Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar लायंस क्लब उन्नति’ द्वारा सरकुलर रोड स्थित स्वर्ण इन में “गौरव और तीज का संगम” कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर ‘उन्नति’ द्वारा सरकुलर रोड स्थित स्वर्ण इन में “गौरव और तीज का संगम” कार्यक्रम के अंतर्गत “तिरंगा तीज” का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तीज की उमंग के साथ देशभक्ति की भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष लायन मनीष जैन द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए किया गया।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन रीजन चेयरपर्सन लायन मनीष बंसल एवं पूर्व अध्यक्ष लायन अमित मित्तल द्वारा किया गया। दोनों ने अपनी शानदार एंकरिंग से पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग बनाए रखी। ये जानकारी क्लब के मीडिया चेयरमैन एवं डिप्टी डिस्ट्रिक गवर्नर लायन अनिल कंसल ने दी। कार्यक्रम में तीज से जुड़े विभिन्न मनोरंजक खेल एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब की अनेक महिला सदस्य वीरांगनाओं की वेशभूषा में तथा लायंस देशभक्तों की वेशभूषा में उपस्थित हुए। सभी प्रतिभागियों को छह ऐतिहासिक एवं देशभक्ति से जुड़ी टीमों में विभाजित किया गया।

रानी वेलु नाचियार टीम का नेतृत्व लायन रीना अग्रवाल, रानी लक्ष्मीबाई टीम का नेतृत्व लायनेड अनुपमा करनवाल, चंद्रशेखर आज़ाद टीम का नेतृत्व अध्यक्ष लायन मनीष जैन, भगत सिंह टीम का नेतृत्व सचिव लायन दिनेश गर्ग, रानी पद्मावती टीम का नेतृत्व लायन रूमा अग्रवाल तथा सावित्रीबाई फुले टीम का नेतृत्व लायन तनुजा ऐरन ने किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभी टीमों ने विभिन्न खेलों और मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर अंत में रानी पद्मावती टीम को विजेता घोषित किया गया और उसे “तीज टीम” का खिताब प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रमुख रूप से डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर लायन अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन रोहित सिंघल, लायन अतुल ऐरन, लायन अनिल कंसल, लायन निखिल मित्तल, लायन पंकज अग्रवाल, लायन ममता अग्रवाल, लायन दीप अग्रवाल, लायन रेनू गुप्ता, लायन प्रतिभा बंसल, लायन अर्चना जैन, लायन वंदना मित्तल, लायन पूजा सिंघल, लायन सचिन गोयल, लायन उमंग कंसल, लायन डॉ. प्रवेश कुमार, लायन हिमांशु गुप्ता, लायन महेश जिंदल, लायन आकाश अग्रवाल, लायन नितिन गोयल, लायन राजेश मित्तल, लायन विशाल अग्रवाल, लायन नितिन सिंघल, लायन नेहा गर्ग, लायन नीतू गोयल, लायनेड रुचि मित्तल, लायनेड निधि अग्रवाल, लायनेड मोना सिंघल, लायनेड सौम्या गुप्ता, लायनेड खुशबू गोयल एवं लायनेड सुनीता कंसल , गुंजन कंबल, अनुभव कंसल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने एक साथ “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया। इसके पश्चात क्लब द्वारा आयोजित रात्रि भोज का सभी सदस्यों ने आनंद लिया। लायंस क्लब ‘उन्नति’ का यह आयोजन तीज की खुशियों, भारतीय संस्कृति, वीरांगनाओं के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को एक साथ जोड़ते हुए एक यादगार आयोजन बन गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22585 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 9 =