समाचार (Muzaffarnagar News)
देश के हालात को देखते हुए लग रहा है कि जनवरी 2027 के दूसरे सप्ताह के बाद विधानसभा चुनाव करा दिए जाएगे।
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मे विधान परिषद सदस्य रहे विरोधी दल के नेता सुनील चित्तौड ने प्रेसवार्ता मे बताया कि देश के हालात को देखते हुए लग रहा है कि जनवरी 2027 के दूसरे सप्ताह के बाद विधानसभा चुनाव करा दिए जाएगे। उन्होने कहा कि आगामी 24 अक्टूबर को मोरना स्थित महर्षि शुकदेव इंटर काॅलेज के मैदान मे आजाद समाज पार्टी एक रैली करने जा रही है। जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संासद चन्द्रशेखर आजाद सम्बोधित करेंगे। उन्होने बतायाय कि उनकी पार्टी साढे छह साल पुरानी है। अब तक 9 रैलियंा हो चुकी हैं तथा अनेक प्रबुद्ध सम्मेलन हो चुके हैं। अब विधानसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित करने की शुरूआत कर दी गई हैं। उन्होने कहा कि अभी तक किसी अन्य पार्टी से गठबंधन की कोई सम्भावना नही है। पार्टी सभी 403 सीटों पर चुनाव लडने की तैयारी कर रही है। अभी तक पार्टी ने 29 टिकट फाईनल किए हैं। जिनमे 20 मुस्लिमो के तथा शेष अन्य जातियों के है। मुजफ्फरनगर का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि यहंा 6 सीटे हैं। और टिकट के लिए यहंा से आवेदन भी मिल रहे हैं। लेकिन पार्टी को संगठन की मजबूती पर संदेह बन रहा है। जिसके लिए जिलाध्यक्ष से लेकर विधानसभा प्रभारियो तक सतर्क किया जा रहा है। ताकि समय के अनुसार यहंा के भी टिकट फाईनल हो सकें। टिकट के मामले मे महिलाओ को भी बराबर की भागीदारी दी जा रही है। अभी तक मीरापुर और पुरकाजी सीटों पर जनसम्पर्क का कार्य शुरू हो गया है। पार्टी की परम्परा के अनुसार टिकट फाईनल करते समय प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ जिले के नेताओं को भी सुना व समझा जायेगा। उन्होने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि मुजफ्फरनगर जनपद मे संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाने के लिए यहंा की टीम को अधिक सक्रिय किया जाएगा। ताकि आगामी चुनावो मे सही रिजल्ट मिल सके। इस अवसर पर एड.रविन्द्र भाटी, स.जोगेन्द्र सिंह, रजत मिठारिया, जगदीश पाल, कुलदीप, भुवनेश, महराज जहाॅ, अमित, दिनेश, सलीम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
टाउन हॉल रामलीला में सीता हरण, जटायु उद्धार की लीला का शानदार मंचन रहा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री रामलीला सभा रजिस्टर टाउन हॉल शहर में नवम दिवस की लीला में सीता हरण, जटायु उद्धार की लीला का अभूतपूर्व मंचन रहा मंचन की सुंदर प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सरहाया, कार्यक्रम का शुभ आरंभ आज के मुख्य अतिथि श्री अंकुर दुआ,श्री विश्वजीत गोयल, मनोज गुप्ता , प्रवीन गोयल, राजीव अग्रवाल का स्वागत रामलीला सभा शहर के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष व पदाधिकारी एवं सदस्यों और निर्देशक जगन्नाथ रोहेला व नितिन नामदेव ने मिलकर किया तथा सभी मुख्य अतिथियों ने विधिवत पूजा अर्चनाकर श्री रामचंद्र जी को तिलक व रामायण जी के समक्ष आरती करके किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से साधुराम गर्ग, अजय गर्ग,कमल कांत , रविन्द्र गुप्ता , सोराज पाल,अर्पित राज अग्रवाल, अक्षित अग्रवाल, अंकुर सिंघल, रोहन मदान, सागर ,राजन ,वंश नामदेव, लक्की ,रौनक यादव, मानू , पार्थ, व श्रृंगारी नीरज आर्य, पंकज वर्मा, प्रशान्त बंसल लक्की पेंटर आदि समस्त कलाकार व प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे!
दो नशा तस्करों को पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ अभियान के तहत थाना बुढ़ाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजनपदीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 2 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 65 किलो 970 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये) और तस्करी में प्रयुक्त एक ह्युंडई वर्ना कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार थाना बुढ़ाना पुलिस खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर बसी गेट के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक वर्ना कार आती दिखाई दी, जिसे रोकने पर उसमें सवार लोगों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्करों अभिषेक पुत्र जितेन्द्र (निवासी- गंगा मंदिर के पास हरथला, थाना सिविल लाईन, मुरादाबाद; मूल निवासी- ग्राम सुन्ना, थाना कांधला, बागपत), प्रेम सिंह पुत्र श्यौनाथ सिंह (निवासी- ग्राम कुचावली, थाना छजलैट, मुरादाबाद) पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बुढ़ाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा (मु0अ0सं0 469/2026) दर्ज कर लिया है। आरोपी प्रेम सिंह का पूर्व में बरेली जनपद में भी एनडीपीएस एक्ट का आपराधिक इतिहास दर्ज है। सस्ते दामों पर खरीदकर महंगे दामों में बेचते थे गांजा पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मुरादाबाद की एक अज्ञात महिला से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर लाते थे और विभिन्न जनपदों में ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाते थे। बुढ़ाना पुलिस इस मामले में श्फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजश् की कड़ियां जोड़ते हुए अन्य संलिप्ततओं की जांच कर रही है।
दुर्गा अष्टमी, रामनवमी व दशहरा पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में दुर्गा अष्टमी पूजन, राम नवमी तथा दशहरा पर्व बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा, प्राइमरी विंग कोर्डिनेटर भव्या महेश्वरी ने नन्ही मुन्नी बालिकाओं के साथ मां शारदे एवं मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने धूप-दीप व पुष्प के साथ तिलक लगाकर कन्याओं का विधिवत पूजन किया। कन्याओं को फ़लाहर एवं उपहार वितरण भी किया गया। इस अवसर पर सभी छात्रों एवं शिक्षकों ने माँ दुर्गा की महाआरती करके महामाई का गुणगान किया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राइमरी विंग की नन्ही-मुन्नी बच्चियों ने मां दुर्गा के सभी नौ स्वरूपों का भावपूर्ण प्रस्तुतिकरण किया। कक्षा पांच की छात्राओं ने भावपूर्ण नृत्य करते हुए सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया। प्राइमरी विंग की शिक्षिका अक्षिता भारद्वाज ने माँ दुर्गा के सभी नौ स्वरूपों के श्रंगार व महत्व सहित उनके बीज मंत्र के विषय में विस्तार से बताया। संगीत शिक्षक अमित शर्मा एवं कविता शर्मा ने छात्राओं के साथ मिलकर मां अम्बे की आरती एवं भजन के भावपूर्ण गायन द्वारा माहौल को भक्तिमय बना दिया। हिंदी प्रवक्ता नीलम शर्मा ने दशहरा पर्व के महत्त्व के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई एवं असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। हमें सदैव सत्य के मार्ग को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी को सनातनी पर्व दुर्गा अष्टमी, रामनवमी तथा दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनायें प्रदान की। उन्होंने कहा कि हम सभी सनातन धर्म को मानने वाले हैं। अतः हम सभी को नित्य प्रति श्री रामचरित मानस का पाठ करना चाहिए। इसकी प्रत्येक पंक्ति में जीवन का गूढ रहस्य छिपा है। अंत ने उन्होंने सभी छात्रों से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन आदर्शाे को अपने जीवन में उतारने का आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन धनप्रकाश वर्मा ने किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
पोक्सो एक्ट में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिखेड़ा पुलिस और एण्टी रोमियो टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट व बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर के कुशल निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नई मण्डी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सिखेड़ा जोगिन्दर सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई संपन्न हुई। मुखबिर खास की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और एण्टी रोमियो टीम ने यात्री स्टैंड धंधेड़ा पुलिया, जौली रोड से दोनों वांछित अभियुक्तों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त अरुण कुमार निवासी – ग्राम भण्डूरा, थाना सिखेड़ा, शिवम उर्फ शुभम मूल निवासी – ग्राम रसूलपुर, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (हाल निवासी – ग्राम भण्डूरा, थाना सिखेड़ा, जिला मुजफ्फरनगर)। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना सिखेड़ा पर मु०अ०सं० 88/2026 के तहत धारा 70(2), 351(3) ठछै तथा 5(ह)/6 पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज था। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कानूनी कार्यवाही पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० राहुल वर्मा, हे०का० अमित कुमार, का० विकास कुमार, दीपक चन्द, म.का. विनीता, म०का० सारिका पाल, अश्वनी, खुशी, ललिता, आरती ठाकुर शामिल रहे। थानाध्यक्ष सिखेड़ा जोगिन्दर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी व सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
कैकेयी-दशरथ संवाद और वन गमन के प्रसंग सुन भावुक हुए दर्शक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री रामलीला कमेटी, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव में बीती रात भक्ति और वैराग्य की अविरल धारा बही। मथुरा से पधारे सुप्रसिद्ध कलाकारों की मंडली ने श्कैकेयी-दशरथ संवादश्, श्श्री राम वन गमनश् और श्केवट संवादश् जैसे मर्मस्पर्शी प्रसंगों का जीवंत और भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों के शानदार अभिनय और संवाद अदायगी ने वहां मौजूद हजारों दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और कई मौकों पर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। आज की लीला का शुभारंभ उद्योगपति अरविंद मित्तल( मित्तल कंटेनर) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंचन के दौरान कलाकारों ने इन ऐतिहासिक प्रसंगों में छिपे मानवीय मूल्यों और संदेशों को बेहद खूबसूरती से दर्शकों के सामने रखा। ’ कैकेयी-दशरथ संवाद (वचन और धर्म का पालन)ः इस प्रसंग ने दिखाया कि रघुकुल की परंपरा में प्राण जाए पर वचन न जाई का क्या महत्व है। राजा दशरथ ने भारी हृदय से ही सही, लेकिन अपने दिए वचन को निभाया। यह संदेश देता है कि विषम परिस्थितियों में भी व्यक्ति को अपने नैतिक कर्तव्यों और दिए गए वादों से पीछे नहीं हटना चाहिए। ’ श्री राम वन गमन (आदर्श पुत्र और त्याग की पराकाष्ठा)रू भगवान श्री राम ने बिना किसी संकोच या क्रोध के, पिता की आज्ञा और माता कैकेयी की इच्छा को शिरोधार्य किया और राजपाठ त्याग कर वन की ओर चल पड़े। यह प्रसंग समाज को माता-पिता के प्रति परम आदर, आज्ञाकारिता और भाई-भाई के बीच निस्वार्थ प्रेम (लक्ष्मण जी का साथ जाना) का कालजयी संदेश देता है। ’ केवट संवाद (अनन्य भक्ति और समानता)ःनदी पार करते समय केवट और श्री राम का संवाद श्रद्धा की पराकाष्ठा था। केवट का निश्छल प्रेम और प्रभु राम द्वारा उसे गले लगाना यह सिखाता है कि ईश्वर के दरबार में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता। सच्ची भक्ति ही ईश्वर को पाने का एकमात्र साधन है, जहां सामाजिक जाति-पाति के बंधन टूट जाते हैं। शताब्दी वर्ष के इस विशेष आयोजन में पूरी नई मंडी ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान रही। समिति के अध्यक्ष संजय मित्तल सचिव अशोक गर्ग कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया ब्रजगोपाल छरिया राजेश गोयल संजय जिंदल श्याम आदि ने बताया कि रामलीला का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को इन प्रसंगों के माध्यम से मर्यादा और आदर्शों की सीख देना है।
अहंकारी रावण के दरबार में अंगद ने दिखाया प्रभु श्रीराम का पराक्रमः ठाकुर रामनाथ ने की आरती
जानसठ। कस्बे की मोहल्ला मिश्रान स्थित प्राचीन रामलीला में स्थानीय कलाकारों के द्वारा रामलीला का 126 वा मंचन किया जा रहा है। रामलीला में रविवार को राम सेतु की स्थापना वह अंगद रावण संवाद की लीला का मंचन हुआ। ठाकुर रामनाथ ने आरती क़े साथ कराया शुभारम्भ। कस्बे की प्राचीन रामलीला में मंचन के दौरान दिखाया गया कि श्रीराम द्वारा समुद्र तट पर भगवान शंकर की स्थापना और नल-नील के सहयोग से समुद्र पर पत्थरों का सेतु निर्माण का दृश्य प्रस्तुत किया गया। सेतु बनाकर जब वानर सेना लंका पहुंचती है तो वीर अंगद को रावण के दरबार में दूत बनाकर भेजा जाता है। वहां रावण से अंगद का तेजस्वी संवाद हुआ। अंगद अपना पैर जमीन पर जमा देते हैं, जिसे रावण के शक्तिशाली योद्धा भी हिला नहीं पाते। रावण के हाथ आगे बढ़ाते ही अंगद कहते हैं यदि चरण पकड़ने हैं तो प्रभु श्रीराम के पकड़ो और लौट आते हैं। अध्यक्ष निशांत कांबोज ने बताया कि गत वर्षाे की तरह इस वर्ष भी दशहरा मेला मैदान पर रामायण ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। रामलीला मंचन में राम का अभिनय सुमित सैनी, लक्ष्मण का अभिनय श्याम बाबू सैनी, सीता का अभिनय अनिल कुमार, हनुमान का लवी सैनी, सुग्रीव का विशांत, रावण का अभिनय प्रमोद प्रजापति, विभीषण का राजन शर्मा, अंगद का अभिनय राजीव शर्मा, मेघनाथ का अंशुल के द्वारा किया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समाजवादी पार्टी की ओर से आज जिला निर्वाचन अधिकारी, जनपद मुज़फ्फरनगर को ज्ञापन देकर आगामी मेरठ खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव में फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर मतदाता बनवाने के आरोपों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि एमएलसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र मेरठ के अंतर्गत मेरठ मंडल के 6 जनपद तथा सहारनपुर मंडल के 3 जनपद आते हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 31 तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के अंतर्गत नियम एवं कानून स्पष्ट बने हुए हैं।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि इन नियमों एवं कानूनों के विपरीत कार्य करते हुए 30 सितंबर 2026 तथा कुछ जनपदों में 1 अक्टूबर 2026 को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में जनपदवार जिलाधिकारियों एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को छल-कपट एवं धोखाधड़ी से फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी आधार कार्ड तथा फर्जी स्नातक अंतिम वर्ष की मार्कशीट बनाकर फर्जी वोट बनवाने के संबंध में फोटो एवं वीडियो सहित ज्ञापन दिया गया था। ज्ञापन में भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन संभावित प्रत्याशी तथा वर्तमान प्रत्याशी एवं उनके सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा बल्क में वोट बनवाने की कथित अवैध प्रक्रिया का प्रचार-प्रसार करने का आरोप भी लगाया गया। ज्ञापन के अनुसार, नॉमिनेशन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 10 अक्टूबर 2026 को आई मतदाता सूची का अवलोकन करने पर यह बात संज्ञान में आई कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तथा पूर्वकालिक संभावित प्रत्याशियों द्वारा विभिन्न कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों से बिना किसी स्नातक की सहमति एवं हस्ताक्षर के उनका डेटा निकालकर वोट बनवाने का गैरकानूनी कार्य किया गया। यह भी आरोप लगाया गया कि आधार कार्ड के स्थान पर डेटाबेस में आई ग्रेजुएशन की अंतिम वर्ष की मार्कशीट का इस्तेमाल करते हुए उसी नाम से अपने व्यक्तियों के नाम एवं आधार कार्ड लगाकर अथवा अपने व्यक्तियों के आधार कार्ड के आधार पर नॉन-ग्रेजुएट लोगों की फर्जी ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष की अंकपत्र बनाकर मतदाता बनवाने के लिए छल-कपट एवं धोखाधड़ी से फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए।
ज्ञापन में कहा गया कि यह कार्य मुख्य रूप से गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुज़फ्फरनगर एवं सहारनपुर जनपद में किया गया है। ज्ञापन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 318(3), 318(2), 336(3), 338, 340, 61(2) तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 30 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 30 का उल्लेख करते हुए इसे गंभीर अपराध बताया गया। समाजवादी पार्टी की ओर से मांग की गई कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विरुद्ध फर्जी मतदान एवं फर्जी आधार कार्ड के आधार पर मतदाता बनने से रोका जाए तथा वोट बनवाने में किए गए गंभीर अपराध के अपराधियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही लोगों को जागरूक करने की मांग की गई कि वे फर्जी आधार कार्ड के आधार पर मतदान में हिस्सेदारी न करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।ज्ञापन देने वालो में मुख्यरूप से पुष्पेंद्र त्यागी उर्फ बॉबी महानगर अध्यक्ष, चो.ईलम सिंह गुर्जर प्रदेश सचिव,गौरव जैन पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता लोहिया वाहिनी,पवन बंसल जिलाउपाध्यक्ष, चो. विकिल अहलावतष्गोल्डीष् पूर्व जिला महासचिव, पूजा अनिल अम्बेडकर ज़िला अध्यक्ष महिला सभा,सलीम मलिक महानगर महासचिव,असद पाशा,रामपाल सिंह पाल प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ,अनुज गुर्जर,रविकांत त्यागी,तहसीन मंसूरी आदि लोग मौजूद रहे ।
हीमोग्लोबिन जाँच शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।भारत विकास परिषद, मुजफ्फरनगर ‘उदय’ शाखा द्वारा शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज, शाहपुर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रातः ’9ः30 बजे से दोपहर 2रू00 बजे तक’ चला, जिसमें लगभग ’97 छात्राओं’ के हीमोग्लोबिन की जाँच की गई। ’हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन डॉक्टर वागीश चंद्र शर्मा, वशिष्ठ हॉस्पिटल, मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया।’ जाँच का कार्य लाल पैथ लैब द्वारा भारत हेल्थकेयर सेंटर, शाहपुर के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ’श्री अरविंद कुमार गुप्ता जी, संपादक सृजन न्यूज़’ उपस्थित रहे। शाखा की ओर से ’श्री अनिल गोपाल गर्ग जी’ ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, विद्यालय की प्राचार्या ’श्रीमती उषा अस्थाना जी’ का स्वागत शाखा की महिला सहभागिता प्रमुख ’श्रीमती पूनम गुप्ता जी’ द्वारा पटका पहनाकर किया गया।इस अवसर पर शाखा की ओर से ’श्री आदित्य अग्रवाल’, श्री विचित्र विजय गुप्ता, श्रीमती पूनम गुप्ता, सचिव श्री निखिल गुप्ता, श्री अनिल गोपाल गर्ग एवं श्री शिव शंकर जी उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के इस प्रयास की सराहना की। भारत विकास परिषद ‘उदय’ शाखा द्वारा समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना एवं जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व की अध्यक्षता में तहसील जानसठ सभागार में आयोजित किया
जानसठ। अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व गम्भीर सिंह की अध्यक्षता में तहसील जानसठ के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में विद्युत,खन्ना बेसिक शिक्षा विभाग ,विभाग ,समाज कल्याण विभाग,राशन कार्ड, भूमि विवाद, नगर पालिका, नगर पंचायत, राजस्व से संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित ,पेंशन,सड़क से संबंधित पुलिस प्रशासन से संबंधित,आदि संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। तहसील समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण कराएं, यदि कोई ऐसी शिकायत है, जिसका निस्तारण नहीं हो सकता है, उसके संबंध में शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण तथा संतोष जनक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी जानसठ महोदया श्रीमती रश्मि लांबाॉ तहसीलदार जानसठ महोदया मोनिका चैहानॉ क्षेत्राधिकारी जानसठ महोदय व संबधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। शिकायत करने हेतु अपने स्मार्टफोन में जन शिकायत ऐप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करें।
डीएम व एसएसपी ने ‘पिंक समाधान दिवस’ में सुनी महिलाओं की समस्याएं
बुढ़ाना। शासन के निर्देशों के क्रम में मिशन शक्ति अभियान-6.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित व प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील बुढ़ाना में विशेष ‘पिंक समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया सहित प्रमुख पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। डीएम और एसएसपी द्वारा समाधान दिवस में पहुंची महिला शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिलाओं से जुड़ी शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। विशेष पिंक समाधान दिवस के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरोंकृजैसे वूमेन पावर लाइन (1090), आपातकालीन सेवा (112), महिला हेल्पलाइन (181) और चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही, किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस एवं प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस पिंक समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी बात निर्भीक होकर रखने के लिए एक सुरक्षित माहौल प्रदान करना और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
धान क्रय केंद्र का अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गम्भीर सिंह द्वारा धान क्रय केंद्र मीरापुर तथा धान क्रय केंद्र मोरना का निरीक्षण कर धान खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर धान खरीद की प्रगति, किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक अभिलेखों तथा खरीद प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। केंद्र पर धान विक्रय हेतु आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने धान खरीद से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखने एवं निर्धारित नियमों का पालन करते हुए खरीद कार्य संपादित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।
पीडीए जनपंचायत सुभाष नगर में आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सुभाष नगर में समाजवादी पार्टी की पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया गया। जनपंचायत में क्षेत्र की बदहाल सड़कों, नालियों, स्ट्रीट लाइटों एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान उपस्थित समाजवादी नेताओं ने क्षेत्रवासियों से अपने संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा जनप्रतिनिधियों से जवाबदेही सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान गुलनाज परवीन को समाजवादी महिला सभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया जाएगा। जनपंचायत को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व विधानपरिषद प्रत्याशी गौरव कुमार जैन ने कहा कि लोकतंत्र में जनता केवल वोट देने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने चुने हुए जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछना उसका अधिकार है।उन्होंने कहा, ष्क्षेत्रवासियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। जिन्हें आपने वोट देकर अपना जनप्रतिनिधि चुना है, उनसे सवाल कीजिए कि आपके मोहल्ले की सड़कें आज तक क्यों नहीं बनीं? नालियों की समुचित व्यवस्था क्यों नहीं हुई? गलियों में स्ट्रीट लाइटें क्यों नहीं लगाई गईं? जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित क्यों रखा जा रहा है सपा नेता साजिद हसन ने अपने संबोधन में कहा कि सुभाष नगर की बस्ती की हालत अत्यंत दयनीय है। क्षेत्र की बदहाली के लिए वे जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं, जिन्होंने चुनाव के समय जनता से वोट तो प्राप्त किए, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनकी समस्याओं से मुँह मोड़ लिया। उन्होंने कहा कि जनता अब अपने अधिकारों और क्षेत्र के विकास को लेकर जागरूक हो रही है। युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की पहली जिम्मेदारी जनता की समस्याओं का समाधान करना है। जनता को अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठानी चाहिए। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष पूजा अम्बेडकर ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी क्षेत्र का समुचित विकास संभव नहीं है। समाजवादी महिला सभा क्षेत्र की महिलाओं को संगठित कर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा, महिला शक्ति को साथ लेकर सुभाष नगर सहित पूरे क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं एवं महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया जाएगा। जनपंचायत में वक्ताओं ने पीडीए अर्थात पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज सहित सभी वंचित वर्गों के अधिकारों, सामाजिक न्याय, समानता एवं राजनीतिक भागीदारी पर भी अपने विचार रखे। बैठक को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद नियाज,समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अब्दुल मुत्तलिब, सपा नेता डॉ. इसरार, मोहम्मद उमर एवं शाहमीर सालार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याएँ उठाईं। समाजवादी नेताओं ने इन समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने तथा समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से प्रयास करने की बात कही।
ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में रामलीला का भव्य मंचन, भगवान श्रीराम के आदर्शों का दिया संदेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित रामलीला का भव्य मंचन हर्षाेल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद संगल, उपाध्यक्ष श्री महेश कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष श्री नवीन कुमार जी, श्रीमती आशा संगल एवं श्रीमती शशि गर्ग सहित विद्यालय के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर श्री एम. के. गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर, कोऑर्डिनेटर श्री आशीष त्यागी, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चैहान, काउंसलर श्रीमती कंचन गर्ग तथा समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं तथा भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के महत्व से परिचित कराना था। कार्यक्रम के प्रारंभ में नवरात्रि एवं रामनवमी के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। नवरात्रि में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है, जबकि रामनवमी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान विष्णु के अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। नवरात्रि का पावन पर्व शक्ति, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। यह पर्व हमें माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के साथ-साथ नारी शक्ति के सम्मान, सदाचार, साहस और सकारात्मकता का संदेश देता है। माँ दुर्गा के दिव्य स्वरूप हमें बुराई पर अच्छाई की विजय तथा जीवन में सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस पावन अवसर पर विद्यालय में भक्तिमय वातावरण के साथ विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से परिचित कराने का प्रयास किया गया।
रामलीला के अंतर्गत राम जन्म, सीता स्वयंवर, राम वनवास, कैकेयी-मंथरा संवाद, राम-केवट संवाद, शूर्पणखा की नाक काटने का प्रसंग, शूर्पणखा-रावण संवाद, राम-जटायु संवाद, राम-हनुमान मिलन, राम-रावण युद्ध तथा भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन जैसे प्रमुख प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया।
विद्यार्थियों ने प्रभावशाली संवादों, आकर्षक वेशभूषा और उत्कृष्ट अभिनय के माध्यम से रामायण के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत कर दिया। राम जन्म के प्रसंग ने वातावरण को भक्तिमय बनाया, जबकि सीता स्वयंवर में भगवान श्रीराम के शौर्य और पराक्रम का सुंदर चित्रण किया गया। राम वनवास एवं राम-केवट संवाद ने त्याग, प्रेम, समर्पण और निष्काम सेवा का संदेश दिया। राम-जटायु संवाद ने कर्तव्य एवं बलिदान की भावना को उजागर किया, वहीं राम-हनुमान मिलन ने भक्ति, निष्ठा और सेवाभाव की प्रेरणा दी।
राम-रावण युद्ध के रोमांचक मंचन ने बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। अंत में भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन के प्रसंग ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया और संपूर्ण वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूँज उठा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक अभिरुचि का परिचय दिया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सत्य, धर्म, प्रेम, त्याग और मर्यादा के मार्ग पर चलकर ही एक आदर्श समाज का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण में भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ। रामलीला का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को समझने का एक प्रेरणादायी अवसर सिद्ध हुआ। विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस ने यह बताया गया कि दशहरे का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत है । अंत में मंच का संचालन श्रीमती रश्मि पालीवाल, योगेंद्र गौतम व सान्वी अग्रवाल ने किया। वोट आफ थैंक्स सुनीता शर्मा जी ने किया । विद्यालय के प्रबंधक विनोद सिंघल जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
सीता हरण से भावुक हुए दर्शक, सुग्रीव मित्रता ने दिया धर्म और मैत्राी का संदेश
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर में रामलीला मंचन के आठवें दिन दिखा भक्ति, मर्यादा और धर्म का संगम
मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के तत्वावधान में आयोजित 51वें श्रीरामलीला मंचन महोत्सव के आठवें दिन शुक्रवार को सीता हरण और सुग्रीव मित्रता के प्रसंगों का परंपरागत एवं धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय के माध्यम से रामायण के इन महत्वपूर्ण प्रसंगों को जीवंत कर दिया। लीला के दौरान दर्शक भक्ति और श्रद्धा के भाव में डूबे रहे। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति द्वारा पटेलनगर में आयोजित रामलीला मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्यमी एवं समाजसेवी कुश पुरी, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, सचिन अग्रवाल (पटाखा वाले), ओ.पी. गुप्ता, पीयूष शर्मा, अमर चंद जैन और राकेश जैन द्वारा गणेश वंदना और श्री रामायण जी तथा सिया-राम की आरती के पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। इसके पश्चात रामलीला के धार्मिक प्रसंगों की मंचीय प्रस्तुतियों को आरम्भ कराया गया। इसमें प्रदर्शित सीता हरण प्रसंग में रावण की कुटिल चाल, स्वर्ण मृग के प्रति माता सीता का आकर्षण और प्रभु श्रीराम के वन में दूर जाने के घटनाक्रम को मंचित किया गया। इसके बाद साधु का वेश धारण कर रावण द्वारा माता सीता का हरण करने के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। यह प्रसंग अधर्म, छल और अहंकार के दुष्परिणामों का संदेश देता है। सुग्रीव मित्रता प्रसंग की लीला में वन में माता सीता की खोज करते हुए प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण की मुलाकात हनुमान जी के माध्यम से सुग्रीव से होती है। प्रभु श्रीराम और सुग्रीव के बीच मित्रता स्थापित होने तथा एक-दूसरे की सहायता का संकल्प लेने के प्रसंग को कलाकारों ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। रामलीला के इन प्रसंगों ने दर्शकों को धर्म के मार्ग पर चलने, अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और सत्य का साथ देने की प्रेरणा दी। मंचन के दौरान रामायण की परंपराओं और धार्मिक भावनाओं का विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के जयकारों के साथ लीला का आनंद लिया। कार्यक्रम में व्यवस्था बनाने और मंचन में मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, जितेन्द्र कुच्छल, सुरेन्द्र मंगल, विजय मित्तल, प्रमोद गुप्ता, पंकज शर्मा, पीयूष शर्मा, नारायण ऐरन, विजय गुप्ता, मुकेश गोयल, मनीष कपूर, राकेश बंसल, जितेन्द्र नामदेव, राजेश मित्तल, भगवती, तनिष्क भारद्वाज, डीके जैन, गौरव मित्तल, अनिल लोहिया, अंशुल गुप्ता, )षभ जैन, अमर चैधरी, प्रदीप बॉबी, विपिन जैन, हरिओम मास्टर, आकाश गोयल, सोनू सिंह, विपुल मोहन, यश गर्ग, प्रियांशु, पंकज शर्मा, शिवांश ठाकुर, कृष्णा नामदेव, स्पर्श गर्ग, विवेक सिंघल सहित अन्य कलाकारों की उपस्थिति रही।
श्री सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर में माता की चैकी एवं दुर्गा सप्तमी पाठ का भव्य आयोजन
खतौली। नगर के श्री सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर में भव्य एवं विशाल नवरात्र महोत्सव बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्र महोत्सव के छठे दिन मंदिर परिसर में माता की चैकी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी का गुणगान किया। माता की चैकी में यजमान के रूप में सौरभ सेठी सुपुत्र श्री प्रकाश चन्द सेठी के परिवार ने पूजा कराई…पूजा पण्डित सूर्य प्रकाश जी ने कराई…माता की चैकी के उपरान्त मन्दिर कमेटी द्वारा मन्दिर परिसर में कन्या पूजन का आयोजन किया गया… इस भक्तिमय वातावरण के बीच मंदिर कमेटी के प्रधान तेजिंदर मोहन भाटिया एवं कमेटी के सदस्यों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार और सर्किल सफाई नायक ज्योति कुमार का मंदिर कमेटी की ओर से प्रधान तेजिंदर मोहन भाटिया ने सम्मान किया गया…चैकी के दौरान भजन गायकों ने माता रानी के मधुर एवं भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने माता के भजनों का भरपूर आनंद लिया और माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम मे तेजेंद्र मोहन भाटिया, राजेंद्र तनेजा, राजीव ग्रोवर भोला, राजेंद्र लोहिया, रचित मेहता, विनीत ठाकुर (जिला मंत्री, भाजपा), अमित ठाकुर, प्रवीण ठकराल (नगर अध्यक्ष, भाजपा), मनीष नारंग मन्नू, सरदार गुरु चरण सिंह, दीपक चड्ढा, करण सूरी, धीरज सूरी, मुकेश कुमार टोनी, दिनेश सूरी, अमरनाथ फुटेला, राजकुमार मंगवानी, अमित ठाकुर, राजकुमार तनेजा, विपिन कोहली, संजय लोहिया, प्रवीण कोहली, मनीष सहगल, हनी ग्रोवर, जुगल किशोर गोगिया, नरेश गुंबर, संजीव मेहता, सौरभ सेठी, अमित मंगवानी, कुशांक ग्रोवर, रामजी गगनेजा, हरबंस लाल सलूजा, जगमोहन तनेजा, विनीत नारंग, अनुज मिनोचा, सरदार गुरचरण सिंह, किशोर गोयल व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे…।
प्रभु श्री राम के आदर्श ही आदर्श समाज की नींवः संजय मिश्रा
मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला, नई मंडी पटेल नगर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में संजय मिश्रा ने प्रभु श्री राम, माता जानकी, लक्ष्मण जी, श्री गणेश जी, श्री रामायण जी एवं श्री बांके बिहारी जी की पावन आरती में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रभु श्री राम के जीवन, मर्यादा, त्याग, सत्य, धर्म एवं कर्तव्यनिष्ठा पर अपने विचार व्यक्त किए। संजय मिश्रा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का जीवन संपूर्ण मानव समाज के लिए आदर्श है। उनके जीवन से हमें माता-पिता का सम्मान, परिवार के प्रति कर्तव्य, सत्य के मार्ग पर चलने, समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग और धार्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चाचा अनिल ऐरण जी, जितेंद्र कुच्छल जी, सुरेंद्र मंगल जी, पियुष शर्मा जी, गौरव मित्तल जी, अमन कुमार जी, समस्त श्रद्धालुओं एवं रामलीला का मंचन करने वाले सभी कलाकारों का संजय मिश्रा ने हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी आयोजकों एवं सहयोगियों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग और समर्पण से ही ऐसे धार्मिक आयोजन सफल एवं यादगार बनते हैं। कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण रहा। सभी ने प्रभु श्री राम से समाज में सुख-शांति, समृद्धि, सद्भाव और भाईचारे की कामना की।
एमएलसी चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
रोहाना। मेरठ-सहारनपुर शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव मतदाताओं से संपर्क करने की रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में रोहाना मंडल के अंतर्गत आने वाले पुरकाजी एवं चरथावल विधानसभा क्षेत्र के गांवों के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक रोहाना शुगर मिल के गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में चरथावल विधानसभा के प्रभारी सुशील त्यागी, मंडल संयोजक लक्ष्मण शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक धीमान, हरिओम त्यागी, श्रवण त्यागी, मंडल महामंत्री संजय त्यागी, प्रभात चैधरी तथा ठाकुर सुंदर सिंह पुंडीर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने चुनाव को पूरी गंभीरता से लेते हुए जीत को लक्ष्य बनाकर मैदान में उतरने का संकल्प लिया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए प्रत्येक मतदाता तक पहुंचना जरूरी है। कार्यकर्ता चुनाव को मछली की आंख की तरह अपना एकमात्र लक्ष्य मानकर पूरी एकजुटता और समर्पण के साथ जुट जाएं। इसके लिए गांववार मतदाता संपर्क अभियान चलाने तथा प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार की गई।बैठक में चंद्र शर्मा एवं दिनेश गोयल दोनों प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही रोहाना स्थित अमृत इंटर कॉलेज और रेड रोज पब्लिक स्कूल के शिक्षक मतदाताओं की जिम्मेदारी हरिओम त्यागी एवं संजय त्यागी को सौंपी गई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखें और चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूरी करें। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव में पूरी ताकत लगाने तथा संगठन की रणनीति के अनुसार गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाने पर सहमति जताई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं के बीच पहुंच बढ़ाकर दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में मजबूत चुनावी माहौल तैयार करना रहा। वहीं दूसरी ओर चरथावल विधानसभा क्षेत्र से एमएलसी चुनाव प्रभारी सुशील त्यागी ने क्षेत्र में भ्रमण कर एमएलसी चुनाव के मतदाताओं से सम्पर्क किया तथा उन्हे मतदान के लिए जागरूक किया।
श्री शिव मंदिर प्रांगण, तीर्थ काॅलोनी में छठे नवरात्रि महापूजन संपन्न
खतौली। मां दुर्गा की आराधना कर श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना तीर्थ कॉलोनी स्थित श्री शिव मंदिर प्रांगण में छठे नवरात्रि के पावन अवसर पर विधि-विधान के साथ महापूजन संपन्न हुआ। इस दौरान भक्तिमय वातावरण में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में श्री सचिन कुमार जी (दिल्ली वाले), बुढ़ाना रोड सपरिवार उपस्थित रहे। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। जिसका पूजन पण्डित श्री सूर्यकांत जी द्वारा किया गया… मां दुर्गा सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करें।
श्री सि(पीठ दुर्गा मंदिर में समाज सेवी गौरी शंकर गौरी का सम्मान
खतौली। श्री सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर में मंदिर कमेटी के प्रधान एवं कमेटी के अन्य सदस्यों द्वारा समाजसेवी श्री गौरी शंकर गौरी का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गौरी शंकर गौरी को सम्मानित कर उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण रहा। कार्यक्रम के दौरान माता रानी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए सभी ने सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
कह सीता सुनु जति गोसाई, बोलेहू वचन दुष्ट की नाई ! तब रावण निज रूप दिखावा, भई सबह जब नाम सुनावा
मुजफ्फरनगर। श्री रामलीला सभा रजिस्टर टाउन हॉल शहर में नवम दिवस की लीला में सीता हरण, जटायु उद्धार की लीला का अभूतपूर्व मंचन रहा मंचन की सुंदर प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सरहाया, कार्यक्रम का शुभ आरंभ आज के मुख्य अतिथि श्री अंकुर दुआ,श्री विश्वजीत गोयल, मनोज गुप्ता , प्रवीन गोयल, राजीव अग्रवाल का स्वागत रामलीला सभा शहर के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष व पदाधिकारी एवं सदस्यों और निर्देशक जगन्नाथ रोहेला व नितिन नामदेव ने मिलकर किया तथा सभी मुख्य अतिथियों ने विधिवत पूजा अर्चनाकर श्री रामचंद्र जी को तिलक व रामायण जी के समक्ष आरती करके किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से साधुराम गर्ग, अजय गर्ग,कमल कांत , रविन्द्र गुप्ता , सोराज पाल,अर्पित राज अग्रवाल, अक्षित अग्रवाल, अंकुर सिंघल, रोहन मदान, सागर ,राजन ,वंश नामदेव, लक्की ,रौनक यादव, मानू , पार्थ, व श्रृंगारी नीरज आर्य, पंकज वर्मा, प्रशान्त बंसल लक्की पेंटर आदि समस्त कलाकार व प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे!
सीता हरण, सुग्रीव मित्राता, बाली वध लीला का हुआ वर्णन
मुजफ्फरनगर। शक्ति क्लब रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में सीता हरण, सुग्रीव मित्रता, बाली वध ,सीता जी खोज मे वानरों का जाना कि लीला का बहुत ही सुंदर मंचन किया गया आज की लीला का शुभारंभ मुख्य संरक्षक अविनाश त्यागी, संरक्षक प्रमोद त्यागी, राजू इंजीनियर,पंकज शर्मा और अन्य अतिथि गण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया तदुपरांत आये हुये अतिथिगण द्वारा श्री गणेश वंदना, रामायण वन्दना, और श्री राम जी की वन्दना की गई आज की लीला के मुख्य पात्रों में श्री राम जी सौरभ, लक्ष्मण वैभव, सीता इसम,रावण प्रणव शर्मा,शबरी मारीच रिंकू कटारिया, सुग्रीव ओमपाल कश्यप, बाली आर्यन पाल हनुमान जी के रूप मे अखिलेश पाल ने बहुत ही सुंदर अभिनय कर दर्शकों को मंत्र मुग्घ किया आज की लीला का मुख्य आकर्षण सीता हरण और सुग्रीव बाली युद्ध शबरी द्वारा राम जी को बेर खिलाने रहा है आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पवन पाल, सचिव संजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष सरदार राजिंदर सिंह एडवोकेट, मीडिया प्रभारी नवनीत कौशिक, संयोजक नीरज शर्मा, सतेंद्र पंवार, अमरीश त्यागी,अशोक शर्मा,सुनील कपिल, उपाध्यक्ष रविकांत सभासद नितिन विजेंद्र पाल सुनील रूहेला, उपसचिव राजीव अरोरा, नितिन अरोरा, महीपाल,और सदस्यगण हर्षित सिंघल शुभम सैन सुशील पाल जॉनी पाल राकेश पांचाल शिवकुमार भाई जी अक्षय पाल आदि ने अपना पूर्ण सहयोग किया तथा व्यवस्था बनाने मे अपना पूर्ण सहयोग किया


