समाचार (Muzaffarnagar News)
शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक विभागीय योजनाओं का लाभ पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारीः नरेन्द्र कश्यप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग नरेन्द्र कश्यप ने आज जनपद में स्थित सर्किट हाउस/निरीक्षण भवन के सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में सहारनपुर मण्डल के समस्त मण्डलीय एवं जनपदीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया, जहाँ मंत्री जी द्वारा विभागीय योजनाओं की प्रगति और उनकी वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई।
घ्बैठक के दौरान माननीय राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने सभी संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि विभागों द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर एक पात्र लाभार्थी तक पहुँचना चाहिए। अधिकारियों को सचेत करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने पाए, इसका पूर्ण और विशेष ध्यान रखा जाए। कार्य प्रणाली में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मंत्री ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से काम करने को कहा, ताकि पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के संकल्प को धरातल पर पूरी तरह से उतारा जा सके। बैठक में उपस्थित मंडलीय एवं जनपदीय अधिकारी राजकुमार सिंह, उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सहारनपुर मण्डल। घ्श्री मुकेश पाल सिंह, उपनिदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, सहारनपुर मण्डल। घ्सुश्री दीक्षा उपाध्याय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी / जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, मुजफ्फरनगर। सुधीर कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी / जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जनपद शामली। घ्श्री अजय कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, सहारनपुर।
जिलाधिकारी और एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याए
खतौली। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील खतौली पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा तहसील खतौली पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
एसपी सिटी ने कांवड मार्ग का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) अमृत जैन ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ थाना पुरकाजी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांवड़ मार्ग का जमीनी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और सीसीटीवी कैमरों के जरिए पल-पल की निगरानी रखी जाए। कांवड़ियों के सुगम आवागमन के लिए प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट और बैरिकेडिंग की व्यवस्था समय से पूरी की जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और अन्य संबंधित विभाग आपस में तालमेल बनाकर काम करें।
निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी अमृत जैन ने मार्ग से गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों से बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने श्रद्धालुओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए पूरे मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। यात्रा के दौरान किसी भी समस्या या आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस सहायता केंद्र को सूचित करें। सभी श्रद्धालु यातायात नियमों और प्रशासनिक गाइडलाइंस का पालन करते हुए अनुशासित ढंग से अपनी यात्रा पूरी करें। अंत में उन्होंने सभी शिवभक्तों को एक सुरक्षित और मंगलमय कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित कराने को मंत्री कपिलदेव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर शहर के मुख्य प्रवेश द्वार पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को एक आधिकारिक पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-58) पर मेरठ की ओर से मुजफ्फरनगर शहर में प्रवेश करते समय गुप्ता रिजॉर्ट अथवा वहलना चैक के पास महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने की मांग स्थानीय क्षेत्रवासियों द्वारा काफी समय से की जा रही थी। पत्र में कहा गया है कि भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से उल्लेखित महाराणा प्रताप की वीरता, अदम्य साहस और स्वाभिमान का प्रतीक यह प्रतिमा शहर के निवासियों, विशेषकर युवाओं में स्वदेश प्रेम और हमारे ऐतिहासिक गौरव का संचार करेगी। प्रतिमा स्थापना के कार्य को गति देने के लिए राज्य मंत्री ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूरा करने पर जोर दिया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि चिन्हित स्थान पर प्रतिमा स्थापित करने के लिए संबंधित विभागों, जैसे लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत कराया जाना अनिवार्य है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी से अपेक्षा की है कि वे एनएच-58 मेरठ रोड, निकट गुप्ता रिजॉर्ट अथवा वहलना चैक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने का विस्तृत प्रस्ताव, सभी आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्रों सहित जल्द से जल्द शासन को प्रेषित करने का कष्ट करें ताकि इस परियोजना को समय से अमलीजामा पहनाया जा सके। इस पहल के बाद से स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में उत्साह का माहौल है और माना जा रहा है कि यह प्रतिमा मुजफ्फरनगर के प्रवेश द्वार को एक नई और गौरवपूर्ण पहचान देगी। वहीं आज पालिका बोर्ड बैठक में उक्त प्रस्ताव को रखा गया है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया
खतौली। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा अस्थाई निराश्रित गो आश्रय स्थल नाबला कोठी,ब्लॉक खतौली का निरीक्षण किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा अस्थाई निराश्रित गो आश्रय स्थल नाबला कोठी,ब्लॉक खतौली का निरीक्षण किया गया। कुल 278 गोवंश संरक्षित किए गए हैं। भरण पोषण व्यवस्थाओं हेतू पर्याप्त मात्रा में मक्का का हरा चारा,भूसा तथा रातब उपलब्ध पाया गया। स्वयंसेवी संस्था करथ सेवा ट्रस्ट के केयरटेकर को साफ सफाई में सुधार करने तथा अभिलेखों को नियमित रूप से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया सभी गोवंश का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया।
कांवड यात्रा को लेकर की बैठक
चरथावल। पुलिस ने आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से ग्राम निर्धना में ग्रामीणों के साथ एक बैठक आयोजित की। थाना चरथावल प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में हुई इस बैठक में दधेड़ू चैकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामवासियों से कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी भाईचारा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया। पुलिस ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सहयोग बनाए रखने, यातायात व्यवस्था में पुलिस का साथ देने और धार्मिक सौहार्द कायम रखने का भी आह्वान किया। थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने सभी से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। इस बैठक में ग्राम के सम्मानित नागरिक, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
बीमारियों से सुरक्षा का दिया संदेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बारिश के मौसम में डायरिया जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने डायरिया जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए जनजागरूकता रैली भी निकाली गई। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और समय पर सही जानकारी से डायरिया जैसी बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा साफ-सफाई को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि जनपद में डायरिया रोको अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पीएसआई इंडिया एवं केनव्यू के सहयोग से ष्डायरिया से डर नही कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य डायरिया की रोकथाम, ओआरएस घोल एवं जिंक की गोलियों के उपयोग को बढ़ावा देना तथा आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि बरसात और उमस के मौसम में दूषित पानी पीने, गंदे हाथों से भोजन बनाने या बच्चे को खाना खिलाने, खुले में शौच करने तथा बच्चों के मल का सुरक्षित निस्तारण न होने से डायरिया का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए शौच के बाद, बच्चे का मल साफ करने के बाद तथा भोजन बनाने और बच्चे को खिलाने से पहले साबुन और स्वच्छ पानी से अच्छी तरह हाथ धोना बेहद जरूरी है। सीएमओ ने कहा कि यदि किसी बच्चे को एक दिन में तीन या उससे अधिक बार पतले दस्त हों तो उसे तुरंत ओआरएस का घोल पिलाएं, उम्र के अनुसार जिंक की गोलियां दें और बिना देर किए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लें।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अलका सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा, पीएसआई इंडिया के प्रतिनिधियों सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की कि डायरिया के प्रति जागरूक रहें और अपने बच्चों को इस बीमारी से सुरक्षित रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
स्वच्छता अभियान में नाली नालों की हुई सफाई
मोरना। शुकतीर्थ में जलभराव की समस्या से परेशान साधु सन्तो व तीर्थवासियों ने जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया था।मौके पर पहुंची एसडीएम ने शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था।शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गयी व जलभराव की समस्या को दूर किया गया। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में स्थित प्रसिद्ध हनुमन्तधाम आश्रम,मानव चेतना केन्द्र आदि के सामने मार्ग में जल भराव के चलते भारी दुर्गन्ध फैल रही थी।समस्या से परेशान होकर साधु सन्तो तीर्थवासियों ने मां पूर्णागिरि आश्रम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज के नेतृत्व में प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंची एसडीएम रश्मि लांबा को साधु सन्तो ने बताया था कि नालियों की सफाई नही होती है।चॉक होने के कारण नालियों का पानी सड़क पर फैल रहा है।गौशाला का गोबर पानी मे छोड़ा जा रहा है।जिससे यहां से गुजरना दूभर हो गया है।बारिश के दौरान पैदल व्यक्ति भी यहां से नही गुजर सकता है।एसडीएम ने जल निकासी के लिये आसपास का निरीक्षण कर अधीनस्थ को नाली नाले की सफाई कर जल भराव की समस्या को दूर करने के आदेश दिये थे।शनिवार को प्रशासन द्वारा वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।जिसमें नाली नालों की साफ सफाई की गईं।जिससे वहां जल भराव की समस्या से मुक्ती दिलाई गयी।
डिवाइडर पर चढा ट्रक
छपार। दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे-58 पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। पंजाब निवासी एक ट्रक चालक अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में अपना संतुलन खो बैठा, जिससे उसका ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। यह घटना पराई कट के पास हुई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में ट्रक चालक गुरमीत सुरक्षित बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही छपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहित चैधरी ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हाईवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सावधानी से वाहन चलाएं।
निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।मॉनसून और बारिश के मद्देनजर शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुजफ्फरनगर नगरपालिका पूरी तरह से गंभीर नजर आ रही है। इसी क्रम में आज नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप द्वारा वार्ड संख्या 18/36 में चल रहे सीवर कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि आने वाली बारिश के दौरान क्षेत्र के नागरिकों को जलभराव और गंदगी जैसी गंभीर समस्याओं का सामना न करना पड़े। पालिका अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को सीवर सफाई और मरम्मत कार्य को समय रहते व पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष के साथ स्थानीय महिला सभासद (पार्षद) श्रीमती सीमा जैन और श्रीमती राखी पवार भी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने पालिका अध्यक्ष को वार्ड की आंतरिक गलियों और जल निकासी से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया।
रोहाना से ग्राम आखलौर तक शिवसेना की सदस्यता यात्रा निकली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।शिवसेना के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के निर्देशानुसार जनपद में संगठन के सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से रोहाना से ग्राम आखलौर तक सदस्यता यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने किया। यात्रा के दौरान शिवसैनिकों ने विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क कर युवाओं एवं आमजन को शिवसेना की नीतियों, विचारधारा एवं संगठन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया तथा अधिक से अधिक लोगों से शिवसेना की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में 51 लोगों ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। सभी नव-शामिल सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर एवं सदस्यता दिलाकर संगठन में स्वागत किया गया। नवसदस्यों ने संगठन की मजबूती एवं हिंदुत्व की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। ग्राम आखलौर पहुंचने पर स्थानीय शिवसैनिकों एवं पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा का फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा सदस्यता अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया। जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख श्री ललित मोहन शर्मा के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप सदस्यता अभियान लगातार जारी रहेगा। संगठन का लक्ष्य प्रत्येक गांव और प्रत्येक बूथ तक शिवसेना की विचारधारा पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना है। उन्होंने सभी शिवसैनिकों से आह्वान किया कि वे पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ सदस्यता अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक उपाध्याय युवा जिला उपाध्यक्ष,प्रवीण कश्यप,जतिन कुमार बालियान युवा जिला महासचिव,सन्नी कश्यप,अजय उपाध्याय,राजू कुमार,श्रवण कश्यप,नीतीस पाल,आकाश पाल,दिनेश उपाध्यय,लोकेश युवा जिला अध्यक्ष,अंकुश सैनी, आकाश उपाध्यय,श्यामवीर,हिमाशु कश्यप, श्यामवीर,आकाश कुमार आदि शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
नगरपालिका बोर्ड की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुज़फ़्फ़रनगर की शनिवार सुबह करीब 11 बजे आयोजित बोर्ड बैठक महज 15 मिनट में समाप्त हो गई, लेकिन इस दौरान शहर के विकास से जुड़े करीब 165 प्रस्तावों को मंजूरी देकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने की, जबकि नगर पालिका के अधिकारी एवं सभी सभासद मौजूद रहे। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सबसे बड़ा निर्णय लिया गया। बोर्ड ने अगले तीन वर्षों के लिए 17 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से सफाई व्यवस्था का ठेका जेएस एनवायरो कंपनी को देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके अलावा सभी 55 वार्डों में सड़क निर्माण कार्यों को गति देने, पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने और सुरक्षा की दृष्टि से प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शहर के दो प्रमुख नालों के गंदे पानी के जैविक शोधन (बायो-रिमेडिएशन) का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। इससे नालों से होने वाले प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि बैठक में 600 से अधिक नामांतरण (म्यूटेशन) से संबंधित वहीं वार्ड-49 के सभासद मनोज वर्मा ने काली नदी स्थित महाराजा अजमीढ़ स्मारक के सुंदरीकरण का प्रस्ताव भी रखा। महज 15 मिनट चली इस बोर्ड बैठक में विकास से जुड़े कई बड़े निर्णय लिए गए।
बेहोशी की हालत में मिली महिला
खतौली। नगर में दिन निकलते ही उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे क्वार्टर के बाहर करीब 55 वर्षीय एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसके पास से कोई आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र नहीं मिला। बताया गया कि महिला के चेहरे पर चोट के निशान भी थे। काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश चंद्र बघेल के निर्देश पर भूड़ चैकी पर तैनात सिपाही अजीत सिंह और रिंकू दीवान मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को खतौली सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि महिला को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ मारपीट की गई और घायल अवस्था में रेलवे क्वार्टर के बाहर छोड़ दिया गया। पुलिस महिला की पहचान कराने के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सख्त निर्देश, पोषण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य योजनाओं की हुई समीक्षा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में बाल विकास विभाग ने शाहपुर क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की। शुक्रवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) शाहपुर एवं मुख्य सेविकाओं ने गोयला और भौराखुर्द सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों, संभव 6.0 अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, संचारी रोग नियंत्रण अभियान सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। सीडीपीओ ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाए। हॉट कुक्ड मील पंजिका में केंद्र पर आने वाले बच्चों की उपस्थिति का सही-सही अंकन किया जाए तथा सर्वे क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे का वजन और लंबाई का मापन समय से पूरा किया जाए। बैठक में पोषाहार का एफआरएस के माध्यम से शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने, पोषण ट्रैकर ऐप पर सभी लाभार्थियों की फीडिंग समय पर पूर्ण करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं और बच्चों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया कि कुपोषण मुक्त समाज के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सक्रिय भागीदारी और जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है। विभाग ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइटें की व्यवस्था कराई जा ही दुरूस्थ
चरथावल। नगर पंचायत आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइटें और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। नगर पंचायत की टीम कांवड़ मार्ग का लगातार निरीक्षण कर रही है। खराब सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत और बंद स्ट्रीट लाइटों को चालू किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, विद्युत आपूर्ति से संबंधित तकनीकी खामियों को भी दूर किया जा रहा है, ताकि रात्रि में कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो। नगर पंचायत अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जा रही हैं, ताकि यात्रा के दौरान कोई बाधा न आए। नगर पंचायत की टीम मौके पर रहकर लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है।
गंगा में काला पानी आना जारी,साधु सन्तो में रोष
मोरना । शुकतीर्थ गंगा में काला दूषित पानी आना छठे दिन भी आना जारी है।जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा।वहीं पवित्र गंगा को दूषित कर आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग साधु सन्तो ने करते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गंगा में बीते मंगलवार से लगातार काला पानी बह रहा है।केमिकल युक्त पानी आने से मछली सहित अनेक जलीय जन्तुओं की मौत हो गयी है।पानी मे आ रही दुर्गन्ध व मछलियों के तैरते शव को देख अनेक श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करना छोड़ दिया है।बुधवार व शुक्रवार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम द्वारा पानी के सैम्पल लेकर ऑक्सीजन की मात्रा की जांच की गयी थी।
मांपूर्णागिरि आश्रम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज ने घटना पर भारी रोष प्रकट करते हुए गंगा स्नान घाट पर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल,एसडीएम जानसठ रश्मि लांबा ने गंगा घाट पर स्थिति का जायज़ा लिया था व गंगा में केमिकल छोड़ने वालों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया था।
वहीं शनिवार को भी गंगा में काले पानी आना जारी रहा।मामले में कोई कार्रवाई न होने से साधु सन्तो ने भारी रोष प्रकट किया है।
शुकतीर्थ गंगा नदी में निरन्तर बह रहे काले पानी से जहां आस्था के खिलवाड़ की जा रही है। केमिकलयुक्त पानी से खादर क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान हुआ है।किन्तु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा केवल पानी में ऑक्सीजन की मात्रा को जांचने के लिये सेम्पलिंग कर इतिश्री कर लेता है।किंतु मिश्रित पानी में केमिकल की जांच न होने से गंगा में कैमिकल युक्त पानी छोड़ने वाले कड़ी कार्रवाई से दूर हैं।
अनुमति के बिना पेड़ काटने पर वन विभाग ने लिया संज्ञान
मोरना। गांव छछरौली में सरकारी भूमि से काटे गए तून के पेड की शिकायत ग्रामीण ने की थी।जिसपर वन विभाग ने संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू की हैभोपा थाना क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी निशान्त कुमार ने बुधवार को एसडीएम जानसठ को दिए पत्र में बताया कि उनके खेत के पास वन विभाग की जमीन में तून का बहुत बड़ा पुुराना पेड़ खड़ा था, इसी भूूमि के पास कब्रिस्तान भी है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने निजी इस्तेमाल के लिए इस पेड़ को कटवाया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी मोरना रविकांत चैधरी ने बताया कि वन विभाग द्वारा पेड़ का मूल्यांकन कराये बिना पेड़ काटने पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी ने कई थाना प्रभारी बदले
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शनिवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। जारी आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। एसएसपी के इस कदम को पुलिसिंग में सुधार और अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एसएसपी द्वारा जारी तबादला आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक जयवीर सिंह को थाना तितावी का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के रूप में कार्यरत उपनिरीक्षक दीपक चैधरी को थाना फुगाना का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा थाना तितावी में तैनात प्रमोद कुमार का तबादला कर उन्हें थाना भौराकलां का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि नई तैनातियों से संबंधित थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा। साथ ही अपराधों की रोकथाम, त्वरित कार्रवाई और आमजन की शिकायतों के प्रभावी निस्तारण में भी तेजी आएगी। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी नव नियुक्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय पुलिसिंग, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई और जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस महकमे में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां संभालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में पुलिस विभाग में कुछ और अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है, हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इस फेरबदल को आगामी त्योहारों, कांवड़ यात्रा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन की रणनीतिक तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है। नई तैनातियों से पुलिसिंग में और अधिक सक्रियता तथा प्रशासनिक कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
रसोई बजट सब्जी के भाव ने बिगाडा
मीरापुर। सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम जनता का रसोई बजट बिगाड़ दिया है। टमाटर, हरी मिर्च, लौकी और भिंडी सहित अधिकांश सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। कभी मुफ्त में मिलने वाला हरा धनिया अब 400 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है, जिससे गृहणियां और मध्यम वर्ग के परिवार चिंतित हैं। बाजार में हरी सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे वे आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई हैं। गर्मी और बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान से मंडियों में सब्जियों की आवक कम हो गई है। इसका सीधा असर खुदरा बाजार पर पड़ा है। वर्तमान में टमाटर 60-80 रुपये प्रति किलो, हरी मिर्च 120-150 रुपये प्रति किलो, जबकि भिंडी और लौकी 50-60 रुपये प्रति किलो बिक रही है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि उन्हें मंडियों से ही सब्जियां महंगे दामों पर मिल रही हैं, जिसके कारण उन्हें भी दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। स्थानीय निवासी बृजपाल चैधरी, जुनैद अब्बासी और शादाब कुरैशी ने बताया कि पहले 100 रुपये में पूरे हफ्ते की सब्जी आ जाती थी, लेकिन अब दो दिन की सब्जी में ही 200-300 रुपये खर्च हो रहे हैं। सब्जी मंडी के व्यापारी रोहित कुमार ने बताया खराब मौसम और ट्रांसपोर्ट महंगा होने के कारण सब्जियों की कीमतें बढ़ी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आने वाले दिनों में आवक नहीं बढ़ी तो दाम और बढ़ सकते हैं। आम जनता ने प्रशासन से सब्जियों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि गरीब और मध्यम वर्ग को राहत मिल सके।
के कारण परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बारिश से पहले सभी प्रमुख सीवर और नालों की सफाई का काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष के इस कदम की स्थानीय निवासियों ने सराहना की है, क्योंकि इस क्षेत्र में बारिश के दिनों में जलभराव एक बड़ी समस्या बनी रहती थी।
21 जुलाई को मनेगा भव्य गुरु पूर्णिमा उत्सव
मुजफ्फरनगर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुजफ्फरनगर में गुरु पूर्णिमा (व्यास पूर्णिमा) का पावन पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार (जीओ गीता युवा चेतना – महिला मण्डल) द्वारा आगामी 21 जुलाई 2026 (दिनरू मंगलवार) को एक भव्य गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह दिव्य कार्यक्रम परम पूज्य, गीता मनीषी, महामण्डलेश्वर गुरुदेव स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपने इष्ट मित्रों और सगे-संबंधियों सहित कार्यक्रम में पधारकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम बारात घर, गांधी कॉलोनी, पचेंडा रोड़, मुजफ्फरनगर में व्यास पूजा दोपहर 03ः30 बजे से। आशीर्वचन (प्रवचन) सायं 04ः30 बजे से। भंडारा व प्रसाद वितरणः सायं 06 बजे से। इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में संस्था के संरक्षक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, महेन्द्र कुमार गोयल, श्याम लाल बंसल, कुंज बिहारी अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, लावण्य पुरी, एडवोकेट अमरकान्त गुप्ता, डा. मनोज काबरा और सुरेन्द्र अग्रवाल (चेयरमैन) जुटे हुए हैं। इसके साथ ही अध्यक्ष कमल गोयल, सचिव अतुल कुमार गर्ग और कोषाध्यक्ष सुभाष गर्ग सहित पूरी टीम व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रही है।
19 जुलाई को दक्षिणी कृष्णापुरी में होगा निःशुल्क गीता पाठ एवं संकीर्तन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर में अध्यात्म और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार को गति देते हुए श्श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवारश् द्वारा दक्षिणी कृष्णापुरी में निःशुल्क गीता पाठ एवं संकीर्तन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। संस्था के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि साप्ताहिक और एकादशी विशेष पर्व की श्रृंखला के तहत आगामी 19 जुलाई 2026 (रविवार) को सायं 6 बजे से 7ः30 बजे तक गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दक्षिणी कृष्णापुरी की मंदिर वाली गली में स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल (श्री यशपाल सैनी जी के सौजन्य से) में होगा। कार्यक्रम समाजसेवी व भगवताचार्य पंडित होतीलाल शर्मा जी के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। संस्था ने इस धार्मिक आयोजन को लेकर एक बेहद सराहनीय और विनम्र अपील जारी की है। जीओ गीता परिवार ने मेजबान परिवार और श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध किया है कि गीता पाठ करने वाले सदस्यों के लिए किसी भी प्रकार के जलपान, चाय या नाश्ते की व्यवस्था न की जाए, ताकि आयोजन पूरी तरह निरूस्वार्थ भाव से संपन्न हो। संस्था के अनुसार, परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और पितृ दोष निवारण के लिए हर व्यक्ति को गीता पाठ अवश्य करना या करवाना चाहिए। यदि कोई श्रद्धालु अपने निवास स्थान या मंदिर में निःशुल्क गीता पाठ व संकीर्तन कराना चाहता है, तो वह संस्था से संपर्क कर सकता है। आगामी दिनों का शेड्यूल इस प्रकार है।


