Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा दो अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा अवैध शराब की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा ०२ अभियुक्त को अवैध शराब के साथ निर्माणाधीन रेलवे पुल ग्राम जड़ौदा से लखेडा मार्ग से गिरफ्तार किया गया है

जिस संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या १३६/२०२१ धारा ६०/६३ आबकारी अधिनियम वह मुकदमा अपराध संख्या १३७/ २१ धारा ६०/६३ आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है द्य अभियुक्त गण थाना मंसूरपुर् के मुकदमा अपराध संख्या ७२/२०२१ धारा ६० (२) आबकारी अधिनियम व २७२/२७३ आईपीसी तथा मुकदमा अपराध संख्या ७३/२०२१ धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट में भी वांछित अभियुक्त थे।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में. राहुल पुत्र योगेंद्र निवासी ग्राम लछैडा थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर। शेखर पुत्र योगेंद्र निवासी उपरोक्त बताया जिनके कब्जे से अभियुक्त राहुल उपरोक्त से ६ लीटर गैर प्रांत की अवैध शराब।

अभियुक्त शेखर उपरोक्त से ७ लीटर गैर प्रांत की अवैध शराब बरामद की। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राहुल चौधरी, अमित कुमार कां० अजय कुमार शामिल रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =