मुजफ्फरनगर में बीजेपी ने खेला दांव, जिला पंचायत के 15 निर्दलीय सदस्यों ने भाजपा को दिया समर्थन
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर द्वारा अपने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी डॉक्टर वीरपाल निर्वाल को मजबूती प्रदान करने हेतु एक बैठक आयोजित की गई
बैठक में निर्दलीय जिला पंचायत सदस्यों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला की मौजूदगी में समर्थन की बात कही।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गोविंद, रजत, डा. इमरान, अरूण त्यागी, सचिन, अमरकांत, जोगेंद्र, विरेंद्र, बिल्लू, राहुल ठाकुर, सचिन, विजय, मौ. युनूस, शौकीन, रिहान, मौ. मूसा, संजय, रवि, अली के अलावा खतौली विधायक विक्रम सैनी, जिला मंत्री राहुल वर्मा, मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

