समाचार (Muzaffarnagar News)
खूनी संघर्षः पड़ोसियों ने पीटकर की हत्या, छह गिरफ्तार
छपार। थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान 55 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति हारून को बुरी तरह से पीटा गया। हारून गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए उपचार शुरू किया। हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद घायल की जान नहीं बच सकी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजन और ग्रामीण अस्पताल में जुट गये थे, यहां शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश मिश्रा भी फोर्स के साथ पहुंचे। आधी रात तक यहां पर भीड़ जमी रही। घायल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने संबंधित आरोपियों की तलाश में दबिश दी और छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना की परिस्थितियों और विवाद की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी अमृत जैन रात को ही मौके पर पहुंचे और गांव में शांति व्यवस्था के लिए फोर्स को तैनात किया। उनका कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
साइबर ठगों के नेटवर्क पर मुजफ्फरनगर पुलिस का प्रहार
अमरोहा से जुड़े तीन आरोपी दबोचे गए
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कंबोडिया से संचालित ‘डिजिटल अरेस्ट’ और फर्जी सिम व ओटीपी बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन और 4 अतिरिक्त सिमकार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस जांच में 3,648 यूनिक सिमकार्ड के संचालन और ई-कॉमर्स कंपनियों से ‘ऑर्डर कैंसिल-रिफंड’ ठगी के नए तरीकों का भी खुलासा हुआ है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी अपराध सुभाषचंद के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, पीड़ित को 15 अक्टूबर 2026 को फोन कर कश्मीर में आतंकवादियों के पास सिम मिलने और एचडीएफसी बैंक खाते में 70 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन में संलिप्त होने का डर दिखाया गया। आरोपियों ने खुद को एटीएस और एनआईए अधिकारी बताकर व्हाट्सएप पर फर्जी गिरफ्तारी वारंट, गोपनीयता समझौता व सरकारी एजेंसियों के फर्जी नोटिस भेजकर पीड़ित को 15 से 23 अक्टूबर तक नौ दिन श्डिजिटल अरेस्टश् रखा और 20,94,900 रुपये की ठगी कर ली। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी विश्लेषण में सामने आया कि अधिकतर सिम अमरोहा से जारी और वहीं प्रयुक्त हुए, जबकि उनके व्हाट्सएप कंबोडिया से संचालित हो रहे थे। जांच में लावा, रेडमी, वीवो, रियलमी, जी-फाइव और जियो फोन की 49 आईएमईआई पर कुल 3,648 यूनिक सिम (वीआई के 2,550, एयरटेल के 1,035 और जियो के 63 सिम) चलने की बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक, पीओएस एजेंट लोगों को राशन, बीमा, सरकारी योजनाओं या एनजीओ के जरिए मदद का झांसा देकर केवाईसी करते और फर्जी सिम जारी कराते थे। डिस्ट्रीब्यूटर अक्षय कुमार अग्रवाल से सिम लेकर अब्दुल मलिक उन्हें एक्टिवेट करता था और इसके बदले उसे पांच रुपये प्रति सिम मिलते थे। बाद में मोनू के जरिए ये सिम उसके मौसेरे भाई अंकुश सैनी को 150 रुपये प्रति सिम के हिसाब से बेचे जाते थे। अंकुश सैनी पुराने फोन की सिम ट्रे बदलकर तेजी से सिम अदला-बदली करता और व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म के ओटीपी बेचता था। पुलिस के अनुसार, व्हाट्सएप ओटीपी के लिए 10 दिन के 150 रुपये, 20 दिन के 220 रुपये और अनलिमिटेड के 300 रुपये तक लिए जाते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि ठग शॉपिंग और इंस्टेंट डिलीवरी साइटों पर ‘ऑर्डर कैंसिल-रिफंड’ का झांसा देकर रिफंड राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा लेते थे और सीधे खाते बनाकर भी ऐसी ठगी कर रहे थे। भुगतान के लिए दोस्त या सीएससी खाते तथा एटीएम यूपीआई क्यूआर कैश विधि का इस्तेमाल किया जाता था।
पुलिस ने अंकुश सैनी निवासी ग्राम मुकीमपुरा थाना मंडी धनौरा अमरोहा, अक्षय कुमार अग्रवाल निवासी जयओम नगर थाना कोतवाली अमरोहा और अब्दुल मलिक निवासी नियारियान नगर पालिका के सामने थाना कोतवाली नगर अमरोहा को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह, गौरव कुमार, जय शर्मा, पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, बालकिशन, आकाश चैधरी, सुनील कुमार, कांस्टेबल रोबिन कसाना, नरेन्द्र कुमार, मोहित कुमार तथा तकनीकी सहयोग में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी ज्ञान सिंह व अतुल सिंह शामिल रहे।
मदिरा की दुकानों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपर मुख्य सचिव और आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आबकारी निरीक्षकों की टीम ने जनपद की मदिरा दुकानों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान ईआईसीएफएस ऐप के माध्यम से दुकानों की जांच करते हुए पीओएस मशीन से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित कराई गई और स्टॉक रजिस्टर से उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान मदिरा निर्धारित मूल्य पर ही बेची जा रही है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए गोपनीय टेस्ट परचेज भी कराए गए। दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को निरंतर रियल टाइम मॉनिटरिंग के साथ क्रियाशील रखने के सख्त निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त संचित स्टॉक में से रैंडम आधार पर बोतलें निकालकर उन पर लगे क्यूआर (फत्) कोड को विभागीय ऐप के जरिए स्कैन कर जांचा गया। साथ ही शुक्रताल गंगा स्नान मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं व आमजन को अवैध शराब के प्रति जागरूक करने के लिए पोस्टर भी लगाए गए।
ललित मोहन शर्मा का आयुष मंत्रालय की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्था में सदस्य नामित होने पर भव्य सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिवसेना के वरिष्ठ नेता एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा जी को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की स्वीकृति से केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद की गवर्निंग बॉडी का सदस्य नामित किए जाने पर शिवसेना कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। उनका कार्यकाल 11 अगस्त 2028 तक रहेगा। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में मुजफ्फरनगर स्थित शिवसेना के प्रकाश चैक पार्टी कार्यालय पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका संचालन वरिष्ठ नेता शरद कपूर जी ने किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माननीय ललित मोहन शर्मा जी को फूल-मालाएं पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ललित मोहन शर्मा जी का आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं अनुसंधान से जुड़ी देश की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्था की शासी निकाय में सदस्य नामित होना पूरे मुजफ्फरनगर जनपद एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। यह सम्मान उनकी सामाजिक सक्रियता, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं निरंतर किए जा रहे प्रयासों का प्रतीक है।
पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अनुसंधान को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चैधरी ने कहा कि ललित मोहन शर्मा जी को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायक है। हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश त्यागी, देवेंद्र चैहान, पूनम चैधरी, ब्रजपाल कश्यप, सत्येन्द्र प्रधान, विकास ठाकुर, वेदप्रकाश त्यागी, संजीव वर्मा, अनुज चैधरी, संजू कश्यप, अरविंद शर्मा, अमित मित्तल, ललित पुन्हेड़ा, विशाल वर्मा, शिवम, मुकुल, अर्जुन, पंकज गर्ग, राहुल गर्ग, बंधु वर्मा, प्रशांत रावत, उज्जवल पंडित एवं अमित कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने माननीय ललित मोहन शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
श्याममय हुई मुजफ्फरनगर नगरीः भजनों पर झूमते हुए निकले सैकड़ों श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को नगर में खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। नगर की हृदयस्थली शिव चैक से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ आरंभ हुई यह यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी, जिससे पूरी मुजफ्फरनगर नगरी भक्ति के रंग में रंगी और श्याममय नजर आई। यात्रा के दौरान हाथों में बाबा श्याम का पावन ध्वज (निशान) थामे सैकड़ों श्रद्धालु भजनों की मधुर धुन पर नाचते-गाते और झूमते हुए चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। धार्मिक आस्था और उल्लास से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों व श्याम प्रेमियों ने सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया।
इस पावन निशान यात्रा में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, अंकुर दुआ, भीमसेन कंसल, संजय मित्तल, अमित गर्ग, विशाल गर्ग, शंकर स्वरूप और राजकुमार सिंघल सहित अनेक गणमान्य लोगों एवं श्याम भक्तों ने शामिल होकर ध्वज उठाया। यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए मंदिर पहुंचकर बाबा को निशान अर्पित करने के साथ संपन्न हुई।
कान्हा गोशाला का औचक निरीक्षण किया
मीरापुर। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र गुप्ता के निर्देशन में शुक्रवार को मीरापुर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने स्थानीय कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोआश्रय स्थल पर संरक्षित सभी गोवंश पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। निरीक्षण के समय गोशाला में भूसा, हरा चारा और स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला तथा मौके पर केयरटेकर भी उपस्थित रहे। पशु चिकित्सा अधिकारी ने गोआश्रय स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए गोवंशों को नियमित रूप से पौष्टिक आहार के रूप में हरा चारा व खल-चोकर उपलब्ध कराने और परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सांसद व विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक और चरथावल विधायक पंकज मलिक ने शुक्रवार को प्रेमपुरी स्थित अपने आवास पर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कई समस्याओं के तत्काल निस्तारण के लिए सांसद व विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मौके पर ही कई मामलों का समाधान कराया। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।
मंत्री कपिल देव की खाटू श्याम निशान यात्रा के दौरान संवेदनशील पहल, भिक्षावृत्ति में संलग्न बच्चों को शिक्षा से जुड़ने का दिया संदेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय सरोकारों का परिचय देते हुए भिक्षावृत्ति में संलग्न बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें भीख मांगने के बजाय विद्यालय जाकर शिक्षा ग्रहण करने तथा अपने जीवन को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण संवाद करते हुए उन्हें समझाया कि शिक्षा केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। किसी भी बच्चे का बचपन अभाव, उपेक्षा अथवा भिक्षावृत्ति की परिस्थितियों में नहीं गुजरना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बच्चों के हाथों में भीख मांगने के बजाय पुस्तकें होनी चाहिए और उनकी आंखों में निराशा के स्थान पर भविष्य के सपने होने चाहिए। समाज और शासन की सामूहिक जिम्मेदारी है कि ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सार्थक प्रयास किए जाएं। मंत्री कपिल देव अग्रवाल की यह पहल इस संदेश को रेखांकित करती है कि सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत संवेदनशीलता, संवाद और सकारात्मक प्रयासों से होती है। बच्चों को शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना ही एक समृद्ध एवं विकसित समाज की आधारशिला है।
भाषण व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। डी०ए०वी० महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० योगेश कुमार तथा कार्यक्रम संयोजिका प्रो० अर्चना धामा द्वारा किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डॉ० रचना त्यागी, डॉ० आसिफ, डॉ० शैलजा और डॉ० अंजू उपस्थित रहे। विशाल कुमार, समी, पूजा, मो० दानिश, निशांत कुमार, अंशिका, अमन, हिमानी, आयुष और वंशिका मलिक सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्राचार्य प्रो० योगेश कुमार ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। डी.ए.वी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के पहले सभी स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने नशा मुक्ति के लिए शपथ ली। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें 100 मीटर दौड़ (छात्र एवं छात्रा वर्ग) तथा रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) प्रमुख रहीं। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय दिया।100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के परिणाम निम्नलिखित रहे। छात्र वर्ग- प्रथम स्थान आलोक, द्वितीय स्थान-विशाल कुमार, तृतीय स्थान-रजत कुमार, छात्रा वर्ग-प्रथम स्थान-वंशिका, द्वितीय स्थान-पूजा, तृतीय स्थान-नेहा त्यागी। रस्साकशी प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में पारिधि एवं उनकी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि छात्र वर्ग में अर्नव एवं उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सभी प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डॉ. शुभम शर्मा एवं डॉ. सोनिया रानी ने निभाई। महाविद्यालय के खेल शिक्षक प्रो. विजय कुमार का प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं अनुशासित युवा ही एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीव कुमार, डॉ. रचना त्यागी एवं डॉ. मोहम्मद आसिफ सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त जीवन अपनाने, शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के संदेश के साथ हुआ।
डा तुलसी भारद्वाज का किया स्वागत सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की महिला मोर्चा इकाई की जिलाध्यक्ष डॉ तुलसी भारद्वाज को भारतीय जनता पार्टी द्वारा क्षेत्रीय मंत्री भाजपा महिला मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश मनोनीत करने पर व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,अध्यक्ष सराफा एसो पवन वर्मा,अध्यक्ष प्रॉपर्टी डीलर एसो अविनाश त्यागी,कुलदीप मित्तल,प्रदीप मित्तल,नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता ठाकुर,कविता धीमान,सारंगा भारद्वाज,खुशबू, समर ठाकुर,जागेश भारद्वाज, अनुज त्यागी,सहित पदाधिकारियों द्वारा बधाई प्रेषित करते हुए स्वागत सम्मान किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि व्यापार संगठन की महिला इकाई की जिला अध्यक्ष डॉ तुलसी भारद्वाज भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय इकाई में महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत हुई है यह व्यापार संगठन के लिए गर्व की बात है हम इनको बहुत-बहुत बधाई प्रेषित करते हैं एवं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं
दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स के संयुक्त सहयोग से प्रबंधन विभाग द्वारा वित्तीय बाजारों की समझ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता एवं मुख्य अतिथि व स्पीकर श्रीमती अर्चना शर्मा (सेबी सूचीबद्ध प्रतिभूति बाजार प्रशिक्षक) द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया। कॉलेज प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता जी ने श्रीमती अर्चना शर्मा को बुके भेंट करके किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाने में बेहद मददगार साबित होते हैं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती अर्चना शर्मा जी ने अपने मुख्य संबोधन में प्रतिभागियों को पूंजी बाजार की कार्यप्रणाली के बारे में अत्यंत सरल और विस्तार से समझाया। पूंजी बाजार की गहन समझ पर निवेश शुरू करने के सही तरीकों, बाजार के उतार-चढ़ाव को समझने और दीर्घकालिक निवेश के लाभों पर विस्तृत चर्चा की, आगे बताया कि वित्तीय बाजार एक ऐसा मंच या व्यवस्था है जहाँ खरीदार और विक्रेता वित्तीय संपत्तियों (जैसे शेयर, बॉन्ड, मुद्राएं और डेरिवेटिव्स) का व्यापार करते हैं। यह उन निवेशकों को जोड़ता है जिनके पास अतिरिक्त धन है, और उन संस्थाओं (कंपनियों या सरकार ) को जोड़ता है जिन्हें अपने विस्तार या विकास के लिए पूंजी की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के कोर्डिनेटर इनक्यूबेशन मैनेजर मुकुल जैन ने भी पूंजी बाजार विषय पर अपने महत्वपूर्ण विचार प्रकट किए। उन्होंने वर्तमान आर्थिक परिदृश्य और स्टार्टअप्स व युवाओं के लिए पूंजी बाजार की भूमिका एवं महत्व को रेखांकित करते हुए वित्तीय साक्षरता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होनें पूंजी बाजार की प्रासंगिकता और उद्यमिता व निवेश के अंतसबंधों पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में कार्यक्रम के संचालक डा० शुभम तायल ने बताया कि प्राथमिक और द्वितीयक बाजार, इक्विटी, म्यूचुअल फंड निवेश के सुरक्षित विकल्पों और बाजार में होने वाले जोखिमों के प्रबंधन की बारीकियों पर प्रकाश डाला। प्राथमिक बाजार जहाँ कंपनियां पहली बार आम जनता को सीधे शेयर जारी करती हैं, जैसे आईपीओ और द्वितीयक बाजार जहाँ पहले से जारी किए गए शेयरों की आपसी खरीद-बिक्री होती है, जैसे एनएसई और बीएसई । कार्यक्रम में एम0बी0ए0 व एम०सी०ए० एवं डी०एल०एड० विभाग से रितू मित्तल, डा० विभूति अग्रवाल, पारूल कुमार, प्रशान्त तोमर, महिमा मंगल, देवेश गुप्ता, आदित्य कश्यप, तरंग शर्मा, अन्नु त्यागी, उमंग शर्मा, आयुष गुप्ता, विवेक सैनी, राजीव कुमार, संदीप गर्ग, रश्मि कौशिक, अन्जना शर्मा, अनुराग सैनी, रवि भार्गव आदि समस्त शिक्षकगण व समस्त छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें ।
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी का विभिन्न स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत
खतौली। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख समाज द्वारा नगर में निकाली जा रही प्रभात फेरियों की श्रृंखला के चैथे दिन श्रद्धा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। चैथे दिन प्रभात फेरी शिवपुरी स्थित आशीष रावल जी के आवास से प्रारंभ हुई। प्रभात फेरी अशोक मार्केट, जीटी रोड, घंटाघर एवं विधिवाड़ा होते हुए श्री माता राम मूर्ति गुरुद्वारा पहुंची। यहां संगत द्वारा शब्द कीर्तन किया गया तथा चाय-नाश्ते का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान प्रसाद की सेवा सरदार वीरेंद्र सिंह बिल्लू के परिवार की ओर से की गई। इसके उपरांत प्रभात फेरी बिद्धी बाड़ा, जीटी रोड, जानसठ रोड एवं शिवजी मूर्ति होते हुए पंजाबी कॉलोनी श्यामपुरी में गौरी शंकर गौरी के आवास पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी कर प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया। इसके बाद शब्द कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के माध्यम से गुरु महाराज का गुणगान किया गया। प्रभात फेरी में ज्ञानी हरभजन सिंह, ज्ञानी सोहन सिंह, सरदार वीरेंद्र सिंह बिल्लू, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, सरदार हरभजन सिंह, सरदार सरबजीत सिंह, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश चंदेल, सरदार महेंद्र सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह, राजपाल नारंग, नरेंद्र मिनोचा, रवि कुमार सैनी, चुन्नीलाल, आशीष रावल, विद्याभूषण साहनी, जगमोहन तनेजा, अनुज सहरावत, विनीत ठाकुर, सरदार गगन सिंह, हरबंस लाल सलूजा, तेजिंदर मोहन भाटिया, मुकेश शर्मा, महंत प्रीति किन्नर, सुधीर धाम, वीरेंद्र शर्मा, संजय खुराना, सतीश कुमार वर्मा, सुनील आडवाणी, अमरीश गुप्ता, देवेंद्र ढोलू, सुरेश साहनी, मोनू मंगवानी, दीपक चढ़ा, राजीव ग्रोवर, भोला, सरदार गुरु चरण सिंह, किशन लाल, अंकित बंसल, अनुज मिनोचा, मनीष नारंग, मन्नू, कुशांग ग्रोवर, सुधीर आर्य, गुरुजी राजेंद्र तनेजा, सरदार टीनू सिंह, सरदार जसबीर सिंह, सरदार गुरविंदर सिंह, अनिल नगर, सुबोध कुमार, शैली मेडिकल, प्रदीप गुर्जर, अमरनाथ शर्मा, संजीव मेहता, कपिल भाटी एवं आशु तनेजा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। प्रभात फेरी के दौरान पूरा नगर गुरु नानक देव जी के जयकारों और गुरबाणी से भक्तिमय नजर आया।
पानीपत-खटीमा मार्ग पर अवैध कट बना हादसों का कारण, गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, बाल-बाल बचा चालक
रोहाना। चैकी क्षेत्र में पानीपत-खटीमा मार्ग पर बाननगर के पास बना अवैध कट लगातार हादसों का कारण बनता जा रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। शुक्रवार सुबह एक बार फिर इस कट के कारण बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मुजफ्फरनगर की ओर से गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आ रहा चालक जैसे ही बाननगर के पास पहुंचा, अचानक कट पर दूसरे वाहन के आने से संतुलन बिगड़ गया। इसके चलते गन्नों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई।गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और चालक भी बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि पानीपत-खटीमा मार्ग पर इस अवैध कट के आसपास न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए पर्याप्त संकेतक मौजूद हैं। ऐसे में तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों के लिए यह कट लगातार खतरा बना हुआ है।ग्रामीण संदीप ने उठाए सवाल ग्रामीण संदीप का कहना है कि इस कट के आसपास पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कट के पास चेतावनी बोर्ड और अन्य सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से वाहन चालक अचानक सामने आने वाले वाहनों को देखकर अपना संतुलन खो बैठते हैं। शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की घटना भी इसी लापरवाही का नतीजा हैं।लगातार हो रहे हादसों के बावजूद इस कट को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से कट को बंद कराने अथवा वहां उचित सुरक्षा व्यवस्था, चेतावनी बोर्ड और संकेतक लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताश्री के निधन पर मंत्री कपिल देव ने व्यक्त की गहन शोक संवेदनाएँ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी जी के 91 वर्ष की आयु में हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मातृत्व त्याग, तपस्या, करुणा, वात्सल्य एवं निःस्वार्थ समर्पण की वह महान अनुभूति है, जिसका कोई विकल्प नहीं हो सकता। माँ के स्नेहिल आशीर्वाद और उनके द्वारा प्रदत्त संस्कार संतान के जीवन की अमूल्य निधि होते हैं। पूज्य माताजी ने अपने जीवन में सादगी, धैर्य, उच्च पारिवारिक मूल्यों एवं संस्कारों का परिचय देते हुए अपने परिवार को स्नेह और ममत्व से अभिसिंचित किया। उन्होंने कहा कि माँ का स्नेहिल साया जीवन की सबसे बड़ी शक्ति और संबल होता है। ऐसे में पूज्य माताजी का देहावसान मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार के लिए एक अत्यंत गहन और अपूरणीय व्यक्तिगत क्षति है। इस दुःख की घड़ी में प्रत्येक संवेदनशील हृदय शोकाकुल परिवार के साथ सहभागी है। मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके समस्त परिजनों के प्रति अपनी आत्मीय संवेदनाएँ प्रकट करते हुए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में चिरस्थायी स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की असीम शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
कक्षा-6 में प्रवेश के लिए नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 को
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। प्राचार्य पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आर के कटारिया ने बताया कि कि नवोदय विद्यालय समिति के निर्देशानुसार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 (कक्षा-06) का आयोजन दिनांक 28.11.2026 (शनिवार) को प्रातः 11ः30 बजे से अपराह्न 01ः30 बजे तक जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना सुनिश्चित है। उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाले समस्त पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्बइेमपजउेण्तबपसण्ह
साइकिल चोरी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के साहवली गांव में घर के बाहर खड़ी साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी घर के बाहर से साइकिल चुराते हुए देखा गया या उसकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पीड़ित पक्ष की ओर से घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की जा रही है, वहीं पुलिस संबंधित मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


