खेल जगत

समाचार (Muzaffarnagar News)

9वें राष्ट्रीय पोषण माह का जनपद स्तर पर हुआ शुभारंभ  व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
मानदेय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज गर्भवती व धात्री महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल को समर्पित 9वें राष्ट्रीय पोषण माह (9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026) का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद  के विकास भवन सभागार में सजीव (लाइव) प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग श्री कपिल देव अग्रवाल तथा प्रशासक जिला पंचायत डॉ. वीरपाल निर्वाल, माननीय विधायक मीरापुर प्रतिनिधि सुप्रिया पाल,उपस्थित रहे। अतिथियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा व सुना, इसके उपरांत दीप प्रज्वलित कर जनपदीय कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
मानदेय वृद्धि पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने जताया आभार
माननीय राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय घ्8,000 से बढ़ाकर घ्12,000 तथा सहायिकाओं का मानदेय घ्4,000 से बढ़ाकर घ्6,000 करने की ऐतिहासिक घोषणा की है। इसके अतिरिक्त साड़ी हेतु घ्500 की सहायता और कैशलेस चिकित्सा स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें सम्मानित किया गया है। इस निर्णय पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति सहर्ष आभार व्यक्त किया।
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं जनकल्याणकारी योजनाएं
मंत्री जी ने रेखांकित किया कि केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं एवं बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा, आवास, शिक्षा, शौचालय, श्हर घर जलश् योजना के तहत शुद्ध पेयजल, उज्ज्वला योजना से रसोई गैस और बिना किसी भेदभाव के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वयं को मात्र एक संस्था से जुड़ा न मानकर एक निष्ठावान सरकारी सेवक के रूप में कार्य करें और देश के बच्चों के सुनहरे भविष्य एवं एक सशक्त भारत के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। उन्होंने सभी से 9वें राष्ट्रीय पोषण माह को पूर्ण रूप से सफल बनाने अपनी अहम भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में प्रशासक जिला पंचायत डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं माननीय विधायक मीरापुर प्रतिनिधि सुप्रिया पाल ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील की कि 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस पोषण माह के दौरान घर-घर जाकर धात्री व गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम का कुशल संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री राजीव कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी दिग्विजयनाथ तिवारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार सहित भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

 

 

Muzaffarnagar News
2 टयूबवेलों से चोरी से मचा हडकम्प
चरथावल। क्षेत्र के गांव सादपुर के जंगल में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात बेखौफ चोरों ने दो किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए वहां से स्टार्टर, केबल और हजारों रुपये का बिजली का सामान चोरी कर लिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के किसानों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला। पीड़ितों ने तुरंत डायल-112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पीड़ित किसान मुकेश कुमार ने बताया कि उनके खेत से करीब एक महीने पहले भी ट्रांसफार्मर और पांच खंभों पर लगे बिजली के तार चोरी हुए थे, जिसका पुलिस आज तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। अब चोरों ने उनकी दो ट्यूबवेलों के स्टार्टर और केबल उड़ा लिए। वहीं, किसान अशोक चैधरी ने कहा कि सादपुर के जंगल में एक महीने के भीतर चोरी की यह तीसरी बड़ी वारदात है। लगातार हो रही चोरियों से किसान सहमे हुए हैं और पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।  पीड़ित किसानों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।

 

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कंपनी गार्डन पहुंचकर  मॉर्निंग वॉकर्स की सुनीं समस्याएं
अधिकारियों को गंदगी पर दिए सख्त निर्देशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के संकल्प के साथ मंत्री कपिल देव अग्रवाल आज प्रातः अपनी विधानसभा मुजफ्फरनगर के कंपनी गार्डन पहुंचे। उन्होंने यहां मॉर्निंग वॉक करने वाले नागरिकों के साथ टहलते हुए आत्मीय संवाद किया और पार्क से जुड़ी समस्याओं, नागरिक सुविधाओं तथा विकास कार्यों के संबंध में उनके सुझाव एवं शिकायतें सीधे सुनीं। जनता के बीच संवाद के दौरान कंपनी गार्डन में कई स्थानों पर गंदगी, साफ-सफाई की कमी एवं अव्यवस्थाएं सामने आने पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति का निरीक्षण कराया और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी को साफ-सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कंपनी गार्डन में नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं समुचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाए। उन्होंने कंपनी गार्डन में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की भी जानकारी ली और निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उनका प्रत्यक्ष लाभ आमजन को दिखाई देना चाहिए। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल बैठकों और कार्यालयों तक सीमित नहीं है। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना, वास्तविक स्थिति को स्वयं देखना और संबंधित अधिकारियों से तत्काल समाधान कराना ही जनसेवा की वास्तविक भावना है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के विकास से जुड़े प्रत्येक कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। मंत्री कपिल देव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत’ के संकल्प ने देशभर में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। वहीं माननीय मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित नगरीय व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी विजन को मुजफ्फरनगर में भी प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के लिए सरकार, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ मुजफ्फरनगर सुंदर मुजफ्फरनगर’ के संकल्प को साकार करने में नागरिकों की सहभागिता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने शहरवासियों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। मॉर्निंग वॉकर्स ने मंत्री कपिल देव द्वारा स्वयं पार्क में पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेने और अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित करने की सराहना की। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि जनता से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई और विकास कार्यों की निरंतर निगरानी का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर का विकास, नागरिक सुविधाओं का विस्तार और स्वच्छ-सुंदर वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकताओं में है। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप शहर को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

 

जैन कन्या इंटर कॉलेज में लगाया सेल्फ डिफेंस कैंप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)इनर व्हील क्लब चैंबर द्वारा आज नई मंडी स्थित जैन कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा जागरूकता एवं सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ताइक्वांडो प्रशिक्षक श्री वेद प्रकाश शर्मा एवं श्री अभिषेक शर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में किस प्रकार स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अपनी रक्षा की जा सकती है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष श्वेता गोयल ने कहा – आज के समय में हर बालिका का आत्मरक्षा में निपुण होना बहुत जरूरी है। आत्मरक्षा केवल शारीरिक सुरक्षा नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य है कि हमारी बेटियां हर परिस्थिति का सामना साहस के साथ कर सकें। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष श्वेता गोयल के साथ निधि शर्मा, अंजू जलोत्रा, नीशा संगल, चेतना सेठी, मधु गोयल एवं अंजली गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती किरण देवी का विशेष सहयोग रहा। क्लब की ओर से विद्यालय प्रबंधन एवं प्रशिक्षक टीम का आभार व्यक्त किया गया।

 

अनोखी निष्ठाः  बैल की तेरहवीं पर कराया भव्य हवन-यज्ञMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मोरना-शुकतीर्थ मार्ग स्थित राठी कृषि फार्म हाउस पर एक किसान ने अपने पालतू बैल के प्रति अनूठी निष्ठा और संवेदना की मिसाल पेश की। किसान ने अपने बुजुर्ग बैल की मृत्यु के बाद हिंदू रीति-रिवाज से उसकी तेरहवीं की रस्म निभाते हुए भव्य हवन-यज्ञ का आयोजन कराया।
मोरना-शुकतीर्थ मार्ग निवासी किसान चैधरी ब्रजवीर सिंह ने अपने बुजुर्ग बैल को न तो किसी को बेचा और न ही उसे बेसहारा छोड़ा। उन्होंने लगातार छह वर्षों तक उसकी निस्वार्थ सेवा की। बैल की मृत्यु होने पर खेत में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार किया गया था। बुधवार को आयोजित तेरहवीं के अवसर पर गुरुकुल आश्रम के स्वामी विश्वानंद महाराज की देखरेख में गुरुकुल के छात्रों ने वैदिक मंत्रों का सस्वर पाठ किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने हवन कुंड में आहुतियां देकर बेजुबान पशु के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े कई लोग, साधु-संत, गौशाला प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने किसान की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बेजुबान पशुओं के प्रति मानवीय संवेदना की अनूठी मिसाल बताया।

 

 वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
मोरना । भोकरहेड़ी स्थित इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल और उत्साह का शानदार संगम देखने को मिला। जनपद, मंडल और तहसील स्तर से आई अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-19 आयु वर्ग की टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम के कप्तान विनीत कुमार चैधरी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व, अतिथियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और किसान नेता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जिसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें भव्य सलामी दी। राष्ट्रीय कप्तान विनीत कुमार चैधरी उन्होंने युवाओं को मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से बचने और खेलों को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर की आवश्यकता है।  उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संसाधनों की कमी कभी सफलता में बाधक नहीं बनती। शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा पास करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, देश सेवा, साहस और अनुशासन सीखना भी है। प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चैधरी नेे बताया कि मोरना, भोपा, छछरौली और भोकरहेड़ी क्षेत्र में वॉलीबॉल का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने अगले वर्ष इसी मैदान पर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित कराने की घोषणा की। मैदान पर सुधीर कुमार, लोकेंद्र, निशांत और रॉबिन ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि शालू राणा, पूजा, रवि सहरावत, अभिषेक चैधरी, आकाश वर्मा और अमित राणा ने बतौर कोच योगदान दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डॉ. कर्णवीर सिंह, बाबा ओमबीर सिंह, वेदवीर सिंह, वरुण सहरावत, प्रधानाचार्य पंकज माहेश्वरी, ललित सहरावत, मोनी लंबरदार और जयवीर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

गर्मी से हाल हुआ बेहाल
मुजफ्फरनगर। मौसम के बदलते मिजाज के बीच एक बार फिर धूप खिलने से लोगों को भीषण उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम में आए इस बदलाव के चलते सड़कों और बाजारों में आवाजाही करने वाले लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। उमस के कारण पंखे और कूलर भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। अचानक बढ़ी इस गर्मी और चिपचिपाहट से खासकर राहगीरों, स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम जानकारों की मानें तो स्थानीय स्तर पर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, लेकिन जब तक तेज बारिश नहीं होती, तब तक उमस से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना कम ही नजर आ रही है।

 

आईं. आईं. ए. ने की 6 बड़े सुधारों की मांगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) देश के बड़े उद्योग घरानों के दिवालिया होते ही सबसे पहली मार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों पर पड़ती है। करोड़ों का माल भेजने के बाद भुगतान फंस जाता है, ऊपर से सरकार को वस्तु एवं सेवा कर पहले ही जमा करना पड़ता है। इसी दोहरी मार से सूक्ष्म उद्योग क्षेत्र को बचाने के लिए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने केंद्र सरकार के समक्ष मोर्चा खोला है। आईआईए मुजफ्फरनगर चैप्टर के चेयरमैन अमित जैन की ओर से माननीय वित्त मंत्री, भारत सरकार को भेजे गए पत्र में दिवाला और दिवालियापन संहिता / राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण कानून में सूक्ष्म उद्योगों के हित में आमूलचूल बदलाव की मांग की गई है। अमित जैन, चेयरमैन, आईआईए मुजफ्फरनगर ने कहा – सूक्ष्म-लघु उद्योग के लिए उसका बकाया केवल एक बिल नहीं है, वह उसकी कार्यशील पूंजी, उसके मजदूरों की रोजी-रोटी और उसके अस्तित्व का सवाल है। आज दिवाला संहिता में सूक्ष्म लघु उद्योग को सामान्य लेनदार मानकर कतार में सबसे पीछे खड़ा कर दिया जाता है, यह न्याय नहीं है। सरकार को कर्मकार देय की तरह ही सूक्ष्म लघु उद्योग के देय को भी विशेष सुरक्षा देनी होगी। आईआईए कार्यालय पर आयोजित मंथन बैठक में पवन कुमार गोयल, मंडल चेयरमैन, आईआईए सहारनपुर डिवीज़न ने कहा – हम माल बेचते हैं, वस्तु एवं सेवा कर सरकार को भरते हैं और जब खरीदार दिवालिया होता है तो पैसा भी डूबता है और भरा हुआ सेल्स कर भी नहीं मिलता। यह दोहरा अन्याय है। यदि सरकार सच में सूक्ष्म लघु उद्योग को बचाना चाहती है तो दिवाला कानून और कर कानून में समन्वय बनाकर न्यूनतम सुरक्षित भुगतान की गारंटी देनी होगी। आईआईए की 6 सूत्रीय मांग-1. विशेष प्राथमिकता – अति सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के बकाये को कर्मकार देय की तरह दिवाला संहिता में सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। 2. न्यूनतम भुगतान की गारंटी – समाधान योजना या परिसमापन की राशि में से अति सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए न्यूनतम सुरक्षित भुगतान तय हो। 3. प्रतिनिधि की नियुक्ति – अधिकरण में अति सूक्ष्म एवं लघु इकाइयों की आवाज उठाने के लिए अधिकृत प्रतिनिधि / सुविधादाता नियुक्त हो। 4. कानूनों में समन्वय – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास अधिनियम 2006 के भुगतान सुरक्षा अधिकारों को दिवाला संहिता में मान्यता मिले। 5. कर न्याय – जिस माल का भुगतान नहीं मिला और खरीदार दिवालिया हो गया, उस पर भरे गए वस्तु एवं सेवा कर की वापसी / समायोजन की व्यवस्था हो। 6. पूरी पारदर्शिता – समाधान पेशेवर द्वारा अति सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के दावों को समय पर निपटाना और समाधान योजना में उन्हें कितना मिलेगा, इसका खुलासा अनिवार्य हो। यह मांग पत्र  प्रधानमंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, कंपनी कार्य मंत्रालय, दिवाला और दिवालियापन बोर्ड, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को भी भेजा गया है।  इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने कहा है कि यदि इस पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो देश भर के सूक्ष्म लघु उद्यमियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मंथन बैठक में सहारनपुर मंडल के चेयरमैन पवन कुमार गोयल, पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर, मनोज अरोरा, सचिव राहुल मित्तल, कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, युवा विंग कैप्टेन अनमोल अग्रवाल, अमित गर्ग, राज शाह, प्रेरक जैन, नमन जैन, प्राचीर अरोरा, उमेश गोयल, अर्णव अग्रवाल, एडवोकेट तुषार गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।

 

जलभराव की समस्या का होगा खात्मा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रीराम कॉलेज के सामने बारिश के दिनों में सालों से बनी जलभराव और पानी की निकासी की गंभीर समस्या से अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। जल निगम विभाग द्वारा लंबे नाले और सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और श्रीराम कॉलेज के डायरेक्टर ने संयुक्त रूप से हवन-पूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना के तहत रेशू विहार फाटक से लेकर अलमासपुर नाले तक पक्के नाले का निर्माण कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बारिश के दिनों में पानी की उचित निकासी न होने से श्रीराम कॉलेज के विद्यार्थियों, कॉलेज स्टाफ और आसपास से गुजरने वाले आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब इस नाले के बनने से जलभराव की स्थायी समस्या हल हो जाएगी।  निर्माण कार्य के शुभारंभ के बाद राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ पूरे निर्माण क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने जल निगम और नगर पालिका के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता न हो और काम के दौरान स्थानीय लोगों या राहगीरों को किसी तरह की परेशानी न आए। कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय सभासद ममता बालियान, सभासद देवेश कौशिक, नगर पालिका ईओ पवन कुमार, जल निगम के अधिशासी अभियंता अबू जैद सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

भारत विकास परिषद संकल्प ने मनाया गुरुवंदन एवं छात्र अभिनंदन पर्व
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)नगर के जे. वी. पब्लिक स्कूल, सर्कुलर रोड में भारत विकास परिषद् ‘संकल्प’ शाखा (क्षेत्र निर्देशित) द्वारा विद्यालय परिसर के विशाल प्रार्थना स्थल पर प्रातःकालीन बेला में आयोजित श्गुरुवंदन एवं छात्र अभिनंदन पर्वश् के अंतर्गत उपस्थित लगभग 50 शिक्षकों का गुलाब की कली भेंट कर अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने करतल ध्वनि के साथ अपने गुरुजनों का स्वागत एवं सम्मान किया।
इसके उपरांत वर्ष के चार प्रतिभावान छात्र-छात्राओं कु. अवनी सिंह एवं परम चैधरी, कक्षा-10 तथा नमन मलिक एवं कु. कनक, कक्षा-11 को पीतवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। परिषद् द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वी. एस. वर्मा जी को शिक्षा जगत में उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए नटराज की प्रतिमा एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । साथ ही दो शिक्षकों श्रीमती प्रीती यादव एवं श्री निखिल कुमार को उनकी उत्कृष्ट शिक्षण सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पंकज बंसल-प्रांतीय संगठन सचिव का सानिध्य प्राप्त हुआ। आपने अपने संबोधन में बच्चों को गुरु की महिमा के बारे में बताया। इस अवसर पर श्री जगदीश पालीवाल ने अपने संबोधन में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों के योगदान को समाज एवं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। प्रधानाचार्य श्री वी. एस. वर्मा जी ने अपने संबोधन में भारत विकास परिषद् श्संकल्पश् द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को अपने गुरुओं के प्रति सदैव श्रद्धा एवं सम्मान का भाव रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विष्णु स्वरूप अग्रवाल, डॉ. अजय गर्ग, जगदीश पालीवाल, संदीप दास, अवनीश गोयल, सीमा दास आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्री अवनीश गोयल ने कहा कि वर्षभर इस प्रकार के सम्मान समारोह लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

 

पेरेंटिंग सेमिनार का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बच्चों की परवरिश सिर्फ उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाने और परीक्षा में अच्छे अंक लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें सही-गलत की पहचान, जिम्मेदारियां निभाने और जीवन की चुनौतियों का सामना करना भी सिखाना जरूरी है। इसी सोच के साथ जानसठ रोड स्थित एक बैंकेट हाल में दून वैली और नचिकेता ग्रुप ऑफ स्कूल्स की ओर से अभिभावकों के लिए एक खास जागरूकता सत्र आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में अभिभावकों के साथ बच्चों की बेहतर परवरिश, माता-पिता और बच्चों के बीच मजबूत बॉन्डिंग और बदलते डिजिटल दौर की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। सत्र में दून वैली और नचिकेता ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर अनुराग सिंघल ने कहा कि बच्चों के साथ मजबूत और भरोसेमंद रिश्ता बनाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के साथ बातचीत बढ़ाने और उन्हें सिर्फ निर्देश देने के बजाय जीवन की प्रैक्टिकल बातें समझाने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को शुरू से सही और गलत की पहचान कराना जरूरी है। इसके साथ ही उन्हें हर महीने का बजट बनाना, पैसे और जरूरतों की अहमियत समझना और सामाजिक कार्यक्रमों में सही बर्ताव करना भी सिखाया जाना चाहिए। अनुराग सिंघल ने डिजिटल दौर में सोशल मीडिया और स्क्रीन टाइम के बढ़ते असर पर भी अभिभावकों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि मोबाइल और सोशल मीडिया आज बच्चों की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन उनका संतुलित इस्तेमाल बहुत जरूरी है। अभिभावकों को बच्चों के स्क्रीन टाइम पर नजर रखने के साथ-साथ उन्हें डिजिटल दुनिया के फायदे और नुकसान दोनों बताने चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी विस्तार से बताया गया। अनुराग सिंघल ने जानकारी दी कि दून वैली और नचिकेता ग्रुप की सभी शाखाओं को टेक्निकल सुविधाओं से जोड़ा गया है। स्कूल परिसरों में निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के लिए कैमरों और दूसरे टेक्निकल साधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही, बच्चों के स्कूल आने-जाने पर भी खास नजर रखी जाती है।

 

67वीं ऐतिहासिक रामलीला की तैयारियां शुरू
चरथावल। विकासखंड चरथावल क्षेत्र के प्रसिद्ध गांव रोहाना कलां में बुधवार को 67वीं वार्षिक रामलीला मंचन की भव्य तैयारियां आधिकारिक रूप से शुरू हो गईं। वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपरांत विधि-विधान के साथ रामलीला का पवित्र ध्वज स्थापित किया गया। आईपीएम (आईपीएल) शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक लोकेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में पूजा-अर्चना कर रामलीला ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने रामलीला में भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले स्थानीय कलाकार का तिलक लगाकर विशेष आशीर्वाद लिया। ध्वजारोहण के समय ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ संपूर्ण प्रांगण भक्तिमय हो उठा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम व बजरंग बली की जय के गगनभेदी जयकारे लगाए। आयोजकों ने जानकारी दी कि ध्वज स्थापना के साथ ही मंच, साजो-सामान और मंचन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रामलीला के पात्रों व कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का रिहर्सल (अभ्यास) शुरू कर दिया है। 67वें वर्ष में प्रवेश कर रही इस रामलीला को लेकर स्थानीय ग्रामीणों व आसपास के क्षेत्रों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारी, कलाकार तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

छपार टोल प्लाजा पर लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर
छपार। एनएचआईटी के सौजन्य से छपार टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एक दिवसीय निश्शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 152 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं। आयोजित इस शिविर में आईक्यू हॉस्पिटल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पहुंची। टीम में शामिल डॉ. आशीष कुमार, डॉ. मोहम्मद अफराज, आकांक्षा चैधरी और शक्ति ठाकुर ने टोल कर्मचारियों की आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर (बीपी) तथा शुगर का परीक्षण किया। टोल प्रबंधक जलदीप काजल ने बताया कि लगातार ड्यूटी पर तैनात रहने वाले टोलकर्मियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया था। जांच के उपरांत जरूरतमंद कर्मचारियों को निश्शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। स्वास्थ्य शिविर के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष कुमार, एसकेएम के मैनेजर तनवीर, सेफ्टी मैनेजर अश्विनी शर्मा, प्रेम चमौली और विकास त्यागी समेत टोल प्रशासन के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

फिटनेस फ्रीक की दसवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)फिटनेस फ्रीक जुंबा, एरोबिक्स एवं जिम सेंटर की दसवीं वर्षगांठ समारोहपूर्वक एवं धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन फिटनेस फ्रीक की डायरेक्टर लीना वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने केक काटकर फिटनेस फ्रीक की दसवीं वर्षगांठ पर सभी सदस्यों एवं महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है।” यदि व्यक्ति स्वस्थ रहता है तो वह अपने सभी कार्यों को पूरी ऊर्जा, उत्साह और आनंद के साथ कर सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। फिटनेस फ्रीक की डायरेक्टर लीना वर्मा ने बताया कि पिछले दस वर्षों में उनके जिम से जुड़ी अनेक महिलाओं ने नियमित व्यायाम और संतुलित जीवनशैली के माध्यम से अपने स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार किया है। उन्होंने बताया कि कई महिलाओं ने 30 किलोग्राम तक वजन कम किया है। वहीं अनेक महिलाओं ने नियमित एक्सरसाइज के माध्यम से शुगर, थायराइड एवं हड्डियों से संबंधित समस्याओं को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम का लाभ केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा जीवन की चुनौतियों और संघर्षों का सामना करने की क्षमता भी मजबूत होती है। स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच व्यक्ति को बेहतर एवं खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है। दसवीं वर्षगांठ के अवसर पर फिटनेस फ्रीक से जुड़ी महिलाओं एवं सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों एवं खेलों का भी आयोजन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और फिटनेस फ्रीक की दस वर्षों की यात्रा एवं उपलब्धियों की सराहना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

कृषि मंत्रालय की बीज विधेयक 2025 परामर्श बैठक में किसानों की आवाज उठाएंगे धर्मेंद्र मलिक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)कृषि मंत्रालय द्वारा बीज विधेयक 2025 के मसौदे पर आयोजित होने जा रही महत्वपूर्ण परामर्श बैठक में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) किसानों का पक्ष मजबूती से रखेगी। आगामी 10 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान देशभर के किसान संगठनों और प्रतिनिधियों के साथ इस विधेयक पर सीधी चर्चा करेंगे। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) को कृषि मंत्रालय की ओर से इस बैठक में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण प्राप्त हुआ है। संगठन की ओर से राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक इस बैठक में भाग लेंगे और किसानों के अधिकारों की बात रखेंगे। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने बीज विधेयक 2025 का स्वागत किया है, लेकिन साथ ही इसमें कुछ बेहद आवश्यक संशोधनों की मांग भी की है। पारदर्शिता की कमीरू वर्तमान में देश में लगभग 75,000 करोड़ रुपये का बीज व्यवसाय बिना किसी मजबूत और सख्त कानूनी ढांचे के चल रहा है। कड़े नियमों के अभाव में किसानों को अक्सर नकली, अमानक और अत्यधिक महंगे बीज खरीदने पड़ते हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।  संगठन का स्पष्ट मानना है कि देश में एक सख्त बीज कानून की तत्काल आवश्यकता है, लेकिन यह कानून पूरी तरह से किसानों के हितों की रक्षा करने वाला होना चाहिए, न कि कॉर्पाेरेट या बीज कंपनियों के फायदे के लिए।
धर्मेंद्र मलिक 10 सितंबर को होने वाली इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान के समक्ष संगठन की ओर से महत्वपूर्ण सुझाव और संशोधन प्रस्ताव सौंपेंगे, ताकि देश के आम किसानों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती बीज की गारंटी मिल सके।

 

कान्हा जी का छठी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। नगर के महालक्ष्मी एन्क्लेव स्थित मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भगवान श्री कृष्ण का छठी महोत्सव अत्यंत हर्षाेल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। महोत्सव के अवसर पर प्रातः काल से ही मंदिर प्रांगण में सुंदर भजन-कीर्तन का दौर शुरू हुआ, जिससे पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे भगवान श्री कृष्ण को बाल भोग लगाकर विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के आयोजक अभिनव गोयल (मोंटू-विद्युत विभाग), पूर्वांश गोयल एवं संपूर्ण गोयल परिवार ने मंदिर पहुंचे सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया। आयोजित भंडारे में नगर के गणमान्य नागरिकों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। अपराह्न 3 बजे तक चले इस विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया और धर्म लाभ उठाया।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22782 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + twelve =