Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में एसएसपी के निर्देश पर तीन थानेदारों के तबादले, एक कार्यमुक्त

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देश पर जनपद में तीन थानेदारों को इधर से उधर किया गया। जबकि एक इंस्पेक्टर को गैर जनपद स्थानांतरण पर कार्य मुक्त कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने निर्देश पर खतौली प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह को पुरकाजी थाने का कार्यभार सौंपा है। जबकि थाना छपार के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह को खतौली कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया।

इसके साथ ही इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा को छपार थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जबकि पुरकाजी के प्रभारी निरीक्षक देशराज सिंह का शासन की ओर से गैर जनपद स्थानांतरण कर दिए जाने पर कार्यमुक्त कर दिया गया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − thirteen =