Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नई मंडी पुलिस ने शातिर लुटेरे व चोरी के अभियुक्त दबौचे

मुजफ्फरनगर। लूट व चोरी के अभियोगों का खुलासा कर पुलिस ने लूट व चोरी के दो अभियुक्त गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट व चोरी का माल व नगदी बरामद की है।थाना नई मंडी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत अलमासपुर चौक के पास दो शातिर लुटेरे व चोरी के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है

गिरफ्तार अभियुक्त के नाम रोहित उर्फ कान्हा पुत्र अशोक कुमार निवासी वाल्मिकी बस्ती ग्राम अलमासपुर और अरुण उर्फ टोंटी पुत्र महकार निवासी बर्फखाने वाली गली अलमासपुर थाना नई मण्डी जनपद मुज़फ्फरनगर बताए गए हैं।

उनके पास से २०००० रुपये नकद, १४ पुराने सिक्के सफेद धातु, एक हार सफेद धातु, एक चौन पीली धातु, एक हार पीली धातु, एक मंगल सूत्र पीली धातु, एक ताबीज पीली धातु, २ कानो की बालियां पीली धातु, एक अदद टैब लेनोवो कम्पनी, तीनमोबाईल फोन बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा ही थाना नई मंडी क्षेत्र से एक व्यक्ति से गले की चौन को छिना था तथा दो घरों में घुसकर चोरी भी की गयी थी, जो माल बरामद हुआ है ये सब इन्ही घटनाओं से सम्बंधित हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − three =