Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनप्रतिनिधि नाजायज दबाव डलवा रहे

नगर का विकास कराना मेरी प्राथमिकताः अंजू अग्रवाल
मुजफ्फरनगर। नगर के विकास में रोडा अटकाने वाले जनप्रतिनिधि के सामने किसी भी हालत में नहीं झुकुंगी। जनता ने मुझे चुनकर भेजा है इसलिए नगर का विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता है। जानसठ रोड स्थित मीका विहार में अपने आवास पर नगरपालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने उक्त बात कहीं। चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने कहा कि मंडलायुक्त को भेजी गयी शिकायत में कहा गया है कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी को वित्तीय अधिकार दिया जाना अनैतिक है जबकि मैंने संवैधानिक तरीके से व नगरपालिका अधिनियम 1916 की सुसंगत धाराओं तथा अध्यक्ष में निहित संवैधोनिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए वित्तीय अधिकार दिये है। उन्होंने कहा कि पालिका में छह माह से अधिशासी अधिकारी के पद पर किसी भी अधिकारी की तैनाती नहीं थी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिन कार्यो के भुगतान किये गये उनको जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा सत्यापित कर दिया गया था। इसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा नगरपालिका के हित में भुगतान किये गये जोकि कहीं भी गलत नहीं है। इससे पूर्व भी नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पास वित्तीय अधिकार रह चुके है। शिकायकर्ता जनता व अधिकारियों के गुमराह कर रहे है।
चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने कहा कि नगर के विकास कार्य में उनके सामने अनेक समस्याएं खडी की जा रही है नगर के दोनों जनप्रतिनिधि गाहे बगाहे उन पर नाजायज दबाव डलवा रहे है। चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने नगर के वार्डो के विकास के लिए जो अपनी सूची बनायी थी उसे बदलवा दिया गया है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि उन्हे चुनाव लडना है वे अपने हिसाब से नगर में विकास करायेंगे। अंजू अग्रवाल ने कहा कि सांसद और विधायक ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के सामने सार्वजनिक मंच से निर्वाचित बोर्ड को भंग करने की बात कहीं लेकिन वे किसी भी बात से घबराने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका में नगर के विकास के लिए आने वाले धन को रूकवाया जा रहा है। 14वें वित्त आयोग की धनराशि से वे प्रस्ताव तैयार कराकर जिलाधिकारी से विकास कार्य कराने की अपील करते हुए प्रस्ताव भेजा है लेकिन तत्कालीन प्रभारी अधिशासी अधिकारी अतुल कुमार ने सत्ता के दबाव मे आते हुए मेरे द्वारा भेजी गयी सूची से अलग दूसरी सूची बना दी। इस मामले में मैंने जिलाधिकारी एवं मंडल आयुक्त को भी अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि उन पर जो दबाव बनाया जा रहा है वे किसी भी दबाव के सामने झुकेंगी नहीं और हर हाल में नगर विकास करायेंगी। प्रेसवार्ता में सभासद अरविंद धनगर, आबिद अली, वाजिद अली, याकूब, सलेकचंद, राजकुमार, नौशाद, सचिन, प्रवीन पीटर, मुनीश, पवन, नरेश, अन्नू, मौ. राहत, सरफराज, सलीम अहमद अंसारी, मौ. सरफराज, राहुल पंवार, नदीम खान, अहमद अली, ओम सिंह पाल, मनोज शर्मा, मौ. उमर, प्रवेज आलम, हाजी इरफान, मौ. सफीक, विकल्प जैन सहित चेयरमैन पति अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

One thought on “जनप्रतिनिधि नाजायज दबाव डलवा रहे

  • Avatar Of Vishnu Sharma Vishnu Sharma

    Some genuinely nice stuff on this internet site, I enjoy it.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =