Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्रमिक पोर्टल का उद्घाटन किया

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्रमिक पोर्टल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही श्रमिकों के खातों में एक-एक हजार की रकम पहुंच गई।

डीएम कार्यालय स्थित एनआईसी में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के साथ-साथ जनपद मुजफ्फरनगर में भी १ लाख ६८००० पंजीकृत श्रमिकों के खाते में १००० रुपये ट्रांसफर किए

जिसमें आज केवल ६८००० श्रमिको के खाते में एक-एक हजार रुपए जमा कर उन्हें प्रमाण पत्र विधायक उमेश मलिक, विधायक विक्रम सैनी, डीएम सेल्वा कुमारी जे, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर प्रतिभा तिवारी ने सौंपे। बाकी बचे श्रमिकों को जल्द ही १००० रुपये की धनराशि उनके खातों में आवंटित कर दी जाएगी।

बुढाना विधायक उमेश मलिक ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के अंदर २००००० श्रमिक पंजीकरण विभाग में पंजीकृत है । इनमें पिछले वर्ष ३०,००० कोरोना कॉल में ७०००० श्रमिक पंजीकृत हुए थे और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से अब तक मजदूरों के दो लाख पंजीकरण हो गए हैं।

इनमें आज ६८००० को श्रमिक राहत सहायता उनके खातों में जमा कराई गई है। इस योजना का लाभ लगातार मजदूरों के लिए ३ महीने तक सहायता राशि दी जाएगी विधायक उमेश मलिक ने बताया कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास को लेकर कार्य कर रही है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक खतौली विधायक विक्रम सैनी जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे सीडीओ आलोक यादव एडीएम प्रशासन अमित कुमार असिस्टेंट लेबर कमिश्नर प्रतिभा तिवारी सहित काफी श्रमिक भी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =