Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ट्रक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटा, 200 मुर्गी के बच्चों की मौत

बुढ़ाना। पानीपत से मेरठ जा रहा मुर्गियों से भरा एक ट्रक अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें मौके पर ही लगभग २०० मुर्गियों की मौत हो गई जबकि हैल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक चालक आज सोमवार की अल सुबह पानीपत में स्थित किसी मुर्गी फार्म से लगभग दो हजार मुर्गियां लेकर मेरठ जनपद के मौहल्ला इस्लामाबाद के लिए चला था।

जब वह बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली और फुगाना थाना क्षेत्र के गांव जोगियाखेडा के बीच लगभग सुबह ०७ बजे आया तो तेज गति से आ रहे उक्त ट्रक का अगला टायर फट गया।

जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। इससे पहले चालक ट्रक को संभालता तब तक देर हो चुकी थी। तब ट्रक के पलटने से उसके नीचे दबकर लगभग २०० मुर्गियां मर गयी जबकि कांच का पुल मेरठ निवासी हैल्पर दिलशाद का पैर टूट गया तो वह मौके पर ही बेहोश हो गया। इस दौरान घबराहट में ट्रक चालक फरार हो गया।

ट्रक के बीचोबीच सड़क पर पलटने से दोनों साइड में लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर बुढ़ाना पुलिस चौकी व फुगाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्रेन को मौके पर मंगाकर ट्रक को सड़क से हटवाकर घायल हैल्पर को सीएचसी बुढ़ाना में भर्ती कराया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − eight =