Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

3 जून से 15 जून तक निःशुल्क मिलेगा राशन- जिलापूर्ति अधिकारी

मुजफ्फरनगर। जिलापूर्ति अधिकारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जनपदवासियों को सूचित किया जाता है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत माह जून, २०२१ के प्रथम चक्र में (दिनांक ०३ जून से १५ जून तक) समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारको में (०३ किग्रा० गेहूँ व ०२ किग्रा० चावल) कुल ५ किग्रा० खाद्यान्न प्रति यूनिट का निःशुल्क वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा उचित दर दुकानों पर नियुक्त नोडल/पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति नियमानुसार कराया जायेगा।

उक्त खाद्यान्न वितरण में राशनकार्डधारको को पोर्टेबिलिटी के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा दिनांक १३ जून से १५ जून, २०२१ तक एवं आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाईल व्ज्च् वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की तिथि वितरण की अन्तिम तिथि (१५ जून, २०२१) होगी।

योजना के प्रचार-प्रसार हेतु सभी उ०द०वि० अपनी-अपनी दुकानों पर अन्दर तथा बाहर उक्तानुसार निःशुल्क वितरण की सूचना का प्रदर्शन कम से कम ०३ स्थानों पर पोस्टर/पम्पलेट आदि के माध्यम से करेंगे।

अतः सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारको को राशन निःशुल्क (गेहूँ, चावल) का वितरण करते समय अपने मुँह पर मॉस्क, गमछा, दुपट्टा, रूमाल आदि रखें तथा कार्डधारको के ई-पॉस मशीन पर अँगूठा लगवाने से पूर्व समस्त कार्डधारको के हाथो को साबुन/सेनेटाईजर से अच्छी तरह धुलवाकर ही ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के पश्चात् अन्त्योदय एवं पात्र लाभार्थी कार्डधारको को ई-पॉस मशीन के माध्यम से राशन का वितरण नियमानुसार करें।

वितरण के समय सभी उचित दर विक्रेता यह भी सुनिश्चित करें कि दुकान पर ५ से अधिक कार्डधारक एक साथ इकट्ठे न हों, सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करते हुए कम से कम दो गज की दूरी पर कार्डधारको के बीच गोला/निशान बनाकर आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाये।

सी के साथ सभी कार्डधारको से भी अनुरोध है कि वह भी उक्त महाकारी के संक्रमण से बचाव हेतु अपना राशन प्राप्त करते समय अपने मुँह पर मॉस्क, गमछा, दुपट्टा, रूमाल अवश्य रखें तथा कोविड-९ महामारी से बचाव हेतु शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशो जैसे-सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखना, सेनिटाईजर प्रयोग करना, ई-पॉस पर अंगूठा लगाने से पूर्व हाथो को साबुन से अच्छी तरह से धोना आदि का पालन करें।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =