समाचार
पुलिस ने सख्ती के साथ दुकानों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों का अतिक्रमण हटाया पहुंचाई ट्रैफिक दफ्तर 
मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के दिशानिर्देशन में ट्रैफिक पुलिस ने आज सख्ती दिखाते हुए शहर के आर्यसमाज रोड से दुकानों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को हटवाकर ट्रैफिक दफ्तर भेज दिया वहीं मोके से कइयों के चालान भी काटे पुलिस की यह सख्ती देख दुकानदारों सहित मोटरसाईकिल सवारों में हड़कंप मचा रहा’!!
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर में शहर के अति व्यस्त रोड आर्यसमाज रोड पर दुकानदारों और वहां दो पहियां वाहन बेचने वालों में उस वक्त हडकम्प मच गया जब वहां ट्रैफिक पुलिस अपने महाबली को लेकर मोटरसाइकिलों को लगी उठाने। यह नजारा देख आस पास के दुकानदारों में खलबली मच गई और लोग अपनी अपनी दुकानों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को लेकर इधर उधर दौड़ लिए। जब इस सम्बन्ध में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से बात की तो उन्होंने बताया की आर्यसमाज रोड पर बिना वजह मोटरसाइकिलों के कारण जाम लगा रहता है जबकि यहां कई कॉलेज भी है और जब बच्चों की छुट्टी होती है तो यहां अकारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है । वहीं दूसरी और यहां दुकानों के बाहर और सड़कों पर लोगों ने अवैध कब्ज़ा कर रखा है कई बार समझाने पर भी लोग नही मानते जिस पर आज आलाधिकारियों के दिशानिर्देशनो के अनुपालन में सड़कों पर कब्ज़ा जमाए वाहन चालकों के चालान सहित उनकी मोटरसाइकिल उठवाकर ट्रैफिक ऑफिस भेजी जा रही है ।।
आश्वासन पर अधिवक्ताओं का धरना समाप्त
बुढाना। एसपी क्राइम के आश्वासन पर अधिवक्ताओं का धरना समाप्त हो गया। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों से बुढ़ाना कोतवाली में तैनात सब इंस्पैक्टर द्वारा अधिवक्ता के परिजनों के साथ की गयी अभद्रता के आरोपों के चलते अधिवक्ता लामबंद हो कार्य बहिष्कार धरना प्रदर्शन कर रहे थे तथा आरोपी दरोगा के स्थानान्तरण की भी मांग कर रहे थे इसी संदर्भ में आज अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे एसपी क्राइम रामभुवन चौरसिया के आश्वासन के बाद तीनों से धरनारत अधिवक्ताओं ने धरने को स्थगित कर दिया। एसपी क्राइम ने आश्वासन दिया कि इस पूरे मामले की जांच उपरांत उचित कार्यवाही करायी जायेगी।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शिक्षक अमित त्यागी होंगे सम्मानित
चरथावल। परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक बने प्राथमिक विद्यालय धनोरी कला हल्दौर के प्रधानाध्यापक व चरथावल के ग्राम चौकडा निवासी अमित त्यागी को चतुर्वेदी कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में तीन फरवरी को देश भर के उत्कृष्ट शिक्षकों के मध्य सम्मानित किए जाएगा सरकारी शिक्षा के बेहतरी के लिए कार्यरत समूह नवोदय क्रांति भारत द्वारा उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।अमित त्यागी सम्मानित होने वाले मुजफ्फरनगर से अकेले शिक्षक है। चरथावल विकास खण्ड के ग्राम चौकडा निवासी वेदप्रकाश त्यागी के पुत्र अमित त्यागी बचपन से ही मेधावी रहा है ग्राम प्रधान चौकडा सुभाष चन्द त्यागी द्वारा बताया गया कि अमित त्यागी को बचपन से कुछ न कुछ अलग करने का शौक रहा है अमित त्यागी वर्तमान में बिजनौर के हल्दौर ब्लॉक में स्थित प्राथमिक विद्यालय धनोरीकला में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात है अमित त्यागी ने वहां रहते हुए भौतिक परिवेश को आकर्षक बनाया,बच्चो का विधालय में नामांकन बढ़ाया,प्रतिदिन 90 प्रतिशत से ऊपर बच्चो की उपस्थिति,बच्चो को खेल खेल में शिक्षा देना,विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान लखनऊ यूनिसेफ एवं बीवीसी द्वारा पूर्व में भी शिक्षापथ डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जा चुकी,विद्यालय में स्वच्छता की बहती बयार के साथ साथ विद्यालय में छात्रों द्वारा उगाई गयी सब्जियों का सेवन किया जा रहा है ।कुरुक्षेत्र हरियाणा में आयोजित इस सम्मान समारोह में देश के करीब 300 शिक्षकों चयनित किए गए तथा प्रदेश से 39 अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा मुजफ्फरनगर जनपद निवासी अमित त्यागी अकेले शिक्षक सम्मानित होंगे प्रधानाध्यापक अमित त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान नवोदय क्रांति भारत संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है यह एक समूह है इस समूह में देश भर के शिक्षा क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षक गायब है। अमित त्यागी ने बताया कि शिक्षा निदेशक बेसिक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा समस्त सम्बंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इस मामले दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है अमित त्यागी ने बताया कि कुरुक्षेत्र हरियाणा में होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को शामिल किया जा रहा है जो शिक्षक पिछले सालों में शिक्षा का स्तर उठाने के लिए काम कर रहे है ऐसे शिक्षकों को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा मुझे भी निमंत्रण मिला है।
विजयी टीम को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। 28 जनवरी से 30 जवरी के बीच एसडी कालेज मुजफ्फरनगर के प्रागंण में स्फूर्ति क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा एक फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव राहुल शर्मा व अमरीश राठी, मयंक, विनय सिंह, प्रशांत तथा अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। इस टूर्नामेंट में मनीष शर्मा, मयंक वत्स, गिरीश मोहन को रैरी केरूप में विशेष सहयोग रहा। समापन मैच डीएवी मंसूरपुर व आर्यन स्क्ूल मेरठ के बीच में रहा। जिसमें मंसूरपुर की एसएफडीएवी पब्लिक स्कूल पहला स्थान ने विजय प्राप्त की। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी निधिषराज गर्ग व सुनील ग्राेवर, राजेंद्र साहनी, भीम कंसल, नुकुल दुबा, सत्कयमा अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसमे मेरठ सहारनपुर, मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर, पचैण्डा कलां, भोपा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर स्टेडियम व अन्य टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट सफल रहा। अध्यक्ष ने बताया कि आगामी वर्षो में भी टूर्नामेंट आयोजित होता रहेगा। अध्यक्ष के अनुसार डा. एसएन सिंह का विशेष सहयोग रहा।
रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारम्भ प्राचार्य एससी वार्ष्णेय एवं कार्यक्रम अधिकारी डा. बबीता गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। रक्त संग्रह के लिए भगवानपुर चैरिटेबिल ट्रस्ट, ब्लड बैंक, वसुधंरा, गाजियाबाद के डा. राहुल यादव और उनकी एक टीम आई। रक्तदान की गतिविधि का प्रारम्ी दस बजे से किया गया। एसडी कालेज स्ववित्त पोषित संकाय और स्ंवयसेवकों एवं सेविकाओं तथा अन्य दाताओं को भी इस आयोजन में शामिल किया गया। इस शिविर में रक्तदान न दे सकने वालों को अगले रक्तदान शिविर का आश्वासन दिया गया। प्रत्येक दाता को कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं उपहार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल एवं डा. पंकज अग्रवाल ने रक्तदान के महत्व को बताया। उन्होंने बताया कि रक्तदान एक महादान है जिससे हम किसी का जीवन बचा सकते है महाविद्यालय प्राचार्य डा. एससी वार्ष्णेय ने रक्त्दान शिविर में स्वंय सेवक एवं सेविकाआें को रक्तदान के लिए सम्बोधित किया और कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती अपितु शरीर का विकास होता है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. बबीता गुप्ता ने किये जाने वाले रक्तदान शिविर के लिए जनसाधारण को सूचित किया। इस अवसर पर डा. बबीता गुप्ता ने किये जाने वाले रक्तदान शिविर के लिए जनसाधारण को सूचित किया। इस अवसर पर डा. निशा अग्रवाल डा. विकास वर्मा, डा. गौरव यादव, धीरज गिरधर, डा. पल्लवी गर्ग, अभिषेक गोयल, विकास कुमार, मीनाक्षी भारद्वाज, अंजलि कश्यप, पवी सैनी, अनुषी गर्ग, राहुल मिश्रा, सोनाक्षी धीमान आदि का सयोगदान रहा।
कार्यशाला में दिये योग के टिप्स
पुरकाजी। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय धमात, ब्लॉक पुरकाजी के प्रागंण में देव संस्कृतिक विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में एक दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन विश्वविद्यालय की तीन छात्राओं कु. मिताली भारद्वाज, कुं. अंजू आर्य एवं कु. आरती मठपाल के द्वारा किया गया। उक्त कार्यशाला का संचालन एवं आयोजन लाला खजान सिंह ट्रस्ट के द्वारा विद्यालय में किया गया। कार्यशाला में स्वास्थ्य संबंधित टिप्स, योग के अनेक आसन, प्राणायाम, तनाव रहित शिक्षण के संबंध में विशेष जानकारी दी। कार्यशाला में विद्यालय के बच्चों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। र्काशाला के उपरांत सभी छात्रों ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला समय समय पर होती रहनी चाहिए। विद्यालय के स.अ.मदनपाल सिंह एवं इंचार्ज अध्यापक शैलेंद्र सिंह ने भी कार्यशाला का लाभ उठाया एवं विद्यालय में आई तीनों छात्राओं का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
राष्ट्रीय खटीक महासभा ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय खटीक महासभा के बैनर तले खटीक समाज के लोगो ने कचहरी मे धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौपा। राष्ट्रीय खटीक महासभा के जिलाध्यक्ष राहुल जौहरी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे खटीक समाज के लोगो ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। जिसमे अवगत कराया गया कि खटीक समाज सामाजिक,आर्थिक व शैक्षिक रूप से अत्यंत पिछडा हुआ समाज है जो अनुसूचित जाति के अर्न्तगत आता है। सोनकर, धनगर,चिकवा,चक आदि खटीक समाज की उपजातियां हे। किन्दु कुछ समय से अन्य वर्ग के लोग प्रशासन पर अनुचित दबाव बनाकर नियम विरूध विभिन्न प्रशासनिक आदेश पत्र जारी करा कर धनगर जाति अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। जिसमे अनुसूचित जातियों की अपूरणीय क्षति होगी।
ज्ञापन मे मांग की गई कि गडरिया जाति के लोगो को धनगर जाति मानते हुए अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत कराया जाना संविधान की मूल भावना एवं दलित शोषित वर्ग के हितो के विरूध है। जिस पर खटीक समाज तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग अनुसूचित जाति वर्ग पूरजोर तरीके से करता है। वहीं दूसरी और अनुसूचित जाति जिला स्तरीय प्रतिनिधि मण्डल, मुजफ्फरनगर के तत्वाधान मे पाल गडरिया, धनगर जातियो के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र बनवाये जाने के विरोध मे प्रधानमन्त्री व मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा गया। इस दौरान फल कुमार खटीक,श्रवण मोघा, विजय मुंडे, मनुप्रिय मजदूर, कस्तूर सिह स्नेही, रोशनलाल छत्रालिया, विजेन्द्र कोरी, ओमबीर, नीरज आदि अनेक लोग शामिल रहे।
दुकानों में चोरी का प्रयास
मुजफ्फरनगर। चोरो ने सर्राफ की दुकानो पर नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया। व्यापारियो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात कुछ अज्ञात चोरो ने भगत सिह रोड स्थित रतनदीप ज्वैलर्स एवं द्वारका ज्वैलर्स तथा उनके समीप सरार्फ की दो अन्य दुकानो को अपना निशाना बनाते हुए दुकानो की पिछली दीवार मे नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि चोर अपने मकसद मे कामयाब नही हुए। रोजाना की भांति आज सुबह दुकान स्वामी जब अपने प्रतिष्ठानो पर पहुंचे तो चोरी के प्रयास के मामले से उक्त दुकानदारो मे हडकम्प मच गया। वही दूसरी और सर्राफ की दुकान मे चोरी के प्रयास की खबर पर आसपास के कई व्यापारी तथा व्यापारी नेता मौके पर पहुंच गए। व्यापारियो ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इस खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। तुरन्त ही शहर कोतवाल अनिल कपरवान व एसएसआई समय पाल अत्री तथा पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वहीं दूसरी ओर मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी ओमवीर सिंह भगत सिंह रोड पहुंचे जहां उन्होंने दुकान स्वामियों से मामले से मिलकर मामले की जानकारी ली। इसी बीच व्यापारी नेताओ द्वारा इस मामले की जानकारी मिलते ही नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए तथा दुकान स्वामी व अन्य व्यापारियो से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान व्यापारी सुरेंद्र अग्रवाल, राहुल गोयल, अजय स्वरूप आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना के एकदिवसीय शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के एकदिवसीय शिविर का आयोजन शहीद दिवस के रूप में महात्मा गॉधी को श्रद्वांजलि देकर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अंकित कुमार ने स्वयं सेवक एवं सेविकाओं के समक्ष महात्मा गॉंधी के महान विचारों का विस्तार से वर्णन किया। इसके पश्चात आज के मुख्य अतिथि निदेशक, श्रीराम कॉलेज, डा0 आदित्य गौतम ने महात्मा गांधी को श्रद्वांजलि अर्पित कर स्वयं सेवक एवं सेविकाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा युवा छात्रों के व्यक्तित्व एवं चरित्र का निर्माण होता है और राष्ट्रीय सेवा योजना की वैचारिक अनुस्थापना महात्मा गॉंधी के आदर्शो से ही प्रेरित है। महात्मा गॉधी आदर्शवादी होने के साथ-साथ अहिंसावादी भी थे। उन्होंने कहा कि आज हमें दुःख है कि इतने महान देशभक्त हमारे मध्य नहीं है। किन्तु हमें उनके आदर्शों को अपनाकर उन्हें अपने दिलों में जिन्दा रखना चाहिये क्योंकि महात्मा गॉंधी के कारण आज हमारा देश गुलामी की बेडियों को तोड़कर स्वतंत्र हुआ। इसके पश्चात स्वयं सेवक एवं सेविकाओं ने गॉधी जी के आदर्शो को राष्ट्रीय सेवा योजना का एक अभिन्न अंग मानकर अच्छा नागरिक बनने की शपथ ली और 4 घंटे का श्रमदान किया जिसमें पौधों की सिचाई एवं क्यारियॉं तैयार की। परिक्रमोपरान्त बायोसाइंस के प्रवक्ता डा0 सौरभ जैन ने स्वयं सेवक एवं सेविकाओं को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से एकता को बढ़ावा मिलता है। जिसका महत्व महात्मा गांधी ने एक आदर्श वाक्य ;छवज उम इनज ल्वनद्ध के द्वारा बताया जिसमें एन0एस0एस स्वयं सेवी अर्थात स्वयं से पहले एक समुदाय को स्थान देता है। यह शिक्षा के तीसरे आयाम का हिस्सा है। अर्थात मूल्यवर्धक शिक्षा है जो बदलते समय के साथ महत्वपूर्ण बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वयं के व्यक्तित्व को विकसित करने के अलावा एन0एस0एस स्वयं सेवकों को समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी अंकित कुमार ने आगे होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को स्वयंसेवक एवं सेविकाओं को विस्तार रूप से समझाया और इसके कार्यो को करने के लिए प्रेरित किया जिससे एन0एस0एस के आगामी शिविरों को भी सूचारू रूप से सम्पन्न किया जा सके। शिविर को सफल बनाने में निदेशक डा0 आदित्य गौतम, अंकित कुमार, डा0 सौरभ जैन, विकास त्यागी, पूजा चौधरी, ऋषभ भारद्वाज, आशीष कुमार, तबस्सुम, शिवा, शिवम, आशीष, अरूण गुजराल, अदिती, आयुषी, श्रेया त्यागी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
डग्गामारी वाहनों सड़कों पर दौड रहे है धडल्ले के साथ
रोहाना। कस्बे की सभी सड़को पर डग्गामारी वाहनों का जलवा देखने को मिल रहा है। तथा दूरदराज से आये राहगीरों के वाहनों का निकलना बमुश्किल हो जाता है। वही डग्गामारी वाहनों के चालाक बीच सड़क में अपने वाहनों को खड़ा कर सवारीया भरते रहते है। सूत्रों ने बताया कि डग्गामारी वाहन दलालो के माध्यम से चल रहे है। जिससे ये दलाल डग्गामारी वाहनों को सड़क पर चलवाने के लिए वाहन संचालको से अवैध वसूली करते है। वही एक और तो रोहाना में सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। वही दूसरी और सड़को पर गन्ने से लदी ट्रॉलियो की लंबी कतारें लग जाती है। तथा बची कूची सड़को पर डग्गामारी वाहनों का जलवा दिखने को मिलता है जिससे लोगो के वाहनों का निकलना बंद हो जाता है। यदि सड़क पर खड़े डग्गामारी वाहनों को एक और साइड करने के लिए कहते है तो डग्गामारी वाहन स्वामी लोगो के साथ लड़ने के लिए उतारू हो जाते है। कई बार तो डग्गामार चालकों के साथ लोगो की काफी हद तक नोकझोंक हो चुकी है। जिसमें कई बार मारपीट तक की नोबत आ चुकी है।
रालोद में सैकंडों युवा शामिल
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड पर आज एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत राठी व संचालन प्रदेश महासचिव छात्र अंकित सहरावत ने किया । जिसमें सैकड़ों छात्रों ने बाइक रैली निकालने के बाद राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की और छात्रसभा जिलाध्यक्ष पराग चौधरी ने युवाओं को नई जिम्मेदारी सौंपी जिसमें छात्रनेता उरूज को जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा और छात्रनेता अक्षय चौधरी को जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा बनाया गया । उनको जिला अध्यक्ष अजीत राठी व वरिष्ठ रालोद नेता विपिन बालियान ने मनोनीत-पत्र देकर नई जिम्मेदारी सौंपी । जिसमे राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया । छात्र सभा रालोद के जिलाध्यक्ष पराग चौधरी ने सदस्यता लेने वाले सभी युवा साथियों का स्वागत करते हुए कहा युवाओं के कंधे पर आने वाले आम चुनाव की मुख्य जिम्मेदारी होगी । आज जिस तरह से हर वर्ग का युवा व हर वर्ग राष्ट्रीय लोक दल के साथ जुड़ रहा है उसको देखते हुए मुझे विश्वास है आने वाला समय राष्ट्रीय लोक दल का होगा आज की बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अजीत राठी, रालोद नेता विपिन बालियान, हंसराज जावला ,अंकित सहरावत, नितेश चौधरी,रीगल बोपडा,नसीम राणा ,शादाब अली ,ऋषभ बालियान, सारिक, गुड्डू आदि उपस्थित रहे सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से उरूज, शाहरुख ,तहसीन पहलवान, सीकेब, सोबी, हुसैन राणा ,रुस्तम राणा ,जावेद ,अनीस राणा सहित सैकड़ों छात्रों ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की ।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर बदला मौसम का मिजाज
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। अगले दो दिनों तक बादलों की आवाजाही के चलते कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। आसमान में बादल छा गए थे। तेज हवा चल रही थी, जिसके चलते ठंड ने लोगों को एक बार फिर अपनी चपेट में ले लिया। दोपहर में वायुमंडल में हवा का दबाव कम हो गया और आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गयी। इसके बाद पूरे दिन बादल छाए रहे। दिन में कई बार हल्की धूप के साथ सूर्यदेव दिखाई दिए। सुबह-शाम ठंड के चलते लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके चलते भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। जनपद में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

What’s Happening i’m new to this, I stumbled upon this I have found It absolutely helpful and it has helped me out loads. I hope to contribute & aid other users like its aided me. Great job.