उत्तर प्रदेश

उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया….

मुजफ्फरनगर। उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा. सतेंद्र सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन द्वारा पर्यावरण रक्षा के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के २१ जनपदो मे पीपल, आम ,शीशम, अशोक, व औषधीय पौधे तुलसी ,ऐलोवेरा, गिलोय( अमृता) ,करीपत्ता लगाए गये न केवल पौधे लगाए गये बल्कि उनकै पालन पोषण की शपथ भी ली गई।

संगठन अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने संगठन के पदाधिकारियो/ सदस्यों से आग्रह किया की प्रतिवर्ष दो पौधे अवश्य लगाएं।पौधो की अन्धाधुन्ध कटाई से पर्यावरण असन्तुलन हो गया है।

जिसके कारण वायुमण्डल मे आक्सीजन की कमी हो गई है जिसके कारण नई नई बीमारियां पैदा हो रही है। इसी कडी मे डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने अपने घर पर श्यामा तुलसी के दो पौधे लगाए,प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम ने काजीखेडा, सचिन शर्मा नगर महासचिव यूथ विंग मुजफ्फरनगर अशोक,अमित राठी जिलाध्यक्ष यूथ विंग मुजफ्फरनगर ने सोन्टा मुजफ्फरनगर मे आम , आगरा जिलाध्यक्ष दयानन्द सोलंकी ने अपनी टीम के साथ आगरा मे शीशम,मथुरा जिलाध्यक्ष प्रशान्त कुमार ने मथुरा मे पीपल, मेरठ मण्डल अध्यक्ष यूथ विंग ने नवादा बागपत मे अमरूद,मुरादाबाद मण्डल अध्यक्ष कुलबीर सिंह एडवोकेट ने अपनी पत्नि के साथ मुरादाबाद मे आम,राष्ट्रीय सचिव डाक्टर विपिन शर्मा ने अपने पुत्र के साथ सीकरी गाजियाबाद मे गमलो मे पाम, तहसील कांधला अध्यक्ष अनिल वर्मा ने ऐलम जनपद शामली मे नीम,संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह पुण्डीर ने रणखण्डी मे आम

तहसील नकुड अध्यक्ष ने सांपला बेगमपुर जनपद सहारनपुर मे अमरूद,विपिन कुमार वर्मा ने तहसील दादरी गौतमबुद्धनगर मे आम,पीताम्बर सिंह एडवोकेट ने बल्दिया बिजनौर मे अमरूद , प्रदेश महासचिव यूथ विंग ने इमरान राव,नौसाद ने मेरठ मे तुलसी व आम,प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग ने चौंढेरा बुलन्दशहर मे आम

रविन्द्र चौधरी अध्यक्ष तहसील इगलास अलीगढ मे अमरूद,हाथरस जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सोलंकी ने आम ,सरल मिश्रा ने पीलीभीत मे अमरूद,संजय गुप्ता जिलाध्यक्ष बरेली ने आम,मुकर्रम अली जिलाध्यक्ष रामपुर द्वारा अमरूद के वृक्ष लगाए गये।

प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने वीडियो के माध्यम से संगठन के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कोरोनाकाल मे गाईड लाईन का पालन करते हुए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं,अपने घर व घर के बाहर सफाई पर विशेष ध्यान दे।जल का प्रयोग भी आवश्यकतानुसार करें।भूगर्भ जल लेविल भी नीचे जा रहा है।अतः जल को बेकार न बहने दें

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + ten =