समाचार (Muzaffarnagar News)

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भाजपा से जुडे व्यापारी प्रकोष्ठ के नेता विनित शारदा ने अब अग्रसैन सेवा ट्रस्ट की भी जिम्मेदारी संभाल ली है। ट्रस्ट का प्रसार प्रदेश के 75 जिलो में कराया जाएगा। भोपा रोड पर एक रैस्टोरेन्ट मे आयोजित पे्रसवार्ता मे विनित शारदा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ मे 11 हजार 600 वर्ग मीटर अग्रोहा की तर्ज पर अग्रोहा धाम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश को 6 भागो मे बंाटा गया है। 75 जिलो से 200 ट्रस्टी और 500 सदस्य बनाए जाएगे। प्रस्तावित अग्रोहा धाम मे 26 भोग सवामनी की भी व्यवस्था की जाएगी। अग्रोहा धाम मे चढने वाला प्रसाद मेरठ अग्रोहा धाम परिसर मे ही बनाया जाएगा। विनित शारदा ने मेरठ का नाम महाराजा अग्रसैन नगर घोषित करने और हर वैश्य परिवार को 2 बच्चों के स्थान पर 5 बच्चे पैदा करने का आहवान किया। यह कार्य पिछले डेढ वर्ष से शुरू है। भाजपा नेता विनित शारदा ने नए अग्रसैन सेवा ट्रस्ट मे हरीश गुप्ता, मनीष गर्ग चरथावल वाले तथा श्रीमोहन तायल को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। मेरठ के अग्रोहा भवन मे 50 बैड का अस्पताल, मंदिर आदि की स्थापना की जाएगी और हर पीडित वैश्य परिवार को एक रूपया और एक ईंट के साथ एक निश्चित धनराशि मदद के लिए दी जाएगी। इस अवसर पर व्यापारी नेता संजय मित्तल, अनिल तायल मावे वाले, पूर्व विधायक अशोक कंसल, दवा व्यापारी प्रमोद मित्तल, विश्वदीप गोयल बिटटू, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप, व्यापारी सुरक्षा फोरम के संजय मित्तल व कई सभासद मौजूद रहे।
कांवड़ मार्ग पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
रोहाना में डिजिटल वॉल्यूम और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सख्त निर्देश
रोहाना। आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को रोहाना चैकी प्रभारी मोहित कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया और शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया। चैकी प्रभारी मोहित कुमार ने कांस्टेबल राजू सिंह, अश्वनी शर्मा और बॉबी यादव के साथ चैकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बधाई खुर्द, जट नगला और रोहाना खुर्द में बैठकें कीं। इन बैठकों में गांवों के प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों और दोनों समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिस ने सभी से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद रखने के लिए चैकी प्रभारी ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग से सटे गांवों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और पुलिस की रात्रि गश्त को बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान बजाए जाने वाले डीजे की आवाज निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर ही होनी चाहिए।
चैकी प्रभारी मोहित कुमार ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा, कांवड़ यात्रा हमारी आस्था का प्रतीक है और इसे शांतिपूर्वक संपन्न कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की गलत सूचना या भड़काऊ पोस्ट साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा गया। इसके अलावा, कांवड़ मार्ग और संपर्क मार्गों पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में जट नगला के प्रधान अर्जुन निर्वाल, बिट्टू, प्रभात बालियान सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ग्रामीणों ने एक सुर में पुलिस प्रशासन को आगामी त्योहार और यात्रा के दौरान पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
25 फलदार व छायादार पौधे लगाये
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज बघरा में इंजीनियर्स क्लब एवं गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन मुजफ्फरनगर द्वारा 25 फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया स आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष इंजीव बीवआरव शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष वृक्षारोपण का कार्य किया जाता है। कॉलेज प्रबंधक कुंवर देवराज पंवार तथा प्रधानाचार्य मंजू मलिक ने कॉलेज को समय समय पर सहयोग एवं वृक्षारोपण के लिए सभी का धन्यवाद किया तथा बताया कि क्लब द्वारा विगत वर्षों में लगाए गए पेड़ छायादार एवं पेड़ों पर फल भी लगने शुरू हो गए है स छात्राओं के कक्षो के लिए क्लब द्वारा पांच सीलिंग पंखे भी कॉलेज को भेंट किये गये। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख समाजसेवी देवराज पंवार, इंजी बी आर शर्मा, इंजी रामबीर सिंह, बी बी गुप्ता, पी के गुप्ता, के के शर्मा, योगेंद्र कुमार शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, गजपाल शर्मा, शिक्षिकाएं श्रीमती मोनिका, कमलेश शर्मा,स्टाफ राजेश, नीरज आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्लब सचिव इंजीव उमेश चंद वर्मा ने किया। इंजी रामबीर सिंह, बी बी गुप्ता द्वारा कॉलेज प्रबंधन तथा स्टाफ का धन्यवाद व्यापित किया किया गया।
कांवड यात्रा पर मिलावटखोरों पर शिकंजाः खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चलाया ढाबों और होटलों की सघन चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । आम जनमानस को शुद्ध एवं मिलावट रहित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध करने हेतु जनपद मुजफ्फरनगर में विभिन्न कांवड़ मार्गों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी तैनात किये गये। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा समस्त कावड़ मार्गाे पर स्थित समस्त ढाबों, होटल, रेस्टोरेंट, ठेलों, रेहड़ी, फेरीवालों, फलविक्रेताओं का सघन निरीक्षण किया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी महोदय मुजफ्फरनगर के निर्देश के क्रम में आम जनमानस को शुद्ध एवं मिलावट रहित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध करने हेतु जनपद मुजफ्फरनगर में विभिन्न कांवड़ मार्गों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। गत दिवस खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा समस्त कावड़ मार्गाे पर स्थित समस्त ढाबों, होटल, रेस्टोरेंट, ठेलों, रेहड़ी, फेरीवालों, फलविक्रेताओं का सघन निरीक्षण करते हुए उपरोक्त प्रतिष्ठानों के दृश्य स्थानों पर फूड लाइसेंस, पंजीकरण को चस्पा कराया गया। खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को सेनिटेशन तथा हाइजीन संबंधी, खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने संबंधी जानकारी तथा निर्देश दिए गए। खाद्य पदार्थों में रंगों के इस्तेमाल, खुले मसालों के इस्तेमाल करने को मना किया गया। सिर्फ ताजे फलों को प्रयोग करने, ताजा भोजन परोसने, रखने को प्रेरित किया गया। एक समय का भोजन सिर्फ उसी समय तैयार किया जाए, अगले समय के लिए न रखा जाए और न ही परोसा जाए। अगले समय के लिए ताज़ा भोजन तैयार किए जाने हेतु निर्देशित एवं प्रेरित किया गया। ताजी सब्जियों के इस्तेमाल तथा बंद पैकेटों के मसालों के प्रयोग हेतु प्रेरित किया गया। कटे सड़े हुए फलों के विक्रय को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया। आस पास उपस्थित सामान्य जनों को भी साफ सफाई संबंधी, रंगों का प्रयोग हुए खाद्य पदार्थों तथा कटे रखे हुए फलों के सेवन से परहेज करना आदि अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से उन्हें जागरूक किया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त शिकायत के आधार पर गर्ग इंटरप्राइजेज, नई मंडी से एक नमूना राइस ब्रान ऑयल, एक नमूना मस्टर्ड ऑयल, तथा एक नमूना सोयाबीन ऑयल का एकत्रित किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पूनम कुमारी, नेहा चैधरी तथा संदीप सिंह उपस्थित रहे।
अत्याधुनिक ग्लूकोमा जांच मशीन का सतीश चंद्र गोयल ने किया उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपदवासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में वरदान आँखों का अस्पताल, 77, प्रेमपुरी में अत्याधुनिक ग्लूकोमा (काला मोतिया) जांच मशीन का शुभारंभ प्रसिद्ध समाजसेवी एवं टिहरी स्टील के चेयरमैन सतीश चंद्र गोयल के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सतीश चंद्र गोयल ने कहा कि वरदान नेत्र चिकित्सालय प्रेमपुरी समाज के प्रत्येक वर्ग को अत्यंत कम शुल्क पर आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जहां महंगी चिकित्सा आम व्यक्ति की पहुंच से दूर होती जा रही है, वहीं वरदान अस्पताल सेवा भाव के साथ नवीनतम तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जनसामान्य की सेवा कर रहा है। उन्होंने अस्पताल के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। वरदान नेत्र चिकित्सालय की वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति अग्रवाल (एम.बी.बी.एस., एम.एस.) ने बताया कि ग्लूकोमा (काला मोतिया) आंखों की ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसे ष्दृष्टि का मूक चोरष् भी कहा जाता है। प्रारंभिक अवस्था में इसके कोई विशेष लक्षण दिखाई नहीं देते, लेकिन समय पर जांच और उपचार न होने पर रोगी की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है। उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों एवं मधुमेह या उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्तियों को नियमित रूप से ग्लूकोमा की जांच कराने की सलाह दी। संस्थान के अध्यक्ष श्री शिवचरण दास गर्ग ने बताया कि वरदान नेत्र चिकित्सालय का उद्देश्य आधुनिक नेत्र चिकित्सा को आमजन की पहुंच तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से अस्पताल में समय-समय पर नई तकनीकों और आधुनिक मशीनों की स्थापना की जा रही है, ताकि लोगों को बड़े शहरों की ओर न जाना पड़े। वरदान अस्पताल के सचिव पवन कुमार गोयल ने बताया कि वरदान नेत्र चिकित्सालय प्रेमपुरी में अत्याधुनिक फेको तकनीक द्वारा सफेद मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) के ऑपरेशन भी बाजार से बेहद किफायती शुल्क पर किए जा रहे हैं। अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ डॉ. स्वाति अग्रवाल द्वारा अब तक हजारों सफल नेत्र ऑपरेशन किए जा चुके हैं। अस्पताल का उद्देश्य लाभ कमाना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ नेत्र चिकित्सा के माध्यम से समाज की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में नेत्रों की कम्प्यूटराइज्ड जांच, चश्मे का परीक्षण, मोतियाबिंद, काला मोतिया, मधुमेह से होने वाले नेत्र रोगों की जांच एवं उपचार सहित अनेक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श एवं आधुनिक उपचार अत्यंत रियायती शुल्क पर प्रदान किया जा रहा है। वरदान के कोषाध्यक्ष भानू प्रताप अग्रवाल ने जानकारी दी कि यह अत्याधुनिक ग्लूकोमा जांच मशीन जनपद में पहली बार स्थापित की गई है। अब जनपदवासियों को इस महत्वपूर्ण जांच के लिए दिल्ली, मेरठ या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में इस जांच का शुल्क भी बाजार की तुलना में अत्यंत कम रखा गया है, जिससे हर वर्ग का व्यक्ति इसका लाभ आसानी से उठा सके। इस अवसर पर अजय कुमार अग्रवाल (सी.ए.), भानु प्रताप अग्रवाल, रामकुमार तायल, योगेन्द्र जैन एडवोकेट, राजेन्द्र गोयल, अरविंद मित्तल, संजीव अग्रवाल, डॉ. विनीता जैन, राजेश मित्तल, पंकज जैन (गांधी टेंट) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सांसद व विधायक ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद के प्रेमपुरी स्थित आवास पर आज सांसद हरेंद्र मलिक और चरथावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक पंकज मलिक ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों और क्षेत्रवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को जनप्रतिनिधियों के सामने रखा। सांसद हरेंद्र मलिक और विधायक पंकज मलिक ने एक-एक कर सभी क्षेत्रवासियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान बिजली, पानी, सड़क और विभिन्न समस्याओं के सामने आने पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने मौके से ही संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और उनका शीघ्र से शीघ्र गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान कराना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। वहीं चरथावल विधायक पंकज मलिक ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की आवाज़ को प्रमुखता से उठाया जाता रहेगा। इस मुलाकात के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नई मंडी में स्थित भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कन्या भारती सत्र 2026-27 के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद छात्राओं को दायित्वों के प्रतीक बैज एवं सैश प्रदान कर शपथ दिलाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं कन्या भारती संरक्षिका डॉ. वंदना शर्मा ने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा, उत्तरदायित्व और उत्कृष्ट आचरण का उदाहरण प्रस्तुत करना है। उन्होंने छात्राओं को समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया। कन्या भारती संयोजिका दुर्गेश नंदिनी कौशिक एवं सहसंयोजिका मनोरमा बंसल ने छात्राओं को नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सेवा भावना के साथ अपने दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दा एसडी पब्लिक स्कूल (नई मंडी ) की प्रधानाचार्या नीलम महाना ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन ही सफल नेतृत्व की पहचान हैं। इस अवसर पर विद्यालय की 17 छात्राओं को एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय ने इस सफलता का श्रेय मार्गदर्शक शिक्षकों नरेंद्र कुमार, शिल्पा मित्तल, अर्चना त्यागी, शालू मलिक और पारूल चैधरी के मार्गदर्शन को दिया।
जगन्नाथ रथ 34 इंच का पेपर स्टिक से बनाकर बनाया विश्व रिकार्ड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रीसाइकिल किए गए पेपर और मैगजीन पाइप्स से 34 इंच का भगवान जगन्नाथ रथ बनाकर शहर के युवा कलाकार तुषार शर्मा ने विश्व स्तर पर नई पहचान बनाई है। उनकी इस अनूठी हस्तनिर्मित कलाकृति को बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स ने एक व्यक्ति द्वारा बनाई गई दुनिया की सबसे बड़ी हस्तनिर्मित पेपर रथ कलाकृति के रूप में मान्यता देते हुए प्रमाणपत्र जारी किया है।
गांधी कॉलोनी निवासी तुषार शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस रथ को पूरी तरह रीसाइकिल किए गए पेपर और मैगजीन पाइप्स से तैयार किया है। रथ का प्रत्येक हिस्सा हाथों से बनाया गया है। इसकी बारीक नक्काशी, पारंपरिक स्वरूप और आकर्षक डिजाइन इसे विशेष बनाते हैं। इस कलाकृति को तैयार करने में लगातार 17 दिनों की मेहनत लगी। तुषार शर्मा का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल एक कलाकृति बनाना नहीं था, बल्कि भारतीय संस्कृति, भगवान जगन्नाथ की आस्था और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना भी था। रीसाइकिल सामग्री से तैयार यह रथ लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास है। विश्व रिकॉर्ड हासिल करने के बाद तुषार शर्मा अब श्री जगन्नाथ पुरी मंदिर का विस्तृत मॉडल तैयार कर रहे हैं। यह मॉडल भी पूरी तरह रीसाइकिल किए गए पेपर और मैगजीन पाइप्स से बनाया जाएगा। उनका लक्ष्य भारतीय कला और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाना है। तुषार शर्मा पिछले पांच वर्षों से पेपर कला के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इससे पहले वह राम मंदिर, इंडिया गेट, लाल किला, गांधीजी का चरखा, व्हाइट हाउस, गोल्डन टेंपल, बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, क्रिसमस ट्री, शिवलिंग और कई महापुरुषों के आकर्षक मॉडल एवं चित्र तैयार कर चुके हैं। उनकी कलाकृतियां अपनी बारीकी और रचनात्मकता के लिए सराही जाती रही हैं।
एसपी क्राइम ने ली अहम बैठक
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर द्वारा एएचटीयू टीम, समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी व अन्य विभागों के साथ मासिक गोष्ठी का आयोजन, बाल सुरक्षा एवं मानव तस्करी रोकथाम को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। जनपद मुजफ्फरनगर में महिला एवं बाल सुरक्षा, मानव तस्करी रोकथाम तथा मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा एएचटीयू टीम, समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, बाल अपचारी, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, कोटपा एक्ट एवं मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई एवं विभागीय समन्वय स्थापित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एएचटीयू टीम, अभियोजन अधिकारी सन्तोष कुमार यादव, सीडब्ल्यूसी सदस्य सन्दीप कुमार, सचिन कुमार(चाइल्ड लाइन), श्रीमती पूजा नरौला(वन स्टॉप सेंटर), श्रीमती रितु चैधरी(दत्तक ग्रहण विभाग), संदीप कुमार(श्रम विभाग), डॉ0 अर्पण जैन(सीएमओ ऑफिस) सहित जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना
छपार। नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। नेशनल हाईवे-58 स्थित छपार टोल प्लाजा पर तैनात रहे कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी बहाली और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें बिना किसी ठोस कारण या पर्याप्त सूचना के नौकरी से हटा दिया गया। अचानक रोजगार समाप्त होने से उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कई कर्मचारियों ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चलाना अब मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों तक ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के बावजूद टोल प्रबंधन ने उनकी सेवाओं की अनदेखी की। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। धरना स्थल पर कर्मचारियों ने टोल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी बहाली की मांग उठाई। उनका कहना है कि यह लड़ाई केवल नौकरी की नहीं, बल्कि उनके परिवारों के भविष्य और रोजी-रोटी की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की जाएगी। धरने के दौरान कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। टोल प्लाजा पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
चला विशेष सफाई अभियान
जानसठ। आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विकास खंड प्रशासन ने एक विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। यह अभियान गंगानहर पटरी मार्ग पर चलाया जा रहा है। सिखेड़ा पुल से लेकर भोपा थाना सीमा तक लगभग 12 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर युद्धस्तर पर सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) धर्म सिंह ने बताया कि इस कार्य में तीन जेसीबी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। अभियान के तहत सड़क किनारे उगी झाड़-झंखाड़, मिट्टी और अन्य अवरोधों को हटाया जा रहा है। पूरे मार्ग पर 50 सफाई कर्मचारियों को अलग-अलग टीमों में बांटकर नियमित सफाई और निगरानी का दायित्व सौंपा गया है। कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग पर स्थित 10 हैंडपंपों की मरम्मत कर उन्हें चालू करा दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त, पूरे मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी भी की जा रही है।
संविदा सफाईकर्मियों का फूटा गुस्सा; नियमित करने और ठेका प्रथा खत्म करने की मांग को लेकर निकाला जुलूस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। संविदाकर्मी सफाईकर्मियो ने नियमित किए जाने तथा ठेका प्रथा को समाप्त किये जाने की मांग को लेकर जूलूस निकाला तथा ज्ञापन सौंपा।
महावीर चैक स्थित राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान मे सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले एकत्रित दर्जनो संविदाकर्मी सफाईकर्मचारी जीआईसी के मैदान मे एकत्रित होकर जूलूस के रूप में कचहरी पहुंचे तथा ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि संविदाकर्मी सफाईकर्मियो को नियमित किया जाए। ठेका प्रथा को समाप्त किया जाए एवं पुरानी पेंशन बहाल की जाए। उत्तर प्रदेशीय सफाईकर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल, कार्यक्रम संयोजक सुधीर बाल्मिीकि, उपाध्यक्ष राम कृपाल, अशोक बाल्मिीकि सहित दर्जनो कार्यकर्ता एवं सदस्यगण मौजूद रहे।
नलकूप से हजारों का सामान चोरी
चरथावल। थाना क्षेत्र के ग्राम ज्ञाना माजरा रोड़ान में किसान नेता शैंकी चैधरी के नलकूप से हजारों रुपये का सामान चोरी हो गया। इस घटना का पता तब चला जब किसान नलकूप पर पहुंचे और वहां से सामान गायब पाया। अज्ञात चोरों ने नलकूप से कीमती उपकरण और अन्य सामान चुरा लिया। इस घटना से क्षेत्र के किसानों में रोष है। चोरी की सूचना तत्काल चरथावल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित किसान नेता शैंकी चैधरी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। चरथावल के एसएचओ सत्यनारायण ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
शांति समिति की हुई बैठक
चरथावल। थाना चरथावल परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया की अध्यक्षता में आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कांवड़ मार्ग पर स्थित मंदिरों और मस्जिदों के धर्मगुरु, कांवड़ सेवा शिविर संचालक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने उपस्थित लोगों से कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित समस्याओं की जानकारी ली और उनके सुझाव सुने। थाना प्रभारी ने सभी शिविर संचालकों से पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविरों में पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, प्राथमिक उपचार और विश्राम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कांवड यात्रा को लेकर थाना प्रभारी ने ली बैठक
मीरापुर। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव शर्मा की अध्यक्षता में आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाने में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में इंस्पेक्टर क्राइम सुनील कुमार मिश्रा, एसएसआई महेन्दर गौतम, कस्बा इंचार्ज ओमेन्दर सिंह और जेई सतीश कुमार सहित क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे। इनमें प्रधान पंकज कुमार, प्रधान दिनेश चैधरी, प्रधान इस्तियाक चैधरी, प्रधान अख्तर राजपुर और प्रधान हाजी शमीम अहमद प्रमुख थे। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने ग्राम प्रधानों को कांवड़ मार्ग पर विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ियों के लिए जगह-जगह उचित पेयजल व्यवस्था, शेड और प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
थाना प्रभारी ने कहा कि यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। साथ ही, अपने-अपने क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने को कहा। इंस्पेक्टर क्राइम सुनील कुमार मिश्रा और जेई सतीश कुमार ने विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने और मार्ग में किसी भी प्रकार की बाधा न आने देने के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का आश्वासन दिया।
पी.आर.पब्लिक स्कूल में निशुल्क हीमोग्लोबिन परीक्षण शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित पी.आर.पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद, मुजफ्फरनगर उदय के तत्वावधान में निःशुल्क होमोग्लोबिन परीक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय रहते खून की कमी (एनीमिया) की पहचान कर उचित परामर्श उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओ का निःशुल्क होमोग्लोबिन परीक्षण किया गया तथा संतुलित आहार, आयरन युक्त भोजन एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और वरिष्ठ जनों को पटका पहन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक सिंघल (प्रबंधक पी.आर पब्लिक स्कूल) उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने भारत विकास परिषद उदय एवं सहयोगी चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों एवं समाज के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के पदाधिकारी श्री मनोज गर्ग, श्रीमती अंजलि गर्ग, श्री सोम प्रकाश कुच्छल, प्रगेश गौतम, सी.ए राजकुमार शर्मा, श्रीमती पूनम गुप्ता, निखिल गुप्ता तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय प्रांगण में आज इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रवीण कुमार, दिव्या शर्मा, शिखा ठाकुर, राखी पाल, दीपक मलिक बिना वत्स,रजनी गोयल, अनुपम सैनी, शंकर शर्मा, मीनू वर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।
क्रांतिकारी शालू सैनी की इंसानियत को सलाम, लावारिस व बेसहारा मृतकों को दे रही है अपना नाम, सम्मान के साथ अपने हाथों से देती है अंतिम विदाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समाज में अक्सर ऐसे लोग भी मिल जाते हैं जो अपनों के बिछड़ जाने पर भी साथ नहीं निभाते, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अनजान और लावारिस लोगों को भी अपना मानकर उनकी अंतिम यात्रा को सम्मानजनक बना देते हैं। ऐसा ही मानवीय उदाहरण बनी है क्रांतिकारी शालू सैनी
6000 से अधिक मृतकों के अंतिम संस्कार व अस्थि विसर्जन करने वाली क्रांतिकारी शालू सैनी खामोशी से अंतिम संस्कार की सेवा में जुटी है ऐसा लगता है जैसे उन्होंने अपना जीवन भगवान को समर्पित कर दिया है
पुरकाजी थाना और ककरौली थाना पुलिस से मिली सूचना के बाद दो लावारिस शवों के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी क्रांतिकारी शालू सैनी ने अपने हाथों में ली। दोनों मृतकों को अपना नाम देकर पूरे सम्मान और विधि-विधान के साथ मोक्षधाम तक पहुंचाया । अंतिम संस्कार की सभी व्यवस्थाएं स्वयं कर यह संदेश दिया कि इंसानियत का रिश्ता किसी पहचान या खून के रिश्ते का मोहताज नहीं होता।
क्रांतिकारी शालू सैनी ने कहा कि दुनिया से विदा होने के बाद हर इंसान सम्मान का हकदार है। यदि किसी का अपना नहीं है तो मुझसे संपर्क करे 8273189764 महादेव की कृपा से मैं आगे आकर उसका सहारा बनूँगी यही सच्ची मानव सेवा और सबसे बड़ा धर्म है।
इस मानवीय पहल को देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। हर किसी ने इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि जिन लोगों को जीवनभर कोई अपना नहीं मिला, उन्हें अंतिम विदाई के समय अपना कहने वाला मिल गया। यह कार्य केवल एक अंतिम संस्कार नहीं, बल्कि मानवता के प्रति सच्ची संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का जीवंत उदाहरण है।
क्रांतिकारी शालू सैनी वर्षों से लावारिस एवं असहाय लोगों के अंतिम संस्कार का दायित्व निभाते आ रही हैं। उनका यह सेवा अभियान लगातार समाज में मानवता, करुणा और संवेदनशीलता की मिसाल कायम कर रहा है।क्रांतिकारी शालू सैनी ने जनता से अपील भी की है कि जिसका सामथ्र्य हो वो लकड़ी घी कफन सामग्री एम्बुलेंस गाड़ी में इच्छा अनुसार योगदान कर पुण्य के भागी बने 8273189764फोन पे अपनी नेक कमाई का छोटा सा हिस्सा अंतिम बिदाई की सेवा में जरूर लगाए
मुजफ्फरनगर में पशुओं का महाटीकाकरण
खुरपका-मुंहपका रोग रोकथाम अभियान को 31 टीमें तैनात
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० जितेन्द्र गुप्ता ने बताया है कि जनपद में 22 जुलाई, 2026 से खुरपका मुंहपका रोग की राकथाम हेतु पशुओं में टीकाकरण प्रारम्भ किया जा रहा है इस हेतु 8वें चरण के अभियान का संचालन जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व में दिनांक 22.07.2026 से 04.09.2026 तक कुल 45 दिन तक किया जाना है। इस हेतु जनपद में वैक्सीन की प्राप्ति हो गयी है। दिनांक 20.07.026 तक सभी विकास खण्ड मुख्यालयों पर वैक्सीन की आपूर्ति हेतु मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में आयोजित वैक्सीन में विशेष सचिव पशुधन द्वारा निर्देश जारी किये गये। जनपद में आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गयी है। कुल 31 टीमों द्वारा जनपद के 531112 (गौवंशीय व महिषवंशिय) पशुओं में टीकाकरण किया जाना प्रस्तावित है। जिन पशुओं में टीकाकरण होना है, उनको टैगिंग भी कराया जाना होता है, जिससे उनका टीकाकरण का रिकार्ड रखने में सुविधा होती है। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि जनपद में 09 विकास खण्डों में 19 पशुचिकित्साधिकारियों के नेतृत्व में टीमों का गठन कर दिया गया है तथा उनको आवश्यक संसाधन सिरिंज, निडिल, वेक्सीन केरियर आदि उपलब्ध करा दिये गये है। टीकाकरण की मानीटरिंग हेतु पशु चिकित्सालय सदर, मुजफ्फरनगर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसके प्रभारी उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० शक्ति सिंह है। कंन्ट्रोल रूम का नं0-7906327315 है। सभी ग्रामों का माईक्रोप्लान बनाकर टीकाकरण की तिथि व टीम की जानकारी हेतु कन्ट्रोल से सम्पर्क किया जा सकता है।
डयूटी में लापरवाही पर चार सफाईकर्मी निलंबित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रावण महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा के दौरान स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कांवड़ मार्ग पर तैनात चार सफाईकर्मियों के अपने दायित्वों का निर्वहन न करने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पंचायत विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में श्रावण महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी रेणु श्रीवास्तव लगातार कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल, सामुदायिक शौचालयों तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा ले रही हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) के माध्यम से व्यवस्थाओं का समयबद्ध अनुपालन भी सुनिश्चित कराया जा रहा है। 15 जुलाई को कांवड़ यात्रा मार्ग के निरीक्षण के दौरान विकास खंड मोरना क्षेत्र में तैनात चार सफाईकर्मियों द्वारा ड्यूटी में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना का मामला सामने आया। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से चारों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। निलंबित किए गए कर्मचारियों में ग्राम पंचायत ककराला, ग्राम पंचायत बरूकी, ग्राम पंचायत गादला के सफाईकर्मी तथा ग्राम पंचायत भोपा के सफाईकर्मी शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन के दौरान स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। डीपीआरओ की इस कार्रवाई के बाद पंचायत विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है और यात्रा मार्ग पर तैनात अन्य सफाईकर्मी भी अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन को लेकर अधिक सतर्क नजर आ रहे हैं।


