खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर
की मेरठ जाते समय पुलिस से हुई नोकझोंक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सहारनपुर से मेरठ जा रहे नगीना संासद चंद्रशेखर आजाद की रोहाना टोल प्लाजा पर पुलिस से नोकझोंक हुई। काफी देर तक वार्ता के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर मेरठ के लिए रवाना हुए।
  उल्लेखनीय है कि बीते दिनो मेरठ निवासी ललित गौतम की हत्या हो गई थी। जिसके चलते ललित गौतम हत्याकंाड के मामले को लेकर नगीना संासद चंद्रशेखर आजाद मेरठ पहुंचे। चर्चा रही कि संासद चंद्रशेखर आजाद को मेरठ को पुलिस द्वारा टोल प्लाजा पर रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के बडी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।

छत गिरने से महिला की मौत, पति गंभीर
 मंसूरपुर। क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान की छत और दीवार गिरने से कमरे में सो रही 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सरोज और उनके पति कृष्ण पाल अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कमरे की दीवार और गाटर तथा पत्थर की सिल्ली से बनी छत भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से सरोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्ण पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दंपती का 20 वर्षीय बेटा आकाश दूसरे कमरे में सो रहा था। हादसे के समय वह सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल कृष्ण पाल का उपचार कराया जा रहा है।

 

जल निकासी का तहसीलदार ने कराया समाधान, पंपिंग सेट की कराई व्यवस्था
जानसठ। ग्राम ककरौली में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जानसठ तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने रात्रि में ही मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की और समस्या का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने जलनिकासी में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया। तहसीलदार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए पानी की निकासी के लिए पंपिंग सेट की व्यवस्था कराई। इसके बाद जलनिकासी का कार्य शुरू करा दिया गया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा कहीं भी समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं।
ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान भी शीघ्र कराया जाएगा।

 

नरेश टिकैत सेे सिसौली पहुंचकर विधायक पंकज मलिक ने लिया आर्शीवाद
मुज़फ्फरनगर। चरथावल विधायक पंकज मलिक ने आज सिसौली स्थित भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चैधरी नरेश टिकैत का कुशलक्षेम जाना और विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय स्थित विभिन्न शाखाओं, जिनमें आईजीआरएस शाखा, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, एलआईयू, पासपोर्ट शाखा, महिला सम्मान प्रकोष्ठ सहित अन्य शाखाएं शामिल हैं, की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए अभिलेखों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित शाखा प्रभारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त कार्यालयी कार्यों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने, जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा विभागीय नियमों एवं शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय भवन की छतों एवं अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शाखा प्रभारियों एवं कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि वर्षा के कारण किसी भी कर्मचारी को कार्य करने में असुविधा न हो तथा कर्मचारियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक कार्य वातावरण उपलब्ध हो तथा कार्यालय का कार्य सुचारु रूप से संचालित होता रहे।

 

डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने मतदेय स्थलों का सम्भाजन  के संबंध में मा0 सांसद सदसय, मा0 विधायक गण एवं मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/ राज्यीय राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिवों के साथ  जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने मा0 सांसद सदसय,मा0 विधायक गण एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष व सचिवों को बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुसार मतदेय स्थलों का सम्भाजन 1200मतदाताओं के आधार पर संपन्न कराए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों का  भौतिक सत्यापन, पुनिर्धारण एवं नये मतदेय स्थल स्थापित करने हेतु भवनों  का चिन्ह्यंन दिनांक 24 जून से 28 जून 2026 तक किया गया। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के प्रस्ताव दिनांक 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक तैयार कराना।  आपत्तियां एवं सुझावों हेतु मत देय स्थलों की आलेख सूची का प्रकाशन दिनांक 4 जुलाई 22026 को होगी। मतदेय स्थलों की आलेख सूची मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को 4 जुलाई 2026 तक उपलब्ध कराना हैं। वर्तमान सांसद सदस्यों, विधानसभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठकों के आयोजन के पश्चात शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिनांक 18 जुलाई 2026 तक  दिया जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी संलग्नको सहित मतदेय स्थलों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को आयोग के अनुमोदनार्थ भेजने हेतु  दिनांक 25, 27, 28 जुलाई 2026 को उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा सम्भाजन संबंधित प्रस्ताव आयोग के अनुमोदनार्थ दिनांक 31 जुलाई 2026 को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा मतदेय स्थलो के सम्भाजन के  संबंध में निम्न  दिशा निर्देश दिए गए हैं।  उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों का सम्भाजन 1200 मतदाताओं के आधार पर संपन्न कराया जाए।  किसी विधानसभा में एक ही गांव की एक ही बिल्डिंग में एक मतदेय स्थल में 500 से कम मतदाता हैं और उसी मतदान केंद्र के दूसरे मतदेय स्थल पर भी 500 के आसपास मतदाता हैं और दोनों को जोड़कर 1000 के लगभग मतदाता हो रहे हैं तो ऐसे मतदेय स्थलों को मर्ज कर दिया जाए।  उन्होंने बताया कि आगामी पुनरीक्षण को दृष्टिगत रखते हुए एक मतदेय स्थल पर मतदाताओं की संख्या अधिकतम 1050 अथवा 1100 के आसपास रखी जाए। उन्होंने बताया कि टेबल-टॉप एक्सरसाइज कर ली जाए, उपभोक्ता अनुसार किन-किन मतदेय स्थलों का मर्ज किया जा सकता है। मर्ज करने है के पश्चात  मतदाताओं की संख्या लगभग 1100 से ऊपर ना जाएं, बिल्डिंग भी एक रहे गांव का नाम भी एक रहे। उन्होंने मा0 सांसद सदसय,मा0 विधायक गण मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष व सचिवों से अपील करते हुए कहा कि सम्भाजन में  यदि कोई सुझाव/आपत्ति है, तो शीघ्र उपलब्ध करा कराएं । बैठक में सांसद सदसय, विधायक गण मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष व सचिव सहित अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुशील कुमार, जिला निर्वाचन कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। आयोग के निर्देशानुसार आलेख्य प्रकाशन के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा विधानसभा वार तैयार किये  प्रस्ताव का विवरण निम्नानुसार है।

 

बारिश के चलते प्रशासन अलर्ट, निरीक्षण कर सफाई अभियान के निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जनपद में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत एवं अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अनिरूद्ध प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम द्वारा सोलानी नदी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर जल प्रवाह एवं आसपास की परिस्थितियों का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नदी में जल प्रवाह को प्रभावित करने वाले विभिन्न बिंदुओं का अवलोकन किया। नदी के सुचारू प्रवाह को बनाए रखने तथा संभावित जलभराव की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से संबंधित विभागों को नदी से जलकुंभी  हटवाने और व्यापक स्तर पर सफाई अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जलनिकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर नियमित सफाई एवं निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन एवं व्यवस्थाएं तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा के दौरान जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा प्रशासन प्रत्येक स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए है। जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से नदी, नालों अथवा जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप जाने से बचें तथा बच्चों को ऐसे स्थानों से दूर रखें। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, जलभराव अथवा अन्य समस्या की सूचना तत्काल जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 9412210080 पर उपलब्ध कराएं, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से सावधानी बरतने, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने की अपील की है।

 

मलबे में दबे 4 लोगों को सुरक्षित निकालाMuzaffarnagar News
ककरौली।  लगातार हो रही वर्षा के चलते मकान की छत एवं दीवार गिरने की घटना में थाना ककरौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार घायलों को सुरक्षित निकालकर कराया गया उपचार हेतु भर्ती। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक पहुंचे घटनास्थल, राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, परिवारजनों से की वार्ता। थाना ककरौली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जटवाड़ा में लगातार हो रही वर्षा के कारण एक मकान की छत एवं दीवार गिर गई, जिससे मकान के अंदर मौजूद लोग मलबे में दब गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ककरौली श्री जोगिन्दर सिंह ने स्वयं राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभाली तथा पुलिस बल के साथ मलबे में उतरकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस एवं स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से मलबे में दबे सभी चार व्यक्तियों को बाहर निकालकर बिना विलंब उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जानसठ एवं जिला चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया गया एवं परिजनों एवं स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। घायलों  में गुलशेर पुत्र मौसम अली, उम्र लगभग 30 वर्ष, श्रीमती बानो पत्नी गुलशनौबर, उम्र लगभग 35 वर्ष, मोहम्मद अहमद पुत्र गुलशेर, उम्र लगभग 01 वर्ष, अलकमा पुत्री गुलशेर, उम्र लगभग 14 वर्ष जोकि ग्राम जटवाड़ा, थाना ककरौली, जनपद मुजफ्फरनगर के निवासी है। मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि लगातार हो रही वर्षा के दौरान जर्जर अथवा क्षतिग्रस्त भवनों में रहने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस अथवा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दें, जिससे समय रहते राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

 

खेत में पलटा डायल-112 वाहन
मंसूरपुर। क्षेत्र में छोटा रझवाया के पास थाना सिखेड़ा की डायल-112 पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर ईख के खेत में पलट गई। राहत की बात रही कि वाहन में सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। इसी दौरान चालक का नियंत्रण गाड़ी से हट गया और वाहन सड़क से उतरकर खेत में पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लिया और वाहन को खेत से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना में किसी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है। वाहन को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ब्रेक फेल होने की वास्तविक वजह तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

कालोनी की चार दिवारी हटवाना कालोनीवासियों के हित में नहीं
मुजफ्फरनगर। प्रशासन पर दबाव बनाकर 40 वर्ष से कम्पनी बाग की चार दिवारी को कुछ लोग गलत तथ्य देकर प्रशासन से उक्त चार दिवारी से रास्ता खुलवाना चाहते है। रास्ता खुलने से पूरे कालोनीवासियों को भारी नुकसान होगा तथा कम्पनी बाग से सीधे ये आम रास्ता बन जायेगा। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कोर्ट रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में सिविल लाइन कालोनी निवासी पूर्व सैनिक रूकमेश चैहान ने कहा कि राजवाहा रोड से एक रास्ता सीधे कम्पनी बाग तक जाता है। इस स्थान पर चार दिवारी है उससे थोडा हटकर जल निगम के पास भी एक रास्ता है लेकिन कुछ लोग गलत तथ्य देकर प्रशासन से उक्त चार दिवारी को हटवाना चाहते है। इस चार दिवारी के हटने से कालोनी की गोपनीयता पूरी तरह से भंग हो जायेगी तथा यह आम रास्ता बन जायेगा जो कालोनीवासियों की परेशानी का सबब बनेगा। श्री चैहान ने कहा कि इस संबंध में सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहंा भी एक वाद दायर किया गया है जिसमें सिविल जज द्वारा भेजे गये कमिश्न ने कहा है कि उक्त चार दिवारी को हटाने का केाई औचित्य नहीं है क्योंकि उससे थोडा हटकर ही दूसरा रास्ता है। कालोनीवासी लगातार जिलाधिकारी एवं अन्य से मांग करते रहे है कि उक्त चार दिवारी को न हटवाया जाये लेकिन कुछ दबंग व्यक्ति प्रशासन पर नाजायज दबाव बनाना चाहते है। चार दिवारी का रहना कालोनीवासियों के हित में है इसलिए इसे न हटवाया जाये। पे्रसवार्ता के दौरान तेजवीर सिंह चैहान, श्रीमती मुनेश देवी, सुशीला चैहान, पूर्व सभासद संगीता देवी आदि मौजूद रहे।

 

 प्रमाण पत्र नहीं मिला तो दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
मुजफ्फरनगर। धनगर समाज उत्थान समिति मुजफ्फरनगर ने धनगर जाति के युवाओं के प्रमाण पत्र बनाने की मांग करते हुए एक पे्रसवार्ता की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए लोकेश कुमार धनगर, डा. सतेन्द्र धनगर आदि ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा धनगर समाज के युवाओं को परेशान किया जा रहा है। उनके जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाये जा रहे है। यदि किसी व्यक्ति का धनगर प्रमाण पत्र बन गया है तो उसके पुत्र या पुत्री का प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि पिता, पुत्री की जाति अलग अलग है ऐसा कैसे सम्भव है? उन्होंने कहा कि देश के संविधान के अनुसार धनगर समाज अनुसूचित जाति में है इसलिए प्रमाण पत्र बनाया जाना आवश्यक है। लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार उनकी बात नहीं सुनती है तो आने वाले चुनाव में धनगर समाज (पाल) चुनाव का बहिष्कार करेगा उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी पार्टी यदि उनकी हक की आवाज को उठाती है तो फिर उसे ही समर्थन दिया जायेगा। इससे पूर्व समिति के सदस्यों ने नगर में एक पैदल जुलूस निकाला तथा जिलाधिकारी को भी एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में भी कहा गया है कि धनगर समाज के प्रमाण पत्र शीघ्र बनवाये जये। पे्रसवार्ता के दौरान राकेश धनगर, संतोष प्रधान, बिजेंद्र धनगर, नकली सिंह धनगर, राजकुमार धनगर, ओमवीर धनगर, श्रीमती सरिता धनगर, आदि मौजूद रहे।

 

कांवड़ यात्रा को लेकर चैकीदारों के साथ की बैठक
चरथावल। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना चरथावल प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के चैकीदारों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में प्रत्येक गांव से निकलने वाली डाक कांवड़ की संख्या, उनके प्रस्थान का समय, कांवड़ियों की अनुमानित संख्या तथा यात्रा में शामिल होने वाले डीजे आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। थाना प्रभारी ने सभी चैकीदारों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद, दुर्घटना या अन्य घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि चैकीदार गांव और पुलिस के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा समय पर दी गई सूचना से किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सकता है। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की गई। चैकीदारों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

 

पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर को पौधा भेंट कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश।  प्रभागीय वनाधिकारी  अभिनव राज द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक पौधा भेंट किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा जनसामान्य को अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किए जाने पर चर्चा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को सदैव प्राथमिकता दी जाती रही है। वे विभिन्न अवसरों पर आयोजित कार्यक्रमों एवं अभियानों के दौरान नियमित रूप से पौधारोपण कर जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करते रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान की सराहना करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने जनपदवासियों से इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

 

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बारिश के बीच प्रभावित क्षेत्रोें में किया स्थलीय निरीक्षण
ईओ को साथ लेकर पूरी टीम को फील्ड में उतार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर नगरपालिका परिषद ने राहत एवं जल निकासी कार्यों में तेजी लाने का काम किया। इसका नेतृत्व खुद नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया। वो सवेरे ही बारिश के बीच पालिका ईओ पवन कुमार और सभासदों के साथ फील्ड में उतर आई और जल निकासी की समस्या बनने पर पूरी टीम को सक्रिय करते हुए सफाई कर्मियों के साथ मौके पर उतार दिया गया। जनता के बीच पहुंचे सीधा संवाद कर समस्याओं का जाना और उनके समाधान के लिए विभागीय समन्वय के साथ एक डिटेल रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करने के लिए ईओ को निर्देशित किया।
भारी बारिश के बीच शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप स्वयं मैदान में उतरीं और अधिकारियों के साथ विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर मौके पर ही सफाई अभियान चलवाया गया, अवरुद्ध नालों की सफाई कराई गई तथा जलभराव दूर कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
पालिका अध्यक्ष ने जानसठ रोड, मीका विहार, गांधी कॉलोनी मेन रोड, गांधी वाटिका, केवलपुरी, बसंत विहार, साकेत, लद्दावाला, रामपुरी, केशवपुरी, भोपा रोड स्थित मॉल के सामने तथा कांवड़ मार्ग पर बझेड़ी अंडरपास सहित अनेक क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जलभराव से प्रभावित इलाकों में स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
बसंत विहार और साकेत क्षेत्र में तालाब के ओवरफ्लो होने से कई मकानों में पानी भर जाने की शिकायत पर पालिका अध्यक्ष स्वयं जलभराव वाले क्षेत्रों में पैदल पहुंचीं। उन्होंने मौके पर सफाई कर्मचारियों की टीम बुलाकर नालियों की सफाई कराई और जहां आवश्यकता महसूस हुई वहां जेसीबी मशीन लगवाकर नालों से अवरोध हटवाए, जिससे जल निकासी की व्यवस्था सुचारू हो सकी। गांधी कॉलोनी मेन रोड और भोपा रोड स्थित मॉल के सामने नाले के अवरुद्ध होने के कारण जल निकासी प्रभावित होने की शिकायत मिलने पर भी तत्काल कार्रवाई की गई। बारिश के बीच ही सफाई कर्मियों की टीम लगाकर नाले की सफाई कराई गई, जिससे जमा पानी की निकासी शुरू हो सकी।
निरीक्षण के दौरान केशवपुरी में निर्माणाधीन आरसीसी नाली को लेकर स्थानीय नागरिकों ने गुणवत्ता संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं। जांच में पता चला कि उक्त निर्माण कार्य नगरपालिका के बजाय दूसरे विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इस पर संबंधित विभाग के जूनियर इंजीनियर को जन शिकायतों का निस्तारण करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिशासी अधिकारी को संबंधित विभाग से पत्राचार कर तकनीकी खामियों को दूर कराने के लिए कहा गया।
कांवड़ मार्ग स्थित बझेड़ी अंडरपास में भारी जलभराव को देखते हुए पालिका की सुपर सोकर मशीन लगाकर पानी निकालने का कार्य कराया गया। जलकल विभाग के अधिकारियों को कार्य पूर्ण होने तक मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए ताकि जल निकासी में किसी प्रकार की बाधा न आए। लद्दावाला और रामपुरी क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर लंबे समय से बने जलभराव का भी निरीक्षण किया गया। स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद अधिशासी अधिकारी को सड़क एवं नाला निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए। लोगों को आश्वस्त किया गया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जमीनी स्तर पर हालात का आकलन करने के उद्देश्य से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जिन स्थानों पर जलभराव की समस्या सामने आई थी, वहां कराए गए सुधार कार्यों का सकारात्मक परिणाम इस बार देखने को मिला है। हालांकि कुछ निचले इलाकों में अभी भी जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिसके समाधान के लिए नगरपालिका प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। उन्होंने नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नालों और नालियों में कूड़ा-कचरा न डालें, ताकि जल निकासी व्यवस्था बाधित न हो। साथ ही अधिशासी अधिकारी को शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे भविष्य में ऐसी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान सभासद अमित पटपटिया, अभिजीत गंभीर, मौहम्मद खालिद, आदिल मलिक, इरशाद अंसारी, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अन्नू चैधरी, एई जलकल अनुज कुमार, जेई जलकल धर्मवीर और जितेन्द्र सैनी, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल और वैशाली सोती के अलावा जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. के प्रोजेक्ट हैड नीतेश चैधरी, अनुज कुमार और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

 

गंगा का जल स्तर बढ़ने से डूबी पैड़ियाँMuzaffarnagar News
मोरना।  तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गंगा का जल स्तर बढ़ने से घाट की पैड़ियाँ डूब गयी है। गंगा घाट से पंडितों पुरोहितों ने अपनी दुकानें  हटा ली है।  नौका विहार भी बंद हो गया है। गंगा के दूसरी ओर  खेतों में फसलों की रखवाले करने  वाले किसानों को बाढ का डर सताने लगा है और वह अपना सामान  लेकर घरों को लौटने लगे है। एसडीएम ने लेखपाल को बाढ चैकियों पर सर्तकता बरतने के आदेश दिए है।
 तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में बह रही बाण गंगा का जल स्तर लगातार बढ रहा है, जिसके चलते स्नान घाट का निचला भाग डूब गया है। श्रद्धालुओं से गहरे पानी में स्नान न करने की लगातार अपील की जा रही है लगातार बारिश के चलते गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।शुक्रवार को केन्द्रीय जल आयोग के गेज पाठक प्रीतम सिंह ने बताया की गंगा का जल स्तर 224.42 अथवा पांच मीटर से अधिक था।खतरे का बिंदु 226.50 मीटर है।
गंगा के दूसरी ओर खादर में खेतों पर  फसलों की रखवाले करने वाले किसानों को बाढ का डर सताने लगा है और वह अपना सामान व पशुओं को लेकर घरों को लौटने लगे है। वही, नगरी में पानी निकासी के लिए बीडीओ प्रमोद कुमार वर्मा व एडीओ पंचायत योगेश्वर दत्त गुरुवार को जेसीबी व श्रमिक लेकर नगरी में पहुंचे और हनुमद्धाम क्षेत्र में  हो जल भराव से निजात दिलाने  के लिए  नाले की खुदाई करा रहे है , जिससे पानी की निकासी की जा सके।
———————————-

 

मुजफ्फरनगर-बिजनौर मार्ग पर यातायात हुआ ठपMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर-बिजनौर मार्ग पर देवल के पास सड़क पर मिट्टी और पानी भरने से यातायात ठप हो गया। टाइल्स से लदा ट्रक फंसने के बाद रोडवेज बसों का संचालन भी बंद कर दिया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश और हाईवे निर्माण कार्य के चलते मुजफ्फरनगर-बिजनौर मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। देवल के पास सड़क पर मिट्टी और पानी भरने के कारण टाइल्स से लदा एक ट्रक बीच रास्ते में फंस गया, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। स्थिति को देखते हुए रोडवेज बसों का संचालन भी रोक दिया गया है। थाना रामराज क्षेत्र के देवल के पास बृहस्पतिवार को हाईवे निर्माणाधीन पुल की मिट्टी सड़क पर आ गई थी। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया था। रात में बजरी डालकर यातायात को आंशिक रूप से बहाल किया गया, लेकिन सड़क पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा टाइल्स से लदा एक ट्रक सड़क पर फंस गया। इसके बाद पूरे मार्ग पर यातायात रुक गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि मार्ग बाधित होने के कारण बिजनौर जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन फिलहाल बंद कर दिया गया है। सड़क सामान्य होने के बाद ही बस सेवा दोबारा शुरू की जाएगी। लगातार बारिश और निर्माणाधीन हाईवे से सड़क पर आई मिट्टी के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से मार्ग को जल्द सुचारु कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

झमाझम बारिश से ट्रांसफार्मर जलमग्नः कई इलाकों में बिजली ठप्प
जानसठ। मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों और मोहल्लों में भारी जलभराव हो गया है, जिससे कई बिजली ट्रांसफार्मर पानी में डूब गए हैं। इसके चलते कस्बे के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। जानकारी के अनुसार, कस्बे के निचले इलाकों में स्थित कई बिजली ट्रांसफार्मर बारिश के पानी में पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। जलभराव के कारण शॉर्ट सर्किट और करंट लगने का खतरा बढ़ गया है। सुरक्षा कारणों से बिजली विभाग ने कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी है। मोहल्ला मुस्तर्क, कमलीयान, पड़ाव चैक, कोटला, खटीकान और जाट कॉलोनी जैसे इलाकों में पिछले 10 घंटों से बिजली नहीं है। अंधेरे और जलभराव के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लंबे समय तक बिजली न आने से घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं। दुकानदारों का कारोबार ठप पड़ गया है, क्योंकि फ्रिज, कूलर और कंप्यूटर जैसे उपकरण बंद हैं। अस्पतालों और मेडिकल स्टोर में भी बिजली की कमी से मरीजों और स्टाफ को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी ने बताया, पहले ही घरों में पानी भरा है, ऊपर से बिजली भी चली गई है। मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, बच्चों की पढ़ाई और मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है। बिजली विभाग के जेई सतीश कुमार ने कहा कि जब तक पानी की निकासी नहीं होगी, तब तक ट्रांसफार्मर चालू करना संभव नहीं है।
 उन्होंने बताया कि जलमग्न ट्रांसफार्मर के पास जाने पर करंट लगने का गंभीर खतरा बना हुआ है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे डूबे हुए ट्रांसफार्मरों और खुले तारों से दूर रहें। लोगों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से जल्द से जल्द जल निकासी कराने और ट्रांसफार्मरों को ठीक करने की मांग की है। उन्होंने कस्बे में वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली आपूर्ति बहाल करने की भी अपील की है। कस्बे में अभी भी बारिश जारी है, और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बिजली संकट और गहरा सकता है।

 

स्टील फैक्ट्री में करंट से इलेक्ट्रिशियन की मौत
मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर क्षेत्र अंतर्गत अंबा शक्ति स्टील फैक्ट्री में करंट लगने से इलेक्ट्रिशन हरिओम कश्यप की मौत। जिसे आनन फानन में फोरमैन द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कर्मचारी को मृत घोषित करते हुए मोर्चरी भिजवाया।

 

बारिश से गिरी मकान की दीवार आल्टो कार पर गिरी
मीरापुर। क्षेत्र में तेज बारिश के कारण एक मकान की दीवार गिर गई। दीवार के नीचे खड़ी एक ऑल्टो कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई। यह घटना मीरापुर के भुम्मा रोड पर हुई। मीरापुर कस्बा निवासी अरशद सैफी ने बताया कि उनकी ऑल्टो 800 कार भुम्मा रोड पर स्थित आस मोहम्मद के मकान के पास खड़ी थी। क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण आस मोहम्मद के मकान की दीवार कार पर गिर गई, जिससे कार टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में कोई व्यक्ति सवार नहीं था। जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर क्षेत्र के भुम्मा रोड पर तेज बारिश के कारण दीवार के नीचे खड़ी आल्टो कार दीवार गिरने से कार्ड टूट कर शती ग्रस्त हो गई जिसमें जान माल की कोई हानि नहीं हुई मीरापुर कस्बा निवासी अरशद सैफी ने बताया कि उसकी ऑटो 800 कार भुम्मा रोड पर स्थित आज मोहम्मद के मकान के पास खड़ी थी क्षेत्र में हो रही तेज बारिश के कारण आस मोहम्मद के मकान की दीवार कर पर गिरने से दीवार के नीचे खड़ी कर टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन हादसे के समय कर में कोई व्यक्ति सवाल नहीं था

 

सपा नेता प्रवीण मलिक को अर्पित किये श्रद्धासुमन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ सपा नेता प्रवीण मलिक की रस्म तेहरवीं में शुक्रवार को भारी संख्या में गणमान्य लोगों ने पहुंचकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। आर्शीवाद बैंकेट हाल में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्व. प्रवीण मलिक के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके संबंध में अपने विचार रखते हुए कहा कि स्व. प्रवीण मलिक एक बेहद ही मिलनसार व्यक्ति के। उनके जाने से समाज केा एक बडी क्षति हुई है। इस दौरान सांसद हरेंद्र मलिक, कैबिनैट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिंप अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, वरिष्ठ कांगे्रस नेता नरेंद्र पाल सिंह वर्मा, पूर्व सासंद सोहनवीर सिंह, वरिष्ठ कांगे्रस नेता सुबोध शर्मा,  वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान, सपा नेता राकेश शर्मा, वरिष्ठ सपा नेता प्रमोद त्यागी, भाजपा नेता विवेक बालियान, तेगबहादुर सैनी एडवोकेट, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, किसान नेता राजीव बालियान एडवोकेट, रामपाल मांडी, मनु मलिक एडवोकेट, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, शैलेंद्र सिंह झिंझाना, अशोक चैधरी बिजनौर, वरिष्ठ रालोद नेता संदीप मलिक, बिजेंद्र मलिक एडवोकेट, विनोद शर्मा एडवोकेट, पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष जिया चैधरी, कैप्टन प्रवीन, श्रीमोहन तायल, पूर्व मंत्री मुकेश चैधरी, डा. नरेश विश्वकर्मा, सांसद चंदन चैहान की माताजी अनुराधा चैधरी, सचिन त्यागी, पूर्व मंत्री राजकुमार यादव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े राजनीतिज्ञ, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में कराया गया व्यापक जन-जागरूकता अभियान
भोपा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा आगामी दिनों में अत्यधिक वर्षा की संभावना के दृष्टिगत थाना भोपा पुलिस द्वारा जलभराव से प्रभावित ग्रामों में पीआरवी के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत ग्राम भोकरहेड़ी, मजलिसपुर तौफीर सहित अन्य जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में पीआरवी द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। आमजन से अपील की गई कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें, नदी, नहर एवं जलभराव वाले गहरे स्थानों पर जाने से बचें, बच्चों को ऐसे स्थानों से दूर रखें तथा मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। थाना भोपा पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 अथवा स्थानीय पुलिस से संपर्क करें। जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

 

मलबे में दबने से भैस व कटिया की मौत
बुढाना। बीते तीन दिनो से रूकरूक कर हो रही बरसात से कई जगह नुकसान होने की सूचनाए हैं।   बताया जाता है कि तीन दिन से हो रही बारिश के कारण कई जगह कच्चे मकान ढह गए हैं। बुढाना तहसील के गंाव मंडवाडा मे भारी बारिश के चलते देर रात दो कच्चे मकान ढह गए। इस हादसे मे एक भैंस व कटिया की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य के निर्देश दिए।

 

निराना गांव मे दो दिन से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तीन मकान गिरे
सिखेड़ा/जानसठ। सिखेड़ा क्षेत्र के निराना गांव में 2 दिन से लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण तीन मकान रह गए गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान पति अय्यूब अंसारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया वहीं प्रधान पति ने इसकी जानकारी निराना क्षेत्र के हल्का लेखपाल को दी सूचना सूचना पाकर हल्का लेखपाल भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और पुरे घटना की जानकारी ली और नुकसान का आकलन किया गया लेखपाल ने भारी बारिश से हुए नुकसान सहायता दिलाने की बात कही। सोनू पुत्र जाहिद सलमान पुत्र सरफराज वह जानी पुत्र निजामुद्दीन तीनों ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है जिसके चलते इन तीनों के मकान रह गए वहीं उन्होंने बताया कि इन मकानों का मालवा गिरने से घर का सारा सामान तक गया है हालांकि मकान ढहने के समय कोई भी व्यक्ति अंदर मौजूद नहीं था जिस किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई प्रभावित परिवार मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं प्रभावित परिवारों ने उच्च अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है। ग्राम प्रधान पति अयूब अंसारी ने इसकी सूचना हल्का लेखपाल को दी वह मौके पर आकर मुआईना करने की बात कही वहीं प्रधान की सूचना पर हल्का लेखपाल ने मौके का मुआइना कर प्रभावितों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। सोनू सलमान व जाननी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं 2 दिन से लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण गरीबों पर ऐसी मार पड़ी की तीनों का आशियाना है उजड़ गया अब तीनों परिवार के लोग टेंट लगाकर रहने को मजबूर है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22243 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − ten =