Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिलाधिकारी ने वेक्सिनेशन कैम्पो का निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने वेक्सिनेशन कैम्पो का निरीक्षण किया। वहलना जैन मंदिर में उनका मंदिर समिति की ओर से महामंत्री राजकुमार जैन नावला ने स्वागत किया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में लगाये गये वैक्सीनेशन कैम्पो का आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा निरीक्षण किया गया। वहलना जैन मंदिर में लगाए गए वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन डीएम ने किया और उसका निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे ने अधीनस्थ अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वैक्सीनेशन को लेकर कड़े दिशा निर्देश दिए। जैन मंदिर के महामंत्री राजकुमार जैन नावले वालों से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की और उनके सुझाव मांगे।

जैन मंदिर के महामंत्री राजकुमार जैन नावला वालो ने जिला अधिकारी का अभिनंदन किया और जैन मंदिर में जिलाधिकारी को भगवान के दर्शन कराए। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जैन मंदिर में दर्शन कर भगवान का पार्श्वनाथ प्रभु का आशीर्वाद लिया, जनपद वासियों के स्वास्थ्य की कामना की।

जैन मंदिर में लगी हुए वेक्सिनेशन कैंप का निरीक्षण करने में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसडीएम सदर दीपक कुमार, सीएमओ डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार, जैन मंदिर के महामंत्री राजकुमार जैन नावला वाले रोहित जैन सहित काफी लोग मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =