खबरें अब तक...

समाचार

योगेन्द्र कुमार गर्ग की  का निधन

मुजफ्फरनगर। प्रसिध उद्यमी एवं समाजसेवी योगेन्द्र गर्ग की माताजी की रस्म तेरहवीं व शोक सभा मे पहुंचे गणमान्य लोगो ने अपने श्रृधासुमन अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि नई मन्डी निवासी उद्यमी योगेन्द्र कुमार गर्ग की माताजी पिस्तो देवी पत्नि स्व.बनारसी दास का 15 जनवरी 2019 दिन शुक्रवार को निधन हो गया था। आज जानसठ रोड स्थित आर्शीवाद बैंकट हॉल मे आयोजित रस्म तेरहवीं एवं शोक सभा मे पहुंचे विभिन्न राजनैतिक दलो से जुडे राजनीतिज्ञो, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियो,व्यापारी नेताओ, विभिन्न धार्मिक संस्थाओं से जुडे पदाधिकारियों तथा समाज के अनेक गणमान्य लोगो ने आयोजित शोक सभा मे पहुंच कर स्व.पिस्तोदेवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रृधासुमन अर्पित किए। इस दौरान समाजसेवी भीमसैन कंसल,हरिभूषण गर्ग,वरिष्ठ व्यापारी नेता रेवती नंदन सिघल,नगर विधायक कपिलदेव अग्र्रवाल, पूर्व विधायक अशोक ंकंसल,समाजसेवी अनिल स्वरूप, समाजसेवी सतीश गोयल टिहरी, सुशील शर्मा, इन्द्रसैन बिन्दल, सुशील सिंघल,व्यापारी नेता संजय मित्तल,कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी,व्यापारी नेता श्यामसिह सैनी, भाजपा नेता राजीव गर्ग, संपादक रविन्द्र चौधरी,भाजपा नेता अचिन्त मित्तल आदि के अलावा परिवारजनो मे योगेन्द्र गर्ग, पवन गर्ग, सुनील गर्ग, पुलकित गर्ग,अमय गर्ग,अंकित गर्ग,अंश गर्ग आदि मौजूद रहे।

हिरासत मे  लिया

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मोबाईल छीन कर भाग रहे तीन युवको को मोबाईल सहित हिरासत मे ले लिया। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन क्षेत्र के रेलवे रोड सांईधाम पर मोबाईल छीनकर भाग रहे तीन आरोपी युवको को क्षेत्र मे गश्त कर रही पीआरपी 2202 पुलिस टीम ने छीने गए मोबाईलो सहित हिरासत मे लेते हुए पूछताछ की।

कचहरी मे धरना प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। भाकियू ने किसानो की समस्याओ के सम्बन्ध मे कचहरी मे धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओ ने किसानो की समस्या बकाया गन्ना भुगतान, रेलवे द्वारा अधिग्रहित की जा रही भूमि व राष्ट्रीय राजमार्ग पर के समीप अधिग्रहित भूमि के उचित मुआवजे आदि किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओ के सम्बन्ध मे जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा। इस दौरान अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

दा ऑर्टिस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में एक भव्य चित्रकला प्रदर्शनी दा ऑर्टिस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश  आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता मे कॉलेज की छात्राओ ने बढचढ कर हिस्सा लिया।
मेरठ रोड स्थित जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में एक भव्य चित्रकला प्रदर्शनी दा आर्टिस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश का आयोजन किये गया। इस कार्यक्रम मे सहयोगी संस्था के सृजनलोक आर्ट फाउंडेशन के साथ मिलकर किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन कु.राखी बख्शी राज्यसभा टी वी एंकर व पूर्व मीडिया एडवाइजसी भारतीय संसद और कॉलेज मेनेजमेन्ट कमेटी द्वारा किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता मे सभी छात्राओ ने बढचढ कर हिस्सा लिया। मुजफ्फरनगर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा.संजीव बालियान ने उद्यमी एवं समाजसेवी योगेन्द्र गर्ग के आवास पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। नई मन्डी निवासी प्रसिध उद्यमी योगेन्द्र गर्ग की माताजी पिस्तोदेवी का विगत 15 जनवरी दिन शुक्रवार को निधन हो गया था। आज जानसठ रोड स्थित आर्शीवाद बैंकट हॉल मे स्व.पिस्तोदेवी की रस्म तेरहवीं एवं शोक सभा आयोजित की गई। सांसद डा.संजीव बालियान ने योगेन्द्र गर्ग के आवास पहुंच कर उद्यमी योगेन्द्र गर्ग से मिल अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।जिसके पश्चात सांसद डा.संजीव बालियान मेरठ मे आयोजित कार्यक्रम मे सम्मलित होने के लिए रवाना हो गए।

एक दिवसीय शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड स्थित डीएवी कॉलेज मे राष्ट्रीय सेवा येजना की दोनो इकाइयों का तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। 25 जनवरी 2019 को मतदान दिवस के उपलक्ष मे मतदान जागरूकता रैली को कॉलेज प्राचार्य डा.पी.के.गुप्ता ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मतदान जागरूकता रैली महाविद्यालय प्रांगण से शुरू होकर श्री राम कॉलेज पहुंची। श्री राम कॉलेज मे मतदान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत छात्र-छात्राओ ने मतदान की प्रतिज्ञा ली तथा कार्यक्रम मे सम्मलित अन्य सभी को मतदान की शपथ दिलाई। रैली मे डा.सुरेन्द्र पाल,योगेश कुमार,डा.संजीव मित्तल का विशेष सहयोग रहा। लघु नाटिका की प्रस्तुति मे डा.सुविता कुमारी का विशेष सहयोग रहा। लघु नाटिका मे सनव्वर,मरियम,शहजाद,शबनूर, नवदीप, राजन, अर्निका, ज्योति, हिमांशु,अक्षिका, इकरा एवं आशुतोष ने प्रतिभाग किया।

ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा

मुजफ्फरनगर। रालोद कार्यकर्ताओ ने किसानो का बकाया गन्ना भुगतान व बसपा अध्यक्ष पर की गई अशोभनीय टिप्पणी व चारू चौधरी के खिलाफ डाली गई पोस्ट के विरोध मे राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। रालोद अनुसूचित जाति,जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजू बाल्मिकी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे रालोद कार्यकर्ताओ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की गन्ना मिलो पर किसानो के बका भुगतान को तुरन्त ब्याज सहित कराये जाने की मांग की। ज्ञापन मे बताया गया कि बकाया गन्ना भुगतान के कारण किसानो को आर्थिक तंगी से जूझना पड रहा है। किसानो को अपने बच्चो की फीस जमा कराने एवं अन्य सामाजिक जिम्मेदारी पूरी करने मे भी परेशाना हो रही है। ज्ञापन मे विधायक साधना सिह को बर्खास्त करने व पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती पर अशोभनीय टिप्पणी करने व चारू चौधरी के खिलाफ पोस्ट डालने वालो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन सौपने वालो मे प्रदेश महासचिव छात्र प्रकोष्ठ रालोद, राजू बाल्मिकी, सरलू, आमिर सिकरी, महक सिह, मौ.अकबर, श्रीपाल,विजेन्द्र आदि शामिल रहे।

मतदान हर नागरिक का अधिकार:डा.चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी

मुजफ्फरनगर। स्वस्थ लोकतन्त्र की स्थापना के लिए मतदान के प्रति जागरूकता जरूरी है। मतदान हर नागरिक का अधिकार है। अतः सभी का मतदान के प्रति जागरूक होना जरूरी है ताकि मतदान प्रतिशत मे वृधि हो।
श्री राम कॉलेज मे 25 जनवरी 2019 मतदान दिवस के उपलक्ष मे आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सहारनपुर मण्डलायुक्त डा.चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त श्री त्रिपाठी ने कहा कि मतदान के प्रति जनजागरूकता बहुत जरूरी है। अतः हम सभी का यह दायित्व है कि मतदान के प्रति जागरूक व गम्भीर हों। कार्यक्रम मे पहुंचने पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा.एस.सी.कुलश्रेष्ठ,प्रधानाचार्य डा.बी.के.त्यागी व उपप्रधानाचार्या डा.प्रेरणा मित्तल आदि ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इस असवर पर मतदान जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। श्रीराम कॉलेज मे आयोजित कार्यक्रम मे विभिन्न स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओ ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम मे जिलाधिकारी राजीव शर्मा,एसएसपी सुधीर कुमार सिह,एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसपी सिटी ओमवीर सिह,सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, नई मन्डी कोतवाल हरसरन शर्मा आदि मौजूद रहे।

रालोद पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

दिल्ली। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ एवं प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश विपिन सिह बालियान निवासी गांव कुटबी कुटबा ने आज रालोद सुप्रीमो चौ.अजीत सिह व रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की उपस्थिती मे रालोद पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं दूसरी और मथुरा निवासी पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिह ने भी अपने समर्थको सहित रालोद सुप्रीमो चौ.अजीत सिह के आवास पर पहुंच कर चौधरी अजीत सिह व जयन्त चौधरी की मौजूदगी मे रालोद की सदस्यता ग्रहण की।

खान्जापुर मे राशन कार्ड वितरण

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के बैनरतले दो सडकों का शिलान्यास किया गया तथा गांव खान्जापुर मे राशन कार्ड वितरण किए गए। राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधन संगठन के तत्वाधान मे बिजनौर लोकसभा से सांसद की मौजूदगी मे गांव खान्जापुर मे राशन कार्ड वितरित किए गए। ग्राम प्रधान सतेन्द्र द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा दो सडकों का शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान 556 गरीब परिवारो को राशन कार्ड वितरित किए गए। इस दौरान भाजपा नेता अरूण, ओमकार सिह, राजसिह, रामवीर सिह, देशपाल सिह, सोहनवीर, बालेन्द्र, सन्त कुमार, सुरेश पाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लूटे गए मोबाईलो सहित दो शातिर चोरो को गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस ने चोर-अपराधियो की धर पकड के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरी व लूटे गए मोबाईलो सहित दो शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाईन मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसआई ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते जनपद मे शातिर चोर अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी ओमवीर सिह के निर्देशन मे एवं थाना प्रभारी डी.के.त्यागी के नेतृत्व मे सब इंस्पैक्टर चन्द्र सैन सैनी व सब इंस्पैक्टर राजकुंमार ने मुखबीर की सूचना पर रेलवे रोड एसबीआई बैंक के पास से मोबाईल चोरो एवं लूटे गए मोबाईलो की आईएमआई बदल कर एवं मोबाईलो को बेचकर अवैध धन कमाने का कार्य करने वाले दो अभियुक्तो परवेज पुत्र नईम निवासी इसरार परचूनिया के पास किदवई नगर एवं राशिद पुत्र गुलजार निवासी नूर मस्जिद किदवई नगर शहर कोतवाली को चोरी व लूटे गए 10 मोबाईलो व 5000 रूपये सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम मे थाना सिविल लाईन प्रभारी डी.के.त्यागी, सब इंस्पैक्टर चन्द्रसैन सैनी, सब ंइंस्पैक्टर राजकुमार,है.का.अरविन्द कुंमार, है.का.वीरेश त्यागी शामिल रहे।

कार्यवाही न होने पर भाजपा आईटी सैल के संयोजक ने दी इस्तीफे की चेतावनी
खतौली। भाजपा आईटी सैल के खतौली विधानसभा संयोजक पुनीत अरोड़ा ने जानसठ थाने की एक चौकी इन्चार्ज पर पार्टी कार्यकर्ता को अवैध हिरासत में रखकर उत्पीड़न करके साढ़े सात हजार रुपये लेने का आरोप लगा, चौकी इन्चार्ज के विरुद्ध कार्यवाही न होने पर अपनी पूरी टीम के साथ इस्तीफा देने की चेतावनी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रक्षित नामदेव को दी है। पुनीत अरोड़ा के अनुसार बीती 22 जनवरी को गाँव तिसँग में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में तिसंग चौकी इन्चार्ज ने पार्टी के जानसठ मण्डल संयोजक सोमपाल कश्यप के भान्जे मोनू पुत्र रामभजन को पूछताछ के नाम पर हिरासत में लेकर थाने ले जाकर बैठा लिया, जबकि मोनू का इस झगड़े से कोई मतलब वास्ता भी नहीं था। मोनू को अकारण हिरासत में लिये जाने का विरोध करने पर जानसठ कोतवाली पुलिस ने जानसठ मण्डल के पदाधिकारियों के साथ भी बदसलूकी की। पुलिस द्वारा निर्दोष मोनू को अवैध हिरासत में रखने की जानकारी पार्टी विधायक व जिलाध्यक्ष को दी गयी। इसके बावजूद जानसठ कोतवाल ने निर्दोष मोनू को छोड़ने से हाथ खड़े कर दिये। पुनीत अरोड़ा का आरोप है कि 24 घण्टों बाद चौकी इन्चार्ज ने परिजनों से साढ़े सात हजार रुपये की रिश्वत लेकर मोनू को थाने से छोड़ा। जानसठ कोतवाली पुलिस द्वारा निर्दोष मोनू को अवैध हिरासत में रखकर इसका उत्पीड़न करने व बाद में रुपये लेकर छोड़ देने से आमजन के बीच पार्टी पदाधिकारियों की छवि धूमिल हुई है। पुनीत अरोड़ा ने भाजपा आईटी सैल के जिला संयोजक रक्षित नामदेव को लिखे पत्र में रिश्वत लेने के आरोपी चौकी इंचार्ज को एक सप्ताह में जानसठ कोतवाली से ना हटाये जाने पर अपनी पूरी कार्यकरणी के साथ त्यागपत्र देने की चेतावनी दी है।

किदवईनगर में दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे व पथराव से हडकम्प
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खालापार क्षेत्र के मौहल्ला किदवईनगर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे व ईंट-पथर चले, जिससे हडकम्प मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को लाठियां फटकारकर दौडा लिया। बताया जा रहा है कि किदवईनगर में एटूजैड रोड पर तालाब के पास बने दो मकानों में रहने वाले चांदमियां व शाहिद नेता में आज किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मामूली मारपीट के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व पथराव हुआ।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 15 =