Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट, कीर्ति व शिखर शाखा द्वारा ऑनलाइन फरमाईशी कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट, कीर्ति व शिखर शाखा द्वारा ज़ूम एप पर गाता रहे मेरा दिल ऑनलाइन फरमाईशी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आपकी फरमाइश के एकल व युगल गीत टीवी कलाकारों द्वारा प्रेषित किए।

इस कार्यक्रम में हमें राष्ट्रीय मंत्री अनुराग दुबलिश जी, क्षेत्रीय मन्त्री नरेश गोयल, एस.एन.बंसल जी,मेज़र एस.पी.गौड, प्रा० अध्यक्ष शरत चन्द्रा, प्रा० उपाध्यक्ष परमकीर्ति शरण अग्रवाल, प्रा० महासचिव डॉ आर.के.सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता जी, महिला संयोजिका श्रीमती नीलम शर्मा, संगठन सचिव नवीन सिंघल, रामकुमार तायल जिलाध्यक्ष अचिन कंसल जी व सभी शाखाओं के दायित्वधारीओ का सानिध्य प्राप्त हुआ।

शाखा अध्यक्ष सुनील गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सम्राट शाखा ने कोरोना काल में प्रान्तीय अधिवेशन, डायटिशियन व पर्यावरण गोष्ठी, वैक्सीनेशन कैंप, बैकुंठ धाम में लकड़ी दान व आज यह मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करके शाखा निश्चित रूप से बधाई की पात्र है उन्होंने मुक्त कंठ से शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ टी वी के गायक श्री हरीश व हेमलता भट्ट जी जो हल्द्वानी से हमारे बीच कार्यक्रम में उपस्थित थे ने श्री हनुमान जी के बहुत ही सुन्दर भजन से किया इसके बाद तो आनलाइन फरमाईशी कार्यक्रम हुआ जिसमें एक से एक मनमोहक गीत जैसे

’ ये रेशमी जुल्फें ये शरबती आंखें
’ मेरा जूता है जापानी ये पतलून इंग्लिशतानी
’ सौ साल पहले मुझे तुमसे प्यार था
’ जिन्दगी ना टूटे लड़ी प्यार करले घड़ी दो घड़ी
’ अभी ना जाओ छोड़ कर कि दिल अभी भरा नहीं

एक से एक मनमोहक गीत जो हम सब की फरमाइश पर गाकर उन्होंने हमें पुराने दिनों की याद ताजा कर दी पता ही नहीं चला कब रात्रि के ११.४० हो गये कार्यक्रम का लिंक समाप्त होने पर ही कार्यक्रम को मजबूरी में समाप्त करना पड़ा।

कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ नितिन जैन द्वारा बहुत ही सुन्दर अंदाज में किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री कुलदीप भारद्वाज, मुकेश लाल, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट,कृष्ण कुमार बंसल, अजय अग्रवाल एडवोकेट,अनिल प्रकाश बंसल, प्रेम प्रकाश एडवोकेट,मनु जैन व कीर्ति शाखा से सचिव श्रीमती प्रभा अग्रवाल, मोनिका शर्मा,सुमन अग्रवाल, सोनिया जैन जी का पूर्ण सहयोग रहा

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − nine =