खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

21 जौलाई से होगी श्रीराम कथाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गुरू पुर्णिमा के अवसर पर श्रीराम कथा का आयोजन मंगलवार 21 जौलाई से 27 जौलाई तक सनातन धर्म सभा भवन में प्रतिदिन होगा। प्रथम दिवस मंगलवार 21 जौलाई को कलश यात्रा प्रातः 9 बजे हनुमान मंदिर डाकखाने के पास से शुरू होगी। 27 जौलाई सोमवार को कथा का समय परिवर्तित होकर प्रातः 10 बजे से दोपहर एक बजे रहेगा।
  उपरोक्त जानकारी देते हुए सनातन धर्म सभा भवन मे आयोजित प्रेसवार्ता मे कार्यक्रम संयोजक अभिनव अग्रवाल ने बताया कि श्री जी सेवा समिति के तत्वाधान में कथा व्यास हिमेश शास्त्री मथुरा वाले श्रोताओं को कथा का रसपान करायेंगे। उन्होंने बताया कि गुरू पुर्णिमा महोत्सव का समय शाम 6 बजे रहेगा। श्रीराम कथा के आयोजन मे श्री सनातन धर्म सभा शहर मुजफ्फरनगर,शिवमुर्ति संचालक मण्डल तथा श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर नानूपुरी का सहयोग रहेगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संाय 7 बजे तक हुआ करेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष अश्वनी रहेजा, सचिव ईश कौशल, उपाध्यक्ष शोभित गुप्ता सभासद, कार्तिक अग्रवाल, पीयूष शर्मा, सुभाष चन्द आदि उपस्थित रहे।

 

पूर्व उपमुख्यमंत्री बाबू नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर किया नमन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह की 39 वीं पुण्यतिथि पर प्रेरणा स्थल नसीरपुर पहुंचे विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओ तथा गणमान्य व्यक्तियों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
  पूर्व संासद स्व.संजय सिंह चैहान के पिता एवं बिजनौर संासद चन्दन सिंह चैहान के बाबाजी स्व.बाबू नारायण सिंह की 39 वीं पुण्यतिथि पर गंाव नसीरपुर स्थित प्रेरणा स्थल पर आज सुबह हवन हुआ । नसीरपुर पहुंचे विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने स्व.बाबू नारायण सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धंाजलि  देते हुए कहा कि बाबूजी ने बहुत सादगी के साथ जीवन बिताया तथा किसान व मजलूमो के हितो की रक्षा के लिए संघर्ष किया। संघर्ष ही जीवन है का नारा देने वाले स्व.बाबू नारायण सिंह का जीवन हम सभी के प्रेरणा दायक है। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबू नारायण सिंह ने राजनीति को सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का साधन बनाया। उन्होंने जीवनभर किसानों, मजदूरों, गरीबों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। वर्ष 1967 में उत्तर प्रदेश की पहली गैर-कांग्रेसी सरकार में प्रदेश के प्रथम उपमुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने किसान हित, ग्रामीण विकास और पारदर्शी प्रशासन को प्राथमिकता दी। उनकी सादगी, ईमानदारी और जनता से सीधा जुड़ाव आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बिजनौर सांसद चंदन चैहान ने कहा कि उनके दादा स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह का जीवन उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनके परिवार की सबसे बड़ी पूंजी है और वे उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा, मेरे दादाजी ने अपना पूरा जीवन किसानों, गरीबों और आम जनता के लिए समर्पित किया। आज मैं उनकी तीसरी पीढ़ी के प्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा कर रहा हूं। उनका आशीर्वाद और जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं संकल्प लेता हूं कि उनके आदर्शों, सादगी और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर व्यक्ति की आवाज बनकर कार्य करता रहूंगा। सभा के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने बाबू नारायण सिंह के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि वर्तमान दौर की राजनीति में उनके जैसे जननेताओं की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित हजारों लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, वरिष्ठ सपा नेता प्रमोद त्यागी, हिन्दू संघर्ष समिति के संयोजक नरेन्द्र पॅवार, अंतर्राट्रीय हिन्दू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष देशराज चैहान, जिंप अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, कमल गौतम, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, अंजेश गुर्जर, अरूण प्रताप सिंह,वरिष्ठ अधिवक्ता अमित विकल, अमित गुप्ता, सुरेन्द्र चैहान, रालोद नेता अजीत राठी, प्रभात तोमर व गणमान्य व्यक्तियों के अलावा परिवारजनो मे अनिल चैहान, संासद च
न्दन सिंह चैहान, सिद्धार्थ चैहान आदि मौजूद रहे।

 

मैदान पर दिखाया मुजफ्फरनगर के क्रिकेटरों ने  दम, चयनकर्ताओं ने परखी प्रतिभा
मुज़फ्फरनगर । उत्तर प्रदेश की अंडर 23 और रणजी ट्रॉफी टीम के चयन हेतु आज स्पोट्र्स स्टेडियम में मुजफ्फरनगर के पंजीकृत खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। चयनित बालको मे अंडर 23 मे 23 और रणजी मे कुल 9 खिलाडी शामिल किये गए। आज हुए ट्रायल में कल 60 खिलाड़ियों ने अपनी गेंदबाजी बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग का प्रदर्शन किया।  चयन समिति के सदस्य विकास राठी अंकुर कुमार और कुमार गौरव ने खिलाड़ियों को परखा। मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर नें बताया कि अंडर 23 में जिन खिलाड़ियों का चयन कानपुर में होने वाले अगले चरण के ट्रायल के लिए किया गया उनके नाम इस प्रकार हैं  हिमेश कृष्णा,अभिनव मलिक,लक्ष्य कपिल, आदित्य शर्मा,रजत कटारिया, आदित्य कुमार,अभिषेक कुमार, हर्ष कुमार अभिनव,बादल कुमार अंकित शेरवाल, जय सहानियाँ,उदित कुमार, विराट मलिक, अश्मित बलयान, शिव पवार, रोमी पुंडीर गेंदबाजों में आयुष बालियान, कार्तिक कुमार,यश चैधरी, अजय कश्यप,वासु कौशिक और अभिषेक शामिल है  रणजी ट्रॉफी के लिए जिन खिलाड़ियों का आज चयन हुआ उनमें अभिनव मलिक, रजत कटारिया, अंकित शेरवाल,शिवांश, कुणाल,अंकुर  बालियान,अभिषेक और अब्दुल मजीद शामिल है  आज ट्रायल के अवसर पर मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग सचिव ओम देव सिंह सीनियर क्रिकेटर विनीत विकास बालियान पलक शर्मा और हरीश चैहान भी उपस्थित रहे

 

श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ के परीक्षा परिणाम में तनिशा, प्रिंस और उजमा बतूल ने मारी बाजीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ, मुजफ्फरनगर मंे विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम में सभी पाठयक्रमों में इस वर्ष छात्राओं का बोलबाला रहा है। इस क्रम में बी0काम0-एलएल0बी0 द्वितीय सेमेस्टर में तनिशा प्रथम स्थान 67 प्रतिशत, व वंशिका गुुप्ता द्वितीय स्थान 62 प्रतिशत व गोविन्द गर्ग तृतीय स्थान 61.4 प्रतिशत रहे। बी0 काम0 एल0एल0बी चतुर्थ सेमेस्टर में प्रथम स्थान प्रिंस 74 प्रतिशत व शिल्पा द्वितीय स्थान 73.6 प्रतिशत तथा छवि तृतीय स्थान 72.06 प्रतिशत पर रहे। बी0काम0एल0एल0बी षष्ठम सेमेस्टर में आयशा प्रथम स्थान 61.4 प्रतिशत व आस्मा खातून द्वितीय स्थान 59.6 तथा वर्षा तृतीय स्थान 58.2 प्रतिशत अंक के साथ रहे। बी0ए0एल0एल0बी0 चतुर्थ सेमेस्टर में सानिय प्रथम स्थान 67.2 प्रतिशत, व खुशी कौशिक द्वितीय स्थान 67 प्रतिशत व सानिया अंसारी तृतीय स्थान 66.4 प्रतिशत रहे। बी0ए0 एल0एल0बी षष्ठम सेमेस्टर में प्रथम स्थान रितिक 65.6 प्रतिशत व महीन जेहरा तथा सारिया उवेश द्वितीय स्थान 65.4 प्रतिशत तथा ओजस्वी तृतीय स्थान 65 प्रतिशत पर रहे। एल0एल0बी0 द्वितीय सेमेस्टर में उजमा बतूल प्रथम स्थान 64.8 प्रतिशत व द्वितीय स्थान श्वेता मिततल 61.8 प्रतिशत तथा तृतीय स्थान पर निहारिका 60.6 प्रतिशत अंक पर रहे। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजज के चेयरमैन डॉ0 एस0 सी0 कुलश्रेष्ठ ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता के लिये आशीर्वाद प्रदान किया। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ की प्राचार्या डॉ0 पूनम शर्मा ने छात्र/छात्राओें के उज्ज़वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कॉलेज का अनुशासनात्मक वातावरण छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवष्यक होता है इसीलिए श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ के अधिकतम छात्र/छात्राये प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के साथ-साथ अन्य उपलब्धियों जैसे -सर्वाेच्च न्यायालय व उच्च न्यायालयों में प्रैक्टिस करने के अतिरिक्त न्यायिक सेवा के लिए भी तत्पर हैं। सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता का आशीर्वाद और महाविद्यालय के गुरूजनांे का मार्गदर्शन को दिया। इस अवसर पर श्री संजीव कुमार, श्रीमति सोनिया गौड़, आंचल अग्रवाल, मिनी सिंघल, अक्षी कश्यप, विश्वेन्द्र पंवार, आशीष कुुमार, विनय तिवारी, प्रीती व त्रिलोकचन्द ने सभी विद्यार्थियांे को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।  

 

रामपुर तिराहा चैकी प्रभारी सुभाष चंद्र ने सिसौना गांव में पहुंचकर कावड़ियों का हाल-चाल जाना, और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
छपार। आगामी कावड़ यात्रा को लेकर छपार थाना अंतर्गत रामपुर तिराहा चैकी प्रभारी सुभाष चंद्र शनिवार शाम को सिसौना गांव पहुंचे। और यहाँ लगने वाले कावड़ सेवा शिविर और मार्ग से गुजर रहे कावड़ियों का हाल-चाल जाना। चैकी प्रभारी ने शिविर संचालकों से कावड़ियों के लिए पेयजल, प्राथमिक उपचार, विश्राम और शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। और शिविर के आसपास सीसीटीवी और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। और साथ ही साथ संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए कहा।श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए चैकी प्रभारी ने सभी शिविर संचालकों को अपने-अपने शिविर के आसपास अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने और पर्याप्त लाइट (प्रकाश व्यवस्था) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अपील की कि कांवड़ मार्ग या शिविर के आसपास कोई भी संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर बिना किसी देरी के तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

योग से रहती है निरोगी काया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र चैधरी छोटू राम डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर में संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने योग विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि महर्षि पाणिनि के अनुसार योग शब्द की उत्पत्ति युर्जि योगे,युज समाधो तथा युज संयमने इन तीन धातुओं से मानी जाती है। इसी आधार पर जीवात्मा और परमात्मा का मिलन ही योग कहलाता है। महर्षि पतंजलि ने योग शब्द को समाधि के अर्थ में प्रयुक्त किया है। इस संसार में असंख्य योनियों में जीवात्माएं अपना कर्म फल भोग रही है। मानव योनि ही केवल एक ऐसी योनि है जिसमें मानव कर्म करता है और भोग भोगता है ।अतः यह उभय योनि कहलाती है।शेष सभी भोग योनि कहलाती है। किसी भी योनि का प्राणी जीवात्मा दुख, अशांति व क्लेश नहीं चाहता। मानव आदि सभी सुख, शांति व आनंद को प्राप्त करना चाहते हैं। संसार के सभी भोग्य पदार्थों को मानव केवल पांच ज्ञानेंद्रियों के द्वारा भोगता है। परंतु इंद्रियों के अपने-अपने विषयों में रमन करने से केवल क्षणिक सुख की प्राप्ति होती है। सांसारिक भोगों में सच्चा एवं स्थाई सुख ,शांति, आनंद नहीं है अतः मनुष्य को चाहिए कि संसार की अनित्य चकाचैंध से दूर हटकर सच्चा शारीरिक सुख और स्थाई मानसिक शांति तथा वास्तविक आत्मिक आनंद को प्राप्त करने के लिए कर्तव्य पालन, निष्काम सेवा, सत्संग और स्वाध्याय  तथा प्रभु की उपासना अर्थात योगाभ्यास करें। आज समाज में देखने को मिलता है कि कुछ आसन और कुछ प्राणायाम करके व्यक्ति अपने आप को योगी समझने लगता है जबकि यह झूठा योग है असली योग ईश्वर उपासना ,प्रार्थना ,ध्यान और समाधि लगाना है अर्थात महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग का अनुष्ठान करना ही असली योग है। यम- नियम का पालन करके अपने व्यवहार को शुद्ध और पवित्र बनाना योग की पहली प्राथमिकता है। सत्य बोलना, अहिंसा का पालन करना, चोरी ना करना,ब्रह्मचर्य का पालन करना, अपरिग्रह को जीवन में अपनाना यम है। जिसका जीवन में पालन करने से समाज अच्छा बनता है इसी प्रकार पवित्रता, संतोष, तप, स्वाध्याय और ईश्वर प्रणिधान नियम है। इनका पालन करने से व्यक्ति का स्वयं का जीवन अच्छा बनता है। जो व्यक्ति ईश्वर के सत्य स्वरूप को जानकर कर्म करता है वह ही असली योगी कहलाता है।    इस अवसर पर सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख अजय सिंघल, योग शिक्षिका बबीता चैधरी, सहदेव आर्य एवं सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने अनेक आसन, प्राणायाम और ध्यान करवाया। कुछ आसनों का विशेष प्रदर्शन योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने करके दिखाया। इस अवसर पर केंद्र संस्थापक डॉक्टर जीत सिंह तोमर,धर्मेंद्र प्रधान, डॉक्टर सहदेव आर्य, क्षेत्रीय प्रधान रतन सिंह एवं नीरज बंसल, प्रीति चैधरी,गीता,वंदना आदि काफी संख्या में योग साधक एवं साधिकाओं ने भाग लिया।

 

भाकियू कार्यकर्ताओ ने दिया धरना
मुजफ्फरनगर। पौराणिक तीर्थ स्थली एवं भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ गंगा मे स्वच्छ जल ना आ आने व अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना देकर अपनी नाराजगी जाहिर की।    शुकतीर्थ गंगा में काला पानी आने से साधु समाज मे नाराजगी बनी हुई है। बीते दिन शुक्रताल साधु समाज ने गंगा घाट पर एकत्रित हो प्रदर्शन करते हुए कहा था कि इस दूषित जल से जलीय जीव जंतुओं की भी बडी हानि हो रही है। इसी संदर्भ मे आज शुकतीर्थ पहंुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने गंगा घाट पर धरना दिया। इस दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष मोरना अनुज राठी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

स्वास्थ्य केंद्रों का सीएमओ ने किया निरीक्षण, किया वृक्षारोपणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुटेसरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरालसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलवा खेड़ी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दूधली का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित करने तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दूधली में वृक्षारोपण भी किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण बेहतर स्वास्थ्य का आधार है, इसलिए सभी को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उनके निकट ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

 

सद्भावना सम्मेलन हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सदभावना सम्मेलन में आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्यावरण संरक्षण व जल संचय का सन्देश दिया गया। जमियत उलमा के बैनर तले मेरठ रोड तहसील के समीप स्थित एक बैंकट हाॅल मे आयोजित सदभावना सम्मेलन मे सदभावना मंच के माध्यम से आपसी प्रेमभाव व भाईचारे का संदेश दिया गया। मंच के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं पानी बचाने आदि सामाजिक संदेश दिए गए। कार्यक्रम मे वरिष्ठ सपा नेता प्रमोद त्यागी, मुफ्ति जुल्फिकार, कारी जाकिर हुसैन, किसान चिन्तक कमल मित्तल, मास्टर विजय ंिसंह आदि मौजूद रहे।

हादसे में हुआ घायल
शाहपुर। अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
  थाना क्षेत्र के गंाव कसेरवा निवासी युवक साजिद आज सुबह बाईक द्वारा बुढाना के विज्ञाना रिश्तेदारी मे जाते वक्त पीछे की और से तेजगति से आ रहे वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद उक्त वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। ग्रामीणो ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा परिजनो को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

 

वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया
 चरथावल। चरथावल कस्बे के ऐतिहासिक सिद्धपीठ बटुक भैरव बाबा मंदिर में वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा भैरव का विधि-विधान से पंचामृत अभिषेक किया गया, जिसके बाद उनका आकर्षक श्रृंगार किया गया। पूरा मंदिर परिसर जय भैरव बाबा के जयकारों से गूंज उठा। सुबह बाबा का पवित्र स्नान दूध, दही, शहद, देसी घी, शक्कर और गंगाजल से कराया गया। इसके उपरांत उन्हें चोला अर्पित कर फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। यह अनुष्ठान भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम संयोजक एवं चरथावल व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार गर्ग ने बताया कि बाबा का विशेष श्रृंगार एवं रुद्राभिषेक किया जाता है। मान्यता है कि बाबा भैरव के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते दूर-दराज से सैकड़ों श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने माथा टेका और मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति, पूजा-अर्चना और भंडारे का क्रम चलता रहा। इस दौरान पांच परिवारों ने पंचामृत अर्पित कर रुद्राभिषेक कराया। मुख्य यजमानों में अनुज कुमार गर्ग-रूबी गर्ग, अंकित कुच्छल-निधि कुच्छल, वासु गर्ग-साक्षी गर्ग, मनीष मित्तल-सपना मित्तल तथा अर्जुन कश्यप-ललिता कश्यप शामिल रहे। वैदिक अनुष्ठान पंडित सुभाष शर्मा तथा तुषार कश्यप ने संपन्न कराए।
इस अवसर पर जनेश्वर सिंघल, तपेश्वर त्यागी, संदीप त्यागी, नंदकिशोर, मनोज कंसल, शैंकी, सौरभ, अतुल, आर्य, भीमसेन गुप्ता, रामपाल, रोहित, उमंग गर्ग, ऊषा, रेखा, विमला, सरला, मीरा, नेहा, ममता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

टंढेड़ा में जगन्नाथ शोभायात्राः श्रद्धालुओं ने उत्साह से खींचा रथ, जयकारों से गूंजा गांवMuzaffarnagar News
जानसठ। जानसठ के टंढेड़ा गांव में भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा आकर्षक रूप से सजे रथ पर विराजमान थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जिससे पूरा गांव जय जगन्नाथ और हरे कृष्णा-हरे राम के जयघोष से गूंज उठा। वर्षों पुरानी परंपरा का पालन करते हुए, श्रद्धालुओं ने नंगे पांव रथ खींचा। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। भजन-कीर्तन, शंखनाद और संकीर्तन के बीच श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन होकर नृत्य करते दिखे। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह भगवान की आरती उतारी गई, पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीणों ने अपने घरों के बाहर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन जानसठ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने इस आयोजन को समाज में प्रेम, भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने वाला बताया। बार एसोसिएशन के महासचिव और श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल के प्रबंधक दीपेश गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को सत्य, सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हैं।
शोभायात्रा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने आयोजन समिति की व्यवस्था की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मनीष प्रजापति एडवोकेट, सतीश कुमार गुर्जर, चैधरी संजीव कुमार, सोहित कंबोज एडवोकेट, बृजेश कुमार एडवोकेट, मनोज कुमार और राजेश सैनी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

सोनाली नदी पर पुल की मांग का कैबिनेट मंत्राी अनिल कुमार ने दिया आश्वासनMuzaffarnagar News
पुरकाजी। खादर बड़ीवाला-रामनगर रजकल्लापुर मार्ग पर सोनाली नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर चल रहा धरना समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और पुरकाजी विधायक अनिल कुमार के धरनास्थल पर पहुंचने के बाद यह निर्णय लिया गया। मंत्री ने ग्रामीणों को पुल निर्माण का आश्वासन दिया। इस धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, महिलाएं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे। ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के मौसम में सोनाली नदी पर पुल न होने के कारण हजारों लोगों का आवागमन बाधित हो जाता है। स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को नदी पार करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, जिससे कई बार जान का जोखिम भी उठाना पड़ता है। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने इस मांग को हजारों ग्रामीणों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और आवागमन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण जनहित का विषय बताया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि इस न्यायोचित मांग को शासन स्तर पर पूरी मजबूती से उठाया जाएगा और पुल निर्माण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के एक पदाधिकारी ने बताया कि उनका आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान के लिए था। मंत्री के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है और अब उन्हें पुल निर्माण की कार्रवाई शुरू होने का इंतजार है। ग्राम खादर बड़ीवाला के एक ग्रामीण ने कहा कि बरसात में नदी पार करना सबसे बड़ी चुनौती होती है। पुल बनने से दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और दुर्घटनाएं भी रुकेंगी। रामनगर रजकल्लापुर की निवासी सुमित्रा ने मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में होने वाली परेशानियों का जिक्र किया, जबकि छात्र कपिल ने बरसात में स्कूल-कॉलेज पहुंचने में आने वाली दिक्कतों को उजागर किया। सभी ने पुल निर्माण से इन समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई।

 

5वां प्रतिभा सम्मान समारोह, 85 मेधावी सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने और समाज में शैक्षिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मुस्लिम त्यागी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रुड़की रोड स्थित एक निजी बैंकट हॉल में 5वें प्रतिभा सम्मान समारोह एवं शैक्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले 85 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, करियर मार्गदर्शन और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई। रविवार को आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। संस्था की ओर से सम्मानित विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र, करियर काउंसलिंग सामग्री, वॉटर कूलर और वॉल क्लॉक भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सोसाइटी के जॉइंट सेक्रेटरी कलीम त्यागी ने बताया कि संस्था लगातार पांचवें वर्ष इस सम्मान समारोह का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने का उद्देश्य केवल उनकी उपलब्धियों का सम्मान करना नहीं, बल्कि उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना भी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है और संस्था आगे भी शिक्षा को बढ़ावा देने तथा प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर डॉ. मोहम्मद अली, जो अंतरराष्ट्रीय ज्म्क्Û स्पीकर भी हैं, ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करता है। विशिष्ट अतिथि एवं चरथावल नगर पंचायत के चेयरमैन मास्टर इस्लामुद्दीन ने कहा कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलना चाहिए। सम्मेलन के दौरान शिक्षा, करियर मार्गदर्शन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और समाज में शैक्षिक वातावरण को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने की सलाह दी।
कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोगों की उपस्थिति रही। सम्मानित छात्र-छात्राओं ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर अपने परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे। समारोह का समापन शिक्षा, सामाजिक एकता और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

 

आॅन लाईन आवेदन आमंत्रित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उपायुक्त ने उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, ने उद्यमियों को अवगत कराया है कि उ०प्र० सरकार द्वारा एम०एस०ई० पुरस्कार के लिए राज्य पुरस्कार योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य निर्यात पुरस्कार हेतु आवेदन प्रस्तुत किये जाने हैं। उन्होंने कहा कि उक्त योजना के अन्तर्गत जनपद के उद्यमियों को सूचित किया जाता है कि वह एम०एस०ई० पुरस्कार हेतु ऑन लाईन आवेदन दिनांक 31.07.2026 तक भरवाना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय-जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, औद्योगिक आस्थान मेरठ रोड, मुजफ्घ्फरनगर में सम्पर्क किया जा सकता है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22310 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =