खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सूजडू में 78.82 करोड़ से बनेगा 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्रः मंत्री कपिलदेवMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर सदर विधानसभा क्षेत्र व पूरे शहर में पिछले 9 वर्षों के दौरान विद्युत व्यवस्था में हुए अभूतपूर्व सुधारों और विकास कार्यों का ब्योरा जनता के सामने रखा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा कराए गए कार्यों से शहर की बिजली आपूर्ति में क्रांतिकारी बदलाव आया है।
सूजडू में 78.82 करोड़ की लागत से बनेगा 132 केवी उपकेंद्र-राज्यमंत्री ने बताया कि 132 केवी उपकेंद्र सूजडू (क्षमता 2गुणा63 एमवीए) का निर्माण कार्य मंजूर हो चुका है। लगभग 78.82 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस उपकेंद्र व लाइन को एक वर्ष के भीतर चालू (ऊर्जाकृत) कर दिया जाएगा। इससे सूजडू, महावीर चैक, नुमाइश कैंप, साकेत, मालवीय चैक, सर्कुलर रोड और खालापार क्षेत्र के घरेलू, व्यावसायिक व औद्योगिक उपभोक्ताओं को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगी।
विद्युत विकास कार्यों की प्रमुख उपलब्धियां-220 केवी बधाई कलां उपकेंद्र-62.13 करोड़ की लागत से निर्मित इस उपकेंद्र से बधाईकलां, चरथावल, रोहाना, बहेड़ी, रामपुर, मिमलाना और शामली रोड क्षेत्र को लाभ मिल रहा है।
क्षमता वृद्धि व नए उपकेंद्र- 8.03 करोड़ से जौली रोड व भोपा रोड उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई गई। वहीं 5.63 करोड़ की लागत से पिन्ना क्षेत्र में 33/11 केवी न्यू शामली रोड उपकेंद्र का निर्माण कराया गया।
33 केवी लाइनें व ट्रांसफार्मरः 2.63 करोड़ से 4 नई 33 केवी लाइनें बनाई गईं। दीन दयाल योजना के तहत 1.09 करोड़ की लागत से 50 नए वितरण ट्रांसफार्मर लगाए गए। बिजनेस प्लान व सुधार कार्यः बिजनेस प्लान 2023-24 से 2025-26 के तहत घ्52 करोड़ की लागत से 106 नए ट्रांसफार्मर लगे, 178 की क्षमता बढ़ाई गई और 12 नए 11 केवी फीडर बनाए गए। इस दौरान कुल 598 सुधार कार्य पूरे हुए। आरडीएसएस योजना व एबीसी केबलरू आरडीएसएस योजना के तहत 90.85 करोड़ से 64 फीडरों पर 741 किमी पुरानी ए.बी.सी. केबल बदलकर नई केबल बिछाई गई।
नगर निकाय निधिः निर्धारित घंटों तक निर्बाध आपूर्ति के लिए नगर निकाय विकास निधि से घ्1.53 करोड़ की लागत के 10 कार्य संपन्न कराए गए।
वर्तमान सत्र के कार्यः बिजनेस प्लान 2026-27 के पार्ट-1 में 7.88 करोड़ की लागत से 111 कार्य प्रगति पर हैं, जबकि पार्ट-2 के तहत 19.94 करोड़ के कार्य प्रस्तावित हैं।

 

बच्चों को पुरस्कृत किया
मुजफ्फरनगर। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित  श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि जीओ गीता बाल संस्कार कक्षा केंद्र गुलशन विहार, जानसठ रोड के नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं द्वारा चित्रकला, ईको राखी,मटकी सज्जा तथा नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए थे। उनमें सहभागिता करने वाले बच्चों को वरिष्ठ अधिवक्ता एड आर के मलिक,पंडित कृष्णानंद,अतुल गर्ग,रामबीर सिंह,सुभाष गर्ग ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबीर सिंह ने बच्चो के उत्साहवर्धन एवं सहयोग के लिए उपस्थित सम्मानित गणमान्य जनो का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। सचिव अतुल गर्ग ने बताया कि जीओ गीता का बाल संस्कार कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है।नगर मे ग्यारह जीओ गीता बाल संस्कार कक्षा केंद्र खोलने के लिए नगर के प्रबुद्ध जनो से सम्पर्क किया जा रहा है। कार्यक्रम मे सभासदपति शोभित गुप्ता  भी उपस्थित रहे तथा नये जीओ गीता बाल संस्कार कक्षा केंद्र खोलने मे भरपूर सहयोग का आश्वासन भी दिया।

 

एक्सप्रेस ट्रेन का रोहाना कलां रेलवे स्टेशन पर ठहराव पुनः शुरू
स्थानीय निवासियों और छात्रों में खुशी की लहरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कोरोना काल के दौरान बंद हुए ट्रेनों के ठहराव को दोबारा शुरू कराने के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। मुजफ्फरनगर जिले के रोहाना कलां रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस/अनारक्षित ट्रेन का ठहराव एक बार फिर शुरू हो गया है। ट्रेन के स्टॉपेज की पुनर्बहाली से स्थानीय निवासियों, छात्र-छात्राओं और नियमित यात्रियों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनिल कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद रोहाना कलां क्षेत्र में कई ट्रेनों के स्टॉपेज बंद कर दिए गए थे। इसके चलते स्थानीय लोगों और यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय जनता की मांग, ज्ञापनों और मौखिक शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इस मुद्दे को रेल मंत्री और सरकार के समक्ष लगातार उठाया। लंबे प्रयासों के बाद अब रोहाना कलां स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव दोबारा शुरू हो पाया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने रोहाना कलां से ट्रेन में बैठकर मुजफ्फरनगर तक का सफर भी किया। उन्होंने कहा कि ट्रेन का ठहराव पुनः शुरू होने से क्षेत्र के आम यात्रियों, गरीब तबके के लोगों और छात्र-छात्राओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। खासतौर पर मुजफ्फरनगर से दिल्ली और हरिद्वार की ओर जाने वाले यात्रियों को इससे राहत मिलेगी। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने ट्रेन का स्टॉपेज बहाल होने पर प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और रालोद प्रमुख जयंत चैधरी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। इस दौरान बिजनौर सांसद चंदन चैहान, रोहाना गन्ना समिति के अध्यक्ष अनिल त्यागी, क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत त्यागी सहित क्षेत्र के हजारों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

राष्ट्रीय लोकदल का विशाल सामाजिक समरसता सम्मेलन 20 सितंबर को: जयंत चैधरी  मुख्य अतिथिMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय लोकदल मुजफ्फरनगर आगामी 20 सितम्बर को रालोद क राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी की उपस्थिती मे पचैण्डा रोड स्थित प्लटिनम होटल के मैदान मे विशाल सामाजिक सतरसता सम्मेलन का आयोजन करेगा।
  उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं 20 सितम्बर को आयोजित होने कार्यक्रम के संयोजक कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सरकूलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता मे उक्त जानकारी दी। मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि 20 सितम्बर को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री जयंत चैधरी सामाजिक समरसता सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहेंगे। उन्होने बताया कि 20 सितम्बर को 11 बजे प्लेटिनम बैंकट हाॅल मे आयोजित सम्मेलन मे हजारों की संख्या मे नेता व पाटी कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि रालोद किसानो और कमेरों की पार्टी है। स्व.चैधरी चरणसिंह ने भी किसानो के लिए कार्य करते हुए उन्हे एक पहचान दी। उन्होने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल मे दलितों व पिछडो को भूमि के पटटे आबंटित किये थे। उनके पुत्र स्व.चैधरी अजित सिंह ने किसानो के उत्थान के लिए कार्य किया। आज उन्हीे के पद चिन्हो पर चलते हुए जयंत चैधरी किसानो के हितों मे अनेक कार्य कर रहे हैं। उन्होने कहा कि गत वर्ष भी जयंत चैधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर जहंा गन्ने का दाम बढवाया वहीं गन्ने का बकाया भुगतान भी कराया। संासद चन्दन चैहान ने कहा कि जिस तरह सहारनपुर मे सम्मेलन मे भारी भीड उमडी थी और  उसे सफल बनाया था। उसी तरह मुजफ्फरनगर मे भी इस सम्मेलन मे हजारों की सख्या मे दलित, पिछडे और सभी समाज के लोग मौजूद होंगे। उन्होने सम्मेलन की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओ से आहवान किया। उन्होने कहा कि सभी कार्यकर्ता सम्मेलन मे आने के लिए प्रेरित करें। उन्होने कहा कि आप सभी जयंत चैधरी के विचारों को सुने। प्रेसवार्ता के दौरान रालोद विधान मण्डल के नेता विधायक राजपाल बालियान, रालोद के क्षेत्रिय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद के सहारनपुर मण्डल प्रभारी प्रभात तोमर, जिलाध्यक्ष संजय राठी,पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ रालोद नेत्री श्रीमति रमा नागर, विधायक मिथलेश पाल की पुत्री सुप्रिया पाल, रामनिवास पाल, कृष्णपाल राठी, प्रदेश सचिव अशोक बालियान, सुधीर भारती, अजीत राठी सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

शुकतीर्थ विकास परिषद के नए कार्यालय भवन का शिलान्यासMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर (मोरना)। शुकतीर्थ विकास परिषद के प्रस्तावित कार्यालय भवन निर्माण को लेकर ग्राम मोरना में भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी ओमानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री  अनिल कुमार, मुजफ्फरनगर सांसद चंदन सिंह चैहान, कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कपिल देव अग्रवाल, एमएलसी श्रीमती वंदना वर्मा तथा विधायक प्रतिनिधि श्रीमती सुप्रिया पाल शामिल रहीं। सभी अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन कर प्रस्तावित भवन की आधारशिला रखी। जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि शुकतीर्थ विकास परिषद के कार्यालय भवन के निर्माण से क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों के संचालन में सुगमता आएगी। इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल राठी, अमित राठी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य समाजसेवी तथा प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। छपार क्षेत्र में बालिका के साथ हुई निंदनीय घटना के विरोध में शुक्रवार को राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से शासन व प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन के माध्यम से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने, मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने तथा पीड़ित परिवार को उचित सुरक्षा व आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। ज्ञापन देने के दौरान संजय अरोड़ा, कन्हैया शर्मा, निशु गौ सेवक, नवीन कुमार, चेतन अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, विकास अग्रवाल, राजेश शर्मा, अनुराग मित्तल, प्रशांत सोनी, प्रवीण वर्मा, सचिन सैनी, मनोज गोयल, दीपांशु पाल, निशा वर्मा, निखिल वर्मा, पिंकी कुमार, सरदार जागन सिंह, संजीव शर्मा, अमरीश अग्रवाल, मंजू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया चैधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम में निर्माण कार्यों का  निरीक्षण
मुज़फ्फरनगर के खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएंः मंत्राी कपिल देव अग्रवाल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चैधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णाेद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग घ्814.82 लाख की लागत से नवनिर्मित भारोत्तोलन हॉल, वॉलीबॉल कोर्ट एवं बैडमिंटन क्रीड़ा हॉल के जीर्णाेद्धार कार्य तथा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा लगभग घ्1,255.99 लाख की लागत से कराए जा रहे सिंथेटिक रनिंग ट्रैक के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, जनपद बिजनौर की थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट (ज्च्फ।) टीम के सदस्यों के साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो तथा कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि जनपद के खिलाड़ियों को आधुनिक हॉल एवं सिंथेटिक ट्रैक की सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध हो सकें। स्टेडियम पहुंचने पर भूपेंद्र सिंह यादव, उपक्रीड़ा अधिकारी द्वारा मंत्री जी का बुके एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंकज प्रकाश राठौड़, नगर मजिस्ट्रेट मुज़फ्फरनगर;  अनिल कुमार राणा, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, मुज़फ्फरनगर; थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट टीम के सदस्य विकास कुमार एवं श्री अनुराग; उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, इकाई सहारनपुर के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सिंह; उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, इकाई सहारनपुर के परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार वर्मा सहित जनपद के विभिन्न समाजसेवी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं एवं खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुज़फ्फरनगर की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक खेल अधोसंरचना का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अपने अभ्यास एवं प्रशिक्षण के लिए बेहतर संसाधन मिलेंगे तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण कराए जाएं, जिससे मुज़फ्फरनगर के खिलाड़ियों को इन आधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।

 

90प्रतिशत अंकों के साथ अर्पिता ने पाया पहला स्थान
मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बीसीए षष्ठम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर एक विशेष अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम केवल अंकों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का फल है। उन्होंने कहा कि आज का युग तकनीक और नवाचार का है, इसलिए विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और तकनीकी दक्षता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल ने भी विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और समय प्रबंधन का महत्व समझाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मेधावी विद्यार्थियों ने बढ़ाया कॉलेज का मान-घोषित परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रथम स्थानः अर्पिता ने 90ः अंक प्राप्त कर कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया।
द्वितीय स्थानः रिमिल ने 89.75ः अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थानः हर्षित शर्मा ने 89.25ः अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीनों मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने अपने भविष्य के लक्ष्यों को साझा करते हुए बताया कि वे सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर एक सफल प्रोफेशनल के रूप में देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण चंदना दीक्षित, हिमांशु शर्मा, रजत शर्मा, हर्षित गोयल, हर्षिता, निरंकार शर्मा, नवनीत चैहान, अंकुर अग्रवाल, अनुज गोयल, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, शेखर, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, अमित, सतीश, शशांक भारद्वाज, लवी वर्मा एवं पवन बालियान सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देकर उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

 

पेट्रोल पंपों के क्यूआर कोड से ठगी की रकम ट्रांसफर करने वाले 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
फर्जी आधार कार्ड व मोबाइल बरामद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस मुजफ्फरनगर को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने फर्जी आयुर्वेदिक व शक्तिवर्धक दवाओं के नाम पर ठगी करने वाले तथा पेट्रोल पंपों के क्यूआर कोड (फत् ब्वकम) का इस्तेमाल कर अवैध धन का लेन-देन करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना साइबर क्राइम पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी साइबर ठगी से अर्जित रकम को ठिकाने लगाने के लिए अनोखा तरीका अपनाते थे। वे पेट्रोल पंपों पर जाकर अपनी मजबूरी का बहाना बनाते और कर्मचारियों से उनका क्यूआर कोड प्राप्त कर लेते थे। इसके बाद वह क्यूआर कोड अपने अन्य साथियों को भेजकर ठगी की रकम सीधे पेट्रोल पंप के खाते में मंगवा लेते थे। रकम खाते में आते ही आरोपी पेट्रोल पंप कर्मियों से नकद प्राप्त कर लेते थे। इसमें अपना कमीशन काटने के बाद बाकी रकम को गिरोह के अन्य सहयोगियों द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में एटीएम के माध्यम से जमा या ट्रांसफर कर देते थे। इस प्रकार आरोपी ठगी की रकम के वास्तविक स्रोत को छिपाने का काम करते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि इस कार्य के लिए फर्जी व कूटरचित आधार कार्ड का प्रयोग किया जाता था। गिरफ्तार अभियुक्त अर्पित कुमार पुत्र स्व. नरेंद्र सिंह (निवासी किरठल, थाना रमाला, जनपद बागपत), आकाश पुत्र श्री ब्रजपाल सिंह (निवासी रेवारा, थाना कवरई, जनपद महोबा)। मामले में थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर पर मु.अ.सं. 33/2026 धारा 318(4), 336(3), 340(2), 317(4), 3(5) ठछै के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन और 1 फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण और पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इंदु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी अपराध सुभाषचंद्र व प्रभारी निरीक्षक श्री कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, उ.नि. पंकज सिंह, उ.नि. धर्मराज यादव, हे.का. बालकिशन तथा कांस. राहुल कुमार शामिल रहे।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की पैदल गश्त
खतौली। जनपद में कानून व शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चैबंद करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा स्वयं सड़कों पर उतरे। एसएसपी ने थाना क्षेत्र खतौली के प्रमुख मार्गों और बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  जनपद के सभी संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी एंटी रॉयट इक्विपमेंट (दंगा रोधी उपकरणों) के साथ मुस्तैद हैं। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी और एलआईयू टीमों को भी पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है। अराजक तत्वों पर रहेगी सख्त नजर
पैदल गश्त के दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रमुख बाजारों का निरीक्षण करते हुए आमजन से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निम्नलिखित कड़े निर्देश दिए। क्षेत्र में लगातार सतर्कता बरतें और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने या अराजकता फैलाने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

एसएसपी ने ली बैठक, दिये दिशा निदे्रश
मुजफ्फरनगर। पुलिस विभाग में अनुशासन और कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। अर्दली रूम के दौरान एसएसपी ने सभी शाखाओं के रजिस्टरों और अभिलेखों के रख-रखाव तथा उनकी अद्यतन स्थिति की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी फाइलों और अभिलेखों को नियमों के अनुरूप सुव्यवस्थित और अद्यतन रखा जाए, ताकि विभागीय कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न हो। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी व समयबद्ध बनाने पर बल दिया। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया। अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करें। कार्यालयी एवं विभागीय कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही न बरतें। जनहित और पुलिस सेवा से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।
अर्दली रूम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इंदु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह सहित विभिन्न शाखाओं के प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

कान्हा गोशाला भोकरहेड़ी का पशु चिकित्सा
अधिकारी ने किया निरीक्षण
भोपा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में  पशु चिकित्सा अधिकारी भोपा डॉ. कमल कुमार वर्मा द्वारा कान्हा गोशाला, भोकरहेड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोशाला की व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं।

स्वास्थ्य परीक्षण व बुनियादी सुविधाएं
डॉ. कमल कुमार वर्मा ने गोशाला में संरक्षित सभी गोवंशों के स्वास्थ्य का बारीकी से परीक्षण किया, जिसमें सभी गोवंश पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। निरीक्षण के समय गौ आश्रय स्थल पर गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, स्वच्छ पेयजल तथा हरे चारे की समुचित उपलब्धता मिली।

देखभाल के लिए आवश्यक निर्देश
निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद केयरटेकर को गोवंशों के बेहतर रख-रखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डॉक्टर वर्मा ने स्पष्ट किया कि गोवंशों को नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, खल एवं चोकर दिया जाए तथा गोशाला परिसर में निरंतर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

हाईवोल्टेज ड्रामाः मुजफ्फरनगर में रेलवे स्टेशन के पास मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने सकुशल उताराMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित साईं धाम मंदिर और रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मोबाइल टावर की चोटी पर चढ़ गया। राहगीरों ने जब युवक को टावर की अत्यधिक ऊंचाई पर बैठे देखा तो हड़कंप मच गया और मौके पर देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। व्यस्त इलाका होने के कारण नीचे मौजूद लोग किसी अनहोनी की आशंका से सहम गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने नीचे से आवाज लगाकर युवक को सुरक्षित उतरने की अपील की, लेकिन युवक काफी देर तक टावर के शीर्ष पर ही जमा रहा। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक से बातचीत की और काफी मशक्कत के बाद उसे समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवक के सकुशल नीचे उतरने पर पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने मौके पर भीड़ को नियंत्रित किया। युवक टावर पर किस मानसिक तनाव या वजह से चढ़ा था, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

 

 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नगर कार्यालय का सदर बाजार में शुभारंभ
व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिदिन सुनी जाएंगी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि.) का नगर कार्यालय जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी नवीन चैधरी के प्रयासों से सदर बाजार में स्थापित किया गया। कार्यालय का विधिवत शुभारंभ संगठन के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने किया। इस अवसर पर खतौली विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुरेश चंद, नगर कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप मित्तल एवं जिला उपाध्यक्ष नवीन चैधरी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि संगठन की बढ़ती शक्ति एवं व्यापारियों के बढ़ते विश्वास को देखते हुए ग्रीन एप्पल में जनपद कार्यालय तथा सदर बाजार में नगर कार्यालय की स्थापना की गई है। नगर कार्यालय पर व्यापारियों की समस्याएं प्रतिदिन सायं 3 से 4 बजे तक सुनी जाएंगी और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। खतौली विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुरेश चंद एवं नगर कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप मित्तल ने कहा कि संगठन को नगर स्तर पर और मजबूत करने के लिए प्रत्येक बुधवार को सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़कर व्यापारियों की एकजुटता को मजबूत किया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी नवीन चैधरी ने कहा कि नगर कार्यालय व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों के लिए एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा। संगठन सदैव व्यापारियों के हितों और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
इस अवसर पर ऋषभ राठौर, नरेंद्र बजाज, सूरज बजाज, सचिन राठौर, नरेंद्र बालियान, वर्दान अग्रवाल, यश अग्रवाल, हर्मन राठौर, राम बाबू शर्मा (अध्यक्ष, अलमासपुर बाजार), करम सिंह (अध्यक्ष, शामली रोड), कार्तिक मित्तल, आकाश मित्तल, प्रदीप मित्तल, संदीप मित्तल आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे।

 

रिमझिम बौछारों से बदला मौसम का मिजाज
तेज हवाओं और रिमझिम बौछारों से गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहावना
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज ठंडी हवाओं के साथ हुई रिमझिम बौछारों ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। दोपहर के समय अचानक आसमान में काले बादल छा गए और सुहावनी हवाएं चलने लगीं। इसके बाद शुरू हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों और राहगीरों ने इस सुहावने मौसम का जमकर आनंद लिया। मौसम में आई इस तब्दीली से पूरे शहर का वातावरण खुशनुमा हो गया है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22799 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − five =