मुजफ्फरनगर में मैडिकल स्टोर पर छापेमारी, लाखों की कीमत की कोरोना की नकली दवाइयां बरामद
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह एवं ड्रग इंस्पैक्टर लवकुश प्रसाद ने आज नगर क्षेत्र मे मैडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की।
बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान टीम ने कोरोना की नकली दवाई जब्त की।
अधिकारियो का कहना है कि इस दौरान जब्त की गई दवाईयों के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे है। जिनकी रिर्पोट मिलने परही अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकेगी।
सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह एवं डीआई लवकुश प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से की गई छापामारी से मैडिकल स्टोर्स संचालको मे हडकम्प मचा रहा।

