रासन,उत्तान मण्डूक आसन तथा शशकासन जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने करवाए।मकर आसन, भुजंगासन और शलभासन जिला संगठन मंत्री डॉ अमित कुमार ने करवाया। सेतु बन्ध, उत्तान पादासन,अर्द्ध हलासन, पवनमुक्तासन तथा शवासन केंद्र प्रमुख कविंद्र बालियान ने करवाया। कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली और भ्रामरी प्राणायाम तथा ध्यान योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने करवाए।       जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने सभी योग शिक्षकों को आसन की पूर्ण स्थिति में रूकना तथा उनके सिमित लाभ भी बताने के लिए शिक्षकों से आग्रह किया ताकि नये लोगों के अंदर भी योग के प्रति रुचि पैदा हो सकें।     इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि भारतीय योग संस्थान प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाने हेतु आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार शिक्षकों को प्रशिक्षित करके विभिन्न स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाने में योग शिक्षक भेज कर सहयोग प्रदान करता हैं। योग शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का उद्देश्य सभी जगह आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार एकरूपता बनीं रहें। योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में काफी संख्या में योग शिक्षकों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से डा0 जीत सिंह तोमर, डॉक्टर सहदेव आर्य,रतन सिंह, गौरव मालिक,धनीराम, डॉक्टर अक्षय बालियान, देवेंद्र बालियान, अशोक मित्तल,गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे।

फोटो नम्बर ग्यारह
मोहर्रम पर्व को लेकर किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। आगामी मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर  अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया गया, पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा थाना कोतवाली नगर एवं थाना खालापार क्षेत्रान्तर्गत प्रस्तावित मौहर्रम जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षणोंपरान्त मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा मौहर्रम आयोजन से जुड़े आयोजकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें शासन द्वारा जारी गाइडलाइन्स से अवगत कराते हुए जुलूस के शांतिपूर्ण एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही आयोजकों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई। मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि आगामी मौहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ संपन्न कराने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

फोटो नम्बर बारह
खेत बचाओ अभियान में जुटे किसान, मृदा स्वास्थ्य सुधार की तकनीकों से हुए रूबरू
मुजफ्फरनगर। मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, फसल उत्पादन बढ़ाने, कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र, चित्तौड़ा द्वारा जिले के जानसठ, खतौली और मोरना विकास खंड के ग्राम जनधेड़ी, संदीपुर, अब्दुलनगर, मुनव्वरपुर कला, धीरहेड़ी एवं किशनपुर में ‘खेत बचाओ अभियान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और कृषि विभाग के अधिकारियों, वैज्ञानिकों तथा प्रगतिशील किसानों से आधुनिक खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कृषि विज्ञान केंद्र, चित्तौड़ा के प्रभारी अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह तथा वैज्ञानिक डॉ. रीना और डॉ. पूजा ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के लिए कम जुताई, जैविक खाद के उपयोग, फसल चक्र अपनाने, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और मृदा उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा खरीफ फसलों की उन्नत खेती, जलवायु-अनुकूल कृषि पद्धतियों तथा आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग पर भी जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने कहा कि मृदा की उर्वरता और उत्पादकता बनाए रखने के लिए उसमें जीवांश पदार्थों का स्तर बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जल संरक्षण के विभिन्न उपायों पर भी किसानों को जागरूक किया।
इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदान कार्यक्रमों तथा उत्पादन बढ़ाने वाली नई तकनीकों की जानकारी दी। साथ ही किसानों से फार्मर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से कराने की अपील की, ताकि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।
अभियान के दौरान किसानों ने मृदा संरक्षण और टिकाऊ खेती से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों से चर्चा कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

फोओ नम्बर तेरह
शिविर में गूंजा सदाचार का संदेश
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन खतौली एवं उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में कस्बे में आयोजित किए जा रहे श्जैन संस्कृति एवं नैतिक संस्कार तथा छहढाला शिविरश् के चतुर्थ दिवस पर धर्म, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों की बयार बही। सोमवार को आयोजित सत्रों के दौरान बच्चों और युवा पीढ़ी को जैन धर्म की गौरवशाली परंपराओं, संयम और सदाचार के महत्व से रूबरू कराते हुए उनके भीतर नैतिक मूल्यों को समाहित करने पर विशेष प्रकाश डाला गया। शिविर के मुख्य सत्र को संबोधित करते हुए विद्वान श्रेणिक जी ब्रह्मचारी ने गूढ़ धार्मिक रहस्यों को बेहद सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने कहा कि मुनिराज के जीवन में जैसे ही तीन कषाय चैकड़ी का अभाव होता है, उनके 28 मूलगुण स्वतः ही प्रगट और पालित होने लगते हैं, उन्हें इसके लिए अलग से कोई कृत्रिम प्रयास नहीं करना पड़ता। उन्होंने उपस्थित जैन समाज के लोगों को अपने दैनिक जीवन में संयम, त्याग, सादगी और सदाचार को अपनाने का संकल्प दिलाया। छानकर पानी पीना और रात्रि भोजन का त्याग ही जैन धर्म की वास्तविक पहचान विशेष रूप से आयोजित बाल संस्कार शिविर में नन्हे-मुन्ने बच्चों को खेल-खेल में जैन धर्म के मूल सिद्धांतों और नैतिक कर्तव्यों के बारे में बहुमूल्य जानकारी दी गई।इस चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान और शिविर में मुख्य रूप से हितेश जैन, मुकेश जैन आढ़ती, मनोज जैन, राहुल, मदन जैन, कलपेन्द्र जैन, राहुल जैन, कुलदीप जैन (प्रवक्ता), अनन्त वीर्य जैन सहित महिला मंडल से रजनी, रीतू, सरिता, अंजलि, संतोष, सुमन जैन सहित बहुत बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

फोटो नम्बर चैदह
पुलिस ने नेशनल हाईवे-58 पर चलाया चेकिंग अभियान
छपार। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी व छपार थानाध्यक्ष मोहित सहरावत के नेतृत्व में छपार पुलिस ने दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 स्थित छपार टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। हाईवे पर आने-जाने वाले दोपहिया, चैपहिया और भारी वाहनों के कागजात व बिना नंम्बर प्लेट वाहनों को चेक किया गया। तथा शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार और यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई।

फोटो नम्बर पन्द्रह
मोटापा निवारण शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान दिल्ली के तत्वाधान में पांच दिवसीय (16-20)मोटापा निवारण शिविर की शुरुआत कमला फार्म मुजफ्फरनगर में जिला संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह राणा द्वारा गायत्री मंत्र भावार्थ सहित उच्चारण कर किया गया तत्पश्चात क्षेत्रीय प्रधान संजीव कुमार गोयल द्वारा सूक्ष्म क्रियाएं, ताड़ासन ,चक्रासन कराए गए, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य ज्ञानचंद अरोड़ा द्वारा बैठाकर सूक्ष्म क्रियाएं कराई गई, नौका चालान और चक्की चालान क्षेत्रीय महिला मंत्री प्रभा जी द्वारा कराया गया, उष्ट्रासन,, हंसी, संस्थान परिचय एवं मोटापा रोग के विषय में जानकारी महिला जिला मंत्री कुसुम सिंघल द्वारा कराए गए, महिला क्षेत्रीय प्रधान प्रमिला गिरधर द्वारा ध्यान कराया गया, पाद चक्रासन और बालक्रीडा जिला मंत्री प्रेम सिंह राणा द्वारा कराए गए, लुढ़कना सर्पआसन एवं नितंब लुढ़कना आसान जिला प्रधान सुभाष चंद्र गुप्ता द्वारा कराया गया ,  अग्निसार प्राणायाम ,उड्डयन बंद जिला संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह राणा द्वारा कराया गया शांति पाठ गजेंद्र सिंह राणा एवं महेश बालियान द्वारा कराया गया शिविर में साधक साधिकाओ कीसंख्या करीब 70 रही, कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री सुरेन्द्र मुंजाल,क्षेत्रीय प्रधान मंजू कंसल, महिला जिला प्रधान सुनीता सैनी एवं जिला संगठन मंत्रि मधु गर्ग, केंद्र प्रमुख सतीश महेश्वरी, केंद्र प्रमुख रोशन लाल बजाज, केंद्र प्रमुख सतीश जी,शिखा भारद्वाज, केंद्र प्रमुख सुरेंद्र जी , अंजू छाबड़ा आदि की मुख्य भूमिका रही, सभी साधक साधिकाओं ने अष्टांग योग के यम, नियम का पालन करते हुए सभी मैट बिछवाए एवं बाद में इक्ट्ठे कर यथा स्थान पर रखे , अंत में 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए एक मीटिंग का भी आयेजन रहा जिसमें उपरोक्त कार्यकारिणी के अलावा क्षेत्रीय प्रधान विनय वर्मा एवं क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा एवं संरक्षक प्रोफेसर आर के गर्ग, केंद्र प्रमुख सतीश बालियान एवं केंद्र प्रमुख सतपाल जी भी रहे, जिसमें 21 जून का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कमला फॉर्म में सुबह 5ः30 से 7 बजे तक मनाने का निर्णय लिया गया।

फोटो नम्बर सौलह
अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह – 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। कमला नेहरू वाटिका, मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह  के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह (15 जून से 21 जून 2026) का शुभारंभ    डा० वीरपाल  निर्वाल, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष, मुजफ्फरनगर, श्रीमती मिनाक्षी स्वरूप, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा किया गया।  कार्यक्रम का संचालन डा० इसमपाल, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा किया गया।  डॉ राजीव कुमार द्वारा फ्लायर्स एवं ब्रॉशर वितरित कर योग सप्ताह में प्रतिभाग करने हेतु अपील की गई। योग सप्ताह शुभारम्भ कार्यक्रम में सरल योगासन एवं ध्यान क्रिया योग प्रशिक्षक द्वारा कराए गए। नन्ही योग साधक आराध्या द्वारा म्यूजिकल इवेंट में विभिन्न योगासनों का शानदार प्रदर्शन किया गया।  माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि नित्य योगाभ्यास से असाध्य व्याधियों से बचाव सम्भव है तथा प्राचीन ऋषि मुनियों की दीघार्यु का रहस्य है।  अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमती मिनाक्षी स्वरूप  द्वारा योग विधा का अपने व्यक्तिगत जीवन में लाभ से अवगत कराया गया तथा जनसामान्य को भी योग एवं ध्यान को अपने जीवन में शामिल करने हेतु सुझाव दिया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन चैधरी चरण सिंह स्टेडियम, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर में जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा प्रातः 7 बजे से किया जायेगा। कार्यकम में पंतजलि योग पीठ से प्रविन्द्र बालियान, आर्ट ऑफ लिविंग से  सोनिया लूथरा, सीमा सिंह, रुचिका, अनघ सिंघल, निधि एवं अन्य योग साधकों का सहयोग प्राप्त हुआ।  कार्यक्रम के पश्चात मा०जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा योग जागरूकता मार्च को हरी झण्डी दिखाई गई।  विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं  जागरूक नागरिकों/ योग प्रेमियों द्वारा मीनाक्षी चैक तक योग जागरूकता मार्च  निकाला गया। डॉ इसमपाल द्वारा योग सप्ताह में उपस्थित अतिथियों, एवं सभी  प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। उक्त योग सप्ताह शुभारम्भ समारोह मे आयुष विभाग का समस्त स्टाफ शामिल हुआ।

फोटो नम्बर सत्तरह
विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का औचक निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। जनपद  में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला प्रशासन व पुलिस की कुल 05 संयुक्त टीमों द्वारा विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का औचक निरीक्षण किया। प्रत्येक टीम में मजिस्ट्रेट, सी०पी०सी०बी० के वैज्ञानिक व पुलिस बल मौजूद रहे। इन टीमों ने रोलिंग मिल, स्ट्रील एण्ड मेटल इण्डस्ट्रीज व पेपर इण्डस्ट्रीज से सम्बन्धित कुल 10 औद्योगिक इकाईयों का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में अनाधिकृत ईंधन का प्रयोग करने वाली औद्योगिक इकाईयों पर विशेष ध्यान दिया गया। इन इकाईयों में मुख्यतः एयर पॉल्यूशन कन्ट्रोल डिवाईस सुचारू रूप से कार्य करते हुए नही पाये गये व कहीं कहीं स्टैक मॉनिटरिंग फैसिलिटी में कमियां पाई गयी। निरीक्षण में पाई गई इन कमियों के विषय में सम्बन्धित औद्योगिक इकाई को 05 दिन का नोटिस जारी किया गया है जिसका दिए समय में अनुपालन न होने पर कानूनी प्रकिया के तहत बन्दी जैसी कठोर कार्यवाही भी की जा सकती है। संयुक्त टीमों में मजिस्ट्रेट के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, उप जिलाधिकारी राजकुमार, नायब तहसीलदार हरेन्द्रपाल, सुनील व अमित मौजूद रहे, जबकि वैज्ञानिक के रूप में रिषभ श्रीवास्तव, बिलाल, अक्षय, सुन्दरम व अभिषेक मौर्य उपस्थित रहे।

फोटो नम्बर अठारह
पुरुषोत्तम मास के समापन एवं सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर भरतिया काॅलोनी में गीतापाठ, हवन एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि पुरुषोत्तम मास मे  नगर के अलग-अलग क्षेत्रों/परिवारों में प्रतिदिन शोभायात्रा के साथ निरूशुल्क गीता पाठ (पुरुषोत्तम योग), संकीर्तन का जो  आयोजन किया जा रहा है उसी कडी मे पुरुषोत्तम मास के समापन दिवस एवं सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर  15 जून 2026 दिन सोमवार को गीतापाठ, हवन एवं भजन संध्या का भरतिया कॉलोनी मे ललिता रानी, राहुल तायल के सौजन्य से भव्य आयोजन किया गया। तायल परिवार द्वारा गीताजी की शोभा यात्रा निकाली गई तथा दीप  प्रज्वलित कर विधिवत पूजन किया गया। हवन के साथ गीतापाठ किया गया। अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वन्दना,  राजेश वर्मा द्वारा माँ शारदा की वन्दना,  गुरू वन्दना तत्पश्चात अतुल गर्ग ने ओम नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का जाप तथा पुरुषोत्तम योग का पाठ, भगवत स्तुति गीता मन्त्र जिनमे श्री कृष्ण के विराट स्वरूप का दर्शन कर अर्जुन के द्वारा की गई अद्भुत अलौकिक स्तुति प्रार्थना है का हवन की आहुति देते हुए भावपूर्वक  कराया गया।भजन संकीर्तन मे सुभाष गर्ग द्वारा श् रे मन करले गीता पाठ यही तेरे काम आएगा,  मेरे नाथ तुम हो, मेरे नाथ तुम होश्,  विपिन कुमार,  वृन्दा,  भजन गायक राजेश वर्मा, अजय भईया द्वारा प्रस्तुत एक नजर कृपा की कर दो,  सांवरे गिरधारी, दासी की विनती सुन लो, सांवरे गिरधारी तथा राधा रानी का गुणगान आदि भजनभावो को  सुनकर उपस्थित श्रद्धालु  भक्तिभाव मे सराबोर होकर  झूम/नाच उठे। गीतापाठ परिवार के रामबीर सिंह ने बताया कि  ’गीताजी का नियमित पाठ मानसिक शांति, तनाव से मुक्ति और एकाग्रता प्रदान करता है। यह जीवन के कठिन फैसलों में सही मार्गदर्शन, कर्म करने की प्रेरणा (निष्काम कर्म) और क्रोध व मोह-माया जैसे विकारों पर विजय पाने की शक्ति प्रदान करता है तथा घर-घर गीता, हर घर गीता संकल्प के निमित्त उपस्थित श्रद्धालुओ को पुरुषोत्तम योग अध्याय के पत्रक भी भेंट किए गये।गीतापाठ के आयोजन मे अतुल गर्ग,  रामबीर सिंह, गरिमा गोयल, सुभाष गर्ग, ललिता रानी, राहुल तायल, मिनाक्षी गर्ग,  अजय गर्ग, विपिन कुमार,  महेंद्र रावत, राजेश, वृन्दा, रीता, विजय शंकर, आशीष गुप्ता, विजय शंकर शर्मा,  होतीलाल शर्मा,  दीपाली कौशिक,  शुभम वत्स,  डाॅ अंकिता गर्ग,  मेजर तोमर,  रवि तोमर,  सभासद माहिका गुप्ता,  प्रज्ञा,  स्नेहा,  लविता आदि काफी संख्या मे श्रद्धालु जनो ने भाग लिया।आरती के उपरांत भोग प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।
 

सत्य सनातन धर्म अपनाकर ही भारत पुनः विश्व गुरु बन सकता हैंः स्वामी कर्म वीर
खतौली। निकटवर्ती ग्राम दादरी में आयोजित तीन दिवसीय महासम्मेलन में योग गुरु तपोनिष्ठ स्वामी कर्मवीर महाराज ने कहा कि गुरुकुल शिक्षा और सत्य सनातन वैदिक धर्म को अपनाकर ही भारत पुनः विश्व गुरु बन सकता है। उन्होंने युवाओं को मोबाइल की लत से दूर रहने तथा बच्चों को गुरुकुल शिक्षा दिलाने पर जोर दिया।
वैदिक विद्वान आचार्य अनुज शास्त्री ने कहा कि आधुनिक शिक्षा व्यवस्था संस्कारयुक्त शिक्षा देने में असफल रही है, जिसके कारण युवा नशे और भटकाव की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने समाज से वैदिक मूल्यों और देशभक्ति को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक ।जनस च्तंकींद ने कहा कि आर्य समाज समाज सुधार और संस्कार निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। सम्मेलन में भजन, यज्ञ, कविताओं और विद्यार्थियों की प्रश्नोत्तरी ने आकर्षण का केंद्र बनीं। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र आर्य ने किया तथा आयोजक अजय कुमार एडवोकेट की सभी ने सराहना की।

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य  17 को सुनेगी जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी, संजय कुमार ने बताया की उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, गोमतीनगर लखनऊ के द्वारा दिनांक-17.06.2026 को पूर्वान्हः 11ः00 बजे जनपद में महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से जनपद के सम्बंधित अधिकारियों के साथ राजकीय गेस्ट हाऊस में समीक्षा बैठक/जनसुनवाई/ निरीक्षण किया जाना है। साथ ही यदि जनपद की किसी भी पीडित महिला/बालिकाओं को कोई समस्या है, तो मा0 सदस्य श्रीमती सपना कश्यप, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग के समक्ष 17.06.2026 को पूर्वान्हः 11ः00 बजे स्थान लोक निर्माण विभाग (निरीक्षण भवन), मुजफ्फरनगर पर प्रार्थना पत्र सहित, मु.नगर  में  उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को रख सकते है।

23 को होगी बैठक
मुजफ्फरनगर। जिला सैनिक कल्याण  एंव पुनर्वास अधिकारी ने बताया है कि जनपद के भूतपूर्व सैनिको, सैनिक आश्रितो, शहीद सैनिको की पत्नियो को अवगत कराया है कि  23 जून 2026 को समय प्रातः 11.00 बजे कार्यालय जिला सैनिक कल्याण  एंव पुनर्वास, मु०नगर  में बैठक का आयोजन किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि आप सभी से अनुरोध है कि आप अपनी निम्नलिखित समस्याओ के निराकरण हेतु इस बैठक में समय से उपस्थित होकर लिखित अपनी समस्याओ का ब्यौरा प्रस्तुत करें।  भूमि विवाद संबंधी समस्या,  पुलिस सुरक्षा संबंधी समस्या, बैंक से ऋण संबंधी समस्या, पेंशन संबंधी समस्या, शिक्षा संबंधी समस्या, चिकित्सा संबंधी समस्या, आर्थिक अनुदान संबंधी समस्या तथा सैनिको से प्राप्त अन्य प्रकार की शिकायतो का भी निराकरण किया जाएगा

प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर में आज सभी बच्चों को विद्यार्थी जीवन में योग का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई । साथ ही योग और वेद विषय पर 10 नंबर की सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह वैल विस्टा होटल में सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के उपरांत योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बच्चों को ताड़ासन, वृक्षासन , कटि चालन आसन, उत्थित पश्चिमोत्तानासन,पादहस्तासन , अर्द्ध चक्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन ,शशकासन, उत्तान मण्डूक आसन, सेतुबंध आसन, तथा कपालभाति, नाड़ी शोधन प्राणायाम और भ्रामरी प्राणायाम करवाएं। काफी संख्या में किशोर बालक और बालिकाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21980 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − six =