समाचार (Muzaffarnagar News)

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, सुगम एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा बागोवाली चैहारा कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, सुगम एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा थाना नई मंडी क्षेत्र स्थित बागोवाली चैहारा का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी चेक करते हुए उन्हें पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। बागोवाली चैहारा कांवड़ यात्रा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण डायवर्जन प्वाइंट है, इस दृष्टि से उक्त स्थल पर सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं। महोदय द्वारा बैरिकेडिंग, डायवर्जन व्यवस्था, सांकेतिक चिन्ह, प्रकाश व्यवस्था एवं यातायात संचालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा सभी व्यवस्थाएं निरंतर सुचारु रूप से संचालित रहें। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं के साथ संवेदनशील व्यवहार रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सतत निगरानी बनाए रखें। प्रत्येक शिवभक्त के सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करते हुए कांवड़ यात्रा-2026 को पूर्णतः दुर्घटनामुक्त, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संपन्न कराना ही सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण समर्पण, सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
छपार पुलिस की बारिश के बीच भी सतर्क ड्यूटी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पावन कांवड़ यात्रा के दौरान जहां एक ओर लगातार बारिश का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर छपार थाना पुलिस पूरी मुस्तैदी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है।
दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 स्थित सिसौना गांव के पास का दृश्य पुलिस की तत्परता और सेवा भावना को दर्शाता है। यहां छपार थाना पुलिस के उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ बारिश के बीच भी ड्यूटी पॉइंट पर लगातार तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने कांवड़ लेकर गुजर रहे शिवभक्तों को उनके गंतव्य तक जाने वाले मार्ग की जानकारी दी तथा यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया। बारिश जैसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद छपार पुलिस का पूरा दल पूरी निष्ठा के साथ श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटा है। पुलिस की इस कार्यशैली की कांवड़ यात्रियों द्वारा भी सराहना की जा रही है।
भारत आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज द्वारा 24 घंटे एम्बुलेंस और फ्री फस्र्ट एड सेवा शुरू
मुज़फ्फरनगर। रूड़की रोड स्थित भारत आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा एवं पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया।इस केंद्र पर कांवड़ यात्रियों को 24 घंटे निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सकेउद्घाटन समारोह में डॉ. रविश आलम, सीओ सदर, एसओ छपार मोहित, अंकित गुर्जर, नरेंद्र साधु सहित भारत आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेष्सेवा ही धर्मष् के संकल्प के साथ कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए यह पहल सराहनीय मानी जा रही है।
पर्यावरण संरक्षण का आह्वान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विशाल प्रांगण में भारत विकास परिषद् संकल्प के तत्वावधान में हरी-भरी वसुंधरा विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जलवायु परिवर्तन एवं जल संरक्षण जैसे ज्वलंत विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा आयोजित पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं तथा आमंत्रित अतिथियों को संस्कृति, श्रद्धा एवं प्रकृति के प्रतीक तुलसी के पौधे भेंट कर तथा हरित अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि जल, वायु, ध्वनि प्रदूषण, सूक्ष्म प्लास्टिक कण तथा ग्लोबल वार्मिंग जैसी पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, संवर्धन, पौधरोपण, प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग तथा जल का विवेकपूर्ण एवं सीमित उपयोग समय की आवश्यकता है। संगोष्ठी के माध्यम से वर्तमान पीढ़ी एवं जनमानस को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि आदित्य शर्मा (सेक्शन फॉरेस्ट ऑफिसर) तथा कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. वंदना शर्मा (प्रधानाचार्या) ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य वक्ता संदीप शर्मा ने पर्यावरण संतुलन तथा वी.एस. वर्मा ने जल संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कमल गोयल (प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी जल संरक्षण), विद्यालय प्रबंधक-शोभित सिंह, कोषाध्यक्ष-ममता वर्मा उपस्थित रहे। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्रमुख शालिनी ठाकुर एवं चित्रकला आचार्या रेशु सैनी के मार्गदर्शन में आज का भव्य आयोजन हुआ स जगदीश पालीवाल (क्षेत्रीय संयोजकदृपर्यावरण) ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का गरिमामय संचालन शिशुकांत गर्ग ने किया। आयोजन की सफलता में अशोक तायल,सुभाष चंद गुप्ता, विष्णु स्वरूप अग्रवाल, अवनीश गोयल, सीए अश्विनी कुमार वर्मा, अरुण राजवंशी, अभिषेक जैन, प्रीति गोयल, निधि जैन, विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या, शिक्षिकाओं, छात्राओं, स्टाफ एवं समस्त सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
खाद्य सुरक्षा विभाग की पैनी नजर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कांवड़ यात्रा के दौरान करोड़ों शिवभक्तों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग ने पूरे कांवड़ मार्ग को छह रूट में विभाजित कर सोमवार से प्रत्येक रूट पर एक-एक विशेष टीम तैनात कर दी है। ये टीमें यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की लगातार निगरानी करेंगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग का फोकस केवल मिलावट रोकने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ओवररेटिंग, साफ-सफाई, खाद्य गुणवत्ता और लाइसेंस संबंधी नियमों का पालन भी सख्ती से कराया जाएगा। विभाग की ओर से कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर निर्धारित रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं से मनमाने दाम न वसूले जा सकें। इसके साथ ही प्रत्येक प्रतिष्ठान पर फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप का क्यूआर कोड भी लगाया जा रहा है। कोई भी शिवभक्त इस क्यूआर कोड को स्कैन कर संबंधित होटल या दुकान की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है। यदि खाने की गुणवत्ता, ओवररेटिंग, मिलावट या किसी अन्य अनियमितता की शिकायत हो, तो वह सीधे ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी दुकानदारों को अपने लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रमाणपत्र को दुकान के प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्हें साफ-सफाई बनाए रखने, ताजा भोजन परोसने, बासी खाद्य पदार्थ न बेचने, प्रतिबंधित रंगों का प्रयोग न करने, स्वच्छ बर्तनों का उपयोग करने तथा खाद्य सामग्री को निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यदि कोई दुकानदार मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचते, ओवररेटिंग करते या नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उधर, कांवड़ मार्ग पर स्थित एक होटल संचालक रोहित कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम उनके प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर चुकी है। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर रेट लिस्ट और अन्य आवश्यक निर्देश प्रदर्शित करा दिए गए हैं और निर्धारित दरों पर ही खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की ओर जाने वाले करोड़ों शिवभक्त मुज़फ़्फ़रनगर से होकर गुजरते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा विभाग भी यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और शिकायत-मुक्त बनाने के लिए लगातार निगरानी अभियान चला रहा है।
उमस से मिली राहतः झमाझम हुई बारिश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे लोगों को आखिरकार झमाझम बारिश से बड़ी राहत मिली। सोमवार दोपहर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रातभर रुक-रुककर जारी रहा, जबकि मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट लेते हुए मूसलाधार बारिश का रूप ले लिया। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई तेज बारिश से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद शुरू हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। मंगलवार तड़के से बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में तेज बारिश में बदल गया। बारिश के साथ कई स्थानों पर बिजली भी कड़की, जिससे लोगों को सावधानी बरतनी पड़ी। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लंबे समय से बनी उमस पूरी तरह खत्म हो गई। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की, वहीं किसानों ने भी बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया। हालांकि, शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर जलभराव होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव के बीच प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं, मौसम के सुहावने होने से लोगों के चेहरों पर राहत साफ नजर आई।
शिव मूर्ति कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से सजाकर आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है। सोमवार की शाम भगवान भोलेनाथ की महाआरती के उपरांत नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस सौन्दर्यकरण और सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन कर सांस्कृतिक विरासत के नवस्वरूप की सौगात प्रदान की। रात्रि में जगमगाती शिव मूर्ति न केवल शिवभक्तों बल्कि स्थानीय नागरिकों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। कांवड़ यात्रा को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाने के उद्देश्य से यहां सेल्फी प्वाइंट भी विकसित किया गया है। सावन मास की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगरपालिका परिषद ने शहर के हृदय स्थल स्थित शिव मूर्ति मंदिर का व्यापक सौंदर्यीकरण कर उसे नया और भव्य स्वरूप प्रदान किया है। पहली बार मंदिर परिसर को लगभग 70 बहुरंगी फसाड लाइटों से सजाया गया है, जिससे रात्रि के समय पूरा परिसर आकर्षक रोशनी से जगमगा उठता है। इस नई सजावट ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के आकर्षण को और बढ़ा दिया है। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शिव मूर्ति के सौंदर्यीकरण कार्य तथा कांवड़ यात्रा के लिए बनाए गए सेल्फी प्वाइंट का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ की महाआरती कर उन्होंने कांवड़ यात्रा के सफल, सुरक्षित और मंगलमय संपन्न होने की प्रार्थना की। साथ ही शहरवासियों तथा नगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार इस प्रकार का बहुरंगी प्रकाशीय स्वरूप दिया गया है। इस सौंदर्यीकरण कार्य पर बोर्ड फंड से करीब 30 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। मंदिर परिसर में स्थापित लगभग 70 आधुनिक फसाड लाइटें रात के समय शिव मूर्ति की भव्यता को कई गुना बढ़ा रही हैं, जिससे यह स्थल श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा देश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों से प्रेरणा लेकर नगरपालिका परिषद ने भी इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। उद्देश्य यह है कि मुजफ्फरनगर आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक वातावरण का अनुभव हो। रात्रि के समय शिव मूर्ति मंदिर की रंग-बिरंगी रोशनी देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंच रहे हैं। वहीं उत्तराखंड से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़िये भी इस भव्य सजावट से प्रभावित होकर यहां रुककर दर्शन कर रहे हैं और सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। कई श्रद्धालुओं ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ भी सेल्फी लेकर इस विशेष पल को यादगार बनाया। नगरपालिका की इस पहल की शहरभर में सराहना हो रही है। नागरिकों का मानना है कि धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण से न केवल शहर की पहचान मजबूत होती है, बल्कि कांवड़ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजनों की गरिमा और आकर्षण भी बढ़ता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, कुसुमलता पाल, प्रमोद अंबेडकर, शोभित गुप्ता, प्रवीण जैन चीनू, वीरेन्द्र अरोरा, भानुप्रताप, शिशुकांत गर्ग सहित अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनू चैधरी, पथ प्रकाश प्रभारी जेई जलकल जितेन्द्र सैनी, लिपिक राजीव वर्मा, आईटी ऑफीसर प्रियेश कुमार के अलावा सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। अंत में शिव मूर्ति संचालक मण्डल की ओर से भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
गीतापाठ एवं भजन संकीर्तन हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि दक्षिणी कृष्णापुरी में रवि गोस्वामी एडवोकेट के सौजन्य से एवं भगवताचार्य पं होती लाल शर्मा के सानिध्य में निःशुल्क गीतापाठ संकीर्तन आयोजित किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजन के उपरांत अतुल गर्ग द्वारा गणेश,माँ शारदा तथा गुरू वन्दना,ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप,भगवत स्तुति गीता मन्त्र,अष्टादश श्लोकी गीतापाठ श्रद्धा भाव से कराया गया। भगवताचार्य पं होतीलाल शर्मा द्वारा जीवन मे सहनशील बनने पर बल दिया ताकि परिवार,रिश्तेदार एवं समाज मे परस्पर प्रेम और सौहार्द बना रहे। गीतापाठ परिवार के रामबीर सिंह ने कहा कि नियमित गीतापाठ से मानसिक शांति, कर्तव्य बोध और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। तत्पश्चात भजनभाव मे विमल प्रताप,वृन्दा,राजेश वर्मा, अजय गर्ग,महेन्द्र रावत के भजनों ने सभी उपस्थित श्रोताओ को भक्ति रस मे सराबोर कर दिया गया तथा सभी श्रद्धालु नाच/झूम उठे।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी देवराज पंवार भी उपस्थित रहे जो कि विगत कई महीनो से गीतापाठ के आयोजन मे सम्मिलित होकर गीतापाठ परिवार का मनोबल बढा रहे हैं। पंवार साहब ने कहा कि नगर के अलग अलग क्षेत्रो,गली,मोहल्लो मे गीतापाठ करके ’घर-घर गीता, हर घर गीता संकल्प का जो जन जागरण,सनातन प्रेम का सार्थक प्रयास किया जा रहा है उसके लिए गीता पाठ परिवार के सदस्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।गीताजी की आरती के उपरांत गोस्वामी परिवार द्वारा प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। गीतापाठ के सफल आयोजन में अतुल गर्ग,रामबीर सिंह,देवराज पंवार,सुभाष गर्ग,विपिन गुप्ता,महेंद्र रावत,विमल प्रताप, रवि गोस्वामी, संदीपा गोस्वामी,रेखा,सोनिया सिंह, ममता अग्रवाल,अर्चना, सपना सिंघल,ब्रह्मपाल,मधु, देवेंद्र स्वरूप शर्मा, महेंद्रदत्त, हरिरटन शर्मा, प्रवीण कुमार सिंघल, पुष्पा, ममता गर्ग, अंजू,सुषमा,अरविंद कुमार, सोनू, संजीव वर्मा,पं होती लाल शर्मा,राजेश वर्मा आदि तथा बडी संख्या मे मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहा।
जड़ौदा नाला क्षेत्र का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद में लगातार हो रही बारिश के मद्देनज़र सदर तहसील के एसडीएम शुभम श्रीवास्तव मंगलवार को फील्ड में पहुंचे और जड़ौदा नाला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर जलनिकासी एवं पेयजल आपूर्ति के लिए की गई टैंकर व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने टैंकरों की उपलब्धता, संचालन एवं व्यवस्था की जानकारी ली तथा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जलभराव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और बारिश के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस महकमे में किया फेरबदल
मुजफ्फरनगर। जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार चरथावल चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार का स्थानांतरण सिटी कोतवाली कर दिया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक आयुष्मान शर्मा को चरथावल चैकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद दोनों अधिकारियों को अपने-अपने नए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे।
शिवभक्तों को बारिश से मिली राहत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद मुजफ्फरनगर से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे-58 स्थित कांवड़ यात्रा मार्ग पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वाले शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद मौसम ने करवट ली है और लगातार हो रही बारिश से कांवड़ियों को काफी राहत मिली है। सुहावने मौसम के चलते शिवभक्तों की यात्रा की रफ्तार भी तेज हो गई है। मुजफ्फरनगर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव चैक पर पहुंचकर कांवड़िए भगवान आशुतोष के जयघोष बम-बम भोले और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ श्रद्धापूर्वक परिक्रमा कर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। शिव चैक पर दिनभर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है, जहां हजारों की संख्या में शिवभक्तों का आवागमन लगातार जारी है। कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस भी पूरी मुस्तैदी के साथ व्यवस्था बनाए हुए हैं। सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख मार्गों और चैराहों पर पुलिस बल तैनात है, जिससे कांवड़ियों की यात्रा निर्बाध रूप से जारी है। मौसम के अनुकूल होने से आने वाले दिनों में कांवड़ियों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।
व्यापारियों और राज्य कर विभाग के बीच बढ़ा समन्वय
संवाद कार्यक्रम में मुद्दों पर हुई चर्चा
मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देश पर राज्य कर विभाग द्वारा बिजनेस सेक्टरवार ष्व्यापारी संवाद कार्यक्रमष् का आयोजन सिटी सेंटर स्थित राज्य कर विभाग के मीटिंग हॉल में किया गया। कार्यक्रम में होजरी, सर्राफा, रेस्टोरेंट एवं मोबाइल कारोबार से जुड़े व्यापारियों और करदाताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा उनके समाधान पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य विभाग और व्यापारियों के बीच सकारात्मक समन्वय स्थापित कर व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राजनाथ तिवारी, उपयुक्त राज्य कर अभय सिंह, सहायक आयुक्त सारिका सिंह तथा राज्य कर अधिकारी संजीव पंवार सहित विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दल ने किया ग्रीन स्किल प्रोजेक्ट का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।भारत स्काउट गाइड ,राष्ट्रीयमुख्यालय के निदेशक, अमर बी क्षेत्री एवम् प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ.प्रभात कुमार तथा जिलाधिकारी व जिलाध्यक्ष, भारत स्काउट गाइड , उमेश मिश्रा के निर्देशन मे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे ग्रीन स्किल प्रोजेक्ट का भारत स्काउट एवं गाइड्स के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने निरीक्षण किया । जनपद मुज़फ्फरनगर में संचालित प्रोजेक्ट कानिरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत गुड मंडी समिति ,पार्क एवं गौशाला में कार्यों का अवलोकन कराया गया। गांधी वाटिका में आयोजित पोस्टर एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी तथा वृक्षारोपण गतिविधियों का अवलोकन किया गया। जिला मुख्य आयुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि ग्रीन स्किल प्रोजेक्ट के अंतर्गत राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा प्रदेश के दो जनपदों सोनभद्र और मुजफ्फरनगर को शामिल किया गया है । आज एक दिवसीय गहन निरीक्षण के लिए मुजफ्फरनगर को चुना गया है। इसके बाद सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त श्री अमित कुमार ने अपने उद्बोधन में ग्रीन स्किल प्रोजेक्ट के महत्व पर प्रकाश डाला।प्रोजेक्ट इंचार्ज श्रीमती गुंजन चैधरी ने ग्रीन स्किल प्रोजेक्ट की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की। इसके उपरांत श्री अरूप सरकार उप निदेशक-स्काउट्स, ने पर्यावरण संरक्षण एवं सेवा भावना का संदेश दिया।
इस अवसर पर एस प्रसन्ना श्रीवास्तव ,एस ओ सी एन सी ,ने पर्यावरण संरक्षण को वैश्विक चुनौती बताते हुए स्काउट और गाइड्स को उनके दायित्वों का बोध कराया ।
अंतरराष्ट्रीय निरीक्षक सुश्री केट एरन्जामैडेज -फ़िलीपीन्स आफिसर , अनुदान प्रबंधन ने प्रोजेक्ट गतिविधियों को सन्तोष जनक बताते हुये अपने मुज़फ़्फ़रनगर प्रवास को अविस्मरणीय बताया।श्री बाबलू गोस्वामी – सहायक निदेशक, प्रोजेक्ट ने परियोजना के उद्देश्यों एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में जिला स्काउट कमिश्नर श्री विजय कुमार शर्मा ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
निरीक्षण दल ने एस.डी. पब्लिक स्कूल में स्थापित कम्पोस्ट यूनिट का निरीक्षण किया तथा अंतिम चरण में शुक्रताल स्थित गंगा घाट पर संचालित स्वच्छता अभियान का अवलोकन किया। गंगा सेवा समिति, शुक्रताल में कार्यक्रम का समापन हुआ।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री भारत भूषण अरोड़ा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला, जिला स्काउट/गाइड कमिश्नर श्री विजय कुमार शर्मा एवं डॉ. राजेश कुमारी, जिला सचिव श्री अनिल कुमार कौशिक, श्री संतोष वर्मा – जिला आयुक्त वयस्क संसाधन,जिला कोषाध्यक्ष श्री सुनील कुमार शर्मा, श्रीमती रेनू गर्ग,जिला सहायक कमिश्नर, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री भारत भूषण अरोड़ा, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती प्रभा दहिया, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त श्री अमित कुमार, प्रोजेक्ट इंचार्ज श्रीमती गुंजन चैधरी , श्री आनंद माल्यान- डीटीसी, गाइड , कु. ज्योति, कु.साक्षी, श्री अनुज कुमार सहित जनपद मुज़फ्फरनगर के समस्त जिला पदाधिकारी, प्रतिनिधि जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीआशीष द्विवेदी,विभिन्न विद्यालयों के सम्मानित प्रधानाचार्य स्काउटर्स-गाइडर्स, रोवर-रेंजर्स एवं स्काउट-गाइड छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
सच्ची मित्रता होती है निस्वार्थः पुरुषोत्तम कृष्ण गोस्वामी
मोरना। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित श्रीराम आश्रम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ समापन हुआ।कथा के उपरांत आयोजित भंडारे में साधु सन्तो ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मंगलवार को समापन अवसर पर वृंदावन से पधारे कथा व्यास पुरुषोत्तम कृष्ण गोस्वामी ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की पावन मित्रता का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची मित्रता निस्वार्थ प्रेम, विश्वास और समर्पण की प्रतीक होती है। उन्होंने कहा कि मित्र हो तो सुदामा जैसा और मित्रता निभानी हो तो श्रीकृष्ण जैसी निभानी चाहिए। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने निर्धन ब्राह्मण सुदामा का जिस प्रेम और सम्मान से स्वागत किया, वह संसार को यह संदेश देता है कि सच्चे रिश्तों का मूल्य धन-दौलत से नहीं, बल्कि प्रेम और आत्मीयता से होता है। श्रीकृष्ण ने अपने बाल सखा सुदामा के चरण धोकर यह सिद्ध कर दिया कि ईश्वर के लिए भक्त का प्रेम ही सबसे बड़ा धन है। उन्होंने श्रद्धालुओं सेअपनेजीवनमेंश्रीकृष्ण-सुदामा जैसी निष्काम मित्रता, विनम्रता और सेवा भावना अपनाने को कहा। शुकतीर्थ तप, त्याग और ज्ञान की पावन भूमि है। यहीं भगवान शुकदेव जी ने वटवृक्ष के नीचे राजा परीक्षित को श्रीमद्भागवत कथा का अमृतपान कराया था। जो श्रद्धालु श्रद्धा और भक्ति के साथ भागवत कथा का श्रवण करते हैं, उनके जीवन के संकट दूर होते है कथा के दौरान मधुर भजनों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति रस में डूबे रहे।
इस अवसर पर हनुमत धाम के पूज्य स्वामी आनंद स्वरूप आनंद महाराज, स्वामी ध्रुवानंद तीर्थ महाराज, कृष्ण कुमार बंसल, आर.के. टंडन, अतुल गोयल, सतीश गुप्ता, विनय गोयल, जगमोहन गोयल, पुने गर्ग, रामबक्श, सुरेश गुप्ता, कृष्ण पांडेय, जितेंद्र कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
तालाब में डूबे युवक का मिला शव
चरथावल। क्षेत्र के ग्राम निर्धना में 17 वर्षीय अज़नान की तालाब में नहाते समय डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 18 घंटे बाद उसका शव तालाब से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि अज़नान सात बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना के बाद ग्रामीणों ने तालाब की खुदाई को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब छह महीने पहले गांव के दो तालाबों की खुदाई कराई गई थी, जिसमें निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए लगभग 25 फीट तक गहरी खुदाई की गई। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि खुदाई से निकली मिट्टी को आसपास के प्लॉटों के भराव के लिए प्लाटिंग मालिको को बेचा गया जिसमे कई लाख की मिट्टी बेची गई और यह कार्य करीब एक महीने तक चलता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तालाब की खुदाई निर्धारित मानकों के अनुसार होती और उसके चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था या चारदीवारी बनाई गई होती, तो शायद इस तरह की दुखद घटना टाली जा सकती थी। अब ग्रामीण इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब इसमें कौन कौन और किस विभाग के लोग शामिल है ये जांच का विषय है
वर्ष 2026-27 के लिएगुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रस्ताव / आवेदन कराएं उपलब्ध
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन ने नगर मजिस्ट्रेट तथा समस्त उप जिला मजिस्ट्रेटों से कहा है कि शासन के निर्देशों के क्रम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वर्ष 2026-27 के लिये गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु अर्हतायें अंकित करते हुये उन मापदण्डों को पूरा करने वाले पात्र महानुभावों के प्रस्ताव, उनके द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्यों का तथ्यात्मक विवरण एवं अभिलेखीय साक्ष्य के साथ निर्धारित प्रारूप में स्पष्ट आख्या एवं संस्तुति सहित दिनांक 30.09.2026 तक शासन को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
अतः उपरोक्तानुसार आयुक्त सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर के उक्त पत्र दिनांक 16.07.2026 की प्रति संलग्नको सहित इस निर्देश के साथ प्रेषित कि शासन के निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में परीक्षणोंपरान्त अपने-अपने क्षेत्र से सम्बन्धित सुसंगत आख्या / प्रस्ताव अपनी सुस्पष्ट संस्तुति सहित 04 प्रतियों में अविलम्ब इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि आख्या/प्रस्ताव समयान्तर्गत शासन को प्रेषित किये जा सकें।
10 अगस्त को ब्राह्मण सभा का फिरोजपुर सिद्ध पीठ पर लगेगा कांवड सेवा शिविर
जानसठ। रामराज में क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति ने 10 अगस्त को फिरोजपुर सिद्ध पीठ शिव मंदिर पर कावड़ सेवा शिविर और भंडारे के आयोजन की घोषणा की है। यह निर्णय पंडित विधि चंद शर्मा के आवास पर आयोजित एक ब्राह्मण सभा में लिया गया। सभा की अध्यक्षता संत मनोज दास ने की, जबकि संचालन पुनीत कुमार शर्मा ने किया। मंच पर पंडित हरेंद्र कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा और पंडित विधि चंद शर्मा उपस्थित रहे। सभी ब्राह्मण सदस्यों ने सभा में अपने विचार व्यक्त किए। रामराज ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण सभा द्वारा वर्ष 1988 से लगातार कावड़ सेवा शिविर और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कावड़ियों को सेवा प्रदान की जाती है, जो फिरोजपुर शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। सभा में राज्य सरकार द्वारा नामित मुजफ्फरनगर-शामली कोआपरेटिव बैंक के डायरेक्टर पंडित हरेंद्र कुमार शर्मा का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। सभा ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष का कावड़ सेवा शिविर और भंडारा भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा, संरक्षक पंडित नवीन कुमार शर्मा, कृष्ण पाल शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, जोगिंद्र शर्मा, गंगे पंडित, सचिन शर्मा, वैष्णो दयाल शर्मा, सतेंद्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुमित शर्मा, हितेश शर्मा, उमेश शर्मा, मनोज शर्मा, मिंटू शर्मा, सरवन शर्मा, राकेश शर्मा, दुष्यंत शर्मा, अमरीश शर्मा, अमित शर्मा, जयकिशन शर्मा, दीपक शर्मा, आदेश शर्मा, कल्लू पंडित, शंकर दयाल शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, रचित शर्मा, अरुण शर्मा, पप्पू पंडित, प्रियांश शर्मा, विजय शर्मा, विनय कुमार शर्मा, कृष्ण उर्फ गुल्लर शर्मा, अजय कुमार शर्मा, प्रवीण पांडे और अनुज शर्मा सहित सैकड़ों ब्राह्मण उपस्थित रहे।
कांवड़ यात्रा-2026ः श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता
मुजफ्फरनगर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम एवं दुर्घटनामुक्त बनाने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस की सभी शिव भक्त श्रद्धालुओं से अपील। श्रावण मास में आयोजित पावन कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान लाखों शिवभक्त श्रद्धालुओं के सुरक्षित, सुगम एवं दुर्घटनामुक्त आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, आपदा प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस का प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा व सतर्कता के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए निरंतर कार्यरत है। हमारी प्राथमिकता है कि प्रत्येक शिवभक्त अपनी धार्मिक यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं मंगलमय वातावरण में पूर्ण कर सकें।
इसी क्रम में सभी शिवभक्त श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध है कि यात्रा के दौरान जारी ष्क्वश्े – क्वदश्जेष् का अवश्य पालन करें। छोटी-छोटी सावधानियां न केवल आपकी स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं, बल्कि अन्य श्रद्धालुओं की यात्रा को भी सुगम एवं सुरक्षित बनाती हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जारी यह जागरूकता वीडियो आप सभी की सेवा, सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कृपया इसे स्वयं देखें, अपने साथियों के साथ साझा करें तथा यात्रा के दौरान बताए गए निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। मुजफ्फरनगर पुलिस की अपील-सावधानी अपनाएं, नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और भोले बाबा की पावन यात्रा को सुखद, शांतिपूर्ण एवं अविस्मरणीय बनाएं।


