समाचार (Muzaffarnagar News)

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने संगठन का विस्तार करते हुए जनपद शामली में यूनियन को नई मजबूती दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वकील चैहान की घर वापसी कराते हुए उन्हें भाकियू (तोमर) का शामली जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने बताया कि वकील चैहान पूर्व में भी यूनियन में 4 वर्षों तक प्रदेश महासचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बीच में 1 वर्ष के लिए वे दूसरे संगठन में चले गए थे, लेकिन वहां कार्य करने की स्वतंत्रता और नीतियों से असंतुष्ट होकर उन्होंने पुनः भाकियू (तोमर) का दामन थामा है।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वकील चैहान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (तोमर) किसानों के हितों के लिए समर्पित एक सशक्त संगठन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर 24 घंटे निस्वार्थ भाव से किसानों और आमजन की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने घोषणा की कि 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली श्किसान बचाओ और देश बचाओ महापंचायतश् में जनपद शामली से भारी संख्या में किसान हिस्सा लेंगे।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, जिलाध्यक्ष निखिल चैधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी शर्मा, कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष हनी बालियान, आशु चैधरी, सोनू शमरिया, अली आरिफ चैधरी, आसिफ चैधरी, नौशाद, साऊद और हसन मुख्य रूप से मौजूद रहे। नशे से दूर रहें, शिक्षा से जुड़ेंः चन्द्रशेखर

रोहाना। जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल ब्लॉक क्षेत्र के गांव बड़कली में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष रजत निठारिया के जन्मदिन पर बड़कली में आयोजित कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे। उनके साथ भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन समेत क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी और नेता भी पहुंचे। कार्यक्रम में हजारों क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। काफिले के गांव में पहुंचने से लेकर सभा स्थल तक कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने नशे के खिलाफ जागरूकता, शिक्षा और संगठन की मजबूती को लेकर लोगों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों और खासकर युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। नशे की लत परिवार और समाज को कमजोर करती है। युवाओं को शिक्षा से जोड़कर उनके भविष्य को बेहतर दिशा देना जरूरी है। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि जागरूक और शिक्षित समाज ही अपने अधिकारों को समझते हुए आगे बढ़ सकता है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए काम करने की अपील की। विनय रतन बोले- कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी पर उनका उत्साह बढ़ाया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और लगातार मेहनत से संगठन मजबूत होता है। युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने और लोगों के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। रजत निठारिया के जन्मदिन पर समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभा में देर शाम तक लोगों की आवाजाही बनी रही। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इसमें क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवाओं समेत कई लोगों ने रक्तदान किया। शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया गया। सैकड़ों वाहनों के काफिले ने खींचा ध्यान चंद्रशेखर आजाद के बड़कली पहुंचने के दौरान सैकड़ों वाहनों का काफिला आकर्षण का केंद्र रहा। वाहनों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। काफिले और हजारों की भीड़ के कारण बड़कली में देर शाम तक कार्यक्रम को लेकर माहौल बना रहा। सभा के बाद चंद्रशेखर आजाद बड़कली स्थित रविदास मंदिर पहुंचे। यहां आयोजित सत्संग में शामिल होकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों से मुलाकात की। बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और ग्रामीणों से संवाद किया। कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता और सेवा गतिविधियों पर भी जोर दिया गया।
विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। चैधरी छोटू राम इण्टर कालेज मुजफ्फरनगर में जिला विधिक सेवा अधिकरण मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में, पॉक्सो अधिनियम 2012 के सम्बन्ध में विशेष जागरुकता एवं संवेदीकरण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पाक्सोें (बाल यौन शोषण संरक्षण अधिनियम) की जानकारी दी गई और बच्चो को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के संरक्षण हेतु जागरुकता उत्पन्न करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य योगेन्द्र सिंह मलिक और संचालन संजीव कुमार जावला ने किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मनोज कुमार सिद्धू अपर जिला जज / विशेष जज पॉक्सो, श्रीमती ज्योति सिंह अपर जनपद न्यायाधीश मुजफ्फरनगर, श्रीमती सौम्या मिश्रा एसीजेएम एवं राजीव त्यागी चीफ लीगल ऐड डिफेन्स काउन्सल मौजूद रहे। पर्याप्त मात्रा में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे और कार्यक्रम को ध्यान से सुना। विजेन्द्र सिंह, अरविन्द कुमार, अमन कुमार, सन्तर्राम सिंह, यशोधन सिद्धू, सतेन्द्र कुमार, सचिन कुमार, अक्षय कुमार राय, पंकज कुमार वर्मा एवं अन्य सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
बंद रहेंगी शराब, बीयर और भांग की गांधी जयंती पर दुकानें
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।महात्मा गांधी जयंती (02 अक्टूबर) के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर की समस्त आबकारी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम 1910 की धारा 40 के अधीन उत्तर प्रदेश आबकारी दुकानों की संख्या और स्थिति नियमावली, 1968 के नियम-13 (ख) तथा आबकारी नीति वर्ष 2026-27 के प्रावधानों के अंतर्गत 2 अक्टूबर को ड्राई डे (क्तल क्ंल) घोषित किया गया है। निदेशानुसार 02 अक्टूबर 2026 को जनपद की समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर की थोक व फुटकर दुकानें, मॉडल शॉप, भांग की दुकानें, एफ0एल0-6/7 बार अनुज्ञापन तथा डिनेचर्ड स्प्रिट एवं मिथाइल अल्कोहल की थोक व फुटकर दुकानें (एफ0एल0-16/17, एम0ए0-2 व एम0ए0-4) पूरे दिन पूर्णतः बंद रहेंगी। आबकारी विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इस बंदी के बदले अनुज्ञापियों को किसी भी प्रकार के प्रतिफल या शुल्क में छूट देय नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
गौशाला टंकी के पास से दबोचे गए मुकदमे में वांछित आरोपी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामले में वांछित 4 अभियुक्तों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को बामनहेडी निवासी फूल कुमार पुत्र कलीराम ने थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तों ने उनके पुत्र सतेन्द्र के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों व पंचों से जानलेवा हमला किया तथा जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज (मु0अ0सं0-428/2026 धारा-191(2)/ 191(3)/109(1)/352/351(3) बीएनएस व 3(2)ट एससी/एसटी एक्ट) कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा एएसपी/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के मिश्रा के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गौशाला टंकी के पास से कार्रवाई करते हुए सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- अंकित पुत्र रामकिशन (उम्र 23 वर्ष), निवासी गढ़ी, थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर। मोनू पुत्र गुलाब सिंह (उम्र 32 वर्ष), निवासी गौशाला, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। सचिन पुत्र गुलाब सिंह (उम्र 42 वर्ष), निवासी गौशाला, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। सुनील कुमार पुत्र अतरसिंह (उम्र 26 वर्ष), निवासी नया बांस नदी रोड, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। एक बाल अपचारी। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शशि कपूर, उपनिरीक्षक चन्द्रपाल सिंह, कांस्टेबल राहुल नागर, कांस्टेबल हेमन्त एवं कांस्टेबल नवीन सैनी शामिल रहे। मामले की विवेचना एएसपी/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के मिश्रा द्वारा की जा रही है।
मुजफ्फरनगर आगमन पर एशियाई खेल विजेता अर्जुन देशवाल का सम्मान
युवाओं में दिखा भारी उत्साह
मुजफ्फरनगर। एशियाई खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर जनपद और देश का नाम रोशन करने वाले प्रसिद्ध कबड्डी स्टार अर्जुन देशवाल जी का पहली बार मुज़फ्फरनगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ड्रीम सिटी, मुज़फ्फरनगर में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के पिता, डॉ. सुरेन्द्र सिंह बालियान व अमित राठी क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा ने कबड्डी स्टार अर्जुन देशवाल को प्रतीक चिह्न (प्रतिमा) भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान खेलप्रेमियों और गणमान्य अतिथियों में प्रमुख रूप से हरेंद्र शर्मा, भोले शंकर, सुप्रिया पाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने अर्जुन देशवाल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान खेल जगत की इस महान उपलब्धि से युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
शुकतीर्थ गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग, मुजफ्फरनगर अभिनव राज के मार्गदर्शन में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत जिला गंगा समिति, मुजफ्फरनगर द्वारा शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज एवं महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज, मोरना के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए गंगा घाट एवं आसपास के क्षेत्र की स्वच्छता की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल दास जी महाराज, महामंडलेश्वर, पूर्णागिरी मंदिर एवं विज्ञानानंद जी महाराज, सरस्वती हनुमान धाम रहे। संतों ने गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से गंगा एवं उसके घाटों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला गंगा समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व तथा नमामि गंगे कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं क्षेत्रीय वन अधिकारी, मोरना रेंज रविकांत चैधरी द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के संबंध में विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार जी तथा गंगा विचार मंच के जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार की महत्वपूर्ण सहभागिता एवं सक्रिय भूमिका रही। उनके द्वारा गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों में सहयोग प्रदान किया गया। स्वच्छता अभियान में वन विभाग के वन दरोगा सुनील कुमार, नंदकिशोर सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्रमदान कर गंगा घाट को स्वच्छ रखने तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में सहयोग किया। जिला गंगा समिति द्वारा बताया गया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा नदी एवं उसके घाटों की स्वच्छता, संरक्षण तथा जन-जागरूकता के लिए नियमित रूप से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
हादसे में छात्रा की मौत
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। छपार क्षेत्र में बढेडी चैराहे के पास टूरिस्ट बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बीटेक की 19 वर्षीय छात्रा अलीना की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई सादिक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। छपार थाना क्षेत्र के गांव बरला निवासी अलीना अपने चचेरे भाई सादिक के साथ बाइक से श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर जा रही थी। अलीना बीटेक की छात्रा थी। बताया गया कि दोनों दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बढेडी चैराहे के पास पहुंचे थे। इसी दौरान हरिद्वार की तरफ से आ रही टूरिस्ट बस ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अलीना को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सादिक का उपचार कराया गया। सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नशा मुक्ति जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
मोरना। युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हरबीरी देवी भोपाल सिंह डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने एक विशाल जागरूकता रैली निकाली। इस रैली का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक डॉ. वीरपाल निरवाल ने कॉलेज परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया। कॉलेज परिसर से शुरू हुई यह जागरूकता रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई भोपा थाना तक पहुंची। रैली के दौरान छात्राओं के हाथों में नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवन का संदेश देती आकर्षक पेंटिंग्स और तख्तियां थीं। छात्राओं ने नारों और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
रैली के दौरान कॉलेज की छात्राओं शिवानी, शगुन, अलिना, नीलोफर, महक, वंशिका, प्रिंसी, आँचल और आफरीन ने अपने प्रभावी भाषणों के माध्यम से नशे के सामाजिक, आर्थिक और शारीरिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। इस आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज के पूरे स्टाफ का विशेष योगदान रहा। इस दौरान आशीष कुमार, रोहिताश, सतेंद्र, अमित, अंकित, परमिंदर, अरविंद, नेहा, चेतन लता, सोफिया और कोमल सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
‘साइबर जागरूकता अभियान’ पर सेमिनार आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग द्वारा आज विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। दीप प्रज्वलन श्रीमती इंदु सिद्धार्थ (एस.पी. क्राइम, मुजफ्फरनगर), श्री करमवीर सिंह (एस.ए.ओ., साइबर पुलिस स्टेशन, मुजफ्फरनगर), महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल तथा डॉ. संजीव तायल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सेमिनार के दौरान व्यापारिक सुरक्षा फोरम से जिला अध्यक्ष विश्वदीप गोयल, जिला महामंत्री राजकुमार रहेजा, अधिवक्ता मनोज कुमार, मनोज गुप्ता, दीपक शर्मा, संजय अग्रवाल, अखिल सिंघल एवं राजीव गर्ग भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की । सेमिनार में मुख्य संसाधन व्यक्तियों के रूप में श्रीमती इंदु सिद्धार्थ (एस.पी. क्राइम, मुजफ्फरनगर) एवं श्री करमवीर सिंह (एस.ए.ओ., साइबर पुलिस स्टेशन, मुजफ्फरनगर) ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों, उनके स्वरूप, कारणों तथा उनसे बचाव के व्यावहारिक उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की । उन्होंने बताया कि डिजिटल तकनीक और इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों के तरीके भी लगातार बदल रहे हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय सावधानी और जागरूकता रखना आवश्यक है। संसाधन व्यक्तियों ने ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी ज्ञल्ब् अपडेट, बैंक एवं क्रेडिट कार्ड संबंधी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी वेबसाइट एवं लिंक, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, नौकरी एवं लोन के नाम पर होने वाली ठगी, पहचान की चोरी , साइबर बुलिंग तथा सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग जैसे विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि साइबर अपराधी अक्सर लोगों को डर, लालच या जल्दबाजी में निर्णय लेने के लिए प्रेरित करके उनकी व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से ओटीपी, पैन, एटीएम क्रेडिट कार्ड विवरण, सीवीवी, यूपीआई, पिन पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैंक अथवा कोई अधिकृत संस्था सामान्यतः फोन पर ऐसी संवेदनशील जानकारी मांगकर सत्यापन नहीं करती । विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए संदिग्ध लिंक, फत् ब्वकम, ।च्ज्ञ फाइल या ई-मेल अटैचमेंट को बिना जांचे खोलने से बचना चाहिए। संसाधन व्यक्तियों ने सोशल मीडिया सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को मजबूत एवं अलग-अलग पासवर्ड रखने, जहां संभव हो वहां ज्ूव – थ्ंबजवत ।नजीमदजपबंजपवद का प्रयोग करने तथा सोशल मीडिया अकाउंट की च्तपअंबल ैमजजपदहे को उचित रूप से नियंत्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर, पता, यात्रा संबंधी जानकारी तथा अन्य संवेदनशील विवरण सार्वजनिक रूप से साझा करने से बचना चाहिए ।कार्यक्रम में चन्दना दीक्षित, हिमांशु शर्मा, रजत शर्मा, हर्षित गोयल, हर्षिता, निरंकार शर्मा, नवनीत चैहान, अंकुर अग्रवाल, अनुज गोयल, रोबिन मलिक, शेखर, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, अमित, सतीश, शशांक भारद्वाज, लवी वर्मा एवं पवन बालियान सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को साइबर अपराधों की पहचान करने तथा उनसे सुरक्षित रहने के व्यावहारिक उपाय समझने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।डी.ए.वी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को एक दिवसीय निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों से प्रत्यक्ष परामर्श उपलब्ध कराना था। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार के संबोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ शरीर और एकाग्र मन ही शैक्षणिक व व्यक्तिगत सफलता की आधारशिला हैं। उन्होंने सभी को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। शिविर में जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। न्यूरोसाइकियाट्रिस्ट डॉ. अर्पण जैन ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर समय पर विशेषज्ञ परामर्श लेने की सलाह दी। वहीं, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनल चैधरी ने विद्यार्थियों का दंत परीक्षण किया और मुख स्वच्छता के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ए.के. साही (एम.डी.) ने भी सामान्य स्वास्थ्य एवं संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी दी। शिविर में 70 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. संध्या जैन, प्रो. अंजू पंवार, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. सचिन कुमार एवं डॉ. हर्ष धनकर की मुख्य भूमिका रही। साथ ही, रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. आसिफ ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के समापन पर विभाग की ओर से उपस्थित चिकित्सकों, सहयोगी शिक्षकों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
रील बनाने और गेम के चक्कर में युवा वर्ग न पड़ें- एस०पी० क्राईम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भोपा रोड़ पर स्थित एस० डी० कालेज ऑफ मैनेजमेंट में व्यापारी सुरक्षा फोरम के सहयोग से साईबर जागरन्कता अभियान के अन्तर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एस0डी0 मैनेजमेन्ट कॉलेज, भोपा रोड मुजफ्फरनगर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध, मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान कॉलेज प्रधानाचार्य एवं स्टाफ द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ व थाना प्रभारी साइबर क्राइम कर्मवीर सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा उपस्थित कॉलेज स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों, साइबर फ्रॉड के तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी लोगों को विभिन्न माध्यमों से अपना शिकार बना रहे हैं, जिनमें फर्जी फोन कॉल, व्हाट्सऐप मैसेज, फर्जी लिंक, ओटीपी, केवाईसी अपडेट, बैंक अधिकारी बनकर ठगी, ऑनलाइन निवेश, डिजिटल अरेस्ट एवं सोशल मीडिया से संबंधित धोखाधड़ी प्रमुख हैं। गोष्ठी में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए एस०पी० क्राइम श्रीमती इंदु सिद्धार्थ ने संगोष्ठी में उपस्थित छात्र /छात्राओ से कहा कि वे अपने शानदार भविष्य के लिए कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे उनके विरुद्ध मुकदमें अथवा एफ० आई० आर० कायम होने की संभावना बनें।एक बार मुकदमा कायम हो गया तो न पास पोर्ट बनेगा, न विदेश जा पायेंगे और सरकारी सेवाओं के लिए भी आप अयोग्य हो जायेंगे। उन्होंने युवाओं से गेम खेलने व रील बनाने से बचने को कहा और सलाह दी कि युवा वर्ग इन्टरनेट का उपयोग पढ़ाई के लिए करें। एस०पी० क्राइम ने चैकाने वाली बात बताते हुए कहा कि सरकारी अफसर मोबाईल पर डी०पी० लगाने से गुरेज करते हैं। निजी जानकारी देने से बचते है वरना उनकी प्राइवेसी खत्म हो जाती है। साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि युवा वर्ग जिज्ञासु बने और झिझक / संकोच को खत्म करें। अपनी बात कहने की आदत डालें। अपने डाटा को सुरक्षित करें व निजी जानकारी से बचे। इंस्पैक्टर कर्मवीर सिंह ने कहा कि हर शिकायत कर्ता हमें कुछ न कुछ अवश्य सिखाता है। इस गोष्ठी में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की ओर से विश्वदीप गोयल, राजकुमार रहेजा ने प्रचार्य संदीप मित्तल के साथ पुलिस अधिकारियों का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया। इस गोष्ठी में सर्व श्री मनोज गुप्ता, डॉ संजय अग्रवाल, शुभ गर्ग, अखिल सिंघल, राजीव गर्ग, मनेश एडवोकेट आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही। व्यापारी सुरक्षा फोरम की ओर से घोषणा की गई कि पुलिस, प्रशासन के सहयोग से ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किये जाते रहेंगे।
प्रेरण एवं अभिविन्यास आॅरियंटेशन ‘दीक्षारम्भ-2026’ कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। डी0ए0वी0 काॅलेज, मुजफ्फरनगर के स्ववित्त पोषित योजनान्तर्गत संचालित बीसी0ए0/बी0बी0ए0/बी0काॅम0 तथा बी0एफ0ए0 पाठ्यक्रम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरण एवं अभिविन्यास आॅरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन ‘दीक्षारम्भ-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की वंदना के साथ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 योगेश त्यागी, स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम प्रभारी डाॅ0 राहुल शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ0 डी0के0 त्यागी, चीफ प्रोक्टर डाॅ0 ओमदत्त व कार्यक्रम संयोजक डाॅ0 रुचिता एवं एवं डाॅ0 रूही जावेद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तकनीकी सत्र में बी0काॅम0 पाठ्यक्रम से डाॅ0 अंशू बंसल, बी0सी0ए0 पाठ्यक्रम से श्रीमती ऋतु मित्तल, बी0बी0ए0-पाठ्यक्रम से श्री मनीष कुमार, बी0एफ0ए0 पाठ्यक्रम से श्रीमती इन्दु काकरान द्वारा अपने-अपने विभाग के विषय में छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। मंच का संचालन अर्थशास्त्र विभाग से सहायक आचार्या डाॅ0 रूही जावेद द्वारा किया गया।?
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की विशिष्ट संस्कृति, प्रकृतिय विरासत, नीतियों, नियमों एवं प्रक्रियाओं, परीक्षा पैटर्न एवं अग्रेत्तर प्रवेश नियमों, कैंपस/विभाग की बुनियादी सुविधाओं यथा, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, खेलकूद, आडिटोरियम, मूटकोर्ट, संग्रहालय तथा महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्येत्तर गतिविधियों यथा – रोवर- रेंजर्स, एनएसएस तथा एनसीसी आदि से अवगत कराना रहा।
अन्त में डाॅ0 रुचिता गोयल, सहायक आचार्या, अंग्रेजी विभाग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने बी0सी0ए0 पाठ्यक्रम से सहायका आचार्य श्री सुशील कुमार, श्री मोहित बंसल, श्रीमती शुभा गोयल, बी0बी0ए0 पाठ्यक्रम श्रीमती प्रिया अग्रवाल, वाणिज्य विभाग से सहायक आचार्या डाॅ0 सालेहा, डाॅ0 उमंग मित्तल, श्री शिवम मित्तल, श्री शिवम धीमान तथा बी0एफ0ए0 विभाग से कु. फरहीन, कु. नीरुल आदि शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सहयोग रहा।
दस दिवसीय एनसीसी शिविर का शुभारंभ
मोरना। भोकरहेड़ी में मोरना मार्ग स्थित इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी में मंगलवार को दस दिवसीय एनसीसी शिविर का शुभारंभ हो गया।शिविर में आये प्रतिभागियों में भारी उत्साह देखने को मिला। लेफ्टिनेंट अमित राणा ने जानकारी देकर बताया कि 82 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रवीण भाल, विशिष्ट सेना मेडल के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस शिविर में मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जनपदों की विभिन्न बटालियनों के चयनित एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं।
शिविर में लगभग 600 कैडेट्स के भाग लेगे । शिविर 29 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता, परेड तथा एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शिविर का प्रमुख उद्देश्य राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस परेड के लिए योग्य कैडेट्स का चयन एवं उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना है। कैडेट्स को परेड की बारीकियों, कदमताल, अनुशासन तथा अन्य आवश्यक गतिविधियों का गहन अभ्यास कराया जाएगा।
इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर के दौरान कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास के लिए भी विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया जाएगा।

खालापार थाने में 26 हिस्ट्रीशीटरों की परेड, पुलिस ने अपराध से
दूर रहने की दी सख्त हिदायत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। खालापार थाना पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने क्षेत्र के 26 हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुलाकर उनकी परेड कराई और सभी को भविष्य में किसी भी प्रकार के अपराध से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी। खालापार थाने में दर्जनों हिस्ट्रीशीटरों को एक कतार में खड़ा किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे किसी भी असमाजिक या आपराधिक गतिविधि में शामिल न हों। पुलिस ने साफ कहा कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए समय-समय पर इस तरह की चेकिंग और निगरानी की जाती है। थाने में बुलाए गए सभी शातिरों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और दोबारा अपराध में संलिप्त पाए जाने पर सीधे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
स्वामी कल्याण देव उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी
सिखेडा। थाना सिखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत भिक्की गांव स्थित स्वामी कल्याण देव उच्च माध्यमिक विद्यालय में बेखौफ चोरों ने निशाना बनाते हुए विद्यालय में लगे पंखे, पानी पीने की मशीन और फिटिंग का कीमती सामान चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस से चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
मानवता की मिसालः भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के आवास पर लगा रक्तदान शिविर, 24 युवाओं ने किया रक्तदान
मुजफ्फरनगर। जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने की दिशा में युवाओं ने एक सराहनीय पहल की है। चरथावल क्षेत्र के ग्राम बहेड़ी बेगमपुर में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रजत निठारिया के आवास पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान समाजसेवा का जज्बा दिखाते हुए करीब दो दर्जन युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सर्वाेदय चैरिटेबल ब्लड सेंटर की विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने शिविर में पहुंचकर सबसे पहले रक्तदान करने आए युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और तत्पश्चात सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। रक्तदान करने वाले सभी युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए आयोजकों द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र और विशेष भेंट देकर सम्मानित किया गया। सर्वाेदय चैरिटेबल ब्लड सेंटर की टीम ने युवाओं के इस कदम की सराहना की। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष रजत निठारिया ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर मिला रक्त किसी भी आपात स्थिति या गंभीर बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति के लिए जीवनदायिनी साबित होता है। उन्होंने क्षेत्र के सभी स्वस्थ युवाओं से अपील की कि वे बिना किसी डर के नियमित रूप से रक्तदान करें और इस महादान में अपनी भागीदारी निभाएं।
निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों की जांच
जानसठ। ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं घर के पास ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कवाल गांव में एक विशेष नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह लोक कल्याणकारी पहल रामकृष्ण मिशन आश्रम एवं एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई।
शिविर में देहरादून स्थित प्रसिद्ध विवेकानन्द नेत्रालय के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं उनकी पैरामेडिकल टीम पहुंची। डॉक्टरों ने शिविर में आए मरीजों की आंखों की गहनता से जांच की और मोतियाबिंद, दृष्टि दोष तथा आंखों के संक्रमण जैसी समस्याओं पर जरूरी चिकित्सीय परामर्श दिया। जांच के साथ-साथ डॉक्टरों ने ग्रामीणों को आंखों की देखभाल, खान-पान और बढ़ती उम्र में दृष्टि सुरक्षित रखने के उपाय बताए। जिन मरीजों को आगे के उपचार या ऑपरेशन की आवश्यकता थी, उन्हें संबंधित अस्पताल में आगे के इलाज के लिए मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव रहता है, जिसे ध्यान में रखते हुए इस तरह के सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कैंप आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में लाभान्वित हुए लोगों ने इस सराहनीय कार्य के लिए आयोजकों और डॉक्टरों की टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
बरला इंटर काॅलेज में सीनियर और जूनियर वर्ग की टीम का चयन
छपार। बरला इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय सीनियर व जूनियर वर्ग के क्रिकेट ट्रायल हुए। ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया।
सोमवार को बरला इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार व जय भारत इंटर कॉलेज छपार के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने किया।
जूनियर वर्ग में आदर्श चैहान, अनुज कौशिक, अविमाज देव, आयुष पाल, लक्ष्य कुमार, शिवा, आसिफ, दीपांशु, वाशु शर्मा, शिवम और सीनियर वर्ग में चयनित खिलाड़ी अनिकेत, वंश बंसल, पीयूष, दीपक, अब्दुल मन्नान, अमन, कार्तिक, आयुष, अंश, शिवम त्यागी, अक्षित, अंश कुमार,देवा, अंश आदि का चयन किया। सीनियर वर्ग के खिलाड़ी 30 सितंबर को गांव खरड के इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जूनियर खिलाड़ी मंगलवार को गांव पुरा के अरविंद इंटर कॉलेज में होने वाली जिला स्तरीय जूनियर वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया में नीरज कुमार, विपिन त्यागी, विनुज कुमार, विनित कुमार, अक्षय कुमार, मनोज कुमार, खेल सचिव सत्यकाम तोमर और इच्छाराम राजीव कुमार मौजूद रहे।
धूमधाम के साथ मनाया जाएगा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल जी का जन्मदिवस
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी (सहारनपुर) कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि व्यापार संगठन के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद,पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, नरेश अग्रवाल का जन्मदिवस अवसर पर आगामी 1अक्टूबर को प्रातः 10ः30 बजे आशादीप (मूक बधिर बच्चों के स्कूल) विष्णु विहार,जानसठ रोड में फल सामग्री वितरण कार्यक्रम किया जाएगा एवं इसके पश्चात दोपहर 1 बजे कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर केक एवं मिष्ठान वितरित करते हुए समस्त पदाधिकारीयो एवं व्यापारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल जी का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा कार्यक्रम में उत्साह के साथ व्यापारीगण सम्मिलित रहेगे
‘सपनों का भारत’ प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।सनातन धर्म इंटर कॉलेज निकट रोडवेज बस स्टैंड में आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण सपनों का भारत – चित्र सेवा कार्यक्रम में आज सदर मुजफ्फरनगर ब्लॉक की चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथियों के रूप में श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर, अशोक कंसल पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपानेता, रेनू गर्ग वरिष्ठ समाज सेविका, अमित चैधरी ब्लॉक प्रमुख उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष भाजपा विशाल गर्ग जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप जी ने सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उनको अच्छे अच्छे कार्य करके और मातृभूमि और अपने स्कूल के प्रति समर्पित होने के लिए अपने आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की पूर्व विधायक अशोक कंसल जी ने सभी छात्रों को समर्पण भाव से अपने माता पिता और शिक्षकों का आदर सम्मान करने के लिए प्रेरित किया जिला उपाध्यक्ष भाजपा और इस कार्यक्रम के संयोजक विशाल गर्ग ने सभी छात्रों और छात्राओं को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभवासर और उनके 25 वर्षों के राजनीतिक देश सेवा के कार्यकाल के पूर्ण होने पर संपूर्ण देश के सभी सरकारी प्राइवेट स्कूल कॉलेज और प्रोफेशनल कॉलेजों में आयोजित इस कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तृत रूप से बताया उन्होंने प्रधानंत्री जी के देश सेवा के इस कार्यकाल में उनके और सरकार के द्वारा लाई गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तृत रूप से चर्चा की ब्लॉक प्रमुख अमित चैधरी ने सभी छात्र और छात्राओं को संबोधित किया कार्यक्रम में नई मंडी मंडल भाजपा मंत्री अमर सोनकर भी उपस्थित रहे कार्यक्रम। में सभी प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई चित्रकला और उनके द्वारा विकसित भारत की संकल्पना पर दिए गए विचारों की सभी अतिथियों द्वारा सराहनीय बताया गया भाषण प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया, जिसमें तन्वी जैन प्रथम, मयंक जैन द्वितीय, ससयन। तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में दिव्यांशी प्रथम, अल शिफा दूसरे और एलिजा तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में मनस्वी प्रथम, सदिया दूसरे स्थान पर और सुहानी तीसरे स्थान पर रही। मंच संचालन डॉ रश्मि चैधरी ने किया, पर्यवेक्षक के रूप में नितिन कुमार जी रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आदित्य प्रकाश सक्सेना की व्यवस्था की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ० राजबल सैनी, राहुल कुमार, योगेश भंडारी, रोशन लाल, वरुण कुमार, संजीव कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। निर्णायक की भूमिका में विपिन त्यागी, जयप्रकाश सिंह भानु प्रताप और अंकित शर्मा रही। कार्यक्रम के संयोजक विशाल गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया।
—


