खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया सीएमओ ने निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लेबर रूम, एनबीएसयू , ओपीडी सहित विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का बारीकी से निरीक्षण किया। सीएमओ ने एनबीएसयू का विशेष रूप से विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने नवजात शिशुओं के लिए उपलब्ध उपचार एवं स्थिरीकरण की सुविधाओं, आवश्यक उपकरणों, ऑक्सीजन व्यवस्था, वार्मर, साफ-सफाई, दवाओं तथा अन्य जरूरी संसाधनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने यह भी देखा कि जन्म के बाद ऐसे नवजात, जिन्हें तत्काल विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है, उन्हें समय पर आवश्यक उपचार एवं निगरानी उपलब्ध कराई जा रही है या नहीं। उन्होंने एनबीएसयू में तैनात स्टाफ से व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। लेबर रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसव सेवाओं, स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण सहित गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। ओपीडी में भी मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानु प्रताप को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी चिकित्सा सेवाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित की जाएं। विशेषकर नवजात शिशुओं एवं माताओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने साफ-सफाई, आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों की उपलब्धता तथा मरीजों की सुविधा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

 

 

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशानुसार आगामी 12 सितंबर 2026 (द्वितीय शनिवार) को जनपद मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डॉ. सत्येंद्र कुमार चैधरी के विश्राम कक्ष में आयोजित इस बैठक में मुजफ्फरनगर की विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक शामिल हुए। बैठक में श्रीमती मनोरमा, श्रीमती सुप्रिया इक्का, अनिल कुमार, श्रीमती उमा शर्मा, श्रीमती पारुल सहित अन्य बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन हेतु अधिकारियों और बैंक प्रबंधकों को अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन व लंबित वादों को चिह्नित कर उनका सर्वसम्मति से निस्तारण कराने के कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मुकदमों का शीघ्र व सुलभ निस्तारण कराया जाएगा ताकि आम जनता को राहत मिल सके और कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

 

वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खालापार पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।  पुलिस टीम ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) मुजफ्फरनगर के न्यायालय से संबंधित वाद संख्या 325/9/2013 (धारा 323, 504, 506 भादवि) में वांछित वारंटी आफताब पुत्र रियाज (निवासी रहमतनगर, थाना खालापार, जनपद मुजफ्फरनगर) को गिरफ्तार किया।  पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त आफताब के खिलाफ पूर्व में भी थाना खालापार पर धारा 323, 324, 452, 504 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है।  गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमरूउप-निरीक्षक असगर अली (चैकी प्रभारी खालापार)  हेड कांस्टेबल सोनू कुमार  कांस्टेबल विनोद कुमार  

 

पुलिस अधीक्षक नगर ने बैठक कर दिए कड़े दिशा-निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा पुलिस कार्यालय पर नगर ज़ोन के समस्त थानों में तैनात बीट कॉन्स्टेबलों और डाक मुंशियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एसपी सिटी ने बीट पुलिसिंग को अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने, अपने-अपने बीट क्षेत्रों में सतर्कता बरतने तथा क्षेत्र की गतिविधियों व महत्वपूर्ण सूचनाओं पर निरंतर नजर रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बीट क्षेत्रों में घटने वाली घटनाओं, संदिग्ध व्यक्तियों तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के संबंध में जानकारी जुटाकर समय से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, डाक मुंशियों को थानों पर प्राप्त होने वाली डाक व महत्वपूर्ण पत्रावलियों के समुचित रखरखाव, समयबद्ध निस्तारण तथा अभिलेखों को अद्यतन (अपडेट) रखने के निर्देश दिए गए। एसपी सिटी ने सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन व जिम्मेदारी के साथ करने तथा जनसमस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीट पुलिसिंग को मजबूत करने और पुलिस कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

 

जिला आबकारी अधिकारी ने ली बैठकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अपर मुख्य सचिव व आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश (प्रयागराज) के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला आबकारी अधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समस्त आबकारी निरीक्षक तथा क्षेत्र के थोक व फुटकर अनुज्ञापी (विक्रेता) उपस्थित रहे। बैठक के दौरान समस्त फुटकर विक्रेताओं को राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए मदिरा की अधिक से अधिक निकासी और यूपीएमएल की लिफ्टिंग के कड़े निर्देश दिए गए। विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षकों द्वारा मदिरा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे। पीओएस मशीन व स्टॉक सत्यापनः पीओएस मशीन के माध्यम से मदिरा की शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित कराई गई तथा दुकानों में रखे स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर से भौतिक सत्यापन किया गया। गोपनीय टेस्ट परचेजः दुकानों पर मदिरा निर्धारित दर पर ही बेची जा रही है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए गोपनीय टेस्ट परचेज कराए गए।
सीसीटीवी और क्यूआर कोड की जांचः दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को निरंतर चालू रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही संचित स्टॉक से रैंडमली बोतलें निकालकर विभागीय ऐप के जरिए उनके क्यूआर कोड स्कैन कर जांच की गई। 42.8ः तीव्रता मदिरा का प्रदर्शनः समस्त देशी मदिरा दुकानों पर 42.8 प्रतिशत (100 एमएल) मदिरा को डिस्प्ले में प्रदर्शित करने और ग्राहकों को इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। टोल प्लाजा पर चेकिंगः अवैध मदिरा परिवहन की रोकथाम के लिए जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी वाहन से अवैध मदिरा बरामद नहीं हुई।

 

आवास पर सांसद ने सुनी जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नारायण निवास पर बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंदन चैहान ने एक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे बड़ी संख्या में फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं। सांसद ने प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य रूप से बिजली, सड़क, पेयजल किल्लत, पुलिस-प्रशासन और राजस्व विभाग से संबंधित मामले सामने आए। स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगे भी सांसद के समक्ष प्रस्तुत कीं। कई गंभीर मामलों का संज्ञान लेते हुए सांसद चंदन चैहान ने मौके से ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को अपनी समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के बेवजह चक्कर न काटने पड़ें।
सांसद चंदन चैहान ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनका निस्तारण कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और शिकायतकर्ताओं को प्रगति की जानकारी देने के निर्देश दिए। फरियादियों ने सांसद की इस पहल पर संतोष व्यक्त करते हुए जल्द समाधान की उम्मीद जताई।

 

लेबर रूम का किया निरीक्षण
चरथावल। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के लेबर रूम का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अचानक निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण से स्वास्थ्यकर्मियों में हलचल मच गई। टीम ने लेबर रूम की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और प्रसूताओं को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष की साफ-सफाई, जरूरी उपकरणों की उपलब्धता और मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा गया। अधिकारियों ने कहा कि प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएचसी प्रभारी को लेबर रूम की व्यवस्थाओं पर खास नजर रखने और कमियों को तुरंत दूर कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले हर मरीज को समय पर इलाज, साफ-सफाई और सभी जरूरी सुविधाएं मिलें।

 

व्यापारियों की समस्याएं सुन अधिकारियों ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश, 11 सितंबर की स्कूटर रैली स्थगितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की बैठक  आयोजित की गई। बैठक में मंत्री कपिल देव  उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं संचालन जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा किया गया। बैठक में एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी श्री हरिओम उपाध्याय, जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर कृष्ण कुमार, डिप्टी कमिश्नर अभय सिंह,जॉइंट कमिश्नर गौरी शंकर, जॉइंट कमिश्नर राजनाथ तिवारी, असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल सौरभ त्रिपाठी, असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल राजीव राय,विद्युत विभाग के एससी एस के अग्रवाल,  एसडीओ प्रयूष त्यागी, विनीत सैनी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में व्यापारियों द्वारा अधिकारियों से व्यापारियों की आम समस्याओं के बारे में चर्चा की गई जिस पर अधिकारियों द्वारा समस्त विषयों को गंभीरता से सुनते हुए कहा गया कि व्यापारियों की किसी भी विभाग से संबंधित किसी भी समस्या का निदान प्राथमिकता के आधार पर तत्परता के साथ किया जाएगा। स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा व्यापारियों एवं अधिकारियों में सामंजस्य बनाते हुए कहा कि व्यापारी देश की धुरी है किसी भी विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा व्यापारी का नाजायज उत्पीड़न न किया जाए किसी भी व्यापारी को किसी विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों से अगर कोई शिकायत है तो मैं हर समय व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए खड़ा हूं। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों का बहुत बड़ा योगदान है व्यापारी के द्वारा अदा किए गए टैक्स से सरकारी विभाग एवं सरकारें चलती हैं अधिकारियों को व्यापारियों की समस्या तत्परता  के साथ हल करनी चाहिए
जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा कहा कि किसी भी विभाग द्वारा व्यापारी का नाजायज उत्पीड़न न किया जाए,मंत्री कपिल देव अग्रवाल की उपस्थिति में व्यापार संगठन पदाधिकारीयो एवं अधिकारियों की सौहार्दपूर्ण बैठक उपरांत आगामी 11 सितंबर को व्यापार संगठन द्वारा निकाली जाने वाली स्कूटर रैली को स्थगित किया गया। बैठक में समाजसेवी देवराज पवार,जिला युवा अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह,जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल,नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता ठाकुर,अध्यक्ष नमकीन एसो सुनील तायल,प्रेस प्रवक्ता सुनील वर्मा,कुलदीप मित्तल,हर्ष गुलाटी,आदित्य बंसल,सतीश मोहन सर्राफ,संघर्ष समिति आशीष मित्तल,आकाश मित्तल,कार्तिक मित्तल,शुभम शर्मा,सुरेश चंद्र,नवीन चैधरी,करम सिंह,अंशुल तायल,प्रदीप कुमार,जतिन कुमार,पिंकी चैधरी, कल्पना ठाकुर,गीता गुर्जर,शोभा,अलका,
प्रदीप कुमार,कपिल कुमार सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे

 

परंपरागत खेती से आधुनिक बागवानी की ओर जब पाॅलीहाउस ने बदली किसान संदीप सिंह की तकदीरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिले के खतौली विकास खंड स्थित ग्राम सठेड़ी के निवासी श्री संदीप सिंह (पुत्र श्री शिव चरण सिंह) की कहानी आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। एक समय था जब वे अन्य सामान्य किसानों की तरह गन्ना, गेहूं और धान जैसी पारंपरिक फसलों की खेती तक ही सीमित थे। मेहनत पूरी होती थी, लेकिन आमदनी सीमित थी। लेकिन उद्यान विभाग के सही मार्गदर्शन और आधुनिक तकनीक को अपनाने के फैसले ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। उद्यान विभाग की पहल और पॉलीहाउस का सपना-संदीप सिंह को उद्यान विभाग के माध्यम से पॉलीहाउस तकनीक और इसके फायदों के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने पारंपरिक रास्ते से हटकर कुछ नया करने का साहस दिखाया और 4000 वर्ग मीटर (लगभग 1 एकड़) क्षेत्रफल में पॉलीहाउस की स्थापना करने का निर्णय लिया। अनुदान और वित्तीय संरचना पॉलीहाउस के निर्माण और उसमें संरक्षित खेती (कट फ्लावर) शुरू करने के लिए व्यवस्थित योजना तैयार की गई। पॉलीहाउस निर्माण लागतः 844 प्रति वर्ग मीटर की दर से कुल 33,76,000 का खर्च आया। 450 प्रति वर्ग मीटर की दर से पौध व शुरुआती प्रबंधन पर 18,00000 व्यय हुए। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में कुल 51,76,000 की लागत आई। घ्इस बड़े निवेश को सुगम बनाने में सरकार की किसान हितैषी नीति ने बड़ी भूमिका निभाई। श्जिला औद्यानिक मिशन योजनाश् के तहत उद्यान विभाग द्वारा संदीप सिंह को 50 प्रतिशत की भारी सब्सिडी यानी 25,88,000 का अनुदान प्रदान किया गया। इससे उनका वित्तीय जोखिम आधा हो गया और उनका हौसला और बढ़ा। 90 दिनों में महकी मेहनतः उत्पादन और विपणन-अनुदान मिलने के बाद 4000 वर्ग मीटर के पॉलीहाउस के भीतर उच्च गुणवत्ता वाले कट-फ्लावर गुलाब की पौध रोपी गई। वैज्ञानिक देखरेख और मेहनत का परिणाम महज 3 महीने (90 दिन) में दिखाई देने लगा। पौधों से प्रतिदिन औसतन लगभग 3,000 गुलाब के सुंदर फूल प्राप्त होने लगे। बाजार मूल्यः बाजार में मांग के अनुसार इन फूलों की औसतन कीमत 5 प्रति फूल मिली।
बेहतरीन गुणवत्ता और निरंतर आपूर्ति के बल पर उन्हें औसतन 4.50 लाख प्रति माह की सकल आय होने लगी।
खर्चे घटाकर 3 लाख प्रति माह का शुद्ध मुनाफा-खाद, पानी, बिजली, लेबर और परिवहन जैसे तमाम परिचालन खर्चों को निकालने के बाद भी संदीप सिंह को हर महीने औसतन 3.00 लाख की शुद्ध आय  प्राप्त हो रही है। जिस जमीन से पहले सिर्फ मौसमी फसलें और सीमित मुनाफा मिलता था, आज वही जमीन उन्हें सालभर स्थिर और शानदार मुनाफा दे रही है। घ्क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए बने मिसाल-संदीप सिंह की यह सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि बनकर नहीं रही। पॉलीहाउस में गुलाब की लहलहाती फसल और उससे होने वाले शानदार मुनाफे को देखकर आसपास के गांवों के किसान भी बेहद प्रभावित हैं। अब जनपद के अन्य कृषक भी पारंपरिक खेती के साथ-साथ पॉलीहाउस और आधुनिक बागवानी तकनीक अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं। घ्श्री संदीप सिंह की यह गाथा साबित करती है कि यदि सही मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं का लाभ और आधुनिक कृषि तकनीक का संयोजन हो, तो भारतीय किसान न केवल अपनी आय कई गुना बढ़ा सकते हैं, बल्कि कृषि के क्षेत्र में एक नई क्रांति का नेतृत्व भी कर सकते हैं।

 

 श्रीकृष्ण के गूंजे भजन, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के तत्वावधान में प्राचीन श्री शिव मंदिर, साउथ सिविल लाइंस में कान्हा छठी महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर गीता पाठ, भजन संध्या और जीओ गीता बाल संस्कार कक्षा के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ उनके द्वारा किए गए गीता पाठ से हुआ। इसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक महेंद्र रावत, गायिका दीपा साहनी, विपिन गुप्ता, आरती मिश्रा और अजय गर्ग ने राधा-कृष्ण के भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। बाल संस्कार कक्षा के बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों की सभी ने सराहना की। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को तैयार करने वाली संचालिका दीपाली कौशिक को एडवोकेट आर. के. मलिक, सुभाष गर्ग, पं. कृष्णानंद, अतुल गर्ग और विपिन गुप्ता ने संयुक्त रूप से उपहार भेंट कर सम्मानित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबीर सिंह ने बच्चों व संचालिका के प्रयासों की सराहना करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार जताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अतुल गर्ग, रामबीर सिंह, एडवोकेट आर. के. मलिक, पं. कृष्णानंद, संजय मिश्रा, नमन मिश्रा, आरती, विपिन गुप्ता, अनीता गुप्ता, शुभम वत्स, अलका गोयल, राधा, राजन गोयल, नवीन गोस्वामी, संजीव वर्मा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति व श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में कढ़ी-चावल के प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

कार्यशाला का हुआ आयोजन
सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन ने क्लासरूम में एआई के प्रभावी प्रयोग को लेकर दिया प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में बदलती तकनीक के दौर में शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और विद्यार्थियों के अनुकूल बनाने के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के लिए सीबीएसई द्वारा संचालित किए जा रहे क्षमता संवर्धन कार्यक्रम ;सीबीपीद्ध कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में ‘क्लासरूम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग’ विषय पर सीबीएसई से आए रिसोर्स पर्सन के द्वारा शिक्षकों को कक्षा शिक्षण में एआई आधारित नवाचार, नवीन तकनीक और उनके व्यावहारिक प्रयोग की जानकारी प्रदान करने के साथ ही प्रशिक्षित किया। एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने सीबीएसई के सीबीपी अभियान के अन्तर्गत आयोजित कार्यशाला में अतिथि के रूप में विद्यालय प्रांगण में पधारे रिसोर्स पर्सन डॉ. अभिनव चैधरी और राकेश कुमार का स्वागत किया। कार्यशाला में सीबीएसई रिसोर्स पर्सन डॉ. अभिनव चैधरी और राकेश कुमार ने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को कक्षा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रोचक और नवाचारपूर्ण बनाने में एआई आधारित उपकरणों के इस्तेमाल की विस्तृत जानकारी दी। सत्र के दौरान शिक्षकों को शैक्षिक कार्यों में एआई के व्यावहारिक प्रयोग, शिक्षण सामग्री को अधिक प्रभावशाली बनाने तथा विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को बेहतर करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बदलती तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षकों की भूमिका और तकनीक के संतुलित एवं सार्थक उपयोग पर भी चर्चा की। विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के क्षमता निर्माण कार्यक्रम शिक्षकों को नई तकनीकों से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की कक्षा शिक्षण आवश्यकताओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को नवाचारपूर्ण और भविष्य के अनुरूप कक्षा शिक्षण वातावरण तैयार करने के लिए उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई। अंत में उन्होंने सीबीएसई रिसोर्स पर्सन को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।

 

जनपद में गत्रा, धान एवं उड़द, सब्जी की फसल को कीट एवं रोगों से बचाने हेतु सुझाव/परामर्श
कीटो व रोगों का प्रकोप रोकने हेतु किसान भाईयों से फसलों की नियमित निगरानी करने और आवश्यकतानुसार ही अनुशंसित दवाओं का प्रयोग करने की अपील
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि अधिकारी श्री राहुल तेवतिया ने बताया है कि खरीफ कि फसलों में तापमान और आद्रता में वृद्धि के कारण फसलों में कीटो व रोगों का प्रकोप बढ़ता है। इसको देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों से फसलों की नियमित निगरानी करने और आवश्यकतानुसार ही अनुशंसित दवाओं का प्रयोग करने की अपील व समसामयिक एडवाइजरी जारी की गई है की है। प्रमुख फसलों की सुरक्षा हेतु मुख्य सुझाव और संस्तुतियां निस्रवत हैंरू धान की फसल का प्रबंधन। रोग नियंत्रणः धान में झुलसा/शीथ ब्लाइट/ब्लास्ट आदि रोगों की भी नियमित निगरानी करें। हेक्साकोनाजोल  5ः म्ब़् ज्तपसिवगलेजतवइपद 25ः ॅळ को धान में शीथ ब्लाइट, लीफ ब्लास्ट एवं नेक ब्लास्ट के लिए तथा हेक्साकोनाजोल 5प्रतिशत ईसी को धान के ब्लास्ट के नियंत्रण के लिए प्रयोग करें। जीवाणु झुलसा रोगः नियंत्रण के लिए स्ट्रैष्टोमाइसिन सल्फेट 90ः टेट्रासाइकिलिन हाइड्रोक्लोराइड 10ः (15-50 ग्राम) को कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 50प्रतिशत डब्ल्यू पी (500 ग्राम) के साथ 500 से 700 लीटर पानी में मिलाकर प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें। तना येधक व पत्ती लपेटकः तना छेदक के प्रकोप में मृत गोभ अथवा बालियों की अवस्था में सफेद बालियां फीट की निगरानी के लिए 4-5 फेरोमोन ट्रैप प्रति एकड़ लगाएं। लीफ फोल्डर के प्रकोप में पत्तियों का मुड़ना एवं पत्ती के अंदर हरी लार्वा की उपस्थिति दिखाई देती है। रासायनिक नियंत्रण हेतु बाईफेथ्रिन 10प्रतिशत (500 मिली) या क्लोरेनट्रानिलीप्रोल 18.5प्रतिशत (150 मिली) प्रति हेक्टेयर 500 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। फुदकाः दुग्धावस्था में प्रकोप दिखने पर फिप्रोनिल 2.92प्रतिशत ईसी एक से 2 मिली लीटर दवा प्रति लीटर पानी या एजाडिरेक्टिन 0.15 प्रतिशत ईसी (2.5 लीटर/हेक्टेयर) का प्रयोग करें। सावधानी- धान में तना छेदक एवं लीफ फोल्डर की निगरानी हेतु फेरोमोन ट्रैप का प्रयोग भी किया जा सकता है। कीट की संख्या बढ़ने पर कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों से संपर्क कर उचित नियंत्रण की सलाह प्राप्त करें। जनपद में बासमती धान उगाने वाले किसान भाइयों और दवा विक्रेताओ से विशेष अपील बासमती चावल की गुणवत्ता में सुधार करने और अंतरराष्ट्रीय बाजार (जैसे यूरोपीय संघ, अमेरिका वं खाड़ी देश) में अधिकतम अवशेष स्तर (डत्स्) के कड़े मानकों को पूरा कर निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा प्रदेश के 30 प्रमुख बासमती उत्पादक जिलों जिसमे मुजफ्फरनगर भी शामिल है, के लिए 11 रासायनिक दवाओं को प्रतिबंधित किया गया है। प्रतिबंधित 11 कीटनाशकः 1. ट्राइसाइक्लाजोल, 2. बुप्रोफेजिन, 3. एसीफेट, 4. क्लोरपायरीफॉस, 5. टेबुकोनाजोल, 6. प्रोपिकोनाजोल, 7. थायोसेथॉक्साम, 8. प्रोफेनोफॉस, 9. इमिडाक्लोप्रिड, 10. कार्वेडाजिम, 11. कार्याेफ्यूरान ।विशेष दिशा निर्देशः बासमती धान में कीट व रोग नियंत्रण के लिए किसान एवं विक्रेता एकीकृत कीट व् रोग प्रबंधन मॉडयूल तथा स्वीकृत सुरक्षित विकल्पों का ही प्रयोग करें।
गन्ना फसल की सुरक्षाः- गन्ने की फसल में कृषक टॉप बोरर, शूट/स्टेम बोरर, पाइरिला, सफेद मक्खी तथा अन्य रस चूसक कीटों की नियमित निगरानी करें। हाल के महीनों में उत्तर प्रदेश में गन्ने में रस चूसक कीटों तथा बोरर की समस्या के संबंध में भी कृषि विभाग द्वारा किसानों को सतर्क किया गया है।
टॉप बोरर (चोटी बेधक)ः जैविक नियंत्रण हेतु ट्राइकोग्राम केलोनिस (50,000 अंडे/हेक्टेयर) का 3 बार प्रयोग करें। रासायनिक नियंत्रण के लिए क्लोरोपायरीफास 20ः म्ब् (1.5 लीटर/हेक्टेयर) 600 से 700 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।
पायरिल्लाः इसके प्राकृतिक नियंत्रण हेतु मित्र कीट एपिरिकेनिया मेलोनोलुका का संरक्षण करें। रासायनिक उपचार के लिए पसिफेट 50ः इमिडाक्लोप्रिड 01.80ः ैच् (2.5 किग्रा/हेक्टेयर) का प्रयोग करें।

 

ममता त्यागी बनीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, 13 सितंबर से हरिद्वार-दिल्ली पैदल मार्च की घोषणा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार महासभा ने ममता त्यागी को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। गुरुवार दोपहर कच्ची सड़क स्थित उनके आवास पर आयोजित बैठक में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षु त्यागी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने ममता त्यागी को शुभकामनाएं दीं, जिस पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों का पगड़ी पहनाकर और फूल-मालाओं से स्वागत किया।
नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता त्यागी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद समाज की महिलाओं और बेटियों के अधिकार व सम्मान के लिए काम करने का एक अवसर है। उन्होंने संगठन का गांव-गांव तक विस्तार करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। ममता त्यागी ने कहा कि वह विशेष रूप से पारिवारिक विवादों में फंसी महिलाओं की आवाज बनेंगी और अदालती चक्करों के बजाय परिवार के स्तर पर बातचीत से विवादों को हल कराकर बेटियों को सम्मान दिलाने का प्रयास करेंगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षु त्यागी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए महिलाओं की सक्रियता अनिवार्य है और ममता त्यागी के नेतृत्व में महिला मोर्चा समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगा। बैठक के दौरान अक्षु त्यागी ने 13 सितंबर से हरिद्वार से दिल्ली तक पैदल मार्च निकालने की घोषणा की। यह मार्च यूजीसी कानून और आरक्षण के विरोध में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए रणनीति और तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान हरिओम त्यागी, सोनिया सैनी, सीताराम त्यागी, सोनू त्यागी, काला प्रधान, राहुल शर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

पाल समाज ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में आयोजित एक स्वाभिमान रैली के दौरान पूर्व सांसद द्वारा पाल समाज के नेतृत्व पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस टिप्पणी के विरोध में अखिल विश्व क्षत्रिय पाल महासभा ने मोर्चा खोलते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। समाज के प्रतिनिधियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोष सिद्ध होने पर कानूनी कार्रवाई करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि रैली के दौरान पूर्व सांसद मलूक नागर ने पाल समाज के प्रमुख नेता श्याम लाल पाल पर कथित रूप से अमर्यादित टिप्पणी की, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों में भारी नाराजगी है। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से रैली की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है ताकि टिप्पणी की सच्चाई सामने आ सके। प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने के लिए पाल समाज द्वारा अहिल्याबाई चैक से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, पुलिस द्वारा अनुमति न दिए जाने के कारण प्रतिनिधिमंडल ने ही प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन प्रस्तुत किया। महासभा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पाल, कोषाध्यक्ष एडवोकेट प्रेम पाल और अन्य पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी समाज के सम्मान से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने ठोस कार्रवाई नहीं की और संबंधित नेता ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो पाल समाज व्यापक आंदोलन का रास्ता अपनाएगा और आगामी चुनावों में अपनी रणनीति तय करेगा। ज्ञापन देने वालों में महासभा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पाल, कोषाध्यक्ष एडवोकेट प्रेम पाल, एडवोकेट किरण पाल, प्रवीण पाल, रविंदर पाल, आदेश कुमार, एडवोकेट राकेश कुमार, देशपाल, भूषण लाल सहित समाज के करीब दो दर्जन लोग उपस्थित रहे।

 

श्रीकृष्ण छठी महोत्सव पर प्रसाद लेने पहुंचे श्रद्धालु
जानसठ। प्रमुख मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए कढ़ी-चावल के विशाल प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसे ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी अपार श्रद्धा व्यक्त की। मोहल्ला मिश्रान स्थित नवदुर्गा मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय वातावरण बना रहा। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का पूजन-अर्चन किया और छठी पर्व के उपलक्ष्य में विशेष प्रसाद तैयार कराया। इसके पश्चात महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों के अनुसार, श्रीकृष्ण छठी महोत्सव सनातन परंपरा और अटूट धार्मिक आस्था का प्रतीक है। जन्माष्टमी के बाद छठी पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर खुशी जाहिर की जाती है। इसी कड़ी में मंदिर परिसर में यह विशेष आयोजन संपन्न हुआ। प्रसाद वितरण के दौरान गूंजते जय श्री कृष्ण के जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।

 

ईमानदारी की मिसालः डिलीवरी बाॅय का कीमती सामान से भरा बैग लौटाया
मीरापुर। सम्भलहेड़ा गांव में दो भाइयों ने ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल कायम की है। उन्होंने सड़क पर पड़े मिले एक डिलीवरी बॉय के बैग को, जिसमें कीमती सामान रखा था, उसके असली मालिक को वापस सौंप दिया। खतौली निवासी अंकुश एक डिलीवरी कंपनी में कार्यरत हैं। वे सामान की डिलीवरी करने जा रहे थे, तभी संबलहेड़ा नहर के पास उनका बैग अचानक सड़क किनारे गिर गया। बैग में डिलीवरी का कीमती सामान और एक संपर्क नंबर मौजूद था। इसी दौरान गांव के तालीम कुरैशी और मुबाशिर अनवर को वह बैग मिला। बैग खोलने पर जब उन्हें कंपनी का सामान दिखा, तो दोनों भाइयों ने तुरंत उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी और बैग की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। बैग में मिले मोबाइल नंबर के जरिए दोनों भाइयों का संपर्क अंकुश से हुआ। पहचान की पुष्टि करने के बाद तालीम और मुबाशिर ने बिना किसी स्वार्थ के पूरा बैग सुरक्षित अंकुश को लौटा दिया। अपना सामान पाकर अंकुश ने दोनों का दिल से आभार व्यक्त किया। दोनों भाइयों के इस सराहनीय और ईमानदार कार्य की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा की जा रही है।

 

गर्मी व उमस का प्रकोप जारी
मुजफ्फरनगर। सितंबर महीने के 10 दिन बीत जाने के बाद भी भीषण गर्मी और उमस का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चिलचिलाती धूप और हवा में बढ़ी उमस के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। आमतौर पर सितंबर के महीने में मौसम में थोड़ी राहत महसूस होने लगती है, लेकिन इस बार तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है और लोग बिना बेहद जरूरी काम के घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। कूलर और पंखे भी इस उमस भरी गर्मी के आगे बेअसर साबित हो रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, नमी और तेज धूप के कारण उमस में ज्यादा इजाफा हुआ है। राहत के लिए लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि इस भीषण गर्मी से छुटकारा मिल सके।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22787 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + fourteen =