70 वर्षीय पुजारी बाबा नकली का शव मिलने से फैली सनसनी
बुढाना। पुजारी की मौत से ग्रामीणो मे शोक छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार बुढाना थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नंगवा स्थित मंदिर मे पिछले कई वर्षो से रह रहे करीब 70 वर्षीय पुजारी बाबा नकली का शव मंदिर के समीप ही खेतो मे पडा मिला। रोजाना की भांति आज सुबह अपने खेतो मे काम करने पहुंचे ग्रामीणो ने जब पुजारी बाबा का शव पडा देखा तो उनमे हडकम्प मच गया।
ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।

