मुजफ्फरनगर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाइयों के निधन पर श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कोरोना से हुई भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं कि दुखद मौत पर उनके घरों पर जाकर शोक संवेदना प्रकट की।स्वतंत्र देव सिंह सबसे पहले एटूजेड कालोनी स्थित केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ संजीव बालियान के आवास पर पहुंचे और संजीव बालियान के दोनों भाइयों राहुल बालियान व जितेंद्र बालियान के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि सभी जनप्रिनिधियो को आदेश जारी किया गया है कि जमीनी स्तर पर पहुंचकर कार्यकर्ताओ का दुख साझा करें।
केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया । मंत्री संजीव बालियान के आवास ए टू जेड कालोनी पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित राजनीतिक जमावड़ा मंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल, खतौली विधायक विक्रम सेनी, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी डॉ वीरपाल निर्वाल, शामली विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, अमित राठी, भाजपा नेता संजय गर्ग, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, भाजपा नेता राजीव गर्ग, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागीसहित पार्टी के कई जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
मुज़फ्फरनगर पहुंचे @BJP4UP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह @swatantrabjp मंत्री @drsanjeevbalyan के घर पहुंचे, वँहा से सोरम के लिए निकले! pic.twitter.com/x1R6O813vx
— News & Features Network (@mzn_news) June 8, 2021
इसके बाद ऐतिहासिक गांव शोरम में बीजेपी के कार्यकर्ता कपिल के आवास पर बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल सहित सभी विधायक व पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सौरम में जिला पंचायत सदस्य सम्राट बालियान के आवास पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उनके परिजनों से भेंट की।
जिला पंचायत चुनाव जीतने के बाद कोरोना से सम्राट बालियान का निधन हो गया था। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सम्राट बालियान के आवास पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सम्राट बालियान की मां, बच्चों, धर्मपत्नी व बहन से मुलाकात कर उन्हें हर तरह से सहयोग देने का आश्वासन दिया।
गांव सौरम व गांव कुटबी मे केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान के भाई अमर नायक स्वामी राहुल बालिलयान और नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कुटबी स्व.जितेन्द्र बालियान के परिवारजनो से मिल कर शोक संवेदना व्यक्त करने के पश्चात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कोरोना काल मे मारे गए भाजपा के पूर्व जिला मंत्री प्रवीण शर्मा के ब्रहमपुरी स्थित आवास पर पहुंचे
स्व.प्रवीण शर्मा के शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। जिसके पश्चात वे गांधीनगर निवासी भाजपा नेता नितिश मलिक के आवास पर भी गए।
जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। जनपद मे विभिन्न स्थानो पर भ्रमण के पश्चात स्वतंत्रदेव सिंह निकटवर्ती जनपद सहारनपुर के कस्बा ननौता निवासी राज्यमंत्री स्व.विजय कश्यप के आवास पर पहुंचे तथा मंत्री विजय कश्यप के शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।इस दौरान सहारनपुर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित बीजेपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। एसडीएम बुढाना अजय अंबष्ट तथा सीओ बुढ़ाना विनय गौतम भी वहां उपस्थित थे।

